Category: Transport

  • परिवहन आयुक्त को जनहित के कार्यों से अब तक समय ना मिल पाने के कारण दिल्ली को जनता को नही मिल पाई रेंट ए बाइक स्कीम

    परिवहन आयुक्त को जनहित के कार्यों से अब तक समय ना मिल पाने के कारण दिल्ली को जनता को नही मिल पाई रेंट ए बाइक स्कीम

    2015 से रेंट ए बाइक स्कीम 2023 तक भी नही हुई शुरू, आख़िर क्यों ?

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली की जनता को 2015 में मिल रही थीं रेंट ए बाइक स्कीम, पर आज 2023 तक भी दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा नही की गईं शुरू आखिर क्यों और लिए कारण, बड़ा सवाल?

    जनता के समक्ष घोषणा करने के बाद भी जनता को दो पहिया वाहनों की व्यवसायिक सवारी सेवा ना प्रदान करने के पीछे क्या रहे कारण आइए जानें

    जैसे ही दिल्ली की जनता के लिए परिवहन विभाग द्वारा इस स्कीम की घोषणा हुई तभी से कई व्यवसायिक कंपनियों ने परिवहन विभाग को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए चक्कर लगाने शुरू कर दिए।

    कुछ कंपनियों द्वारा लिखित में भी इस स्कीम में अपने पंजीकरण के लिए अपना प्रपोजल जमा करवा दिया था पर पिछले कई सालों से वह प्रपोजल की फाईल परिवहन मंत्री के कार्यालय में जाकर रह गई और जो कार्य परिवहन विभाग द्वारा किया जाना था इस स्कीम को लागू करने के लिए वह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

    रेंट ए बाईक स्कीम में जो फैसला परिवहन विभाग को लेना था वह था
    व्यवसायिक श्रेणी में दो पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए चार्ज किए जाने वाले टैक्स का फैसला और उस पर माननीय उपराज्यपाल की रजामंदी और उसके बाद गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर डीएमवीआर में उसको लाना,
    दो पहिया व्यवसायिक वाहनों के लिए परमिट कंडीशन बनाना और जारी करना,
    दो पहिया व्यवसायिक वाहनों के परमिट किसे और किस शर्त पर देना का फैसला लेना और उसकी सूचना जनता तक पहुंचाना,

    लेकिन तत्कालीन परिवहन आयुक्त और परिवहन मंत्री जनहित के कामों में इतने व्यस्त रहे की उन्हे इस स्कीम के प्रति लिए जाने वाले फैसलों के लिए समय ही नहीं मिला या यह भी कहा जा सकता है की आए हुए प्रपोजल पर फैसला लेने का समय ही नहीं मिला क्योंकि इस स्कीम से भी अधिक जरूरी अन्य जनहित के कार्य करने आवश्यक थे।

    आज 2023 में परिवहन आयुक्त को कुछ समय मिला और पता चला की दिल्ली में कई कंपनियां बिना परिवहन विभाग की आज्ञा प्राप्त किए और बिना व्यवसायिक वाहन श्रेणी में वाहनों को पंजीकृत करवाए जनता को दो पहिया वाहनों द्वारा व्यवसायिक सेवा प्रदान कर रहे है और इस पर तत्काल कानून के अनुसार कार्यवाही के आदेश पारित कर दिए, जो एक अच्छा फैसला है पर स्वयं अपने कार्यकाल में दो पहिया वाहनों को व्यवसायिक श्रेणी में पंजीकरण की नीति को लागू नहीं करना क्या नीतिगत है, बड़ा सवाल?

    दिल्ली की जनता आरटीआई के माध्यम से परिवहन विभाग से पता कर सकते हैं की पहली बार रेंट ए बाइक स्कीम के लिए एसटीए बोर्ड में एजेंडा कब लगा था और उसके बाद उस पर आज तक फैसला होकर यह स्कीम जनहित में क्यों जारी नही हुई।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • परिवहन विभाग दिल्ली के लिए क्या ज़रूरी:- महिला सुरक्षा या राजस्व में इज़ाफ़ा, संजय बाटला

    परिवहन विभाग दिल्ली के लिए क्या ज़रूरी:- महिला सुरक्षा या राजस्व में इज़ाफ़ा, संजय बाटला

    1 जनवरी 2019 से आज तक नही शुरू हुआ वाहन लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन के लिए कंट्रोल रूम, जिसके लिए परिवहन विभाग के आदेश पर डिम्ट्स वाहन मालिकों से वसूल रहा है 1 जनवरी 2019 से जबरदस्ती फीस

    परिवहन विभाग के आला अधिकारी डिम्ट्स (जिसमे 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी स्वयं परिवहन विभाग की है) को फायदा पहुंचाने और उसके द्वारा दिल्ली के वाहन मालिको को लुटने के दिशा निर्देश/ आदेश जारी करता आ रहा हैं

    परिवहन विभाग द्वारा दिए गए इस प्रकार के सभी दिशा निर्देशों/ आदेशों को कोई भी आरटीआई के माध्यम से या हमसे प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको डिम्ट्स द्वारा लिए जाने वाली फीस जो वह बिना किसी प्रकार की सेवा को प्रदान किए परिवहन विभाग के दिशा निर्देश से वाहन मालिको से वसूलता आ रहा है के बारे मे बताने जा रहे हैं क्योंकि यह फीस वसुलने के पीछे जनता को बताया गया कारण महिला सुरक्षा।

    आपकी जानकारी हेतु बता दें कि विशेष आयुक्त द्वारा लिखित में जारी आदेशों के बाद भी डिम्ट्स द्वारा वीएलटी डिवाइस पैनिक बटन का कंट्रोल या उसका डाटा ऑनलाइन आज तक उपल्ब्ध नही करवाया गया (इसी ब्लॉग के साथ मीटिंग ऑफ मिनट्स की प्रति स्लगन) जो अपने आप में यह साबित करता हैं की 1 जनवरी 2019 से आज तक डिम्ट्स वाहन मालिकों से जो वीएलटी डिवाइस पैनिक बटन की निगरानी के नाम से फीस वसूलता आ रहा है वह सिर्फ दिल्ली सरकार के राजस्व में इज़ाफ़ा करने के लिए है ना की महिला सुरक्षा हेतु।

    महिला सुरक्षा के नाम पर इतना बड़ा दिखावा जो आज सबके समक्ष प्रस्तुत है पर खुशी की बात यह है कि नई सूचना के अनुसार शायद आने वाले 2 (दो) महीनो में वीएलटी डिवाइस पैनिक बटन का फ़ायदा दिल्ली की महिलाओं को मिलने लग जाएगा।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • दिल्ली परिवहन विभाग अन्य राज्यो के पंजीकृत स्क्रैप डीलरो को दिल्ली की जनता के समय सीमा पूरे कर चुके वाहनों को सोपने के निर्णय लेने को आतुर, आख़िर क्यों बड़ा सवाल?

    दिल्ली परिवहन विभाग अन्य राज्यो के पंजीकृत स्क्रैप डीलरो को दिल्ली की जनता के समय सीमा पूरे कर चुके वाहनों को सोपने के निर्णय लेने को आतुर, आख़िर क्यों बड़ा सवाल?

    दिल्ली परिवहन विभाग अन्य राज्यो के पंजीकृत स्क्रैप डीलरो को दिल्ली की जनता के समय सीमा पूरे कर चुके वाहनों को सोपने के निर्णय लेने को आतुर, आख़िर क्यों बड़ा सवाल?

    आप सभी जानते हैं कि दिल्ली में आज की तारिख में एक भी पंजीकृत स्क्रैप डीलर उपल्ब्ध नही है और ना ही दिल्ली परिवहन विभाग की जनहित नीतियों के कारण एक भी पंजीकृत इलेक्ट्रिक किट लगाने वाला उपलब्ध हो पाया जो दिल्ली की जनता अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलवा सके और सड़कों पर चला सके।

    दिल्ली के परिवहन आयुक्त पहले ही अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं “”वाहनों में इतनी मजबूती ही नहीं बचती की उसे किट लगाकर या अपग्रेड इंजन लगाकर सड़को पर चलाया जा सके””।

    दिल्ली परिवहन आयुक्त के अनुसार दिल्ली में मात्र नए इलेक्ट्रिक वाहन चलने के लायक है जबकि यह माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी माना है की दिल्ली में एसेंशियल वाहनों के लिए डीजल वाहनों को पंजीकृत किया जाए और स्वयं परिवहन विभाग द्वारा अपनी प्रवर्तन शाखा के लिए सभी वाहन डीजल के 2022 और 2023 में खरीदे गए सभी वाहन डीजल से चालित हैं “वह भी तब जब दिल्ली सरकार ने यह घोषणा करी हुई है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत कोई भी विभाग इलेक्ट्रिक वाहन के अतिरिक्त कोई वाहन नही खरीदेगा और ना ही किराए पर लेगा” स्वयं परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन शाखा के लिए डीजल वाहन खरीद कर जनता के समक्ष यह सिद्ध किया है की अभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर पुरा भरोसा नहीं किया जा सकता फिर परिवहन आयुक्त आख़िर दिल्ली की जनता के वाहनों को क्यों जल्द से जल्द स्क्रैप डीलरो के हवाले करने के लिए प्रयत्नशील है बहुत बड़ा सवाल ?

    दिल्ली की जनता के लिए अब न्याय की मांग के लिए सिर्फ एक ही विकल्प बचा है की वह एकजुट होकर माननीय उच्चतम न्यायालय से न्याय की मांग करे और सही दिशा निर्देश जारी करे। अगर दिल्ली की जनता अभी भी नहीं जागी तो जनहित के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली दिल्ली सरकार और परिवहन आयुक्त आपके सभी वाहनों जिनका5 समय सीमा पूरा हो चुका या ना हुए वाहनों को दिल्ली की सड़को से खत्म करने के लिए कोई भी आदेश/ दिशा निर्देश जारी करने से नही हिचकेंगे।

    आप सभी के लिए एक सवाल ?

    जो आप सभी को दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय से जानना और मांगना चाहिए :- “क्या दिल्ली में उपल्ब्ध पेट्रोलियम पदार्थ मानक यूरो VI के हैं या सिर्फ नाम के लिए उन्हें मानक यूरो VI का नाम दे कर दिल्ली में बेचा और जनता को बताया जा रहा हैं ?”

    इस सवाल का जवाब इसलिए अनिवार्य है क्योंकि परिवहन विभाग द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय को बताया गया था की मानक यूरो VI के पेट्रोलियम पदार्थ आने के बाद पेट्रोलियम पदार्थ का प्रयोग करने वाले सभी पर्यावरण मुक्त या स्वच्छ हो जाएंगे फिर आज के परिवहन आयुक्त किस आधार पर दिल्ली के प्रदुषण मुक्ति के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों पर लोगो को लाना चाहते हैं और उसके लिए कोई भी आदेश और दिशा निर्देश जारी करने में लगे हैं।

    जनहित में जारी,
    संजय बाटला

  • ई रिक्शा खरीदने वालों से कर रहे हैं सब धोखा (निर्माता, दिल्ली और भारत सरकार और परिवहन विभाग)

    ई रिक्शा खरीदने वालों से कर रहे हैं सब धोखा (निर्माता, दिल्ली और भारत सरकार और परिवहन विभाग)

    *सब्सिडी की घोषणा के बावजूद ई रिक्शा खरीदने वाले मजबूर महंगा ई रिक्शा खरीदने के लिए*

    आप को जानकर आश्चर्य होगा फेम 2 में रजिस्टर ई रिक्शा बनाने वाले पिछले कई महीनो से अपनें द्वारा बेचने वाले ई रिक्शा को ऑनलाइन पोर्टल पर पर पंजीकृत करने में सफल नहीं हो पा रहे जिससे फेम 2 के अंर्तगत ई रिक्शा निर्माण करने वालों को मिलने वाली सब्सिडी मिलेगी इसमें संशय बना हुआ हैं जिस कारण वह अपने द्वारा निर्मित वाहनों को सब्सिडी की पैसे घटाए बिना बेच रहे हैं और इसका सीधा नुकसान ई रिक्शा खरीदने वालो को हो रहा है।

    दुसरी ओर दिल्ली सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी के लिए भी वाहन मालिक परिवहन मुख्यालय में धक्के खाते नजर आए हैं। पहले भी दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग द्वारा हजारों ई रिक्शा खरीदने वालों को सब्सिडी नही दी और नए देने के कारण को जानने पर यह बोल कर सब्सिडी देने से मना कर चुका है की जिस खाते के अंर्तगत सब्सिडी डी जाती थी उसमे पैसे नहीं रहे।

    अब दिल्ली में ई रिक्शा खरीदने पर स्वयं फैसला ले की क्या जिनको सब्सिडी देने से परिवहन विभाग और दिल्ली सरकार मना कर रहे हैं क्या उन्होने पूरे पैसे देकर ई रिक्शा नही खरीदा?

    जनहित में जारी
    *संजय बाटला*

  • दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा 2018 नियम के तहत दी गई सभी स्क्रैप डीलरो की मान्यता 19 जनवरी 2023 को किए रद्द,

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा 2018 नियम के तहत दी गई सभी स्क्रैप डीलरो की मान्यता 19 जनवरी 2023 को किए रद्द,

    दिल्ली की जनता जिनके वाहन समय सीमा तय कर चुके हैं (यानी डीजल वाहन 10 साल और पैट्रोल वाहन 15 साल) उनको अपने वाहनों को पंजीकृत स्क्रैप डीलर द्वारा ही स्क्रैप करने के दिशा निर्देश है पर दिल्ली में 19 जनवरी 2023 से एक भी मान्यता प्राप्त स्क्रैप डीलर पंजीकृत उपलब्ध नहीं।

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी 19 जनवरी 2023 के आदेश में यह साफ कर दिया गया की दिल्ली में जिन 8 (आठ) कंपनियों को डीसी/आपस/टीपीटी/11092017/3701-08 दिनाक 24.08.2018 के आदेश के तहत दिल्ली में वाहन स्क्रैप डीलर के लिए मान्यता दी गईं थीं वह सभी स्क्रैप डीलरो की मान्यता डीसी/आपस/टीपीटी/2023/6455 दिनाक 19 जनवरी 2023 द्वारा रद्द कर दी गई है ।

    दिल्ली में अब वाहन स्क्रैप डीलर के पंजीकरण के लिए सभी कंपनियों को नए दिशा निर्देशों की अंर्तगत वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा और अपना पंजीकरण करवाना होगा जिसमें अंदाजा अभी 10 दिन लगेंगे।

    इसका अर्थ हुआ की आने वाले एक से दो महीने तक दिल्ली वासी अपने वाहन दिल्ली के किसी पंजीकृत स्क्रैप डीलर से अपना वाहन स्क्रैप नही करवा पायेंगे और ना ही अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलवा सकेंगे क्योंकि दिल्ली परिवहन विभाग की जनहित पॉलिसी के कारण दिल्ली में एक भी पंजीकृत इलेक्ट्रिक किट लगाने वाला उपलब्ध नहीं

    जनहित में जारी :- संजय बाटला

  • दिल्ली की सड़को पर नज़र आने लगेंगे सिर्फ मानक यूरो VI के वाहन

    दिल्ली की सड़को पर नज़र आने लगेंगे सिर्फ मानक यूरो VI के वाहन

    ए.क्यू.एम.आई . के दिशा निर्देश के बाद दिल्ली परिवहन विभाग के एसटीए ब्रांच और पीसीडी ब्रांच ने परिवहन आयुक्त से आज्ञा प्राप्त कर जारी किया अन्य सभी राज्यों को अपने सभी वाहनों को जो दिल्ली में आते हैं को यूरो VI में बदलने की बात।

    एसटीए ब्रांच ने बसो कारो टैक्सी के प्रति और पीसीडी ब्रांच द्वारा ट्रक टेम्पो के प्रति यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यो को पत्र भेजकर परिवहन आयुक्त दिल्ली के दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए कहा की दिल्ली में उनके राज्यों से आने वाले सभी वाहन मानक यूरो VI होना चाहिए नही तो उन्हें दिल्ली की सीमा में प्रवेश नही दिया जाएगा ।

    दिल्ली की जनता को अवगत करा दे की दिल्ली परिवहन आयुक्त 2020 से पूर्व के वाहनों को दिल्ली के प्रदुषण का जिम्मेदार मानते हैं और किसी भी कीमत पर उन्हें दिल्ली से खत्म कर दिल्ली में सभी वाहनों को मानक यूरो VI में करवाने के प्रति कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं या दूसरी तरफ कहा जाए की सभी वाहनों के मांग को चरम सीमा में पहुंचाने में लगे हुए हैं।

    दिल्ली परिवहन आयुक्त के दिशा निर्देश से अगर बाहरी राज्यों के मानक यूरो VI के अतिरिक्त सभी वाहनों पर पाबंदी का अर्थ दिल्ली के भी सभी वाहनों को खतरा या यह भी कह सकते हैं की परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा के दिशा निर्देश माननीय उच्चतम न्यायालय की 5 जजों वाली बैंच द्वारा जारी आदेश के समान, क्या यह न्यायिक और जनहित में है ? सोचना अवश्य।

    संजय बाटला

  • सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक

    सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक

    *सड़क पर चलते समय नीचे बताई गई बातो पर जो व्यक्ति अमल नहीं करेगा उसका 3 महीने के लिए लाइसेंस रद्द हो जाएगा*

    1. गलत दिशा में ड्राइविंग ना करें
    2. बिना हेलमेट ना चलें
    3. बिना सीट बेल्ट पहने ना चलें
    4. गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें
    5. रेड लाइट पार बिल्कुल ना करें
    6. कमर्शियल गाड़ी को प्राइवेट व्हीकल की तरह इस्तेमाल बिल्कुल ना करें
    7. अपनी गाड़ी में सवारियों को ना बैठने दे
    8. शराब पीकर गाड़ी ड्राइविंग बिल्कुल ना करें
    9. ओवर स्पीड में गाड़ी को बिल्कुल ना चलाएं ।

    अगर आप इनमें से किसी नियम का सड़क पर चलते समय पालन नहीं कर रहे तो ट्रैफिक पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट शाखा वाले आपका सड़क पर चालान काट सकते है और उसके साथ में उसी चालान के आधार पर आपका लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द कर सकते है ।

    हम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ़ से आपसे निवेदन करते हैं आप हमेशा सड़क पर सावधानी से चलें और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें । आप यह तो भली भांति जानते हैं की नए संशोधित मोटर वाहन नियम 2019 में जुर्माने की राशि को पहले की जुर्माने राशी से 10 गुना अधिक जुर्माना लेने की अधिसूचना लागू हो चुकी है।

    हम आपसे अनुरोध करते हैं आप भी अपने सभी पारिवारिक सदस्यों, जानकारों, दोस्तों और समूहों में ट्रैफिक के नियमों की जानकारी अवश्य शेयर करें ।

    आज के दौर में यह जरूरी नहीं है की गलती के लिए वाहन को सड़क पर रोक कर चालान किया जाए, अब ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन के लिए चालान पोस्टल चालान के रुप मे आ सकता है और उसके लिए सीसी टीवी एवं पुलिस के द्वारा सड़क पर फोटो खींचने से उल्लघंन को मानते हुए चालान भेजने के दिशा निर्देश है ।

    इस लिए हम एक बार फिर से आपसे अनुरोध करते हैं की सड़क पर सावधानी से चलें, सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्किंग ना करें, गलत दिशा में वाहन खड़ा ना करें और वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें एवम् पुलिस / प्रशासन को हमेशा सहयोग करें ।

    *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा*

    दो पहिया चालक हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार को देखकर पहने । आप अगर अपने परिवार और शरीर से प्यार करते हैं तो हेलमेट अवश्य ही लगा कर चले ।

    हेलमेट ना पहनने पर शारीरिक नुकसान के खतरे के अलावा जुर्माना और मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।

    चार पहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह वाहन चलाते समय स्वयं एवम् वाहन में उपस्थित सभी व्यक्तियो द्वारा सीट बैल्ट लगाए, इससे आपकी सुरक्षा है।

    *आप सभी से सड़क सुरक्षा में सहयोग की आशा में*

    संजय बाटला
    अध्यक्ष टोलवा

  • दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी जनहित में बड़ा आदेश

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी जनहित में बड़ा आदेश

    *दिल्ली परिवहन आयुक्त द्वारा पार्किंग / कस्टडी फीस में भारी बदलाव के साथ जारी किया गया जनहित में आदेश*

    जनहित के लिए प्रसिद्ध परिवहन विभाग द्वारा जनहित में जारी हुआ आज आदेश जिससे व्यवसायिक वाहन जो किसी नियम/अधिनियम/मोटर वाहन कानून की त्रुटि/ गलती करने पर चालान कर जब्त कर लिया जाता हैं उसको समय सीमा पर ना छुड़ा पाने के कारण जो पार्किंग / कस्टडी फीस नए मोटर वाहन के तहत लगाई और चार्ज की जा रही थी उससे बहुत से वाहन मालिको के हालात बद से बदतर होते जा रहे थे।

    लम्बे समय से ऑटो टैक्सी एवम अन्य बहुत संगठन इस पर विचार कर कम करने या खत्म करने की प्रार्थना करते आ रहे थे, आख़िर आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को परिवहन आयुक्त के स्वयं के हस्ताक्षर से जनहित में नए आदेेश ज़ारी हो गए जिससे सभी व्यवसायिक वाहन मालिको को काफी हद तक फायदा मिलेगा।

    यह आदेश आज से ही लागू माना जाएगा और इसका फायदा उसी वाहन मालिक को मिलेगा जो आज या आज के बाद अपने वाहन पार्किंग/ कस्टडी से छुड़वाएगे। पहले से छुड़वाए गए वाहन मालिकों को इसका कोई फायदा नही दिया जाएगा और ना ही उनके द्वारा जमा राशी वापिस की जाएगी।

    जनहित में जारी
    *संजय बाटला*

  • सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक

    सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक

    *सड़क पर चलते समय नीचे बताई गई बातो पर जो व्यक्ति अमल नहीं करेगा उसका 3 महीने के लिए लाइसेंस रद्द हो जाएगा*

    1. गलत दिशा में ड्राइविंग ना करें
    2. बिना हेलमेट ना चलें
    3. बिना सीट बेल्ट पहने ना चलें
    4. गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें
    5. रेड लाइट पार बिल्कुल ना करें
    6. कमर्शियल गाड़ी को प्राइवेट व्हीकल की तरह इस्तेमाल बिल्कुल ना करें
    7. अपनी गाड़ी में सवारियों को ना बैठने दे
    8. शराब पीकर गाड़ी ड्राइविंग बिल्कुल ना करें
    9. ओवर स्पीड में गाड़ी को बिल्कुल ना चलाएं ।

    अगर आप इनमें से किसी नियम का सड़क पर चलते समय पालन नहीं कर रहे तो ट्रैफिक पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट शाखा वाले आपका सड़क पर चालान काट सकते है और उसके साथ में उसी चालान के आधार पर आपका लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द कर सकते है ।

    हम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ़ से आपसे निवेदन करते हैं आप हमेशा सड़क पर सावधानी से चलें और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें । आप यह तो भली भांति जानते हैं की नए संशोधित मोटर वाहन नियम 2019 में जुर्माने की राशि को पहले की जुर्माने राशी से 10 गुना अधिक जुर्माना लेने की अधिसूचना लागू हो चुकी है।

    हम आपसे अनुरोध करते हैं आप भी अपने सभी पारिवारिक सदस्यों, जानकारों, दोस्तों और समूहों में ट्रैफिक के नियमों की जानकारी अवश्य शेयर करें ।

    आज के दौर में यह जरूरी नहीं है की गलती के लिए वाहन को सड़क पर रोक कर चालान किया जाए, अब ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन के लिए चालान पोस्टल चालान के रुप मे आ सकता है और उसके लिए सीसी टीवी एवं पुलिस के द्वारा सड़क पर फोटो खींचने से उल्लघंन को मानते हुए चालान भेजने के दिशा निर्देश है ।

    इस लिए हम एक बार फिर से आपसे अनुरोध करते हैं की सड़क पर सावधानी से चलें, सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्किंग ना करें, गलत दिशा में वाहन खड़ा ना करें और वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें एवम् पुलिस / प्रशासन को हमेशा सहयोग करें ।

    *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा*

    दो पहिया चालक हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार को देखकर पहने । आप अगर अपने परिवार और शरीर से प्यार करते हैं तो हेलमेट अवश्य ही लगा कर चले ।

    हेलमेट ना पहनने पर शारीरिक नुकसान के खतरे के अलावा जुर्माना और मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।

    चार पहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह वाहन चलाते समय स्वयं एवम् वाहन में उपस्थित सभी व्यक्तियो द्वारा सीट बैल्ट लगाए, इससे आपकी सुरक्षा है।

    *आप सभी से सड़क सुरक्षा में सहयोग की आशा में*

    संजय बाटला
    अध्यक्ष टोलवा

  • हापुड़ में घने कोहरे की वजह से आपस में टकराईं 12 गाड़ियां, कई लोग घायल

    हापुड़ में घने कोहरे की वजह से आपस में टकराईं 12 गाड़ियां, कई लोग घायल

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। वहीं कल रात को ही कोहरे से अचानक यूपी के हाथरस जिले में भी मौसम सर्द हो गया। कोहरे ने सड़कों पर वाहन चलाने वालों और राहगीरों के सामने भी मुश्किलें पैदा कर दी।

    दोपहिया और चौपहिया वाहनों को चलाने वालों को दूर तक कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही थी। कोहरे की वजह से वे रेंग रेंग कर चल रहे थे। रात को यहां सिकंदराराऊ क्षेत्र में जीटी रोड पर मंडी के पास कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। दुर्घटना के बाद राहगीरों और पुलिस ने बचाव कार्य किया।

    हापुड़ में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया, “घने कोहरे के कारण एक गाड़ी पलट गई थी जिससे लगभग 12 वाहन आपस में टकराए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रोड को क्लीयर कर दिया गया है।”

    वहीं यूपी में ही फिरोजाबाद में भी कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां भी कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस प्रशासन ने मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र और थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव पचपेड़ा से धातरी तक नेशनल हाईवे 2 पर घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए जिससे काफी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें आधा दर्जन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिनको हॉस्पिटल पहुंचाकर इलाज किया जा रहा है।

    वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी द्वारा साइड में किया गया। यहां कोहरा इतना ज्यादा था कि ग्रामीण लोगों को चिल्ला चिल्ला कर आगाह कर रहे थे कि वाहन को धीरे से चलाएं, आगे काफी वाहन खड़े हुए हैं। एक गाड़ी चालक ने बताया कि मैं गाड़ी बैक कर रहा था तभी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यहां 10 से अधिक गाड़ियां टकराईं हैं, दो-तीन लोग तो मेरे सामने घायल हुए हैं।