अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप

अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला जा रहा है। जिंदा जल गए चार लोग बताया गया कि रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहेटी गांव के पास अंबाला–देहरादून हाईवे स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार, कार सवार चारों लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

View More अंबाला देहरादून हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप
भारी बारिश से उफान पर आया सूर्या और शेर नाला, वाहनों की आवाजाही रोकी, लगी लंबी कतार

भारी बारिश से उफान पर आया सूर्या और शेर नाला, वाहनों की आवाजाही रोकी, लगी लंबी कतार

देहरादून हल्द्वानी में मंगलवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के बाद सूर्या और शेर नाला उफान पर आ गया जिसके चलते हल्द्वानी -चोरगलिया-सितारगंज मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। नालों के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस स्थानीय जनता, यात्रियों व वाहन चालकों से अनुरोध कर रही है कि सड़क खुलने का इंतजार करें। नाले में पानी ज्यादा होने पर सड़क पार न करें।  उधर, काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर पहाड़ खिसकने के कारण सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है। सड़क में पानी आने के कारण मार्ग बंद है। भारी बारिश की चेतावनी उत्तराखंड के पूरे कुमाऊं मंडल में आज मंगलवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।

View More भारी बारिश से उफान पर आया सूर्या और शेर नाला, वाहनों की आवाजाही रोकी, लगी लंबी कतार
खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

कालाढूंगी(नैनीताल) कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। दोनों भाईयों की गई जान हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

View More खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल
छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान

छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान

अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में छह सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही ठप होने से 20 से अधिक गांवों का जिले से संपर्क…

View More छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान
लाइसेंस के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट सेंटर अनिवार्य करने के पीछे क्या सोच रही आशीष कुंद्रा और दिल्ली सरकार की

लाइसेंस के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट सेंटर अनिवार्य करने के पीछे क्या सोच रही आशीष कुंद्रा और दिल्ली सरकार की

दिल्ली में अच्छी ड्राइविंग स्किल वाले ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर पाए इसके लिए दिल्ली परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा द्वारा दिल्ली की जनता के लिए…

View More लाइसेंस के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट सेंटर अनिवार्य करने के पीछे क्या सोच रही आशीष कुंद्रा और दिल्ली सरकार की
उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भी दिल्ली में अभी तक नही शुरू किया गया डीजल वाहनों का पंजीकरण, कौन जिम्मेदार ?

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भी दिल्ली में अभी तक नही शुरू किया गया डीजल वाहनों का पंजीकरण, कौन जिम्मेदार ?

क्या आप जानते हैं डीजल यूरो VI इंजन वाहन का प्रदुषण सीएनजी वाहन से भी कम है, गूगल पर सर्च करने पर जो सूचना सामने आई…

View More उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भी दिल्ली में अभी तक नही शुरू किया गया डीजल वाहनों का पंजीकरण, कौन जिम्मेदार ?
दुनिया के आठवें अजूबे को जाने,

दुनिया के आठवें अजूबे को जाने,

*दुनिया में अब तक थे सात अजूबे अब जाने दुनिया के आठवें अजूबे के बारे में “परिवहन विभाग दिल्ली”* *तकनीकी पदो पर गैर तकनीकी कितने…

View More दुनिया के आठवें अजूबे को जाने,
फिरोजाबाद : टोल प्लाजा पर लघुशंका को उतरीं सवारियों को छोड़कर चली गई बस, चालक की दबंगई पर महिला ने दिखाई ‘पावर’।

फिरोजाबाद : टोल प्लाजा पर लघुशंका को उतरीं सवारियों को छोड़कर चली गई बस, चालक की दबंगई पर महिला ने दिखाई ‘पावर’।

नोएडा से औरैया जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस का चालक रविवार सुबह मथुरा टोल पर लघुशंका करने उतरे यात्रियों को छोड़कर चला गया। इस…

View More फिरोजाबाद : टोल प्लाजा पर लघुशंका को उतरीं सवारियों को छोड़कर चली गई बस, चालक की दबंगई पर महिला ने दिखाई ‘पावर’।
वाहन क्षेत्र में जुड़े निम्न/मध्यमवर्गीय का शोषण, सरकारें चुप आख़िर क्यों ?

वाहन क्षेत्र में जुड़े निम्न/मध्यमवर्गीय का शोषण, सरकारें चुप आख़िर क्यों ?

एनबीएफसी, प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायतंत्र की मिलीभगत का दूसरा नाम ऑटो माफिया भारत देश में परिवहन क्षेत्र में लगकर अपना और अपने परिवार के भरण…

View More वाहन क्षेत्र में जुड़े निम्न/मध्यमवर्गीय का शोषण, सरकारें चुप आख़िर क्यों ?
डी.सी.बी.ए. की मासिक मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग, जाने

डी.सी.बी.ए. की मासिक मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग, जाने

दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन(पंजीकृत) की संपन्न हुई मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन सन 1962 से कार्य करने वाली सबसे संगठित संस्था है ।…

View More डी.सी.बी.ए. की मासिक मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग, जाने