आईजी गढ़वाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान द्वारा लूट, वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य चोरी के मामलों के शतः प्रतिशत अनावरण एंव बरामदगी किये जाने एंव लम्बी अवधि से लम्बित अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण, वारण्टो की शतः प्रतिशत तामीली, वांछित अपराधियों एंव ईनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त लम्बित विभागीय कार्यवाहियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये। द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 की सभी तैयारियां समय से पूर्ण किये जाने एंव आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी जनपदीय अधिकारियों को दिये गए। समीक्षा गोष्ठी में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ अपराध, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा जनपद के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Category: Natural Disaster
-

आईजी गढ़वाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश
-

प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण
प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारणबुलंदशहर/औरंगाबादअखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक ब्लाक मुख्यालय जहांगीराबाद पर मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई ने सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुना। बैठक के पश्चात उन्होंने सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिलकर ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया।बैठक में संगठन की प्रगति और काम काज सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से सहयोग करने का आग्रह किया गया।बैठक की अध्यक्षता चौधरी जगमाल सिंह मावई ने की तथा संचालन जिला सचिव बिक्रम सिंह पाली परतापुर ने किया।इस अवसर पर मूलचंद गिरी मुल्तानी, योगेन्द्र सिंह कोड़ा शमशाबाद, सोनू कुमार भर्रा,कुशल कुरैना,पीतम माजरा, रविन्द्र स्याली झाया, नरेंद्र ईसनपुर,उदय सिंह डकरौली, नरेंद्र ककरई, रवि बादशाह पुर,पवन जसर, श्यौराज सिंह तहगौरा आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। -

कमिंस ने कहा हमें जीत की है सख्त जरूरत, मेंडिस बोले-टॉस होगा अहम, लखनऊ में होगा मुकाबला
कमिंस ने कहा हमें जीत की है सख्त जरूरत, मेंडिस बोले-टॉस होगा अहम, लखनऊ में होगा मुकाबला
लखनऊ
ऑस्ट्रेलिया की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। यह बीते कुछ वर्ल्ड कप में पहला मौका है जब आस्ट्रेलिया की इतनी दयनीय शुरूआत हुई है।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि यह सच कि हम विश्वकप में जैसा स्टार्ट चाहते थे, वैसा नहीं हुआ। शुरुआत में लगातार दो हार का सामना करना भी निराशाजनक रहा। इस समय टीम को एक बड़ी जीत की दरकार है, ताकि हम अगले मुकाबलों के लिए दमदार वापसी कर सके।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि लगातार दो हार के बावजूद ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बना हुआ है। हम बहुत दबाव में नहीं आए है। एक बड़े अंतर की जीत हमें इस मुश्किल से निकाल सकती है। श्रीलंका के खिलाफ हम पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। अपनी टीम में बदलाव के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि टीम में ज्यादा बदलाव करके हम विनिंग ट्रैक पर वापस लौट आएंगे। अंतिम एकादश में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इकाना स्टेडियम की पिच के बारे में कमिंस ने कहा कि पिच अच्छा खेल रही है। यहां गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों के लिए काफी कुछ है। दक्षिण अफ्रीका की तरह श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी रन बन सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला है, जिसमें जीत के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत बल्लेबाजी है। इसलिए हम अपनी ताकत के हिसाब से ही खेल की रणनीति तय करेंगे। कुशल मेंडिस के इस बयान से यह तय है कि टॉस जीतने की दशा में वह पहले बल्लेबाजी कर सकते हैं ताकि एक बड़ा स्कोर बनाकर वह ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ले सकें। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाक के खिलाफ मुकाबले में उनके महत्वपूर्ण गेंदबाज महिषा और पथिराना ने बेहतर लाइन लेंथ से गेंदबाजी नहीं की थी। इस वजह से बाई के कई रन गए। निश्चित तौर पर यह दोनों बहुत ही अच्छे गेंदबाज हैं। अभ्यास के जरिए दोनों खुद को बेहतर रूप से तैयार कर रहे हैं। आने वाले समय में यह और बढ़िया गेंदबाजी करके टीम की जीत में मदद करेंगे।
-

गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद
गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद
देशभर में 19 सितंबर से गणेश उत्सव 2023 की धूम दिखाई देने लगेगी। इस दौरान जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाएगी और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आम आदमी से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं। चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई देंगे। लोग बप्पा के आगमन से पहले ही अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और गणपति का भोग लगाते हैं।पकवानों की तैयारी तो शुरू हो गई है, लेकिन क्या आपने अपना आउटफिट डिसाइड किया है कि गणपति पूजा के वक्त आपको क्या पहनना है। अगर आप इस गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप कुछ अलग तरीके की स्टाइलिश साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं ताकि आप भी पूजा के दौरान कमाल की दिख सकें।
बनारसी साड़ी
पूजा के लिए इस तरह की साड़ी महिलाओं की प्राथमिकता में आती है। ऐसे में आप गणपति की पूजा के लिए बनारसी साड़ी का चयन कर सकती हैं। ये देखने में काफी रॉयल लगती है। इसके साथ साड़ी के रंग के हिसाब से ही मेकअप करना सही रहता है।
सिल्क साड़ी
नई दुल्हनों के लिए सिल्क की साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये हर किसी के पास होती है। आप बालों में गजरा लगाकर इसे कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।
रफल साड़ी
अगर आप कुछ अलग और हटकर पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए सही विकल्प है। इसे हर उम्र महिला कैरी कर सकती है।
बांधनी साड़ी
पूजा-पाठ के दौरान चुनरी या फिर बांधनी साड़ी पहनने का कई जगह रिवाज है। ऐसे में आप गणेश उत्सव के लिए इस साड़ी का चयन कर सकती हैं।
लहंगा साड़ी
अगर आपको पूजा के दौरान लहंगा पहनने का मन है तो आप साड़ी से ही लहंगा बनाकर पहन सकती हैं। ये देखने में भी खूबसूरत लगता है।
शिफॉन साड़ी
इस तरह की सिंपल की शिफॉन की साड़ी स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनने पर आपको काफी अलग और खूबसूरत लुक देगी।
-

बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
नई दिल्लीये कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, घने और शाइनी रहें। खासतौर पर अगर महिलाओं की बात करें तो हर महिलाओं की खूबसूरती में लंबे और घने बालों से चार चांद लग जाते हैं पर, आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित खानपान की वजह से बाल काफी कमजोर होने लगे हैं। इसी वजह बालों में कई तरह की परेशानी सामने आने लगी हैं।
इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन कई बार इसका कोई फायदा नहीं मिलता। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है तो आइए आपको ये हेयर मास्क बनाना सिखाते हैं ताकि आपके बाल भी घर पर ही मजबूत बन सकें।
हेयर मास्क बनाने के लिए सामान
एक कटोरी दही
दो चम्मच कॉफी पाउडर
तीन चार चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
एक छिला हुआ केलामास्क बनाने की विधि
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। इसके बाद इसमें दो चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें केले का गूदा डालें।
इसके बाद इस मिक्सचर को सही से मैश करें। आप चाहें को इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से फेंट सकते हैं ताकि इसका मास्क सही से लगा पाएं। अब शैंपू करने से पहले इस मास्क को बालों की जड़ से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं। आधे घंटे के बाद सिर को शैंपू से धोकर साफ कर लें। हेयर मास्क का फायदा
आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसे
इसके अलावा कॉफी आपके बालों को मुलायम बनाने का काम करती है। एलोवेरा बालों को शाइनी और मजबूत करने का काम करता है।केले में मौजूद कई पोषक तत्व बालों की ड्राईनेस को खत्म करते हैं। आप एक बार इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में असर देखने लगेंंगे।
-

मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप, लगीं वाहनों की लंबी कतारें
सहारनपुर
शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही जोरदार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह मोहंड से ऊपर सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। थाना पुलिस ने बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।
इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई बड़े वाहनों को कलसिया मार्ग से होते हुए वाया हरबर्टपुर तथा बिहारीगढ़ से रोशनाबाद हरिद्वार को होते हुए वाहनों को देहरादून भिजवाया।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहड से ऊपर जोरदार बारिश के चलते नदी मैं पानी आने के कारण पानी ने सड़क का एक हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया जिससे आधी सड़क धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूचना मिलते ही मोहंड पुलिस चेक पोस्ट से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बड़े वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया पुलिस ने कुछ वाहनों को बिहारीगढ़ से बाया रोशनाबाद हरिद्वार से देहरादून तथा कुछ वाहनों को कलसिया मार्ग से बाया हरबर्टपुर को देहरादून भिजवाया।
थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया की देर रात से शिवालिक के पहाड़ों में जोरदार बारिश हो रही थी सुबह 6:00 बजे सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिस पर बड़े वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है। छोटे वाहन निकल रहे हैं। एनएच कंपनी के कर्मचारी आरबीएम व मिट्टी डालकर शीघ्र ही सभी वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा।
-

हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार
उत्तराखंड
बारिश के चलते प्रदेश में कई हिस्सों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।
उधर ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आई हुई है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से ढालवाला की कॉलोनी से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। सात मोड़ से आगे काली मंदिर के पास रोड पर भारी मलबा आ गया है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर आया आया हुआ है।
सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क
हरिद्वार में सुबह छह बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। दूसरी तरफ सहारनपुर रोड मोहंद के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। जिससे यहां वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई।
रुड़की के राजेंद्र नगर में हाई टेंशन लाइन के तार टूटने से घरों में उपकरण और समान फुंक गए। इस दौरान यहां एक भैंस भी मर गई। -

अल्मोड़ा में चार सड़कें बंद
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण चार सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमने से 20 गांवों में रहने वाली चार हजार की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।
जिले में बारिश के दौरान पैसिया-पिपना, बलमरा-गुदलेख, जैती-नयासंग्रोली, गोलूछीना श्रीखेत-भिटारकोट सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हैं। पैसिया-पिपना सड़क को मलबा हटाकर खोल दिया गया लेकिन अन्य सड़कों को खोलने में सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों को पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
-

आशारोड़ी-मोहंड के बीच सड़क धंसी, सहारनपुर रोड पर घंटों जाम
पहाड़ी इलाके में भारी बारिश के कारण आशारोड़ी और मोहंड के बीच सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कई घंटे तक सहारनपुर रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को ठीक कराकर यातायात को सुचारू कराया। दोनों तरफ से आने वाले वाहन दोपहर करीब 12 बजे तक डायवर्ट कर निकाले गए।
पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के कारण सहारनपुर रोड पर मोहंड और डाट काली मंदिर के मध्य सड़क का आधा हिस्सा धंस गया। इस कारण देहरादून-सहारनपुर रोड पर लंबा जाम लग गया और देहरादून से सहारनपुर, शामली, मेरठ, दिल्ली, अंबाला और पानीपत जाने वाली बसें फंस गईं। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिस ने सड़क की एक लाइन चलवाकर छोटे वाहनों को निकाला। बाॅर्डर पर दोनों तरफ से वाहनों को डायवर्ट कराया गया। इसके चलते सहारनपुर से देहरादून आने वाले यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा। यूपी की ओर से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कराकर रोशनाबाद हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए भेजा गया। एनएचएआई की मदद से सड़क को सही कराकर यातायात सुचारू कराया गया।
-

बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरे; बाल-बाल बचा दंपती, कई सड़कें बंद
बिलासपुर
बिलासपुर में वीरवार देर रात से हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंगरोट के पास पहाड़ से बड़ी चट्टान गिरने से शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद हो गया है। यातायात को बिलासपुर शहर से डायवर्ट किया गया है। वहीं, पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भी बिलासपुर से लेकर घागस तक करीब आधा दर्जन जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हालांकि हाईवे पर यातायात चल रहा है। उधर, कुहमझवाड़ सड़क नाले में तबदील हो गई। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
भूस्खलन से करीब दर्जन भर संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग कंदरौर के पास एक तरफ से धंस गया है, जिससे इसके पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। बारिश ने निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुहमझवाड़ पंचायत के रोपा गुलाजर में एक कच्चा मकान गिर गया।
दधोल कलां में भी मकान गिर गया। घटना के समय मकान में पति-पत्नी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। भदरोग में भी एक कच्चा मकान गिर गया। इसके अलावा उपरली सलोह, लेहड़ी सरेल, पडयालग सहित कई स्थानों पर गोशाला गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। घटटू धारस में मकान के नीचे से जमीन खिसक गई, जिससे मकान को खतरा बना हुआ है।