Category: news

  • मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वित

    मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वित

    मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वित
    डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित
    भदोही। भारत को 2047 के पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने के दूरदर्शी विजन के क्रम में मोदी की गारंटी गाड़ी अर्थात विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया गया है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद डॉ.रमेश चंद बिंद की अध्यक्षता में व पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय की उपस्थिति में विकास खंड डीघ के बारीपुर उपरवार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत एलईडी वैन से प्रसारण दिखाया गया।
    इस अवसर पर सांसद डॉ.रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है। जो अब तक वंचित व छूट गए थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तम्भ है। जिसमें भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार शामिल है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनता को जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से उनका रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। औराई के डोमनपुर ग्राम पंचायत मे औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया। विधायक
    दीनानाथ भास्कर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित
    किया जा रहा है। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर एलइडी वैन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी सफलता की कहानी कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया।
  • पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठक 

    पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठक 

    पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठक
    उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मंगलवार को ज्ञानपुर में स्थित पुलिस कार्यालय में ऑपरेशन कन्वेंशन के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान एडिशनल एसपी ने मौजूद संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पूर्व के दोषमुक्त मामलों का उदाहरण लेकर दोष मुक्ति के कारणों को चिन्हित कर पुलिस अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों द्वारा हुई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मामलों में सजायाबी के लिए रणनीति बनाई। एडिशनल एसपी ने ऑपरेशन कन्वेंशन के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमों में माफिया अपराधी, टॉप 10 अपराधी एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को सजा कराए जाने के उद्देश्य से सभी प्रचलित मुकदमा की समीक्षा की। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को न्यायालय में गवाहों की उपस्थिति कर गवाही कराकर सजा सुनिश्चित कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
  • कारसेवकों का संकल्प अब हो रहा साकार

    कारसेवकों का संकल्प अब हो रहा साकार

    कारसेवकों का संकल्प अब हो रहा साकार
    बुलंदशहर। असंख्य कारसेवकों के परिश्रम और योगदान के फलस्वरूप ही अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पर पुनः भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा कारसेवक सम्मान समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को भी संगठन द्वारा बुलंदशहर एवं खुर्जा के रामभक्तों को सम्मानित किया गया।मंगलवार को ग्राम सराय छबीला निवासी राकेश गर्ग, शलभ कुमार सहित स्व. राम अवतार प्रेमी के पुत्र नंद किशोर तथा स्व. सुधीर गर्ग के पुत्र अतुल गर्ग का बुलंदशहर के पुष्पांजलि एनक्लेव स्थित मेडिकल दर्पण हाउस कार्यालय में संयुक्त रूप से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं मेडिकल दर्पण प्रबंधक बृजेश गर्ग ने संबोधन के दौरान 1990 और 1992 में कारसेवकों के पराक्रम पर विस्तृत प्रकाश डालकर उनके योगदान को नमन किया। कारसेवक राकेश गर्ग ने तत्कालीन घटनाक्रम के संस्मरण साझा किए। उसके उपरांत सभी ने स्वस्ति वाचन और पुष्पवर्षा के साथ श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीक चित्र, भगवा अंग वस्त्र एवं ध्वज भेंट कर सम्मानित किया।खुर्जा में भी वाल्मीकि बस्ती राम सिंह बाड़ा निवासी महिला कारसेवक कैलाश देवी तथा मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी राजेश गर्ग सुन्दरी को भी घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष में उनके अप्रतिम योगदान हेतु समानित कर आभार जताया गया।कार्यक्रमों में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मेडिकल दर्पण मीडिया हाउस प्रबंधक बृजेश गर्ग, वाल्मीकि समाज खुर्जा प्रधान सचिन सोनी,  कुंज बिहारी सेवा परिकर के अध्यक्ष ध्रुव लाड़ला, विकास सिंह, रवि पाल, कमलेश झा, बबलू कुमार, आयुष सिंह, चुनमुन शर्मा, जितेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
  • गुरुग्राम से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे कुरूक्षेत्र

    गुरुग्राम से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे कुरूक्षेत्र

    सतबीर शर्मा। पहल टुडे। ।गुरुग्राम, 9 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को भाजपा हरियाणा का युवा मोर्चा युवा दिवस के रूप में मना रहा है। 12 जनवरी को पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता नवमतदाता महासम्मेलन में कुरूक्षेत्र पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाले इस नवमतदाता महासम्मेलन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा अनेक भाजपा वरिष्ठ नेता संबोधित करगे। नवमतदाता महासम्मेलन को लेकर गुरुग्राम में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में गुरुकमल में मंगलवार को एक विशेष बैठक हुई। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हिसार से प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री ने ज्यादा से कार्यकर्ताओं को कुरूक्षेत्र पहुंचने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि गुरुग्राम से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कुरूक्षेत्र में होने वाले नवमदाता महासम्मेलन में पहुंचेगे।जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि बैठक में संगठनमंत्री ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को 12 जनवरी को कुरूक्षेत्र जाने की जिम्मेदारियां तय की। इसके अलावा श्री शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर भी चर्चा की। श्री यादव ने बताया कि संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से नमो एप को लेकर भी दिशा निर्देश दिए और कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं व अन्य लोगों को जोड़कर पार्टी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम भी करें। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यकर्ता मोदी और मनोहर सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच और अधिक सक्रिय रहेंगे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे इस पर फोकस रखेंगे।कमल यादव ने कहा कि आगामी चुनावों में युवाओं की सबसे ज्यादा भूमिका रहने वाली है। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा के स्रोत हैं। ऐसे में गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं से हजारों की संख्या में युवा व अन्य कार्यकर्ता 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में कुरूक्षेत्र में होने वाले नवमतदाता महासम्मेल में शामिल होंगे। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर जनता अब विश्वास नहीं करती, इसलिए उनका जनाधार लगातार खिसकता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की टीम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान की शुरूआत करेगी। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से युवा मोर्चा के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को जोड़ेगा।
    बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने और केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने पक्ष-विपक्ष से उपर उठकर प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र का कल्याण किया हैं। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव में उतरकर जनता के बीच कहने के लिए कांग्रेस का हाथ खाली है , जबकि भाजपा के पास मोदी-मनोहर सरकार की ढेरों उपलब्धियां हैं। उन्होंनें कहा कि इन्हीं उपलब्धियों को लेकर हमें जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है। बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महामंत्री महेश यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, राकेश यादव, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, सह मीडिया प्रमुख जयवीर यादव, सुरेंद्र गहलोत, ज्योति डेमला, युवा मोर्चा के महामंत्री नीरज यादव, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनीष सैदपुर, हितेष भारद्वाज, मनीष चौधरी, राजन सिंह, सचिव सोनिया यादव, यादराम जोया, मंडल व मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • आजकल चलन में है ‘लैटे मेकअप’, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका

    आजकल चलन में है ‘लैटे मेकअप’, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका

    आजकल चलन में है ‘लैटे मेकअप’, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका
    नई दिल्ली

    प्रियंका द्विवेदी

    Trending Makeup: प्राकृतिक और मासूम लुक के लिए महिलाओं को लैटे मेकअप खूब भा रहा है। इसमें कॉफी के कई शेड्स का इस्तेमाल कर अलग-अलग लुक दिया जाता है। लैटे मेकअप आजकल काफी चलन में है। यह मेकअप त्वचा को प्राकृतिक, मुलायम और चमकदार लुक देता है। इसमें कॉफी यानी हल्के ब्राउन कलर के विभिन्न शेड्स को शामिल किया जाता है लेकिन इसको करते समय कुछ न कुछ कमी रह जाती है। ऐसे में बेहतर लुक पाने के लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है।

    क्लींजिंग और मॉइश्चराइजर

    पहले चेहरे को क्लीन करें, फिर मॉइश्चराइज करें। इससे मेकअप लंबे समय तक तरोताजा बना रहेगा और त्वचा स्वस्थ एवं चमकदार दिखेगी। इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद करेगा और इसे आपके चेहरे पर एक समान लुक मिलेगा।

    फाउंडेशन का इस्तेमाल

    आप चेहरे पर लाइट फाउंडेशन लगा सकती हैं। इसका रंग चेहरे के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। अगर आपको बहुत अधिक फाउंडेशन की आवश्यकता नहीं है तो आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं या बीबी क्रीम लगा सकती हैं, या फिर पाउडर फाउंडेशन का उपयोग भी कर सकती हैं।
    Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi

    कंसीलर और ब्लशर

    अगर चेहरे पर दाग-धब्बे या काले घेरे हैं तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका रंग फाउंडेशन के रंग से एक या दो शेड हल्का हो, फिर गालों पर ब्लशर लगाएं। ब्लशर ब्राउन रंग का और चेहरे के रंग से मिलता-जुलता डार्क या हल्का हो। अगर चेहरे का रंग हल्का है तो पीच ब्लशर और अगर गहरा है तो आप ब्राउन ब्लशर ट्राई कर सकती हैं।

    पेंसिल लाइनर

    अगर आप चाहें तो आंखों को पेंसिल आईलाइनर और मस्कारे से भी सजा सकती हैं। लैटे मेकअप में आईलाइनर का रंग ब्राउन रखें और आई शैडो में पूरी आंखों को ब्राउन रखें और बीच में हल्की-सी चमक देने के लिए डार्क के साथ गोल्डन रंग का उपयोग करें। मस्कारा का रंग भी डार्क ब्राउन रखा जाता है। आप अपनी आईब्रो को ब्राउन रंग से जैसा मन हो, सजा सकती हैं।

    लिपस्टिक और लिप लॉस

    होंठों पर ब्राउन म्यूट रंग की लिपस्टिक उपयोग करें। लैटे मेकअप में लिप ग्लॉस को सबसे बेहतर माना जाता है। यह नेचुरल लुक देता है और होंठों को चमकदार भी बनाता है। आप चाहें तो लिपस्टिक के ऊपर या ऐसे भी लिप ग्लॉस का उपयोग कर सकती हैं।

    मान्या शर्मा, सौंदर्य विशेषज्ञ –

    लैटे मेकअप ऐसा मेकअप लुक है, जो आपको नेचुरल और ग्लोइंग लुक देता है, साथ ही ऑफिस या पार्टी में भी आप इसे लगाकर जा सकती हैं। यह बहुत सिंपल और मासूम लुक देता है, साथ ही कम समय में कंप्लीट हो जाता है। लैटे मेकअप के लिए आप अपनी पसंद का कोई भी फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकती हैं, फिर आंखों को हाइलाइट करने के लिए ब्राउन आई शैडो का इस्तेमाल करें और पलकों पर लाइट ब्राउन मस्कारा लगाएं।

    गालों पर ब्लश लगाएं और होंठों को म्यूट लिपस्टिक या लिप ग्लॉस से सजा सकती हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि लैटे मेकअप प्राकृतिक और ग्लोइंग मेकअप है, इसलिए भारी मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें।

  • पर्यटकों के लिए लालकिला बंद, 300 बड़ी इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात

    पर्यटकों के लिए लालकिला बंद, 300 बड़ी इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात

    नई दिल्ली

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने लालकिला की आंतरिक सुरक्षा की कमान संभाल ली है। वहीं, कार्यक्रम के मद्देनजर लालकिला को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, लालकिला पर आयोजित समारोह में इस बार जी-20 सम्मेलन की झलक दिखेगी। लालकिला परिसर और बाहरी इलाके में ऑटोमेटिक फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरसी) कैमरों सहित कई आधुनिक उपकरण लगेंगे। किसी भी संदिग्ध के कैमरे की जद में आने के बाद सिग्नल कंट्रोल रूम को मिल जाएगा। कंट्रोल रूम की निगरानी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ में होगी। लालकिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, एसपीजी, अर्धसैनिक बल के जवान और दिल्ली पुलिस के हाथ में है। 200 मीटर तक के दायरे में अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी।

    वहीं, आंतरिक और बाहरी इलाके में दिल्ली पुलिस भी निगरानी करेगी। ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी गड़बड़ी की आशंका को लेकर दी जा रही खुफिया जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटे हैं। लालकिला के आसपास पतंग के उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। करीब 300 बड़ी इमारतों पर दूरबीन से लैस सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले साल लालकिले के मुख्य गेट पर कंटेनर लगाए गए थे, लेकिन इस बार इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एसपीजी ही अंतिम निर्णय लेगी।

    होटलों  गेस्ट हाउस की जांच जारी
    दिल्ली पुलिस इलाके के होटलों व गेस्ट हाउस की लगातार जांच कर रही है। यहां आने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मालिकों को साफ तौर पर कहा गया है कि आने वालों की पूरी जानकारी लेने के बाद ही उन्हें रहने की इजाजत दें। अगर किसी की भूमिका संदिग्ध लग रही है तो इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पुलिस आसपास रहने वाले किरायेदारों, दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों, नौकरों, चालकों व अन्य लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

  • शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर एनसीसी कैडेट की पिटाई, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

    शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर एनसीसी कैडेट की पिटाई, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

    ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक कॉलेज के एक छात्र द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुछ कैडेट को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना (शिंदे गुट) तथा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से संबद्ध छात्र संगठनों ने जोशी बेडेकर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, जहां यह घटना हुई थी।

    कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान ने दोषी छात्र को निलंबित कर दिया है। जोशी बेडेकर कॉलेज में बारिश के बीच एक शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक छात्र को एनसीसी के कुछ कैडेट की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रशिक्षण सत्र का यह वीडियो साथी छात्र द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। शिंदे समूह की छात्र शाखा के नितिन लांडगे ने बताया कि पीड़ित और उनके अभिभावक पर कॉलेज प्रबंधन का दोषी के खिलाफ शिकायत न करने को लेकर ‘बहुत’ दबाव हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को इस घटना को गंभीरत से लेना चाहिए और दोषी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की छात्र शाखा के सदस्यों ने कॉलेज प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ छात्र पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    वहीं, शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े छात्र समूह का नेतृत्व किरण जाधव ने किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को कॉलेज में घुसने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विश्वविद्यालय के एक सीनेट सदस्य ने कहा, इस यूनिट के एनसीसी प्रशिक्षक का हाल ही में तबादला हुआ था। शिक्षकों की अनुपस्थिति में वरिष्ठ कैडेट के कार्यभार संभालने के कारण यह घटना हुई। ठाणे का जोशी बेडेकर कॉलेज दो अन्य सहयोगी संस्थानों-बंदोडकर कॉलेज और वीपीएम पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर एनसीसी इकाई का संचालन करता है। बंदोडकर कॉलेज के आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है।

  • जुलाई में पहली बार सामान्य से 115 फीसदी अधिक बारिश, कई रिकॉर्ड टूटे

    जुलाई में पहली बार सामान्य से 115 फीसदी अधिक बारिश, कई रिकॉर्ड टूटे

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में पहली बार जुलाई में बादल झमाझम बरस रहे हैं। 1 से 21 जुलाई तक प्रदेश में अभी तक सामान्य से 115 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। कुल्लू, किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर में भारी बारिश दर्ज हुई है। बीते 19 वर्षों में 16 बार जुलाई में सामान्य से कम बरसात हुई है। सिर्फ तीन बार वर्ष 2005, 2021 और 2022 में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य से सिर्फ चार से सात फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीते कई वर्षों के दौरान जुलाई के पूरे माह में इतनी बारिश नहीं हुई है। जितनी इस बार 21 जुलाई तक हो गई है।

    इस माह के अंत तक बारिश का आंकड़ा और अधिक पहुंचने के आसार हैं। इस माह के दौरान किन्नौर में सामान्य से 274 फीसदी, कुल्लू में 242, शिमला में 222, सिरमौर में 187, सोलन में 179, बिलासपुर में 135, चंबा में 99, हमीरपुर में 82, लाहौल स्पीति में 71, मंडी में 73, ऊना में 66 और कांगड़ा जिला में 41 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। एक से 21 जुलाई तक प्रदेश में 354 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि इस अवधि के लिए 165 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय रहा है। आने वाले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

    मानसून सीजन में अभी तक 78 फीसदी अधिक बारिश दर्ज
    प्रदेश में 24 जून को मानसून ने प्रवेश किया है। 24 जून से 21 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 78 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। प्रदेश में 475 मिलीमीटर बारिश हुई है। सितंबर अंत तक मानसून प्रदेश में सक्रिय रहेगा। ऐसे में बारिश की मात्रा और अधिक बढ़ने का पूर्वानुमान है।

    पुराने मानसून सीजनों का रिकॉर्ड टूटने का पूर्वानुमान
    प्रदेश में इस बार पुराने मानसून सीजनों का रिकॉर्ड टूटने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मानसून को आए सिर्फ एक माह हुआ है। पूरे सीजन की करीब 40 फीसदी बारिश इस दौरान हो चुकी है। आने वाले ढाई माह में और अधिक बारिश होने पर पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना बन गई है। साल 2011 से 2022 तक हर बार मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश ही हुई है।

  • बारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तो

    बारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तो

    बारिश का मौसम ऐसा होता है कि आप चाहे घर की कितनी भी सफाई कर लो, लेकिन गंदगी हो ही जाती है। बारिश का पानी और धूल मिट्टी के कारण हमारा किचन न सिर्फ गंदा होता है, बल्कि नमी होने के कारण इसकी साफ-सफाई करने पर भी यह जल्दी सूखता नहीं है। वहीं ज्यादा समय तक नमी और गीलापन होने से मक्खी, कॉकरोच और छोटे-छोटे भुनगे आने लगते हैं। ऐसे में किचन की साफ-सफाई सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के किचन हाइजीन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने किचन को चमका सकती हैं।

    पोछा कपड़ा

    किचन की फर्श से लेकर बर्तन तक को पोंछने के लिए हम कई सारे कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे साफ-सफाई करना काफी आसान होता है। लेकिन बारिश के मौसम में कपड़ों को सुखा पाना एक मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में कपड़े की जगह वाइप्स का उपयोग करें। इससे सफाई भी हो जाएगी। साथ ही किचन के कपड़ों को सुखाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

    वाइपर

    बर्तन धोने के बाद सिंक के आस पास और स्लेब में पानी भर जाता है। वहीं बारिश में नमी होने के कारण यह जल्दी सूखता भी नहीं है। जिसकी वजह से जर्म्स और गंदगी फैलने का डर होता है। इसे साफ करने के लिए आप किचन के कपड़े की जगह वाइपर का इस्तेमाल करें। वाइपर की मदद से स्लैब जल्दी सूख जाएगा।

    लिक्विड डिशवॉश का करें इस्तेमाल

    बर्तन धोने के लिए लोग डिशवाश बार का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि यह बाकी महीनों के लिए तो अच्छा होता है, लेकिन मानसून में नमी के कारण गीला होने पर गलने लगता है और साबुन की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में बर्तन धोने के लिए आप होममेड लिक्विड डिश वॉश का इस्तेमाल करें।

    बर्तन रखने वाली टोकरी

    बर्तनों को साफ सुथरा और जल्दी सुखाने के लिए आपको अपने किचन में सिंक के पास एक जाली वाली टोकरी को रखना चाहिए। जिसमें आप बर्तन धोकर रख सकें। ऐसे में बर्तन में मौजूद पानी सीधे सिंक में बह जाएगा और बर्तन भी जल्दी सूख जाएंगे।

  • एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में दिखना है क्लासी, तो नेकपीस करें कैरी

    एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में दिखना है क्लासी, तो नेकपीस करें कैरी

    महिलाएं हर उम्र में ज्वेलरी पहनने और खरीदने का शौक रखती है। एक समय पर महिलाएं हैवी ज्वेलरी पहनती थीं। तब हैवी ज्वेलरी का चलन था। लेकिन वर्तमान समय में ऐसी ज्वेलरी ट्रेंड में हैं जो आप एथनिक के साथ ही वेस्टर्न के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह ज्वेलरी महिलाओं को भी काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं। यही वजह है कि अब हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाएं हल्की ज्वेलरी लेना पसंद करती