युद्ध केवल उन्माद और लोलुपता का परिणाम। व्यापक जन-धन की हानी और पश्चाताप

युद्ध केवल उन्माद और लोलुपता का परिणाम। व्यापक जन-धन की हानी और पश्चाताप। युद्ध और हिंसा क्रोध से शुरू होकर पश्चाताप और दुखों के चिंतन…

View More युद्ध केवल उन्माद और लोलुपता का परिणाम। व्यापक जन-धन की हानी और पश्चाताप

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

शिमला/सुंदरनगर(मंडी) भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मंडी…

View More मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान

रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांचों के शव बरामद किए गए हैं। राजमार्ग का 80 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त है। इस कारण दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। सुबह छह बजे से ही राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में मलबा सफाई का काम शुरू हो गया था। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनों से मलबे के साथ भारी बोल्डरों को तोड़कर साफ किया जा रहा था। शाम पांच बजे मलबा हटाते समय एक वाहन भी दिखाई दिया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने प्रभावित हिस्से में रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे की सफाई कर वाहन को निकाला। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतकों के पास मिले फोटो पहचान पत्र के आधार उनकी शिनाख्त की…

View More मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान

नदी में गिरी बोलेरो गाड़ी, छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात की मौत; चार घायल

चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात लोगों की मौत हो गई।  तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर बैरा नदी में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की जान चली गई। चार लोग घायल हैं। बोलेरो गाड़ी मंगली से तीसा की ओर रही थी कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि 6 पुलिस कर्मचारियों समेत 7 लोगों की मौत हुई है। तीन घायलों को मेडिकल कालेज चंबा रैफर किया गया है। एक सिविल अस्पताल तीसा में उपचाराधीन है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

View More नदी में गिरी बोलेरो गाड़ी, छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात की मौत; चार घायल

उड़ान भरते समय गिरा पैराग्लाइडर, इजरायल की महिला पर्यटक समेत दो घायल

 कुल्लू लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। उड़ान भरते समय गिरे पैराग्लाइडर में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। इसमें पायलट कुलदीप तथा इजरायल की महिला पर्यटक शिरल (28) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं, इन दिनों बरसात के चलते 15 जुलाई से 15 सितंबर तक तक पैराग्लाइडिंग के साथ सभी तरह की साहसिक गतिविधियां बंद है।…

View More उड़ान भरते समय गिरा पैराग्लाइडर, इजरायल की महिला पर्यटक समेत दो घायल

 रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ऊंचाहार। रायबरेली।  लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक के बाइक में पीछे…

View More  रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कन्नौज में भीषण हादसा: नशे में धुत कंटेनर चालक ने तीन को रौंदा

कन्नौज कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ से परचून का सामान लादकर दिल्ली जा रहे कंटेनर के चालक ने शराब के नशे में…

View More कन्नौज में भीषण हादसा: नशे में धुत कंटेनर चालक ने तीन को रौंदा

चंबा में नाले में बहने से बच्चे की मौत, मंडी में मलबे में दबी कार, बाल-बाल बचे सवार

शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के दौर के बीच कहीं भूस्खलन तो कहीं जानमाल की हानि होने का दौर जारी है। चंबा जिला के भटियात में उफनते नाले में आठ साल का एक बच्चा बह गया। करीब आधा किलोमीटर दूरी पर नाले में उसका शव मिला। वह मां के साथ गोशाला तक गया था। वापस आते हुए उसका पैर फिसला और नाले में जा गिरा। उधर, मंडी के रिवालसर में एक गाड़ी मलबे में दब गई। इसमें सवार चार लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। लाहौल-स्पीति में ग्रांफू से काजा सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, चंबा-होली मार्ग चोली के पास भूस्खलन होने से 14 घंटे बंद रहा। शनिवार रात 9:00 बजे बंद हुआ मार्ग रविवार सुबह 11:00 बजे बहाल हुआ। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। चक्कीमोड़ में ढहे हिस्से से सड़क को निकालने के प्रयास जारी हैं। अब यहां पर निचली ओर मिट्टी को गिराकर मैदान जैसा बनाया जा रहा है। जिस पर से अस्थायी सड़क बनाई जाएगी। दावा किया जा रहा है कि सोमवार दोपहर तक यहां से छोटे वाहनों को गुजारा…

View More चंबा में नाले में बहने से बच्चे की मौत, मंडी में मलबे में दबी कार, बाल-बाल बचे सवार

सिमरोल घाट की खाई मेें गिरी कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

इंदौर सिमरोल के भैरव घाट में शुक्रवार को फिर एक हादसा हो गया। इंदौर से ओंकारेश्वर जा रही एक कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। कार में युवक अकेला था। हादसे के बाद कार के एयर बैग खुल गए, इसलिए युवक को ज्यादा चोटें नहीं आईं। खाई में गिरी कार में फंसे युवक को बचाने के लिए कुछ लोग खाई में उतरे और युवक को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार दोपहर महू के सिमरोल के भैरव घाट में हुआ। कार में बैठे युवक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और युवक कार सहित खाई में जा गिरा। इसके बाद राहगीरों ने खाई में उतरकर कार में फंसे युवक की जान बचाई। युवक को खाई से ऊपर लाकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। लोगों ने बताया कि खाई में गिरने के बाद कार के एयर बैग खुल गए। इसी वजह से युवक की जान बच गई। इस मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। निर्माण के दौरान अक्सर जाम लगता है और हाल ही में कई हादसे भी हो चुके हैं।

View More सिमरोल घाट की खाई मेें गिरी कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली के यात्रियों की एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत…

View More ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत