Category: Bollywood
-

बोर्ड बैठक मे विकास कार्यों पर हुई चर्चा सभी प्रस्ताव हुए सर्वसम्मति से पास
हरदोई सांडी – नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड बैठक हुई जिसमे सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए पारित प्रस्ताव मे सदर बाजार के खोखा बाजार मे स्थायी दुकाने बनाने नगर की सीमा मे संचालित ई-रिक्शा का पंजीकरण पालिका द्वारा किया जायेगा और 10 नये ई रिक्शा पालिका द्वारा खरीदे जाएंगे समिति गठित कर राशन कार्ड का सर्वे कराकर सभी पात्रों के राशन कार्ड बनाया जाना और अपात्रों का राशन कार्ड कैन्सिल किया जाना 2 करोड़ रु से नगर मे नई वाटर पाइप लाइन डाला जाना राज्य वित्त की आई किश्त 50 लाख से नलों को रिबोर कराना पंद्रहवा वित्त से आई किश्त 1करोड़ 18लाख को जल निकासी (नये नालो का निर्माण) पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 55 लाख रुपए से सड़क निर्माण सड़क सुधार योजना के अंतर्गत 2 करोड़ रु से सड़को का निर्माण नगर मे जाम की किल्लत को खत्म करने के लिए पालिका की शासकीय भूमि पर टैक्सी स्टैंडव दुकानों का निर्माण कराया जाना बंधन योजना के अंतर्गत मंदिरो का जीरणोधार नगर से उत्पाती बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाना स्वच्छता अभियान में प्राप्त 1 करोड़ 78 लाख रुपए व सबसे कम आबादी वाले नगर सांडी को आदर्श नगर पालिका मे शामिल किये जाने को लेकर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर शाशन को भेजनें का कार्य किया गया बैठक में पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह सभासद अंजली वर्मा शहनाज़ बानो, गगन गुप्ता उर्फ जीतू,पियूष पाठक, नज़मुल हसन मुफीद खान, आरती रस्तोगी अजीमुशशान आफताब खान विजय यादव आदि मौजूद रहे। -

बनारस स्टेशन से 6 दिन चलेगी वंदे भारत, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना. ये है शेड्यूल
वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन से सप्ताह में 6 दिन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 22415/22416 का रैक भी चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री से शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 दिसंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।वंदे भारत का रैक कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंच गया है। उसे आरपीएफ कैंट पोस्ट के एसआई व कांस्टेबल इसकी निगरानी कर रहे हैं। 18 दिसंबर को पीएम इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शुभारंभ वाले दिन ट्रेन कैंट से चलेगी। इसके बाद 22415 बनारस-नई दिल्ली सेमी हाईस्पीड ट्रेन सुबह छह बजे से बनारस स्टेशन से खुलेगी। 7.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।ट्रेन प्रयागराज से 7.39 पर खुलेगी, जो 9.32 बजे कानपुर पहुंचेगी। यहां चार मिनट के ठहराव के बाद 9.36 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 22416 दिल्ली-बनारस वंदे भारत अपराह्न 3 बजे दिल्ली स्टेशन से खुलेगी। 3.35 बजे चिपियाना होते हुए देर शाम 7.18 कानपुर पहुंचेगी। चार मिनट के ठहराव के बाद 7.22 बजे खुलेगी। रात 8.26 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद रात 11.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का कामर्शियल ठहराव प्रयागराज और कानपुर है। -

अगर दिखना है खूबसूरत तो गाउन पहनते वक्त ना करें ये गलतियांं
अगर दिखना है खूबसूरत तो गाउन पहनते वक्त ना करें ये गलतियांं
नई दिल्ली शादी विवाह के कार्यक्रमों में महिलाओं को गाउन पहनना काफी पसंद होता है। गाउन एक ऐसा परिधान होता है, जिसे कम उम्र की लड़कियों के साथ-साथ महिलाएं तक काफी मन से पहनती हैं। ये पहनने में काफी कंर्फटेबल होता है। महिलाओं के लिए साड़ी को संभालना बेहद मुश्किल होता है और वहीं सूट का दुपट्टा संभालना काफी कठिन होता है, इसलिए महिलाओं को गाउन पहनना पसंद होता है।वैसे तो गाउन पहनना बेहद आसान होता है लेकिन कई महिलाएं गाउन पहनते वक्त भी कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। दरअसल, जिस प्रकार से साड़ी और सूट पहनने का सही तरीका होता है, ठीक उसी प्रकार गाउन पहनते वक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको गाउन पहनते वक्त रखना है।
बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो लहंगे और गाउन को दोनों को एक ही तरह से कैरी करती हैं। उन्हें लगता है कि अगर गाउन के साथ लहंगे के जैसा दुपट्टा कैरी कर लेंगी तो उन का लुक एथनिक हो जाएगा। जबकि गाउन और लहंगे दोनों के साथ अलग तरीके की ज्वेलरी पहनी जाती है और अलग तरह से ही मेकअप किया जाता है।
गाउन पहनते वक्त ये ध्यान रखें कि आप इसके साथ लहंगे की तरह हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं कर सकतीं। गाउन के साथ हैवी ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ सकती है। ऐसे में गाउन के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हल्की ज्वेलरी का ही चयन करें।
हील्स पर दें ध्यान
गाउन के साथ परफेक्ट लुक पाने के लिए आपको हील्स पहनते वक्त कई बातों का ध्यान रखना है। अगर आपका गाउन काफी ज्यादा हैवी है तो ध्यान रखें कि हाई हील्स आपको परेशानी में डाल सकती हैं। ऐसे में गाउन के हिसाब से ही फुटवियर का चयन करें।
हेयर स्टाइल को गाउन के हिसाब से करें सेट
गाउन पहनने के बाद ये कुछ प्यारी सी हेयर स्टाइल जरूर बनाएं। अगर आप ऐसा करेंगी तो आपका लुक काफी खूबसरत लगेगा। हर जगह खुले बाल रखने से लुक खराब हो सकता है। कई बार खुले बाल आपके गाउन में अटक भी सकते हैं।
मेकअप का रखें ध्यान
अक्सर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए डार्क मेकअप कर लेती हैं, जबकि आपको मेकअप करते वक्त अपने गाउन के रंग और कढ़ाई पर खास ध्यान रखना चाहिए। ताकि आपका लुक बिगड़े ना।
-

पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का खूबसूरत अंदाज, जानें इस साड़ी की खासियत, लाखों में होती है कीमत
पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का खूबसूरत अंदाज, जानें इस साड़ी की खासियत, लाखों में होती है कीमत
, नई दिल्ली
हाल ही में पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का काफी खूबसूरत लुक सामने आया है। आज के लेख में हम आपको इस साड़ी की खासियत बताने जा रहे हैं।हाल ही में सभी जगह धूमधाम से गणेश उत्सव की शुरूआत हुई है। इसी क्रम में देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया था। एंटीलिया में स्थापित गणपति के दर्शन के लिए कई दिग्गज सितारे अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार वहां मौजूद था।
इस खास मौके के लिए मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी वहां खूबसूरत सी हरे रंग की साड़ी पहनकर मौजूद थीं। उनके इस खूबसूरत लुक ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षिक किया। नीता अंबानी ने जो हरे रंग की साड़ी पहनी थी, वो कोई आम साड़ी नहीं थी। दरअसल, ये पैठणी साड़ी है, जिसका इतिहास बेहद खास है। ये देखने में जितनी खूबसूरत है, इतनी ज्यादा मेहनत इसे बनाने में लगती है। आज के अपने इस लेख में हम आपको इस साड़ी की खासियत बताने जा रहे हैं।
कहां बनाई जाती हैं पैठणी साड़ी
सबसे पहले बात करते हैं इस साड़ी के इतिहास की तो इसको बनाने की शुरूआत महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 50 कि.मी दूर पैठण नाम की जगह पर सतवाहना वंश के समय हुई थी। पैठण नाम की वजह से ही इस साड़ी का नाम पैठाणी पड़ा। यहां से शुरूआत होने के बाद इसे पुणे के एक पेशवा ने शिरडी के पास यिओला नामक पर जगह पर भी बनाने का आदेश दिया।
हमेशा रहती हैं डिमांड में
काफी समय बदलने के बावजूद इस तरह की 5.5 मीटर लंबी पैठनी साड़ी की हमेशा डिमांड रहती है। इस साड़ी को मलबरी सिल्क का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। पैठनी साड़ियों की सबसे खास बात उसकी ‘कडियाल’ बुनाई तकनीक है, जिसमें एक मजबूत और टिकाऊ फैब्रिक बनाने के लिए ताने और बाने के धागों को इंटरलॉक किया जाता है।
साड़ी पर होता है सोने का काम
इस साड़ी पर जरी के काम के लिए सोने या चांदी के तारों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से अब कई जगह अन्य धातुओं का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस पूरी साड़ी को हाथ से ही बुना जाता है।
चटक रंगों में होती हैं उपलब्ध
इस तरह की साड़ियां नई दुल्हनों के लिए सबसे सही रहती हैं, क्योंकि इनके रंग काफी चटक से होते हैं। इन साड़ियों पर ज्यादातर तोते, मोर, फूल, देवी-देवताओं और आसावली की डिजाइन बनाई जाती है।
इतनी होती है कीमत
इस खास साड़ी को खरीदने का सपना तकरीबन हर महिला देखती है, लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इसे खरीदना सबसे बस की बात नहीं है। इस साड़ी की कीमत तकरीबन 11 लाख रुपये तक जा सकती है। इसके पीछे की वजह इसे बनने में लगने वाले तकरीबन 4 महीने का समय और कारीगरों के हाथों की मेहनत है।
-

करवा चौथ पर दिखाना है स्टाइल तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे आउटफिट
- करवा चौथ पर दिखाना है स्टाइल तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे आउटफिट
नई दिल्ली साल भर में एक बार आने वाले करवा चौथ का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। करवा चौथ के दिन हर सुहागिन महिला सच्चे मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन को खास बनाने की तैयारी काफी दिन पहलेे से शुरू हो जाती है। पूरे दिन व्रत रखकर शाम को पूजा की जाती है और फिर रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। - हर महिला चाहती है कि वो करवा चौथ के दिन सबसे खूबसूरत और सबसे स्टाइलिश दिखे। ऐसे में महिलाएं काफी-काफी दिन पहले से पूजा के समय के लिए आउटफिट का चयन करने में लग जाती हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर स्टाइल दिखाना चाहती हैं तो लाल रंग के इन आउटफिट को अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। आज के लेख में हम आपको इसी दिन के लिए कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे।
- इस तरह का लाल रंग का प्लाजो कुर्ता आप चाहें तो ऑनलाइन खरीद लें। वैसे ऐसा कुर्ता आप आसानी से कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। अगर आप इसे सिलवाएंगी तो इसका डिजाइन अपनी पसंद के हिसाब से बनवा सकती हैं।
- शरारा
- इस तरह का शरारा सूट करवा चौथ के लिए एक बेहतर विकल्प है। वेल्वेट फैब्रिक में ऐसा शरारा देखने में काफी क्लासी लगता है।
साड़ी
- साड़ी तो करवा चौथ के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है। आप इस तरह की साड़ी लेकर उसका ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं। अगर आप साड़ी खरीदेंगी तो इसका दोबारा इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
पटियाला सूट
- अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं जो काफी कंफर्टेबल हो तो पटियाला सूट आपके लिए एक बेहतर च्वाइस है। ये देखने में भी कमाल का लगता है।
लहंगा
- आप चाहें तो अपनी शादी का लहंगा करवा चौथ पर पहनें। वैसे आप चाहें तो अपने बजट में एक लाल रंग का लहंगा
इंडो वेस्टर्न - अगर आप एथनिक से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।
- करवा चौथ पर दिखाना है स्टाइल तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे आउटफिट
-

सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, जींस से लेकर साड़ी तक में लगती हैं इतनी ग्लैमरस
सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, जींस से लेकर साड़ी तक में लगती हैं इतनी ग्लैमरस
नई दिल्लीटीवी की संस्कारी और चुलबुली बहू सुरभि चंदना का फैशन सेंस कमाल का है। सुरभि साड़ी में जितनी खूबसूरत दिखती हैं, अन्य आउटफिट्स में भी उतनी ही सुंदर दिखती है। जींस हो या साड़ी सुरभि का लुक हमेशा ग्लैमरस ही लगता है। जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को सुरभि अक्सर फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती है। फैंस उनके हर स्टाइल को पसंद को करते हैं। सुरभि सोशल मीडिया पर अपने अलग अलग लुक्स की फोटो शेयर करती रहती हैं। सुरभि जिस तरह से कपड़ों को कैरी करती हैं, वो किसी भी अभिनेत्री को टक्कर देने वाला है। इसके अलावा सुरभि चंदना ट्रेडिशनल ड्रेस साड़ी को भी माॅर्डन लुक देने का हुनर रखती है। सुरभि का अपना ही फैशन स्टेटमेंट हैं जिससे उन्हें हर किसी की तारीफ ही मिली है। चलिए जानते हैं कि सुरभि चंदना जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को कैसे कर लेती हैं शानदार तरीके से कैरी।
सुरभि चंदना का जींस और टाॅप में लुक बोल्ड लग रहा है। उन्होने ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट क्राॅप टाॅप कैरी किया है। साथ ही ब्राउन कलर के बूट्स भी पहने हैं। सुरभि ने एक्सेसरीज में मल्टीलेयर नेक चेन कैरी की है, जिसमें आधा
सुरभि इन दोनों लुक में भी काफी स्टनिंग लग रही हैं। बाएं तरफ वाली फोटो में सुरभि ने वी नेकलाइन का सफेद टॉप और साथ में ब्लू डेनिम जींस कैरी की है। बाल खुले हुए हैं। सुरभि ने आंखों में मस्कारा कैरी किया है, बाकी उनका पूरा लुक नो मेकअप वाला है। न्यूड कलर लिपस्टिक लगा रखी है। दूसरे लुक में सुरभि ने डीप नेक की मल्टीकलर प्रिंटेड टी शर्ट कैरी की है। टी शर्ट को मैच करती हील्स पहन रखी है। बालों को हल्का कर्ल करके खोला हुआ है।सुरभि के साड़ी लुक भी कम बोल्ड नहीं होते। अब इसी फोटो को देख लीजिए, फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में सुरभि का अंदाज़ खूबसूरत लग रहा है। उनके इस अंदाज को देख फैन्स अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे। फ्लोरल प्रिंटेड इस साड़ी में बार्डर पर स्टाइलिश मिरर लगे हुए हैं। साड़ी के साथ मिरर बेल्ट को सुरभि ने कैरी किया है। डिजाइनर वी नेकलाइन ब्लाउज में भी मिरर जड़े हुए हैं। नेट स्लीव्स और खुले बाल सुरभि पर फब रहे हैं। इसी के साथ सुरभि ने हल्का मेकअप कैरी किया है।
सुरभि के अगले लुक की बात करें तो उन्होंने मल्टीकलर साड़ी कैरी की है। साड़ी का आधा हिस्सा सादे बैंगनी रंग में है और दूसरे आधे हिस्से में कई रंग की धारियां हैं। साथ में एक बैंडो-स्टाइल ब्लाउज सुरभि ने कैरी किया हुआ है, जिसमें स्पेगेटी पट्टियाँ सामने टाई के तरीके से दिख रही है। उन्होंने एक ट्रेडीशनल आउटफिट को मॉडर्न टच दिया है।
-

इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर
इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर
नई दिल्लीशादी का दिन बेहद अहम होता है क्योंकि इसी दिन लड़कियों की नई जिंदगी का आगाज होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शादी के दिन लड़की अपने जीवनसाथी के साथ नये सपनों और उम्मीदों का सफर शुरू करती है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़की के घरवाले हर वो काम करते हैं, जो होने वाली दुल्हन को पसंद होता है।
शादी के लिए होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के मेकअप से लेकर लहंगे तक का खास ध्यान रखती हैं। हर दुल्हन को ट्रेंड के हिसाब से ही हर चीज चाहिए होती है। एक समय था, जब शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा ही पसंद किया जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में गोल्डन रंग का लहंगा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गोल्डन लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं।
अंकिता लोखंडे
अंकिता ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना। इस लहंगे में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी और अपने लहंगे से मिलते-जुलते कलर की चूड़ियां और कलीरें को एक्ट्रेस ने ट्राई किया था। उनका पूरा लुक बेहद कमाल का था।
मौनी रॉय
अपने संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। इसके साथ ही फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और खास बना रही है।
ईशा अंबानी
अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने अपने रिसेप्शन में दुनिया के मशहूर डिजाइनर ‘वैलेंटिनो’ का एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था। ईशा के लहंगे में बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। ईशा ने अपने खूबसूरत लहंगे को डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था।
तारा सुतारिया
फिल्मी नगरी में तारा सुतारिया को आए बेहद कम ही वक्त हुआ है, लेकिन कम समय में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इनके पास लहंगों का काफी शानदार कलेक्शन है। ये गोल्डन और व्हाइट लहंगा तारा पर कमाल का लग रहा है।
राधिका मर्चेंट
अनंत अंबानी के साथ अपनी सगाई में राधिका मर्चेंट ने बहुत ही खूबसूरत गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे पर हैंड एम्ब्रॉयडर्ड वर्क किया गया है। इसमें गोल्ड जरी, रेशम और क्रिस्टल का काम किया गया है।
परिणीती चोपड़ा
अभिनेत्री असल जिंदगी में भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में आप उनके कलेक्शन पर भी नजर डाल सकती हैं। उनका ये गोल्डन लहंगा भी काफी कमाल का लग रहा है।
-

चलन में है बार्बी मेकअप, इन टिप्स को अपनाकर ले सकते हैं लुक
चलन में है बार्बी मेकअप, इन टिप्स को अपनाकर ले सकते हैं लुक
दीप्ति अंगरीश
इन दिनों बार्बी मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। इसका पिंक-पिंक मेकअप आपको बार्बी डॉल बना देगा और आपका जलवा हर जगह बिखरने लगेगा। आपको मेकअप में पिंक कलर या मेकअप इंडस्ट्री का अपडेट अपनाना पसंद है तो बार्बी मेकअप आपके लिए है। इन दिनों यह काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें पिंक कलर का उपयोग कर बार्बी डॉल का लुक क्रिएट किया जाता है। इसमें गुलाबी आंखों के लिए हॉट पिंक आई शैडो, गुलाबी गाल के लिए पिंक ब्लश, नाखूनों के लिए गुलाबी नेल पेंट और गुलाबी होंठ के लिए पिंक लिप शेड का इस्तेमाल किया जाता है। बार्बी मेकअप के इतने ही स्टाइल नहीं हैं, इसकी सूची लंबी है। इसमें शामिल हैं, लिलैक बार्बी, लवर बार्बी, मालिबू बार्बी, पंक रॉक बार्बी, ग्लिटजी बार्बी, ड्रीमी बार्बी, ब्लशिंग बार्बी और स्बटल बार्बी। ऐसे में बार्बी मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में जानना जरूरी है।
मरमेड
यह आपको क्लासी बार्बी लुक देगा। इस लुक में पिंक और पर्पल शेड का ही उपयोग होता है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार, मरमेड बार्बी लुक के लिए मेकअप में पिंक और पर्पल शेड का ज्यादा उपयोग होता है। आंखों के लिए पिंक या पर्पल शेड का आईशैडो और फ्रॉस्टेड पिंक लिप कलर का उपयोग होता है, बाकी मेकअप बेस अन्य मेकअप स्टाइल जैसा होता है।
बोल्ड
यह मेकअप लुक आप खुद भी क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में पिंक कॉस्मेटिक शेड ही प्राथमिकता में रहता है। आप युवा हैं, अधेड़ या बड़ी उम्र की महिला, बोल्ड बार्बी लुक आप पर जंचेगा। बस जरूरत है, इस मेकअप को आत्मविश्वास से कैरी करने की।
नियॉन
नियॉन बार्बी मेकअप करना काफी आसान है। इसे आप खुद भी कर सकती हैं। बस, जरूरत है अभ्यास की। नियॉन बार्बी मेकअप करने का हर तरीका आपको सर्च इंजन में मिल जाएगा। इसे करने का मन है तो कर डालिए। यह आप पर फबेगा, बस इसे कैरी करते हुए आत्मविश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है।
इथेरल
इथरेल बार्बी मेकअप सिर्फ आंखों या होंठों पर नहीं, चीक बोन और जॉ लाइन पर भी किया जाता है। इसके लिए मेकअप का बेस लगा लें। आई मेकअप कर लें। आंखों में पिंक आई शैडो लगाएं। जॉ लाइन और चीक बोन को चीक पॉपर ब्लशिंग हाइलाइटर से एनहैंस्ड करें।
स्लट्री
सुना है कभी स्मोकी पिंक आइज के बारे में? स्लट्री बार्बी मेकअप में स्मोकी पिंक आई मेकअप किया जाता है और बाकी हर मेकअप में पिंक शेड की प्राथमिकता रहती है। इस मेकअप में ब्लशर बफी पिंक और हाइलाइटर शिमरी पिंक होना चाहिए, तभी ग्लो दिखेगा।
कभी-कभी करें
सुप्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन कहती हैं, अलग हटकर दिखना है, तो पिंक मेकअप करें। यह है बार्बी मेकअप। यह मेकअप हर आउटफिट पर जंचता है। चाहे आप पारंपरिक या वेस्टर्न या इंडो वेस्टर्न पहनें। बस, ध्यान रहे कि पिंक शेड का ओवर प्रयोग न हो और मेकअप के हर स्ट्रोक में सफाई होनी चाहिए। बार्बी मेकअप में कई स्टाइल होते हैं। आप अपनी पसंद से कोई भी मेकअप करें, लेकिन रोजाना नहीं, कभी-कभार ही करें। आखिर कभी-कभी वाली चीज ही आपको हट कर दिखाती है।
-

अगर शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज तो ऐसे करें मेकअप, देखकर परिवार वाले करेंगे तारीफ
अगर शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज तो ऐसे करें मेकअप, देखकर परिवार वाले करेंगे तारीफ
नई दिल्ली
हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 18 सितंबर 2023, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी।ये व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं शाम को सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। वो भगवान से अपने पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करती हैं।
इस दिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने का रिवाज है। ऐसे में अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप कुछ खास तरह से मेकअप करके तैयार हो सकती हैं ताकि हर कोई बस आपको ही देखता रह जाए।
सबसे पहले करें क्लींजर और टोनर का इस्तेमाल
मेकअप करने से पहले चेहरे को क्लीन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं ताकि आपका चेहरा ग्लो करे।
अब करें स्किन को मॉइश्चराइज
मेकअप करने से पहले चेहरे को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। ऐसा करने से आपका मेकअप चेहरे पर क्रेक नहीं होगा और सही से सेट हो जाएगा।
कंसीलर
कंसीलर लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो सही कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापनफाउंडेशन
अब अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इसे सही से ब्लेंड करें और फिर कुछ मिनट ऐसे ही स्किन को रेस्ट करने दें।
अब करें आई मेकअप
अब अपने आउटफिट के हिसाब से ही आई मेकअप करें। अगर आप कुछ हैवी आउटफिट पहन रही हैं तो आईमेकअप हल्का रखें वरना आप आराम से हैवी मेकअप कर सकती हैं।
ब्लश
चेहरे पर लालिमा लाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका मेकअप और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
लिपस्टिक
सबसे लास्ट में अपनी पसंदीदा रंग की लिपस्टिक लगाएं। इसका चुनाव अपने मेकअप के अनुसार ही करें। वैसे आजकल न्यूड शेड्स काफी चलन में हैं।
-

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच महिलाओं को पसंद आ रही इस तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी
सोने की बढ़ती कीमतों के बीच महिलाओं को पसंद आ रही इस तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी
नई दिल्लीखूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप ही नहीं, बल्कि गहने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए किसी विशेष अवसर पर कुछ खास दिखने के लिए नए ट्रेंड्स को जानना जरूरी होता है। आजकल फ्यूजन लुक चलन में है। शादी का सीजन हो या फिर त्योहार का, गहनों के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है।
महिलाओं को फैशनेबल कपड़े के साथ ट्रेंडिंग ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद होता है, लेकिन सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण महिलाओं के बीच आर्टिफिशियल ज्वेलरी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रही हैं। शादियों और त्योहारों का सीजन आने वाला है। अगर आप भी नए और लेटेस्ट ट्रेंड के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहती हैं तो आपको अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को अपने लुक के साथ मैच करना होगा। आइए जानते हैं ज्वेलरी के लेटेस्ट ट्रेंड्स।
विंटेज ज्वेलरी
ज्वेलरी का चलन लगातार विकसित हो रहा है लेकिन कुछ ऐसी ज्वेलरी भी हैं, जो हमेशा पसंद की जाती हैं। इनमें से एक है विंटेज ज्वेलरी। इसे क्लासिक्स ज्वेलरी या ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी कहा जाता है। विंटेज ज्वेलरी के प्रति लगाव, सोने के प्रति प्रेम और रत्नजड़ित पत्थरों की लोकप्रियता साल-दर- साल बढ़ती ही जा रही है, ये गहने काफी रिच और रॉयल लुक देते हैं। विंटेज ज्वेलरी कभी भी चलन से बाहर नहीं होती है। आप अपनी मां और दादी के गहनों को भी एकदम नया लुक दे सकती हैं।
इवैल आई ज्वेलरी
आपने एक कहावत सुनी होगी कि किसी की नजर न लगे। प्राचीन समय से हमारे समाज में बुरी नजर से बचाने के लिए इस ज्वेलरी का उपयोग होता आ रहा है। कुदृष्टि नाम से मशहूर आंख के आकार में बने ये चार संकेंद्रित वृत्त बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है। आजकल इसका चलन भी काफी देखने को मिल रहा है और आप भी इसे अब ब्रेसलेट, ईयररिंग, मंगलसूत्र को स्टाइल करके पहन सकती हैं।
पर्ल ज्वेलरी
पर्ल ज्वेलरी का फैशन भी हजारों सालों से चला आ रहा है। यह आपको रॉयल लुक देती है। आपको बाजार में पर्ल ज्वेलरी की ढेरों ट्रेंडी डिजाइन्स देखने को मिल जाएंगी। आप ट्रेडिशनल रानी हार, जोधा हार, चोकर हार को त्योहारों में लहंगे, साड़ी और हैवी सूट के साथ पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। पर्ल ज्वेलरी की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसे आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
चांद बालियां ईयररिंग
अगर आप हैवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं तो आप चांद बालियां पहन सकती हैं। चांद बालियों का फैशन काफी समय से चला आ रहा है और बीते कुछ वर्षों में इसमें बहुत सारे नए प्रयोग और ट्रेंड्स देखने को मिले थे। इस साल भी चांद बालियों की लेटेस्ट डिजाइंस काफी ट्रेंड में रहेंगी। इस बार चांद बालियों में और भी ज्यादा डिजाइनर लुक देखने को मिलेंगे। आप पर्ल, कुंदन और जरकन के काम वाली चांद बालियों को पहन सकती हैं।
डायमंड ज्वेलरी
डायमंड ज्वेलरी पहन कर आप रिच लुक पा सकती हैं। डायमंड ज्वेलरी साड़ी और लहंगे और हैवी सूट सेट के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आजकल डायमंड ज्वेलरी में रोजगोल्ड कलर और पिंक कलर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आप डायमंड नेकलेस सेट के साथ कॉकटेल रिंग पहनकर ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
फ्लोरल ज्वेलरी
शादी में होने वाले आयोजनों में फ्लोरल ज्वेलरी काफी पहनी जाती है। हल्दी, मेंहदी या संगीत की बात की जाए तो यह ज्वेलरी सबकी पहली पसंद होती है। फ्लोरल ज्वेलरी के पैर्टन की बात करें तो इस बार स्क्वायर पैर्टन काफी ट्रेंड में रहेगा। आप इसे इंडो-वेर्स्टन ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं।
बोहो ज्वेलरी
बोहो ज्वेलरी एक ऐसी शैली है, जो वर्षों से चली आ रही है और अभी भी एक हॉट ट्रेंड है। बोहो ज्वेलरी फिरोजा या मैलाकाइट जैसे पत्थरों से बनाई जाती है। यह हरे रंग के विभिन्न शेड्स में आती हैं। इस शैली में लकड़ी या सीपियों जैसी प्राकृतिक सामग्री और मोतियों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आप मेटल के बैंगल, रिंग, नेकलेस और ईयररिंग इंडियन ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं।
बंजारा ज्वेलरी
बंजारा लुक आप को देश के हर कोने में देखने को मिलेगा और इसे हर कोई ट्राई भी कर रहा है। आप साड़ी और कुर्ती के साथ कौड़ी से बनी ज्वेलरी, मिरर ज्वेलरी, क्वाइन से बनी ज्वेलरी और थ्रेड ज्वेलरी पहन सकती हैं। त्योहारों में यह ज्वेलरी एथनिक ड्रेस के साथ भी खूब फबेगी। मिरर वर्क नेकलेस को सिल्क साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप आंखों में मोटा काजल लगाएं।
गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी
विवाह हो या उत्सव, गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी सेट के लेटेस्ट डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। ये बजट फ्रेंडली भी होते हैं और देखने में असली सोने के लगते हैं। इसे आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
चांदी की ज्वेलरी
पुराने जमाने में सिल्वर ज्वेलरी बहुत ही सिंपल और पारंपरिक होती थी, मगर अब सिल्वर ज्वेलरी की डिजाइंस भी मॉडर्न लुक में आ रही है। इसमें बारीक नक्काशी, कटवर्क और कलरफुल बिट्स के काम भी किए जा रहे हैं। इसे आप इंडियन और वेर्स्टन दानों के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
फ्यूजन लुक
वेस्टर्न डैस के साथ इन दिनों पारंपरिक ज्वेलरी पहनने का चलन है। आप मोती के कई लेयर वाले हार को ब्लैक प्लेन मैक्सी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ आप कान की छोटी झुमकी या लटकन पेयर कर सकती हैं। जींस या डेनिम स्कर्ट के साथ आप पतली पायल पहन सकती हैं। डीप नेक के साथ चोकर पहनकर खुद को अलग लुक दे सकती हैं। जींस, टॉप, स्कर्ट व वन पीस ड्रेसेज के साथ सिल्वर और पर्ल ज्वेलरी को मैच करें।
कुंदन, पोलकी ज्वेलरी
कुंदन और पोलकी डिजाइन की ज्वेलरी को आप इंडियन या वेस्टर्न दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं। जो महिलाएं सिंपल और सोबर लुक को पसंद करती हैं उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प होता है।
झुमके
शादीशुदा महिलाओं के साथ यंग लड़कियां भी त्योहारों के मौके पर न्यू ट्रेंडी झुमके पहनना पसंद करती हैं। झुमके आपको हैवी लुक देते हैं। अगर आप हैवी नेकलेस सेट नहीं पहनना चाहती हैं और ट्रेडिशनल लुक भी चाहती हैं तो आप सिंगल झुमका पहन सकती हैं। झुमका हुक्स, आधा झुमका, ट्रिकेंट स्टाइल के झुमके ट्रेंड में हैं।
कंगन, ब्रेसलेट
बदलते समय के साथ महिलाओं की पसंद भी बदल रही है। महिलाएं अब चूड़ियों की जगह कंगन और ब्रेसलेट पहनना पसंद कर रही हैं। सूट, लहंगा, साड़ी हो या इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट, ब्रेसलेट आपके हर लुक को कंप्लीट करता है।
लाइटवेट ज्वेलरी
इस बार लाइटवेट ज्वेलरी का ट्रेंड भी खूब देखा जा रहा है। इस तरह के गहने हल्के और आरामदायक होते हैं। अगर सिंपल और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो आप लाइटवेट ज्वेलरी पहन सकती हैं। यह ज्वेलरी पहनने में काफी हल्की और सुविधाजनक होती है। आप चेन सेट या स्टड्स सेट को ट्राई कर सकती हैं।
लेयर ज्वेलरी
मल्टी लेयर ज्वेलरी की बात करें तो काफी प्राचीन काल से टैंम्पल ज्वेलरी महिलाओं की पसंद रही है। पार्टियों और त्योहारों में खासतौर पर इसे पसंद किया जाता है। आप टैंपल ज्वेलरी को मल्टी लेयरिंग करके नया लुक पा सकती हैं। अगर आप हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं करना चाहती हैं तो आप कई आकर्षक चेन को लेयर कर नया लुक दे सकती हैं। लेयरिंग करते समय आप एक ही मेटल का यूज करें, जैसे गोल्ड यूज कर रही हैं तो गोल्ड ही या ब्लैक मेटल यूज कर रहीं है तो ब्लैक मैटल को ही यूज करें।
पुरानी गोल्ड ज्वेलरी को करें रीमेक
संगीता पासी, आभूषण सलाहकार की राय है कि इस समय लाइट वेट ज्वेलरी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। गोल्ड ज्वेलरी की बात करें तो इस बार रोज गोल्ड कलर (पिंक गोल्ड) ज्यादा ट्रेंड में है। लाइट कलर स्टोन भी ज्यादा ट्रेंड में हैं। कॉकटेल रिंग और इल्यूजन सेटिंग डायमंड (ऐसी इमेज बनाते हैं कि देखने में लगता है, जैसे बहुत बड़ा हीरा हो) भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गोल्ड काफी महंगा हो गया है, इसलिए हम पुरानी गोल्ड ज्वेलरी को रिमेक करके जैसे पर्ल लगाकर या उसका कलर रोज गोल्ड या उस ज्वेलरी में स्टोन या डायमंड लगाकर उसे नया लुक दिया जाता है।
आप जो भी पहनें, बस स्टाइलिश दिखें
श्रुति संचेती, फैशन डिजाइनर का कहना है कि, आजकल हर प्रकार की ज्वेलरी देखने को मिल रही है चाहे वह रियल, आर्टीफिशियल या क्रिएटिव ज्वेलरी हो। क्रिएटिव ज्वेलरी कपड़े, फ्लावर, मूंगे, रॉ मेटिरियल और मैटल से बनाई जाती है। रियल ज्वेलरी त्योहारों में पहनने पर बहुत सुंदर लगती है, लेकिन कई कारणों से महिलाएं इसे नहीं पहनती हैं। इसे पहनने में रिस्क होता है, यह बहुत महंगी भी होती है। आजकल फ्यूजन ज्वेलरी का क्रेज है इसलिए वही ज्वेलरी पहनी जाती है, जो मॉडर्न ड्रेस के साथ अच्छी लगे। क्रिएटिव ज्वेलरी फ्यूजन ट्रेंड्स के साथ मैच करती हैं।
अगर आप कान के बड़े आकार के झुमके पहन रही हैं तो चोकर ना पहनें या चोकर पहन रही हैं तो कान में छोटे स्टड पहनें। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप बैंगल या ब्रेसलेट पहन सकती हैं। अगर आप हैवी ज्वेलरी पहनने का शौक रखती हैं तो आप सिंपल ड्रेस पहनें। इसी तरह सिंपल ड्रेस के साथ आप हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं। अब आप कई तरह के मैटेरियल की ज्वेलरी को मिक्स एंड मैच करके पहन सकती हैं, जैसे गोल्ड इयरिंग के साथ पर्ल या बीड्स की माला। धोती पैंट के साथ छोटी नथ या झुमकी। आप जो भी पहनें बस स्टाइलिश दिखें।