Author: cwsadmin
-

सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक
*सड़क पर चलते समय नीचे बताई गई बातो पर जो व्यक्ति अमल नहीं करेगा उसका 3 महीने के लिए लाइसेंस रद्द हो जाएगा*
1. गलत दिशा में ड्राइविंग ना करें
2. बिना हेलमेट ना चलें
3. बिना सीट बेल्ट पहने ना चलें
4. गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें
5. रेड लाइट पार बिल्कुल ना करें
6. कमर्शियल गाड़ी को प्राइवेट व्हीकल की तरह इस्तेमाल बिल्कुल ना करें
7. अपनी गाड़ी में सवारियों को ना बैठने दे
8. शराब पीकर गाड़ी ड्राइविंग बिल्कुल ना करें
9. ओवर स्पीड में गाड़ी को बिल्कुल ना चलाएं ।अगर आप इनमें से किसी नियम का सड़क पर चलते समय पालन नहीं कर रहे तो ट्रैफिक पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट शाखा वाले आपका सड़क पर चालान काट सकते है और उसके साथ में उसी चालान के आधार पर आपका लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द कर सकते है ।
हम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ़ से आपसे निवेदन करते हैं आप हमेशा सड़क पर सावधानी से चलें और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें । आप यह तो भली भांति जानते हैं की नए संशोधित मोटर वाहन नियम 2019 में जुर्माने की राशि को पहले की जुर्माने राशी से 10 गुना अधिक जुर्माना लेने की अधिसूचना लागू हो चुकी है।
हम आपसे अनुरोध करते हैं आप भी अपने सभी पारिवारिक सदस्यों, जानकारों, दोस्तों और समूहों में ट्रैफिक के नियमों की जानकारी अवश्य शेयर करें ।
आज के दौर में यह जरूरी नहीं है की गलती के लिए वाहन को सड़क पर रोक कर चालान किया जाए, अब ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन के लिए चालान पोस्टल चालान के रुप मे आ सकता है और उसके लिए सीसी टीवी एवं पुलिस के द्वारा सड़क पर फोटो खींचने से उल्लघंन को मानते हुए चालान भेजने के दिशा निर्देश है ।
इस लिए हम एक बार फिर से आपसे अनुरोध करते हैं की सड़क पर सावधानी से चलें, सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्किंग ना करें, गलत दिशा में वाहन खड़ा ना करें और वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें एवम् पुलिस / प्रशासन को हमेशा सहयोग करें ।
*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा*
दो पहिया चालक हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार को देखकर पहने । आप अगर अपने परिवार और शरीर से प्यार करते हैं तो हेलमेट अवश्य ही लगा कर चले ।
हेलमेट ना पहनने पर शारीरिक नुकसान के खतरे के अलावा जुर्माना और मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।
चार पहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह वाहन चलाते समय स्वयं एवम् वाहन में उपस्थित सभी व्यक्तियो द्वारा सीट बैल्ट लगाए, इससे आपकी सुरक्षा है।
*आप सभी से सड़क सुरक्षा में सहयोग की आशा में*
संजय बाटला
अध्यक्ष टोलवा -

बुरे सपने का ये रहा उपाय
आपने भी यह महसूस किया होगा कि कई बार सपनों को देखने में हमारा नियंत्रण नहीं होता है। मगर, कुछ उपाय आप कर सकते हैं।मल्टीमीडिया डेस्क। सोते समय हर इंसान को सपने जरूर आते हैं। विज्ञान कहता है कि व्यक्ति दिन में जो देखता सुनता या अनुभव करता है, सोते वक्त दिमाग उन सूचनाओं का विश्लेषण करता है।
कुछ बातों को वह भविष्य के अनुभव के लिए सहेज लेता है और बाकी बातें याददाश्त से लुप्त हो जाती हैं। वहीं, एक तर्क यह भी दिया जाता है कि व्यक्ति जो काम वास्तविक जीवन में नहीं कर पाता है, सपनों के जरिये उन्हें करके संतुष्टि पाने की कोशिश करता है।मगर, वास्तव में आपने भी यह महसूस किया होगा कि कई बार सपनों को देखने में हमारा नियंत्रण नहीं होता है। भूत, प्रेत, मरने, नदी, तालाब के सपने दिखाई देते हैं।
रात बुरे सपने आने पर कई बार लोग इतना डर जाते हैं कि उनकी नींद बीच में ही टूट जाती है। वास्तुशास्त्र में इन बुरे और डरावने सपने से बचने के लिए कई उपाय बताए गए है, जिनसे आप इनसे बच सकते हैं।रावने सपनों से बचने के लिए सोने से पहले अपने हाथ-पैर धोकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे डरावने सपने नहीं आते हैं।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है, तो उसके बिस्तर के नीचे लोहे की कोई छोटी से चीज जरूर रखें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बच्चा सोने के दौरान डरता नहीं है।बेडरूम में पितरों की कोई तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। अगर आप बेडरूम में ऐसी तस्वीर लगाते हैं, तो आप घर में नकारात्मक शक्तियों को न्योता देते हैं।
कभी भी अंधेरे कमरे में नही सोना चाहिए। कमरे में कोई न कोई धीमी रोशनी जलती रहनी चाहिए। ऐसा करने से बुरे सपने नही आते हैं। रात को बाल बांधकर सोना चाहिए। रात को बाल खुले रखकर सोने से भी बुरे सपने आते हैं।
गंदे या अव्यवस्थित बिस्तरे पर सोने से भी डर और बुरे सपने आते हैं। पलंग के आस-पास और नीचे जूते-चप्पल रखने से भी बुरे सपने आते हैं।जिन व्यक्तियों को भूत के सपने या अन्य कोई भयानक सपने दिखाई देते हैं। उन्हें अपने बेडरूम में सोने से पहले तिल के तेल का दीपक लगाना चाहिए। इस दीपक की रोशनी और धुएं से कमरे की सभी नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रीय हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। साथ ही यदि बेडरूम में कोई वास्तुदोष होगा तो उसका प्रभाव भी कम हो जाएगा।
-

IND W vs SA W: भारत ने ट्राई सीरीज का जीत के साथ किया आगाज, डेब्यू मैच 7 No.के इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल,,,।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 27 रनों से जीत दर्ज कर धमाकेदार आगाज किया।भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर रही अमनजोत कौर छाई जिन्होंने अंत में आकर लाजवाब बैटिंग कर टीम को 147 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अमनजोत ने अपने पहले ही मुकाबले में 40 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। बता दें, भारत के इस स्कोर के सामने साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 120 ही रन बना पाई।
साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी स्मृती मंधाना संभाल रही थी। शेफाली वर्मा की गौरमौजूदगी में मंधाना के साथ पारी का आगाज करने उतरी यस्तिका भाटिया ने तो 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली, मगर कप्तान स्मृति मंधाना (7) और जेमिमा रोड्रिग्स (0) समेत भारतीय टॉप ऑर्डर ने निराश किया। एक समय ऐसा था जब 69 रनों पर टीम इंडिया ने 5 विकेट खो दिए थे, तब दीप्ति शर्मा का साथ देने आईं अमनजोत कौर ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की नैया पार लगाई। दीप्ति ने इस दौरान 33 रन बनाए, दोनों बैटर्स के बीच 6ठें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।
भारतीय बैटर्स पहली पारी के बाद समझ गए थे कि पिच से काफी टर्न मिल रहा है इस वजह से मंधाना ने शुरुआत से ही टीम इंडिया की मजबूत कड़ी को इस्तेमाल करते हुए लक्ष्य का बचाव करना शुरू किया। दीप्ति शर्मा ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 30 रन खर्च किए, वहीं अन्य बॉलर्स भी काफी किफायती रहीं।
-

काल भैरव का दर्शन, पटरी पर चाय की चुस्की,,,जेपी नड्डा और सीएम योगी ने ऐसे शुरू किया मिशन 2024,,,।
जेपी नड्डा कल शाम वाराणसी पहुंचे और आज सुबह होते ही काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे.काल भैरव मंदिर में जेपी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
बाबा काल भैरव की जेपी नड्डा ने विधिवत दर्शन पूजन किया और आरती भी की. काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के बाहर निकले और वहीं चंद कदम की दूरी पर एक चाय वाले के यहां खड़े होकर किसी आम व्यक्ति की तरह ना केवल जेपी नड्डा ने बल्कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चाय की चुस्कियां ली।
यह देखकर वहां मौजूद काशी वासी “हर हर महादेव” “जय बाबा काल भैरव” का जयकारा करने लगे। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी साथ में कई मंत्री व विधायक जोर से हर हर महादेव का नारा लगाए।
इस दौरान योगी सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. चाय पीने के दौरान जेपी नड्डा ने चाय विक्रेता बटुक यादव से बातचीत भी की और चाय के बारे में जानकारी ली. इस दौरान जेपी नड्डा से बातचीत करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि आगे बात करूंगा और अपनी गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आगे बढ़ गए।
ऐसा पहली बार नहीं है कि जेपी नड्डा ने पहली बार काल भैरव मंदिर के बाहर चाय पी हो. इसके पहले भी जब वह कार्यकारी अध्यक्ष थे तो काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने उसी चाय वाले के यहां खड़े होकर चाय पी थी. इस बारे में ना केवल चाय वाले ने, बल्कि क्षेत्र के लोगों ने भी बताया कि जेपी नड्डा जब कभी काल भैरव मंदिर आते हैं तो चाय वाले की दुकान पर चाय को प्रसाद समझकर पीते हैं।
-

एक अनोखी लव स्टोरी : प्रेमी से ब्याह रचाने साइकिल से ही 1600KM दूर जा रही थी लड़की, एक गलती की और पकड़ी गई,,,।
यहां 24 साल की एक लड़की को फेसबुक पर किसी से प्यार हुआ।फिर इसका खुमार ऐसा चढ़ा कि प्रेमी से मिलने के लिए बेताब लड़की साइकिल से ही 1600 किलोमीटर दूर सूरतशहर के लिए निकल पड़ी। लेकिन रास्ते में यह लड़की अपनी एक गलती की वजह से पकड़ी गई, और फिर पुलिस ने उसे उसके घरवालों को सौंप दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की बलिया जिले के मनियार गांव की रहने वाली है।वह मंगल वार को अपने प्रेमी से मिलने के लिए सूरत जाने केलिए साइकिल से निकली। लेकिन घर से 20 किमी दूर शकंरपुर बाजार के जब कुछ व्यापारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद लड़की के माता-पिता से संपर्क किया गया। लड़की के बैग से दुल्हन के कपड़े और गहने बरामद हुए। लड़की के घरवालों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
बांसडीह रोड के थाना प्रभारी राजकपूर सिंह ने बताया, कि मंगलवार को शंकरपुर बाजार के कुछ व्यापारियों ने लड़की के घर से भागने की आशंका के बारे में हमें अलर्ट किया, जिसके बाद हमने लड़की से पूछताछ की और फिर उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।
लड़की ने पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा कि वह परीक्षा देने प्रयागराज जा रही है, लेकिन लगातार सवाल हुए तो उसने कबूल लिया कि वह प्रेमी से मिलने सूरत जाने के लिए निकली थी।
पुलिस के मुताबिक, लड़की फेसबुक के जरिए सूरत के एक युवक के संपर्क में आई थी। लंबे समय तक चैटिंग के बाद उसने लड़के से मिलने की इच्छा जाहिर की। जब युवक ने असमर्थता जताई, तो लड़की खुद उससे मिलने साइकिल से निकल पड़ी।
और ऐसे पकड़ी गई लड़की,,,,,,,
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की जब शंकरपुर बाजार पहुंची तब उसके मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई, यहां उसने कुछ दुकानदारों से फोन चार्ज करने में मदद मांगी इस दौरान लड़की काफी घबराई हुई सी लग रही थी। इससे व्यापारियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस बुला ली। और पुलिस ने बाइज्जत लड़की को उसके घरवालों के हवाले गहने कपड़े समेत कर दिया।
-

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो करोड़ का सोना जब्त… अजरबैजान नागरिक गिरफ्तार
मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने की तस्करी के मामले में 37 वर्षीय अजरबैजान के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई : मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने की तस्करी के मामले में 37 वर्षीय अजरबैजान के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
एआईयू के अधिकारियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान विदेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ। उसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
अजरबैजानी पासपोर्ट पर माहिर अलीयेव दुबई से मुंबई आया था। वह बड़े चतुराई से इन सोने को अपने अंडरवियर और अपने हैंड ट्रॉली बैगेज के अंदर छुपाया था।
अलीयेव ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि यात्रा के दौरान उसके पास सोना है। उसे भरा बैग दुबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने सौंपा था, जिसने उसको इसके बदले मोटी रकम देने का वादा किया था। इससे पहले दुबई से आए दो यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.5 करोड़ रुपए के 8.2 किलो सोने के पेस्ट की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।



