Category: Uncategorized
-

आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीट
आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीटदो पत्रकारों का छीना गया मोबाइल, पत्रकारों ने दी पुलिस को तहरीरभदोही। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहा के पास स्थित टीवीएस बाइक एजेंसी के शोरूम में लगी आग का कवरेज करने पहुंचे दो पत्रकारों के साथ मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिया गया। दोनों ही पत्रकारों द्वारा कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई।इस दौरान पत्रकार नसीर कुरैशी व चंद्र बालक राय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि वें आग लगने की सूचना पर वहां पर पहुंचे। जहां वीडियो बनाया जा रहा था। दोनों ही पत्रकारों द्वारा अगलगी के बारे में शोरूम संचालक से बात करने की कोशिश की जा रही थी कि तभी शोरुम संचालक द्वारा हाथापाई और मारपीट की गई। एक पत्रकार ने बताया कि उनके मोबाइल को छीन लिया गया। जबकि दूसरे पत्रकार ने कहा कि वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल को छीन कर तोड़ दिया गया है। हांलांकि दोनों पत्रकारों ने कोतवाली पहुंचकर इसकी मौखिक जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। साथ ही उनके द्वारा घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने के बाद काफी संख्या में प्रत्रकार कोतवाली में पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों को मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर हरीश सिंह, कैसर परवेज, मो.फिरोज खां, हरीनाथ यादव, आफताब अंसारी, ओबैदुल्ला असरी, खुर्शीद खां, गंगाधर बरनवाल, हैदर संजरी, अजमल हबीब, फरहान कुरैशी, अमजद अंसारी, गफरान खां सहित आदि पत्रकार मौजूद रहें। -

अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: बुजुर्ग और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, सेवानिवृत शिक्षक की हालत गंभीर
अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: बुजुर्ग और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, सेवानिवृत शिक्षक की हालत गंभीर
कानपुर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना में करीबियों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे में सेवानिवृत शिक्षक और साथ रह रही युवती पर बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चीख सुन उठे बुजुर्ग पिता भी वार कर दिया। हमले में युवती व बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि शिक्षक की हालत गंभीर है।
धिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी, उनके पिता रामप्रकाश (83) और घर में रह रही युवती खुशबू (30) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई।
विमल द्विवेदी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है। बेटा ललित द्विवेदी पत्नी के साथ नागपुर में रहकर सर्विस करता है। विमल की पत्नी मुन्नी द्विवेदी मायके रुरा गई हुई हैं। विमल तारनपुर निवासी खुशबू को पढ़ाते थे। उसी के साथ रहते थे। युवती से शादी किए जाने की चर्चा होने पर घर में विवाद भी चल रहा था।
विमल और खुशबू में थे संबंध
डबल मर्डर की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। लोगों ने पुलिस को बताया कि विमल और खुशबू में संबंध थे। इसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। कई बार समझाया भी गया।
पुलिस बोली- घटना में करीबियों का हाथ
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना में करीबियों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
सेवानिवृत्त शिक्षक ने की थी तीसरी शादी
जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी और युवती खुशबू में अवैध संबंध थे। उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है। पुलिस ने दोनों बेटों अक्षत द्विवेदी और ललित द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने मौखिक रूप से वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
पिता की चरित्रहीनता से थे परेशान
आरोपियों को कहना है कि पिता की चरित्रहीनता को देखते हुए घटना की गई है। सेवानिवृत्त होने के बाद पिता को मोटी रकम मिली थी, जिसे वो युवती पर उड़ा रहे थे। इसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। -

बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ ताल बाजार…अब नया सवेरा पर सैर के साथ कर सकेंगे खरीदारी, बनाई जा रहीं 80 दुकानें
बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ ताल बाजार…अब नया सवेरा पर सैर के साथ कर सकेंगे खरीदारी, बनाई जा रहीं 80 दुकानें
गोरखपुर
ताल बाजार में दुकानों के अलावा किड्स फन गेम भी बनाया जा रहा है। यहां अपने माता-पिता, अभिभावकों संग आने वाले बच्चे खेलकूद सकेंगे। सुरक्षा के लिए पूरा परिसर सीसीटीवी सर्विलांस से लैस होगा।गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा की तरफ परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए आने वाले लोग अब लेक व्यू का आनंद लेने के साथ ही पसंदीदा सामान की खरीदारी भी कर सकेंगे। ताल बाजार में कपड़े, खिलौने, बेबी केयर, फुट वियर, किचन के सामान, स्टेशनरी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ कॉस्मेटिक की दुकानें भी होंगी। वहीं बच्चों के खेलने-कूदने के इंतजाम भी किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पूरा बाजार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
जीडीए की ओर से महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पास ताल बाजार का निर्माण कराया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक दुकानों को तैयार कराने का लक्ष्य रखा गया है।
रामगढ़ताल क्षेत्र के नौकायन, नया सवेरा पर पर्यटकों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए जीडीए ने जरूरत के सामान के लिए एक बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इस क्षेत्र में निजी होटल, कन्वेंशन सेंटर, क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, फूड पार्क सहित अन्य सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: गीडा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दोस्त घायल; हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान
महंत दिग्विजयनाथ पार्क स्थित पार्किंग स्थल के बगल में ताल बाजार बनाया जा रहा है। एक निजी फर्म को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि निजी फर्म की ओर से करीब 70 फीसदी काम पूरा कराया जा चुका है।
80 दुकानों में मिलेंगे जरूरत के सामान, होगा नान फूडिंग जोन
Now you will be able to shop in Tal Bazaar with a walk on Naya Savera
रामगढ़ताल के पास हो रहा ताल बाजार में आकर्षक गोलबर। – फोटो : अमर उजाला।
करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से एक एकड़ जमीन पर ताल बाजार बनाया जा रहा है। शहर की निजी फर्म परंपरा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर 12.25 बजे यहां फर्म के कर्मचारी उमेश पांडेय मिले। वह दुकानों के निर्माण कार्य से संबंधित निर्देश मजदूरों को दे रहे थे। बताया कि यहां पर कुल 80 दुकानें बन रही हैं, जिनमें से आधे दुकानें बुक हो गई हैं। ताल बाजार को पूरी तरह से नान फूडिंग जोन घोषित किया गया है। यहां खाने-पीने के डिब्बा बंद, पैक सामान ही मिलेंगे।इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैवानियत: बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
किड्स फन गेम की होगी व्यवस्था, जमकर खेलेंगे कूदेंगे बच्चे
ताल बाजार में दुकानों के अलावा किड्स फन गेम भी बनाया जा रहा है। यहां अपने माता-पिता, अभिभावकों संग आने वाले बच्चे खेलकूद सकेंगे। सुरक्षा के लिए पूरा परिसर सीसीटीवी सर्विलांस से लैस होगा।
ओपेन एयर थियेटर से स्थानीय कलाकारों को मौका
ताल बाजार शहर का पहला ऐसा बाजार होगा, जहां पर रोजाना मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। गायक, वादक, कवि सहित अन्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ओपन एयर थियेटर की सुविधा दी जाएगी। रोजाना शाम को कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए यह व्यवस्था बनी है।इसे भी पढ़ें: घर छोड़ते ही मोहब्बत खत्म: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला, अब उसने भी छोड़ा
कार्यदायी संस्था के निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि ताल बाजार में दुकानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। करीब 70 फीसदी दुकानों का निर्माण हो चुका है। 15 अक्तूबर तक लक्ष्य रखा गया है। करीब आधी दुकानों की बुकिंग हो चुकी है।
-

लहंगा साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, कीमत इतनी जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी
लहंगा साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, कीमत इतनी जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी
कृति सेनन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो आइवरी लहंगा साड़ी में नजर आ रही हैं।
कृति सेनन ने अपनी मेहनत के बल पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका युवा सपना देखते हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद आता है। कृति आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने किसी इवेंट पर एक खास आइवरी लहंगा साड़ी को स्टाइल किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
अगर आपको भी अभिनेत्री का ये अंदाज पसंद आ रहा है तो आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि एक्ट्रेस की इस लहंगा साड़ी की कीमत कितनी है। दरअसल, इस लहंगे की कीमत इतनी है, जितने में एक आम आदमी सालभर की खरीदारी कर सकता है।
इन्होंने किया है डिजाइन
जानकारी के मुताबिक, कृति सेनन हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने आइवरी लहंगा साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने एक गोलाकार नेकलाइन का फुल स्लीव का ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस की इस लहंगा साड़ी को रितिका मीरचंदानी ने डिजाइन किया था।
कैसा रहा मेकअप
अगर बात करें अभिनेत्री के मेकअप की तो इस लहंगा साड़ी के साथ अभिनेत्री ने डूवी बेस मेकअप रखा है और आई मेकअप को हाइलाइट किया है। हैवी आईमेकअप में उनका अंदाज कमाल का लग रहा है। अपने पूरे मेकअप को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने कोल बेस, न्यूड आईशैडो और मस्कारा इस्तेमाल किया है। न्यूड रंग की लिपस्टिक उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रही है। उन्होंने कानों में बेहद छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने थे।
जानें इतनी थी कीमत
ये लहंगा साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत है। दरअसल, डिजाइनर रितिका की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये लहंगा साड़ी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,78,000 बताई जा रही है। अभिनेत्री ने इसे अपने अलग स्टाइल से कैरी किया है, जिसकी वजह से इस साड़ी की खूबसूरती और कमाल की लग रही है।
-

नेपाल में जोरदार बारिश, फिर से उफनाएंगी घाघरा-राप्ती
गोरखपुर।
गोरखपुर जिले में कम लेकिन नेपाल में हो रही जोरदार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। श्रावस्ती जिले में राप्ती बैराज पर जलस्तर बढ़ने की वजह से नदी में 41678 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अगले 24 घंटे में गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी राप्ती और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
नेपाल में होने वाली बारिश से ही राप्ती, रोहन, सरयू सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ता है। बताया जा रहा है कि नेपाल में राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया ( वह क्षेत्र जिसमें बरसने वाला जल नदियों में आकर मिलता है) में बारिश हो रही है। इस वजह से नदी का पानी बढ़ रहा है।
सिंचाई विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार श्रावस्ती जिले में राप्ती बैराज पर खतरे का निशान 127.750 मीटर है। सोमवार की शाम सात बजे वहां राप्ती का पानी खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। इस दौरान नदी के कैचमेंट एरिया में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
-

फ्लैट में लगी आग, कमरे में फंसे युवक को गेट तोड़कर बचाया
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर टी-9 के फ्लैट में रविवार सुबह आग लग गई। आग में एक युवक अंदर फंस गया जबकि दूसरा किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गया। बाहर निकले युवक ने अन्य निवासियों की मदद से फ्लैट के कमरे का गेेट तोड़कर दोस्त को बचाया। सोसोइटी निवासियों ने पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी का फायर सिस्टम खराब है। हादसे के दौरान फ्लैट के अंदर स्प्रिंक्लर भी नहीं चले। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
सोसाइटी के टावर-9 में अभिषेक शर्मा का 12वें फ्लोर पर फ्लैट है। फ्लैट में उनके दोस्त मृदुल और सिद्धार्थ रहते हैं। रविवार की सुबह जब दोनों उठे तो कमरे में आग लगी थी। आग फ्लैट के डाइनिंग एरिया समेत अन्य हिस्सों में पहुंच गई। मृदुल किसी तरह फ्लैट के बाहर आ गया, लेकिन सिद्धार्थ कमरे में फंस गया। धुंआ देखकर आसपास के निवासी और सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मृदुल ने लोगों की मदद से गेट तोड़कर सिद्धार्थ को बाहर निकाला। उसके बाद आग पर काबू पानी की कोशिश की। आरोप है कि आग से फ्लैट के अंदर लगे स्प्रिंक्लर नहीं चले। जिस कारण आग फैल गई। बाद में निवासियों ने बाथरुम और अन्य फ्लैटों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया है। वहीं घटना के बाद से निवासियों में बिल्डर के खिलाफ काफी रोष है। उधर आग पर काबू पाने के काफी देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
-

रिश्तों में खटास की बड़ी वजह बनती जा रही है Phubbing
समय के साथ दुनिया आधुनिक होती जा रही है, जो कहीं न कहीं आजकल के रिश्तों के लिए घातक साबित हो रही है। दरअसल, आजकल स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का एक जरुरी हिस्सा बन गया है। लगभग सभी अपना ज्यादातर समय फोन में रील्स या अन्य चीजें स्क्रॉल करने में लगा देते हैं। ऐसे में रिश्ते, पार्टनर और उनकी जरूरतों का ध्यान रखने का उनके पास समय ही नहीं बचता है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग तो फोन देखने के चक्कर में अपने पार्टनर की बात तक नहीं सुनते हैं।
फोन पर ध्यान देने के लिए अपने साथी की बातों को नजरअंदाज करने को ‘फबिंग’ कहते हैं। ‘फबिंग’ टर्म आजकल काफी चर्चा में है क्योंकि इसकी वजह से लोगों के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। 2022 के एक अध्ययन में पाया गया है कि फोन में लगे रहने और पार्टनर पर ध्यान नहीं देने की वजह से रिश्ते में अविश्वास और बहिष्कार की भावना पैदा हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर की ‘फबिंग’ की आदत से परेशान है तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं, जो आपके रिश्ते को खत्म होने से बचाएंगी।
फबिंग से परेशान हैं, तो इसके बारे में बात करें– आपको पार्टनर की ‘फबिंग’ की आदत परेशान कर रही है तो आप इस बारे में उनसे साफ-साफ बात करें। बात करने और पार्टनर को समझाने से चीजें काफी हद तक सुधर सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि आप अच्छे से और साफ-साफ तरीके से पार्टनर को मसला समझाएं। एक्सपर्ट कहते हैं कि जैसे ही आप अपने पार्टनर की किसी बात से परेशान होना शुरू हो जाते हैं, तब समय निकालकर अपने साथी से इस बारे में बात करें।
पार्टनर के साथ में मिलकर सीमा तय करें– ‘फबिंग’ की आदत अच्छी नहीं है और इसे छोड़ना आसान नहीं है। इसलिए पार्टनर की इस आदत को छुड़वाने के लिए सीमाएं निर्धारित करें। पार्टनर के साथ बैठे और कहाँ फोन का इस्तेमाल करना है और कहाँ नहीं इस बारे में चर्चा करें। एक्सपर्ट की मानें तो कपल को बेडरूम में, डिनर के समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके लिए लोग अपने फोन के नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं ताकि उनका ध्यान भटके नहीं और वह अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिता पाएं।
-

आत्मसम्मान के खिलाफ काम नहीं करूंगा, खुली अदालत में बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ की एक अदालत की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति रोहित देव ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। जस्टिस रोहित देव ने खुली अदालत में घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने आत्मसम्मान के खिलाफ काम नहीं कर सकते। न्यायमूर्ति देव ने अदालत में मौजूद वकीलों से कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं अपने आत्मसम्मान के खिलाफ काम नहीं कर सकता।
आप लोग कड़ी मेहनत करें। हालांकि, न्यायमूर्ति देव ने फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया। उन्होंने कई मौकों पर वकीलों के साथ सख्ती बरतने के लिए उनसे माफ़ी मांगी।
उन्होंने कहा कि जो लोग अदालत में मौजूद थे, मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मैंने आपको डांटा क्योंकि मैं चाहता हूं कि आप सुधर जाएं। मैं आप में से किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहता क्योंकि आप सभी मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं। अचानक आए इस फैसले से कोर्ट में मौजूद वकील हैरान रह गए। इस्तीफे के बाद, पूरे बोर्ड को, उस दिन के लिए उनकी अदालत के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों सहित, बरी कर दिया गया। न्यायमूर्ति देव को जून 2017 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
न्यायमूर्ति देव के कुछ प्रसिद्ध फैसलों में 2022 में कथित माओवादी लिंक मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बरी करना शामिल है। प्रोफेसर साईबाबा को आजीवन कारावास की सजा को रद्द करते हुए, न्यायमूर्ति देव ने कहा कि मुकदमे की कार्यवाही शून्य थी। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत वैध मंजूरी का अभाव। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी और हाई कोर्ट की नागपुर पीठ को मामले की नए सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया।
-

सत्य की हमेशा जीत होती है, मैं समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं: राहुल गांधी
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। गांधी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है। मुझे क्या करना है, उसे लेकर मेरे मन में स्पष्टता है।’’ उन्होंने लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चाहे कुछ भी जाए, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत की अवधारणा की रक्षा करना।’’ उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया।
शीर्ष अदालत ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ से जुड़े मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में ‘मोदी उपनाम’ के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
-

बिना रिमूवर के छुड़ानी है नेल पॉलिश तो …
महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चाहे कपड़ों की बात हो या फिर मेकअप की, महिलाएं हर उम्र में अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करके स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। आजकल तो कपड़ों के साथ मैचिंग की नेल पॉलिश लगाने का भी काफी ज्यादा ट्रेंड है। नेल पॉलिश लगाना तो काफी आसान होता है लेकिन इसे हटाते वक्त काफी मुश्किल होती है।
कई बार दिक्कत तब सामने आती है जब हम पुरानी नेल पॉलिश हटाना चाहते हैं लेकिन हमारे पास नेल रिमूवर नहीं होता। ऐसे में महिलाएं पुरानी नेल पॉलिश के ऊपर ही नई नेल पॉलिश लगा लेती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बिना नेल रिमूवर के भी नेल पॉलिश हटा सकते हैं। इन तरीकों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टूथपेस्ट
जिस तरह से दातों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह से इसकी मदद से नाखूनों को भी चमका सकते हैं। इसके लिए नाखूनों पर टूथपेस्ट लगाएं और नाखूनों को हल्के ब्रश की मदद से हल्का सा रगड़े। ऐसा करने से नेल पॉलिश छुट जाएगी।
टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा
अगर आप टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे नाखूनों पर लगाएंगी तो इससे भी पुरानी नेल पॉलिश छुट जाएगी।
गर्म पानी
अगर आप गर्म पानी की मदद से नेल पॉलिश हटाना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा सा पानी गर्म कर लें। इसके बाद नाखूनों को 25-30 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें। धीरे-धीरे नेल पेंट अपने आप छूट जाएगी।
नींबू
आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर भी नेल पॉलिश को छुड़ा सकती हैं। इसकी मदद से आपके नाखून एक दम साफ हो जाएंगे।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
गर्म पानी में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को मिलाकर आप पुरानी नेल पॉलिश को हटा सकते हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड में नाखूनों में मिलाने के बाद नेल फाइलर से रब करने पर नेल पॉलिश रिमूव हो जाएगी।
सिरका
नेल पॉलिश हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरके में नींबू का रस मिलाकर हाथों पर लगाएं और फिर 10 मिनट बाद गर्म पानी से धोने पर नेल पॉलिश अपने आप हट जाएगी।