नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। गांधी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है। मुझे क्या करना है, उसे लेकर मेरे मन में स्पष्टता है।’’ उन्होंने लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चाहे कुछ भी जाए, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत की अवधारणा की रक्षा करना।’’ उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ से जुड़े मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में ‘मोदी उपनाम’ के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
View More सत्य की हमेशा जीत होती है, मैं समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं: राहुल गांधीCategory: Uncategorized
बिना रिमूवर के छुड़ानी है नेल पॉलिश तो …
महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चाहे कपड़ों की बात हो या फिर मेकअप की, महिलाएं हर उम्र में अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करके स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। आजकल तो कपड़ों के साथ मैचिंग की नेल पॉलिश लगाने का भी काफी ज्यादा ट्रेंड है। नेल पॉलिश लगाना तो काफी आसान होता है लेकिन इसे हटाते वक्त काफी मुश्किल होती है। कई बार दिक्कत तब सामने आती है जब हम पुरानी नेल पॉलिश हटाना चाहते हैं लेकिन हमारे पास नेल रिमूवर नहीं होता। ऐसे में महिलाएं पुरानी नेल पॉलिश के ऊपर ही नई नेल पॉलिश लगा लेती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बिना नेल रिमूवर के भी नेल पॉलिश हटा सकते हैं। इन तरीकों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टूथपेस्ट जिस तरह से दातों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह से इसकी मदद से नाखूनों को भी चमका सकते हैं। इसके लिए नाखूनों पर टूथपेस्ट लगाएं और नाखूनों को हल्के ब्रश की मदद से हल्का सा रगड़े। ऐसा करने से नेल पॉलिश छुट जाएगी। टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा अगर आप टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे नाखूनों पर लगाएंगी तो इससे भी पुरानी नेल पॉलिश छुट जाएगी। गर्म पानी अगर आप गर्म पानी की मदद से नेल पॉलिश हटाना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा सा पानी गर्म कर लें। इसके बाद नाखूनों को 25-30 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें। धीरे-धीरे नेल पेंट अपने आप छूट जाएगी। नींबू आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर भी नेल पॉलिश को छुड़ा सकती हैं। इसकी मदद से आपके नाखून एक दम साफ हो जाएंगे। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड गर्म पानी में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को मिलाकर आप पुरानी नेल पॉलिश को हटा सकते हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड में नाखूनों में मिलाने के बाद नेल फाइलर से रब करने पर नेल पॉलिश रिमूव हो जाएगी। सिरका नेल पॉलिश हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरके में नींबू का रस मिलाकर हाथों पर लगाएं और फिर 10 मिनट बाद गर्म पानी से धोने पर नेल पॉलिश अपने आप हट जाएगी।
View More बिना रिमूवर के छुड़ानी है नेल पॉलिश तो …उत्तराखण्ड में आयोजित हो रही तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारे राज्य उत्तराखण्ड में तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है।…
View More उत्तराखण्ड में आयोजित हो रही तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठकवाराणसी नगर निगम का फेसबुक का ऑफिशियल पेज हुआ हैक, हैकरों ने अपलोड किया पोर्न वीडियो,,,।
वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पिछले कुछ घंटों से एडल्ट्स वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक…
View More वाराणसी नगर निगम का फेसबुक का ऑफिशियल पेज हुआ हैक, हैकरों ने अपलोड किया पोर्न वीडियो,,,।परिवहन आयुक्त किस पर चाहते हैं नियंत्रण :- वाहन मालिक या प्रदुषण
उच्चतम न्यायालय के आदेश का नाम लेकर पक्षपात पूर्ण डीजल वाहनों के पंजीकरण खोलने के आदेश के खिलाफ़ वाहन मालिकों की बगावत शुरू परिवहन विभाग…
View More परिवहन आयुक्त किस पर चाहते हैं नियंत्रण :- वाहन मालिक या प्रदुषणप्रतिबंधित प्लास्टिक एवं कचरा फैलाने वालों पर लगातार कार्यवाही
भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी है, निगम के सभी जोन कार्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की…
View More प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं कचरा फैलाने वालों पर लगातार कार्यवाहीमहमूद कबाड़ी के फरार रहने से मोहन नगर पुलिस पर उठ रही उंगलियां
दुर्ग//पिछले दिनों एस पी शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा दुर्ग और भिलाई के तमाम बड़े छोटे कबाड़ीयो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई इन कबाडियो के…
View More महमूद कबाड़ी के फरार रहने से मोहन नगर पुलिस पर उठ रही उंगलियांकांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : डॉ. चोलेश्वर चन्द्राकर; कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कसी कमर
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चोलेश्वर चन्द्राकर ने जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की…
View More कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : डॉ. चोलेश्वर चन्द्राकर; कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कसी कमरसलमान खान और सोनाक्षी ने चुपचाप कर ली शादी, वायरल हो रही शादी की तस्वीरें
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर ने एक से बढ़कर एक…
View More सलमान खान और सोनाक्षी ने चुपचाप कर ली शादी, वायरल हो रही शादी की तस्वीरेंहिंदुत्व में शादी एक संस्कार है, कोई अनुबंध या आनंद की चीज नहीं- संघ
देश में समलैंगिक विवाह को लेकर चल रही बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने केंद्र का समर्थन किया है। उन्होंने…
View More हिंदुत्व में शादी एक संस्कार है, कोई अनुबंध या आनंद की चीज नहीं- संघ