Category: news

  • वाराणसी : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती,,,।

    वाराणसी : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती,,,।

    भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना आदर्श पुस्तकालय के पास की है। जहां त्रिलोकी नाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब खाना बनाते हुए सिलेंडर के पाइप लाइन में रिसाव होने से आग लग गई।

    इस दौरान वहां खाना बना रही उषा गुप्ता (50 वर्ष) आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। उनको बचाने में त्रिलोकी नाथ गुप्ता भी मामूली रूप से झुलस गए। घर में आग लगने की जानकारी होते ही अगल-बगल के लोग आग बुझाने के लिए टूट पड़े। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आग को बुझाया।

    मौके पर रास्ता थोड़ा साकरा होने के कारण फायर कर्मियों को पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने घायल महिला उषा को कबीर चौरा के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घर में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई थी। त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने बताया कि समय रहते पड़ोसी व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचते तो सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद पूरा घर तहस-नहस हो जाता साथ ही जनहानि भी होती।

  • ई रिक्शा खरीदने वालों से कर रहे हैं सब धोखा (निर्माता, दिल्ली और भारत सरकार और परिवहन विभाग)

    ई रिक्शा खरीदने वालों से कर रहे हैं सब धोखा (निर्माता, दिल्ली और भारत सरकार और परिवहन विभाग)

    *सब्सिडी की घोषणा के बावजूद ई रिक्शा खरीदने वाले मजबूर महंगा ई रिक्शा खरीदने के लिए*

    आप को जानकर आश्चर्य होगा फेम 2 में रजिस्टर ई रिक्शा बनाने वाले पिछले कई महीनो से अपनें द्वारा बेचने वाले ई रिक्शा को ऑनलाइन पोर्टल पर पर पंजीकृत करने में सफल नहीं हो पा रहे जिससे फेम 2 के अंर्तगत ई रिक्शा निर्माण करने वालों को मिलने वाली सब्सिडी मिलेगी इसमें संशय बना हुआ हैं जिस कारण वह अपने द्वारा निर्मित वाहनों को सब्सिडी की पैसे घटाए बिना बेच रहे हैं और इसका सीधा नुकसान ई रिक्शा खरीदने वालो को हो रहा है।

    दुसरी ओर दिल्ली सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी के लिए भी वाहन मालिक परिवहन मुख्यालय में धक्के खाते नजर आए हैं। पहले भी दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग द्वारा हजारों ई रिक्शा खरीदने वालों को सब्सिडी नही दी और नए देने के कारण को जानने पर यह बोल कर सब्सिडी देने से मना कर चुका है की जिस खाते के अंर्तगत सब्सिडी डी जाती थी उसमे पैसे नहीं रहे।

    अब दिल्ली में ई रिक्शा खरीदने पर स्वयं फैसला ले की क्या जिनको सब्सिडी देने से परिवहन विभाग और दिल्ली सरकार मना कर रहे हैं क्या उन्होने पूरे पैसे देकर ई रिक्शा नही खरीदा?

    जनहित में जारी
    *संजय बाटला*

  • राष्ट्रभक्ति का चोला पहन भाजपाई अडानी भक्ति में लीन : अडानी प्रेम के कारण ही मोदी सरकार ने रेलवे, एयरपोर्ट सहित देश की बेशकीमती संपत्तियों को बेचने का काम किया : राजेंद्र

    राष्ट्रभक्ति का चोला पहन भाजपाई अडानी भक्ति में लीन : अडानी प्रेम के कारण ही मोदी सरकार ने रेलवे, एयरपोर्ट सहित देश की बेशकीमती संपत्तियों को बेचने का काम किया : राजेंद्र

    पीएम मोदी सहित केंद्रीय नेताओं की चुप्पी को पूरा देश समझ रहा है

    दुर्ग/निशांत ताम्रकार/अडानी ग्रुप मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल किये हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी का मामला उजागर होने के बाद स्टेट बैंक आफ इंडिया और एलआईसी जैसी संस्थाओं के समक्ष संकट की स्थिति है। इसके विरोध में आज देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। राजेंद्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि राष्ट्रप्रेम की बातें कहने वाले भाजपा नेताओं की राष्ट्रभक्ति बेनकाब हो चुकी है। सच ये है कि राष्ट्रभक्ति का चोला पहन भाजपाई अडानी भक्ति में लीन हैं।

    राजेंद्र ने कहा कि दो साल पहले मोदी सरकार ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए ही तीन काले कृषि कानून लागू किये थे, जिसका देशव्यापी विरोध हुआ। भाजपा सरकार ने किसानों के रास्ते में कील गाड़कर उनके वाहन नहीं चलने दिये। किसानों को जेल में डाला गया। भाजपा नेता के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया। देश भर के किसानों के तीखे विरोध के बाद केंद्र सरकार को काले कानूनों को वापस लेना पड़ा।

    राजेंद्र ने कहा कि किसानों द्वारा अडानी का विरोध करने के कारण मोदी सरकार ने अनाज का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया। भाजपा के अडानी प्रेम के कारण ही केंद्र सरकार ने घोषणा के बाद भी अनाज का समर्थन मूल्य बढ़ाने कमेटी का गठन तक नहीं किया। इसी अडानी प्रेम के कारण केंद्र सरकार द्वारा देश की बेशकीमती संपत्तियों को बेचने का काम किया जा रहा है। रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, पॉवर प्लांट, सार्वजनिक उपक्रम अडानी के हवाले किये जा रहे हैं। अब तो हालत ये है कि रासायनिक खाद, डीजल, रसोई गैस से संबंधित उपक्रम भी अडानी को दिये जा रहे हैं।

    राजेंद्र ने कहा कि हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट से अडानी समूह की बुनियाद हिल गई है। बड़ा सवाल ये है कि केंद्र की भाजपा सरकार इस रिपोर्ट में किये गए भंडाफोड़ की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कर रही? सवाल ये भी है कि भाजपा की आईटी सेल से लेकर केंद्रीय नेता इतने बड़े मामले में अडानी समूह का बचाव आखिर क्यों कर रहे हैं? राजेंद्र ने कहा कि पूरा देश अच्छी तरह समझ रहा है कि एक व्यक्ति विशेष के प्रति प्रेम भाव और भक्तिभाव की असल वजह क्या है?

  • दुर्ग में वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किए स्थल निरीक्षण:

    दुर्ग में वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किए स्थल निरीक्षण:

    दुर्ग/निशांत ताम्रकार!नगर निगम शहर वेंडिंग जोन तैयार कर रहा है। शहर का पहला वेंडिंग जोन मानस भवन के करीब में बनाया जा रहा है दूसरा पटेल काम्प्लेक्स के सामने में बनाया जाएगा। शहर में अन्य क्षेत्र के 13 खाली जमीन का चयन किया गया है। वेंडिंग जोन के लिए स्थल को स्वच्छ करके प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,जितेंद्र समैया,जावेद अली,केवलानी, मुक्तेश कान्हा सहित अन्य मौजूद रहें। आयुक्त ने अधिकारियों की प्लानिंग और व्यवस्था का जायजा लिया। सिविल लाइन उतई चौक गौरव पथ पर सड़क किनारे फूटकर व्यापारी बड़ी संख्या में अव्यवस्थित तरीके से ठेले, दुकान आदि लगाते हैं। इससे सड़क किनारे आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने के लिए वेंडिंग जोन यहां पर तैयार करने की प्लानिंग की जा रही है।उन स्थानीय दुकान मालिकों को मौका दिया जाएगा, जो पहले से ही इस स्थान पर व्यवसाय संचालित करते आ रहे हैं। एक स्थल पर समरूपता देते हुए प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इससे ठेले और दुकानें व्यवस्थित होंगे। मानस भवन के पास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को साफ सफाई,प्रकाश व्यवस्था सहित जगह को बेहतरीन तरीके से सुंदर व्यवस्थित करने को कहा।-मानस भवन के करीब में बनेगा शहर का पहला वेंडिंग जोन जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि दुर्ग नगर निगम की सीमा मानस भवन के पास पहला वेंडिंग जो जल्द तैयार हो जाएगा।इसके बाद से पटेल काम्प्लेक्स के अलावा वेंडिंग जोन इन जगहों को चिन्हित किया गया -हास्पिटल के सामने,वाटर ट्रीटमेंन्ट प्लान्ट,मानस भवन के पास,नाना-नानी पार्क,रायपुर नाका,हाट बाजार बोरसी,चौपाटी,अग्रसेन चौक,शनिचरी बाजार,बघेरा,महिला समृद्धि बाजार,बाईपास के पास धमधानाका के अलावा कातुलबोड बाईपास के पास के समीप वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। वेंडिंग जोन में एक ही गुमटी की दुकाने व्यवस्थित तरीके से स्थापित की जाएगी।

  • वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को आएंगी वाराणसी, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,,, देखें कार्यक्रम,,,।

    वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को आएंगी वाराणसी, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,,, देखें कार्यक्रम,,,।

    एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)। 13 फरवरी सोमवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन वाराणसी में हो रहा है।13 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का वाराणसी में यह प्रथम दौरा है।

    राष्ट्रपति अपने वाराणसी दौरे पर बाबा काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर का दर्शन-पूजन करेंगी।

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शाम को दशाश्वमेध घाट पर स्थित गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने पहले एक दिवसीय वाराणसी दौरे में सेना के विशेष विमान से नई दिल्ली से वाराणसी सोमवार 13 फरवरी को आयेंगी।

    राष्ट्रपति के आगमन की खबर को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    पुलिसआयुक्त मुथा अशोक जैन,  जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।  मीटिंग में दोनों अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था की कार्य योजना ऐसी बनाई जाए जिसे आमलोगों को परेशानी न हो। राष्ट्रपति के आवागमन से संबंधित रूट पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही, सड़क मार्ग की व्यवस्था में जो भी दिकक्ते हो उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए।

    तैयारियों में ना हो लापरवाही,,,,,,,

    पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा गया है कि, राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर उनके भ्रमण से संबंधित सभी मार्गों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था हो जानी चाहिए। बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, वीडीए और पुलिस आपस में तालमेल बनाकर ऐसे काम करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से राष्ट्रपति विशिष्ट अनुभव लेकर वापस जाए।

    आपको बता दे,तैयारियों मेंकिसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ-साथ, G-20 की बैठकों को ध्यान में रखते हुए शहर में 36 स्थान चिह्नित किए गए हैं। सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर इन चिह्नित स्थानों में अतिक्रमण संबंधित विभागों को प्रभावी तरीके से कार्रवाई के लिए कहा गया है।

  • आजमगढ़ : चौकी प्रभारी पर मारने-पीटने और गाली देने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, जाने क्या है मामला ?

    आजमगढ़ : चौकी प्रभारी पर मारने-पीटने और गाली देने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, जाने क्या है मामला ?

    एजेंसीडेस्क::रिपोर्ट::संजूयादव आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मई खरगपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

    ग्रामीण चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार के रवैये से नाराज थे और एक व्यक्ति व उसके परिवार को बिना वहज मारने-पीटने का आरोप लगा रहे थे।एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

    मई खरगपुर गांव निवासी हीरा सरोज व गुल्लू सरोज के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह हीरा सरोज व गुल्लू सरोज के परिवार में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना के बाद गुल्लू अपनी पत्नी सुशीला, पुत्री संजू व रिंका के साथ गोसाई की बाजार चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा।

    आरोप है कि इस दौरान बिना चौकी पर आने की वजह पूछे चौकी प्रभारी राकेश तिवारी ने उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया, और भद्दी-भद्दी गलियां दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को चौकी प्रभारी के कवायद की जानकारी दी। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आठ बजे के लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर गोसाई की बाजार चौकी के सामने चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए।

    ग्रामीण चौकी प्रभारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने और निलंबित किए जाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर गंभीरपुर थाना प्रभारी मय दल बल पहुंच गए। इसके बाद सीओ मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

    इसके बाद भी जाम खत्म न होने पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार से शिकायती पत्र भी लिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और लगभग दो घंटे बाद आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से चक्काजाम समाप्त कर यातायात को बहाल किया गया।

  • दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा 2018 नियम के तहत दी गई सभी स्क्रैप डीलरो की मान्यता 19 जनवरी 2023 को किए रद्द,

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा 2018 नियम के तहत दी गई सभी स्क्रैप डीलरो की मान्यता 19 जनवरी 2023 को किए रद्द,

    दिल्ली की जनता जिनके वाहन समय सीमा तय कर चुके हैं (यानी डीजल वाहन 10 साल और पैट्रोल वाहन 15 साल) उनको अपने वाहनों को पंजीकृत स्क्रैप डीलर द्वारा ही स्क्रैप करने के दिशा निर्देश है पर दिल्ली में 19 जनवरी 2023 से एक भी मान्यता प्राप्त स्क्रैप डीलर पंजीकृत उपलब्ध नहीं।

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी 19 जनवरी 2023 के आदेश में यह साफ कर दिया गया की दिल्ली में जिन 8 (आठ) कंपनियों को डीसी/आपस/टीपीटी/11092017/3701-08 दिनाक 24.08.2018 के आदेश के तहत दिल्ली में वाहन स्क्रैप डीलर के लिए मान्यता दी गईं थीं वह सभी स्क्रैप डीलरो की मान्यता डीसी/आपस/टीपीटी/2023/6455 दिनाक 19 जनवरी 2023 द्वारा रद्द कर दी गई है ।

    दिल्ली में अब वाहन स्क्रैप डीलर के पंजीकरण के लिए सभी कंपनियों को नए दिशा निर्देशों की अंर्तगत वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा और अपना पंजीकरण करवाना होगा जिसमें अंदाजा अभी 10 दिन लगेंगे।

    इसका अर्थ हुआ की आने वाले एक से दो महीने तक दिल्ली वासी अपने वाहन दिल्ली के किसी पंजीकृत स्क्रैप डीलर से अपना वाहन स्क्रैप नही करवा पायेंगे और ना ही अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलवा सकेंगे क्योंकि दिल्ली परिवहन विभाग की जनहित पॉलिसी के कारण दिल्ली में एक भी पंजीकृत इलेक्ट्रिक किट लगाने वाला उपलब्ध नहीं

    जनहित में जारी :- संजय बाटला

  • दिल्ली की सड़को पर नज़र आने लगेंगे सिर्फ मानक यूरो VI के वाहन

    दिल्ली की सड़को पर नज़र आने लगेंगे सिर्फ मानक यूरो VI के वाहन

    ए.क्यू.एम.आई . के दिशा निर्देश के बाद दिल्ली परिवहन विभाग के एसटीए ब्रांच और पीसीडी ब्रांच ने परिवहन आयुक्त से आज्ञा प्राप्त कर जारी किया अन्य सभी राज्यों को अपने सभी वाहनों को जो दिल्ली में आते हैं को यूरो VI में बदलने की बात।

    एसटीए ब्रांच ने बसो कारो टैक्सी के प्रति और पीसीडी ब्रांच द्वारा ट्रक टेम्पो के प्रति यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यो को पत्र भेजकर परिवहन आयुक्त दिल्ली के दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए कहा की दिल्ली में उनके राज्यों से आने वाले सभी वाहन मानक यूरो VI होना चाहिए नही तो उन्हें दिल्ली की सीमा में प्रवेश नही दिया जाएगा ।

    दिल्ली की जनता को अवगत करा दे की दिल्ली परिवहन आयुक्त 2020 से पूर्व के वाहनों को दिल्ली के प्रदुषण का जिम्मेदार मानते हैं और किसी भी कीमत पर उन्हें दिल्ली से खत्म कर दिल्ली में सभी वाहनों को मानक यूरो VI में करवाने के प्रति कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं या दूसरी तरफ कहा जाए की सभी वाहनों के मांग को चरम सीमा में पहुंचाने में लगे हुए हैं।

    दिल्ली परिवहन आयुक्त के दिशा निर्देश से अगर बाहरी राज्यों के मानक यूरो VI के अतिरिक्त सभी वाहनों पर पाबंदी का अर्थ दिल्ली के भी सभी वाहनों को खतरा या यह भी कह सकते हैं की परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा के दिशा निर्देश माननीय उच्चतम न्यायालय की 5 जजों वाली बैंच द्वारा जारी आदेश के समान, क्या यह न्यायिक और जनहित में है ? सोचना अवश्य।

    संजय बाटला

  • सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक

    सड़क सुरक्षा के प्रति रहे जागरूक

    *सड़क पर चलते समय नीचे बताई गई बातो पर जो व्यक्ति अमल नहीं करेगा उसका 3 महीने के लिए लाइसेंस रद्द हो जाएगा*

    1. गलत दिशा में ड्राइविंग ना करें
    2. बिना हेलमेट ना चलें
    3. बिना सीट बेल्ट पहने ना चलें
    4. गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें
    5. रेड लाइट पार बिल्कुल ना करें
    6. कमर्शियल गाड़ी को प्राइवेट व्हीकल की तरह इस्तेमाल बिल्कुल ना करें
    7. अपनी गाड़ी में सवारियों को ना बैठने दे
    8. शराब पीकर गाड़ी ड्राइविंग बिल्कुल ना करें
    9. ओवर स्पीड में गाड़ी को बिल्कुल ना चलाएं ।

    अगर आप इनमें से किसी नियम का सड़क पर चलते समय पालन नहीं कर रहे तो ट्रैफिक पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट शाखा वाले आपका सड़क पर चालान काट सकते है और उसके साथ में उसी चालान के आधार पर आपका लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द कर सकते है ।

    हम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ़ से आपसे निवेदन करते हैं आप हमेशा सड़क पर सावधानी से चलें और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें । आप यह तो भली भांति जानते हैं की नए संशोधित मोटर वाहन नियम 2019 में जुर्माने की राशि को पहले की जुर्माने राशी से 10 गुना अधिक जुर्माना लेने की अधिसूचना लागू हो चुकी है।

    हम आपसे अनुरोध करते हैं आप भी अपने सभी पारिवारिक सदस्यों, जानकारों, दोस्तों और समूहों में ट्रैफिक के नियमों की जानकारी अवश्य शेयर करें ।

    आज के दौर में यह जरूरी नहीं है की गलती के लिए वाहन को सड़क पर रोक कर चालान किया जाए, अब ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन के लिए चालान पोस्टल चालान के रुप मे आ सकता है और उसके लिए सीसी टीवी एवं पुलिस के द्वारा सड़क पर फोटो खींचने से उल्लघंन को मानते हुए चालान भेजने के दिशा निर्देश है ।

    इस लिए हम एक बार फिर से आपसे अनुरोध करते हैं की सड़क पर सावधानी से चलें, सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्किंग ना करें, गलत दिशा में वाहन खड़ा ना करें और वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें एवम् पुलिस / प्रशासन को हमेशा सहयोग करें ।

    *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा*

    दो पहिया चालक हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार को देखकर पहने । आप अगर अपने परिवार और शरीर से प्यार करते हैं तो हेलमेट अवश्य ही लगा कर चले ।

    हेलमेट ना पहनने पर शारीरिक नुकसान के खतरे के अलावा जुर्माना और मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।

    चार पहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह वाहन चलाते समय स्वयं एवम् वाहन में उपस्थित सभी व्यक्तियो द्वारा सीट बैल्ट लगाए, इससे आपकी सुरक्षा है।

    *आप सभी से सड़क सुरक्षा में सहयोग की आशा में*

    संजय बाटला
    अध्यक्ष टोलवा

  • दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी जनहित में बड़ा आदेश

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी जनहित में बड़ा आदेश

    *दिल्ली परिवहन आयुक्त द्वारा पार्किंग / कस्टडी फीस में भारी बदलाव के साथ जारी किया गया जनहित में आदेश*

    जनहित के लिए प्रसिद्ध परिवहन विभाग द्वारा जनहित में जारी हुआ आज आदेश जिससे व्यवसायिक वाहन जो किसी नियम/अधिनियम/मोटर वाहन कानून की त्रुटि/ गलती करने पर चालान कर जब्त कर लिया जाता हैं उसको समय सीमा पर ना छुड़ा पाने के कारण जो पार्किंग / कस्टडी फीस नए मोटर वाहन के तहत लगाई और चार्ज की जा रही थी उससे बहुत से वाहन मालिको के हालात बद से बदतर होते जा रहे थे।

    लम्बे समय से ऑटो टैक्सी एवम अन्य बहुत संगठन इस पर विचार कर कम करने या खत्म करने की प्रार्थना करते आ रहे थे, आख़िर आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को परिवहन आयुक्त के स्वयं के हस्ताक्षर से जनहित में नए आदेेश ज़ारी हो गए जिससे सभी व्यवसायिक वाहन मालिको को काफी हद तक फायदा मिलेगा।

    यह आदेश आज से ही लागू माना जाएगा और इसका फायदा उसी वाहन मालिक को मिलेगा जो आज या आज के बाद अपने वाहन पार्किंग/ कस्टडी से छुड़वाएगे। पहले से छुड़वाए गए वाहन मालिकों को इसका कोई फायदा नही दिया जाएगा और ना ही उनके द्वारा जमा राशी वापिस की जाएगी।

    जनहित में जारी
    *संजय बाटला*