Author: News Editor

  • साइबर क्राइम: कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.38 लाख रुपये ठगे, मामा-भांजा समेत चार के खिलाफ मुकदमा

    साइबर क्राइम: कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.38 लाख रुपये ठगे, मामा-भांजा समेत चार के खिलाफ मुकदमा

    साइबर क्राइम: कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.38 लाख रुपये ठगे, मामा-भांजा समेत चार के खिलाफ मुकदमा
    वाराणसी

    मोहम्मद इकबाल के कहने पर उसके भांजे आमिर मेराज, कंसल्टेंसी कंपनी के एमडी इफ्तेखार अदिल, मैनेजर नकी अली रिजवी, पीआरओ सना आफरीन के विभिन्न बैंक खाते में 14.38 लाख रुपये जमा करा दिए।

    कनाडा में नौकरी दिलाने के बहाने युवक से 14.38 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित ने सोमवार को कंसल्टेंसी कंपनी चलाने वाले मामा-भांजे समेत चार आरोपियों के खिलाफ सारनाथ के साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

    चौक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कला निवासी अदील सिद्दिकी के अनुसार, जनवरी 2022 में मोहम्मद इकबाल से मुलाकात हुई थी, जो कंसल्टेंसी कंपनी चलाता है। उसने झांसा दिया कि कनाडा के क्लेवार काॅन्ट्रेस्टिंग इन कारपोरेशन डडस में लीगल मैनेजर का पद खाली है। एलएलबी डिग्रीधारक की जरूरत है। 20 लाख रुपये का इंतजाम हो जाए तो अच्छे वेतन पैकेज पर नौकरी मिल जाएगी। कंपनी का प्रोफाइल भी दिखाया। झांसे में आ गया।

    मोहम्मद इकबाल के कहने पर उसके भांजे आमिर मेराज, कंसल्टेंसी कंपनी के एमडी इफ्तेखार अदिल, मैनेजर नकी अली रिजवी, पीआरओ सना आफरीन के विभिन्न बैंक खाते में 14.38 लाख रुपये जमा करा दिए। इस बीच आरोपियों ने वर्चुअल साक्षात्कार लिया और प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, पैनकार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज की कॉपी ले लिया।

    यह विश्वास दिलाते रहे कि जल्द ही नौकरी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेढ़ वर्ष बीत गए। 14 अगस्त 2023 को कन्सलटेंसी फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर इफ्तेखार आदिल को फोन किया तो उसने मेल पर जब ऑफर कागजात, ईएसडीसी, अप्रूवल लेटर व गवर्नमेंट ऑफ कनाडा का एलएमआईए प्रपत्र भेज दिया। उसने आश्वस्त किया कि जॉब नहीं मिलेगी तो पूरा पैसा वापस होगा। बाद में कागजात की जांच हुई तो फर्जी निकला। इस पर इफ्तेखार अदील से 28 अगस्त को संपर्क किया तो वह गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। उसने कहा कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। मेसर्स अल करीमी कन्सल्टेन्सी नाम से जॉब प्लेसमेंट फर्म चलाते हैं, जिसका कार्यालय तेलंगाना के हिमायत में है। जबकि मोहम्मद इकबाल कोलकाता के रफी गार्डेन का निवासी है, जो इस गिरोह का मास्टर माइंड है।

  • रेलवे अफसर घूस कांड: दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने कोरोना काल में हुई खरीद के दस्तावेज खंगाले

    रेलवे अफसर घूस कांड: दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने कोरोना काल में हुई खरीद के दस्तावेज खंगाले

    रेलवे अफसर घूस कांड: दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने कोरोना काल में हुई खरीद के दस्तावेज खंगाले

    गोरखपुर
    शिकायत के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिक जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया। 12 सितंबर को प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। तीन दिन तक रिमांड पर रखने के बाद सीबीआई ने उन्हें जेल भेज दिया।

    रेलवे में एक फर्म को काम देने के बदले तीन लाख रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई के हाथों रंगेहाथ गिरफ्तार प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक के मामले की अब सतर्कता टीम ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एक बड़े अफसर की अगुवाई में टीम गोरखपुर पहुंची।

    टीम ने गिरफ्तार प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक से जुड़े दस्तावेजों के अलावा शिकायतकर्ता फर्म सूक्ति इंटरप्राइजेज के दस्तावेजों को भी खंगाला। साथ ही पूर्व में एक फर्म को 77 ठेके देने के मामले में भी विजिलेंस टीम ने पूछताछ की है। विजिलेंस की टीम के आने से रेल महकमे में हड़कंप मचा है।

    रेलवे को सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म सूक्ति एसोसिएट के प्रोपराइटर अलहदादपुर निवासी प्रणव त्रिपाठी ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच व लखनऊ के रेलवे एसपी से की थी। सूक्ति एसोसिएट जेम पोर्टल पर पंजीकृत है और फर्म को एक ठेका मिला है, जिसकी वैधता 15 जनवरी 2024 तक है।

    इसे भी पढ़ें: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भूसे में छिपाया था शव
    शिकायत के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिक जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया। 12 सितंबर को प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। तीन दिन तक रिमांड पर रखने के बाद सीबीआई ने उन्हें जेल भेज दिया।

    इसे भी पढ़ें: मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा प्रेमी: मुझे माफ करना, मैं मुंह दिखाने लायक नहीं…सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान

    सोमवार को अचानक दिल्ली से विजिलेंस टीम यहां पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, टीम दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंची। यहां किसी को भनक नहीं लगी। टीम ने सबसे पहले स्टोर डिपो पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला। यहां से कुछ दस्तावेजों को अपने साथ लेकर टीम प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) कार्यालय आई और यहां भी दस्तावेजों का निरीक्षण किया।

    यहां के बाद टीम सूक्ति इंटरप्राइजेज फर्म के कार्यालय पहुंची और कर्मचारियों से कुछ भी सवाल पूछे। इसके साथ ही कोविड के समय स्टोर डिपो को आपूर्ति की गई वस्तुओं की जानकारी ली और उससे संबंधित पेपर भी देखे। रात में रेलवे के कुछ अधिकारियों के साथ मीटिंग की भी सूचना है।

  • सावधान! ऐसे भी लूटा जा रहा है: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के चक्कर में महिला ने 30 लाख गंवाए,जांच में जुटी पुलिस

    सावधान! ऐसे भी लूटा जा रहा है: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के चक्कर में महिला ने 30 लाख गंवाए,जांच में जुटी पुलिस

    सावधान! ऐसे भी लूटा जा रहा है: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के चक्कर में महिला ने 30 लाख गंवाए,जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी
    चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही स्थित नसीरपुर की रहने वाली शांताझारा बिस्वाल के अनुसार, उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। व्हाट्सएप के जरिये एक एजेंट ने संपर्क किया और कुछ घंटों का प्रशिक्षण देकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

    क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बहाने महिला ने 30 लाख रुपये गवां दिए। क्रिप्टोकरेंसी में इतनी बड़ी धनराशि गंवाने का पहला मामला सामने आया है। सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच में विशेषज्ञ लगाए गए हैं। पीड़ित महिला व उसके पति पढ़ाते हैं।

     

    चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही स्थित नसीरपुर की रहने वाली शांताझारा बिस्वाल के अनुसार, उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। व्हाट्सएप के जरिये एक एजेंट ने संपर्क किया और कुछ घंटों का प्रशिक्षण देकर काम करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में एजेंट ने पैसे निवेश करने के बारे में नहीं बताया। बाद में एजेंट ने बिनेंस एप के माध्यम से क्रिप्टो खरीदने और निवेश का झांसा दिया। क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानकारी देने के साथ बैंक हस्तांतरण के माध्यम से बिनेंस एप में यूएसडीटी खरीदने के लिए कहा।

    यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर टीथर (यूएसडीटी) खरीदने के बाद उसे www.onbuy.vip प्लेटफॉर्म पर जमा करने के लिए कहा गया। मुझे 40 कार्य सौंपे गए। हर कार्य के लिए दोगुनी धनराशि देनी पड़ी। बाद में बिना किसी लाभ या बोनस के जमा राशि वापस करने का अनुरोध किया तो एजेंट ने क्रेडिट स्कोर कम होने का हवाला दिया। साथ ही कहा कि अभी और निवेश करना होगा।

     

    रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर किया निवेश
    एजेंट ने सारी जमा पूंजी खोने की धमकी दी और कहा कि कार्य पूरा किए बिना धनराशि नहीं निकाल सकती। इसलिए दोस्तों, रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और 45 कार्य पूरे किए। इसके बाद भारतीय कर (30%) और यूके कर (20%) का भुगतान करने के लिए कहा गया। टैक्स चुकाने के लिए भी पैसे उधार लिए हैं। कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रुपये निवेश किया। इसके बाद बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि आरबीआई ने धनराशि रोक ली है। सिक्योरिटी मनी के रूप में 6 लाख रुपये और जमा करने होंगे। एजेंट ने कहा कि भारत से खरीदा गया यूएसडीटी अवैध है। जब टैक्स सर्टिफिकेट मांगा तो उसने इन्कार कर दिया और कहा कि यह यूके के कानून के खिलाफ है।
    क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर साइबर ठगी में बड़ी रकम गंवाने की यह पहली घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है। क्रिप्टोकरेंसी के विशेषज्ञों से सलाह लेकर मामले की जांच जा रही है। – प्रेम नारायण मिश्रा, साइबर क्राइम प्रभारी

     

  • श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था

    श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था

    श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था

    लखनऊ
    मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ दौरान फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर श्रावस्ती में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

    श्रावस्ती जिले की मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पशु चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह फरार हो गया था। जिस पर एसपी प्राची सिंह ने 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

     

    इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम दीननाम गढ़ निवासी दादे पुत्र राम्मपत उर्फ रामपति पशु तस्कर था। जिस पर एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। विगत मार्च में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के इंदवा टिकुईया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दादे फरार हो गया था। जबकि इसका साथी गिरफ्तार हुआ था। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। जिसे सोमवार रात मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित मधवापुर पुल से पहले ऐंठा जाने वाले मार्ग पर घेर लिया।

     

    जहां से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दादे के बाएं पैर में गोली भी लगी है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर देसी तमंचा, एक फायर शुदा कारतूस व एक जिंदा कारतूस मौके पर बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है।

  • बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर

    बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर

    बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर

    लखनऊ
    बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला का हजरतगंज स्थित विधायक निवास में 804 नंबर सरकारी फ्लैट है। मूलरूप से बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी (वर्तमान में चिनहट) श्रेष्ठ शुक्ला उनके सोशल मीडिया का पूरा काम देखता था।

    भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में उनके सोशल मीडिया टीम लीडर श्रेष्ठ तिवारी (24) के खुदकुशी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पहले उसने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान विवाद होने पर उसने वीडियो कॉल पर ही गले में फंदा डालकर कहा था कि खुदकुशी करने जा रहा है। यह देख प्रेमिका फ्लैट पर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। श्रेष्ठ के भाई ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है।

    बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला का हजरतगंज स्थित विधायक निवास में 804 नंबर सरकारी फ्लैट है। मूलरूप से बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी (वर्तमान में चिनहट) श्रेष्ठ शुक्ला उनके सोशल मीडिया का पूरा काम देखता था। वह ज्यादातर विधायक के सरकारी फ्लैट में ही रहता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली थी। देर रात पुलिस, परिजन और विधायक समेत अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। श्रेष्ठ के भाई सौरभ तिवारी ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

    कई घंटे दरवाजा खटखटाती रही युवती

    रविवार को दिन के वक्त श्रेष्ठ विधायक के साथ था। शाम साढ़े चार बजे वह बीकेटी से निकलकर फ्लैट पर पहुंचा। शाम को उसका प्रेमिका से विवाद हुआ। श्रेष्ठ ने उससे वीडियो कॉल पर बात की और विवाद होने पर खुदकुशी की बात कही। फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। श्रेष्ठ के गले में फंदा देख युवती डर गई और रात 8 से 8:30 बजे के बीच विधायक निवास पहुंची। काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो दोस्तों को बुलाया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस व अन्य लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान युवती भी वहीं थी। श्रेष्ठ को फंदे पर लटका देख वह बेहोश हो गई। युवती के काफी देर तक वहां घूमते रहने की पुष्टि पड़ोस में रहने वाले विधायक ने भी की।

    8:04 बजे बंद हो गया था श्रेष्ठ का मोबाइल
    परिजन ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे श्रेष्ठ की कॉल आई थी। उसने कहा था कि तबीयत खराब है। इसके बाद भाई सौरभ ने उसे रात 8:04 बजे कॉल किया। घंटी गई, लेकिन कॉल कट कर दी गई। फिर तुरंत मोबाइल बंद हो गया। आशंका है कि श्रेष्ठ ने आठ से नौ बजे के बीच ही फांसी लगाई। उसकी मौत की खबर परिजन को रात करीब एक बजे मिली। सौरभ ने तहरीर में लिखा कि श्रेष्ठ का युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों का विवाद हो गया। प्रताड़ना के चलते उसके भाई ने खुदकुशी कर ली। पुलिस श्रेष्ठ के दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल रही है।

    पीड़ित परिवार के साथ हूं
    श्रेष्ठ मेरे साथ चार साल से काम कर रहा था। बहुत होनहार लड़का था। रात करीब पौने बारह बजे घटना की सूचना पर मैं फ्लैट पर पहुंचा। उस दौरान पुलिस मौजूद थी। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो, जिससे खुदकुशी की वजह पता चलने के साथ जिम्मेदार पर कार्रवाई हो सके। मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं।- योगेश शुक्ला, विधायक बीकेटी

  • अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें

    अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें

    अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें
    लखनऊ

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में है। प्रथम तल में पिलर का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। नवंबर तक भूतल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। भूतल में संगमरमर का फर्श भी बनकर तैयार है। दिसंबर तक प्रथम तल भी पूरा करने की तैयारी है। जनवरी में रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे।

    राम मंदिर तीव्र गति से आकार ले रहा है। लगभग हर सप्ताह निर्माण कार्य की जानकारी देने के लिए तस्वीरें जारी की जाती हैं और समय-समय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठकें होती रहती हैं जिसमें निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की जाती है।

    बताया जा रहा है कि अगले 100 दिन में राममंदिर उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति ने मंदिर व मंदिर से जुड़े कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर दी है। मंदिर निर्माण में मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

    करीब तीन हजार मजदूर दिन-रात राममंदिर को आकार देने में जुटे हैं। 10 जनवरी तक सभी कार्यों को पूरा करने की योजना है।

    प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राममंदिर का भूतल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाए, इस पर पूरा जोर है। वहीं यात्री सुविधाएं विकसित करने को लेकर भी प्रशासन अब सख्त हो गया है।

    100 दिन के भीतर राममंदिर सहित अन्य यात्री सुविधाएं विकसित करने का खाका तैयार किया गया है।

    मंदिर के साथ यात्री सुविधा केंद्र, पार्किंग, श्रीराम जन्मभूमि पथ, ओवरब्रिज आदि सुविधाओं को भी इन 100 दिनों में पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए हर 15 दिन पर बैठकें होंगी। मंदिर निर्माण समिति व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी सामंजस्य बनाकर योजनाओं की समीक्षा व मानीटरिंग करेंगे।

  • भारत की 10 लोकप्रिय कारें, जिनमें हो रहा है एक जेनरेशन का अहम बदलाव, जानें डिटेल्स

    भारत की 10 लोकप्रिय कारें, जिनमें हो रहा है एक जेनरेशन का अहम बदलाव, जानें डिटेल्स

    भारत की 10 लोकप्रिय कारें, जिनमें हो रहा है एक जेनरेशन का अहम बदलाव, जानें डिटेल्स
    नई दिल्ली

    भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एक परिवर्तनकारी बदलाव के लिए तैयार हो रही है। क्योंकि देश के सबसे लोकप्रिय कार मॉडल एक जेनरेशन के महत्वपूर्ण बदलाव से गुजरने वाले हैं। आगामी लाइनअप में बहुप्रतीक्षित नई मारुति स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान शामिल हैं, जो और भी ज्यादा स्टाइल, परफॉर्मेंस और मजबूत हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का वादा करती हैं। किआ की कार्निवल एमपीवी पारिवारिक वाहनों के लिए मानक बढ़ाने के लिए तैयार है, जबकि ह्यूंदै की वेन्यू सबकॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। टोयोटा की फॉर्च्यूनर एसयूवी को अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए नया रूप दिया जा रहा है, और होंडा की अमेज कॉम्पैक्ट सेडान से ज्यादा आराम और एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। महिंद्रा बोलेरो एसयूवी मॉडर्न एडवेंचर पंसद लोगों के लिए विकसित हो रही है। और टाटा मोटर्स नई पीढ़ी की नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, टियागो हैचबैक और टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान, स्टाइल और सामग्री का मिश्रण पेश कर रही है। यहां हम आपको आने वाली इन कारों के बारे में कुछ अहम डिटेल्स बता रहे हैं।

    आगामी न्यू जेनरेशन के स्विफ्ट और डिजायर मॉडल एक नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की शुरूआत के साथ-साथ डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स में महत्वपूर्ण बदलाव करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मॉडल 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस होंगे, जिनमें टोयोटा की एटकिंसन साइकिल टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। यह पावरट्रेन नई स्विफ्ट और डिजायर को भारत में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल कार बनाने का वादा करता है, जिसमें 35-40 किमी प्रति लीटर का एआरएआई-रेटेड माइलेज है। हैचबैक के निचले वैरिएंट में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन की सुविधा जारी रह सकती है, जो 89 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंटीरियर की बात करें तो, दोनों मॉडलों को वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सुजुकी वॉयस असिस्ट और ओटीए अपडेट के साथ एक नया स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री कैमरा, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, HUD (हेड-अप डिस्प्ले) और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

    Kia Carnival
    किआ कार्निवल के न्यू जेनरेशन मॉडल के 2024 की शुरुआत में बाजार में आने की उम्मीद है। इसे ऑटो एक्सपो में पब्लिक डेब्यू के दौरान KA4 के नाम से पेश किया गया। इस पीढ़ी के बदलाव के साथ, प्रीमियम एमपीवी ज्यादा एंगुलर और एसयूवी-प्रेरित स्टांस मिलेगी, जो किआ की नई डिजाइन लैंग्वेज है। इसके इंटीरियर में डुअल-टोन बेज और ब्राउन थीम है, साथ में दो 12.3-इंच स्क्रीन हैं- एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। 2024 किआ कार्निवल दूसरी पंक्ति में आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल बैकरेस्ट और लेगरेस्ट के साथ रिक्लाइनिंग ‘कैप्टन चेयर’ के साथ आएगी। नए मॉडल का आकार भी बड़ा हो गया है। इसमें 199 bhp का पावर और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा।

    ह्यूंदै वेन्यू 2025 में अपनी दूसरी पीढ़ी की शुरुआत के लिए तैयार हो रही है। खास तौर से, यह 150,000 यूनिट्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ नई तलेगांव प्लांट से निकलने वाला पहला ह्यूंदै उत्पाद होगा। आंतरिक रूप से प्रोजेक्ट का नाम Q2Xi रखा गया है। 2025 ह्यूंदै वेन्यू में अंदर और बाहर दोनों जगह व्यापक बदलाव होने की उम्मीद है। हालांकि, इन बदलावों के बारे में विशिष्ट डिटेल्स फिलहाल सीमित हैं।

    टोयोटा की लोकप्रिय फॉर्च्यूनर एसयूवी को 2024 में जेनरेशनल अपग्रेड मिलने वाला है, जिसमें इसकी अंडरपिनिंग्स, डिजाइन और फीचर्स में खासे बदलाव होंगे। यह निश्चित रूप से 2024 में आने वाली बहुप्रतीक्षित नई कारों में से एक है। नई फॉर्च्यूनर IMV आर्किटेक्चर के बजाय नए TNGA-F प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसके डिजाइन अपडेट नए टैकोमा पिकअप ट्रक से प्रेरणा लेंगे, और इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) के साथ एक नया 2.8-लीटर डीजल इंजन होने की उम्मीद है। इन अपडेट का उद्देश्य फॉर्च्यूनर के माइलेज को बेहतर बनाना है। फीचर्स की बात करें तो, यह एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टेक्नोलॉजी, एक हाइड्रोलिक स्टीयरिंग व्हील और व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आएगी।

    होंडा कार्स इंडिया आने वाले साल में नई पीढ़ी की अमेज पेश करने की योजना बना रही है। यह सबकॉम्पैक्ट सेडान नई सिटी और ग्लोबल-स्पेक अकॉर्ड से डिजाइन से प्रेरणा लेगी। इसमें एक महत्वपूर्ण अपडेट के रूप में होंडा सेंसिंग सूट, एक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, 2024 होंडा अमेज में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक बिल्कुल नया इंटीरियर लेआउट हो सकता है। इंजन के मौजूदा मॉडल से आगे बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर होगी।

    महिंद्रा बोलेरो, जो टियर II और टियर III शहरों में अपनी व्यावहारिकता के लिए जानी जाती है, आने वाले वर्षों में अपनी अगली पीढ़ी के अपडेट के लिए तैयार है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च समयसीमा की घोषणा अभी नहीं की गई है, बिल्कुल नई बोलेरो स्कॉर्पियो एन के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसकी वजह से एक हल्का और सख्त वाहन होगा। फ्रंट-एंड डिजाइन में बदलाव की उम्मीद है, जिसमें महिंद्रा के नए ट्विन-पीक बैज के साथ नए डिजाइन की ग्रिल, संशोधित बम्पर, आयताकार एलईडी हेडलैंप और क्रोम एक्सेंट के साथ रीडिजाइन किए गए फॉग लैंप शामिल हैं। इंटीरियर में सामग्री की गुणवत्ता, फिट और फिनिश और फीचर्स में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकते हैं। नई महिंद्रा बोलेरो में समान 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।

    टाटा मोटर्स कथित तौर पर अपने तीन लोकप्रिय मॉडलों- नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, टियागो हैचबैक और टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान को अपडेट करने की योजना बना रही है। इन तीनों में से नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन आ गया है। न्यू जेनरेशन नेक्सन का डिजाइन कर्व कॉन्सेप्ट से काफी प्रेरित है। कार निर्माता ने नई पीढ़ी के नेक्सन के साथ नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश किया है, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।

  • पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का खूबसूरत अंदाज, जानें इस साड़ी की खासियत, लाखों में होती है कीमत

    पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का खूबसूरत अंदाज, जानें इस साड़ी की खासियत, लाखों में होती है कीमत

    पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का खूबसूरत अंदाज, जानें इस साड़ी की खासियत, लाखों में होती है कीमत
    , नई दिल्ली
    हाल ही में पैठणी साड़ी में नीता अंबानी का काफी खूबसूरत लुक सामने आया है। आज के लेख में हम आपको इस साड़ी की खासियत बताने जा रहे हैं।

    हाल ही में सभी जगह धूमधाम से गणेश उत्सव की शुरूआत हुई है। इसी क्रम में देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया था। एंटीलिया में स्थापित गणपति के दर्शन के लिए कई दिग्गज सितारे अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार वहां मौजूद था।

     

    इस खास मौके के लिए मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी वहां खूबसूरत सी हरे रंग की साड़ी पहनकर मौजूद थीं। उनके इस खूबसूरत लुक ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षिक किया। नीता अंबानी ने जो हरे रंग की साड़ी पहनी थी, वो कोई आम साड़ी नहीं थी। दरअसल, ये पैठणी साड़ी है, जिसका इतिहास बेहद खास है। ये देखने में जितनी खूबसूरत है, इतनी ज्यादा मेहनत इसे बनाने में लगती है। आज के अपने इस लेख में हम आपको इस साड़ी की खासियत बताने जा रहे हैं।

    कहां बनाई जाती हैं पैठणी साड़ी

    सबसे पहले बात करते हैं इस साड़ी के इतिहास की तो इसको बनाने की शुरूआत महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 50 कि.मी दूर पैठण नाम की जगह पर सतवाहना वंश के समय हुई थी। पैठण नाम की वजह से ही इस साड़ी का नाम पैठाणी पड़ा। यहां से शुरूआत होने के बाद इसे पुणे के एक पेशवा ने शिरडी के पास यिओला नामक पर जगह पर भी बनाने का आदेश दिया।

    हमेशा रहती हैं डिमांड में

    काफी समय बदलने के बावजूद इस तरह की 5.5 मीटर लंबी पैठनी साड़ी की हमेशा डिमांड रहती है। इस साड़ी को मलबरी सिल्क का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। पैठनी साड़ियों की सबसे खास बात उसकी ‘कडियाल’ बुनाई तकनीक है, जिसमें एक मजबूत और टिकाऊ फैब्रिक बनाने के लिए ताने और बाने के धागों को इंटरलॉक किया जाता है।

    साड़ी पर होता है सोने का काम

    इस साड़ी पर जरी के काम के लिए सोने या चांदी के तारों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से अब कई जगह अन्य धातुओं का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस पूरी साड़ी को हाथ से ही बुना जाता है।

    चटक रंगों में होती हैं उपलब्ध

    इस तरह की साड़ियां नई दुल्हनों के लिए सबसे सही रहती हैं, क्योंकि इनके रंग काफी चटक से होते हैं। इन साड़ियों पर ज्यादातर तोते, मोर, फूल, देवी-देवताओं और आसावली की डिजाइन बनाई जाती है।

    इतनी होती है कीमत

    इस खास साड़ी को खरीदने का सपना तकरीबन हर महिला देखती है, लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इसे खरीदना सबसे बस की बात नहीं है। इस साड़ी की कीमत तकरीबन 11 लाख रुपये तक जा सकती है। इसके पीछे की वजह इसे बनने में लगने वाले तकरीबन 4 महीने का समय और कारीगरों के हाथों की मेहनत है।

  • करवा चौथ पर दिखाना है स्टाइल तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे आउटफिट

    करवा चौथ पर दिखाना है स्टाइल तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे आउटफिट

    • करवा चौथ पर दिखाना है स्टाइल तो आज ही खरीद कर रख लें ऐसे आउटफिट
      नई दिल्ली साल भर में एक बार आने वाले करवा चौथ का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। करवा चौथ के दिन हर सुहागिन महिला सच्चे मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन को खास बनाने की तैयारी काफी दिन पहलेे से शुरू हो जाती है। पूरे दिन व्रत रखकर शाम को पूजा की जाती है और फिर रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।
    • हर महिला चाहती है कि वो करवा चौथ के दिन सबसे खूबसूरत और सबसे स्टाइलिश दिखे। ऐसे में महिलाएं काफी-काफी दिन पहले से पूजा के समय के लिए आउटफिट का चयन करने में लग जाती हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर स्टाइल दिखाना चाहती हैं तो लाल रंग के इन आउटफिट को अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। आज के लेख में हम आपको इसी दिन के लिए कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे।
    • इस तरह का लाल रंग का प्लाजो कुर्ता आप चाहें तो ऑनलाइन खरीद लें। वैसे ऐसा कुर्ता आप आसानी से कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। अगर आप इसे सिलवाएंगी तो इसका डिजाइन अपनी पसंद के हिसाब से बनवा सकती हैं।
    • शरारा
    • इस तरह का शरारा सूट करवा चौथ के लिए एक बेहतर विकल्प है। वेल्वेट फैब्रिक में ऐसा शरारा देखने में काफी क्लासी लगता है।

      साड़ी

    • साड़ी तो करवा चौथ के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है। आप इस तरह की साड़ी लेकर उसका ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं। अगर आप साड़ी खरीदेंगी तो इसका दोबारा इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

      पटियाला सूट

    • अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं जो काफी कंफर्टेबल हो तो पटियाला सूट आपके लिए एक बेहतर च्वाइस है। ये देखने में भी कमाल का लगता है।

      लहंगा

    • आप चाहें तो अपनी शादी का लहंगा करवा चौथ पर पहनें। वैसे आप चाहें तो अपने बजट में एक लाल रंग का लहंगा
      इंडो वेस्टर्न
    • अगर आप एथनिक से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।
  • सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, जींस से लेकर साड़ी तक में लगती हैं इतनी ग्लैमरस

    सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, जींस से लेकर साड़ी तक में लगती हैं इतनी ग्लैमरस

    सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, जींस से लेकर साड़ी तक में लगती हैं इतनी ग्लैमरस
    नई दिल्ली

    टीवी की संस्कारी और चुलबुली बहू सुरभि चंदना का फैशन सेंस कमाल का है। सुरभि साड़ी में जितनी खूबसूरत दिखती हैं, अन्य आउटफिट्स में भी उतनी ही सुंदर दिखती है। जींस हो या साड़ी सुरभि का लुक हमेशा ग्लैमरस ही लगता है। जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को सुरभि अक्सर फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती है। फैंस उनके हर स्टाइल को पसंद को करते हैं। सुरभि सोशल मीडिया पर अपने अलग अलग लुक्स की फोटो शेयर करती रहती हैं। सुरभि जिस तरह से कपड़ों को कैरी करती हैं, वो किसी भी अभिनेत्री को टक्कर देने वाला है। इसके अलावा सुरभि चंदना ट्रेडिशनल ड्रेस साड़ी को भी माॅर्डन लुक देने का हुनर रखती है। सुरभि का अपना ही फैशन स्टेटमेंट हैं जिससे उन्हें हर किसी की तारीफ ही मिली है। चलिए जानते हैं कि सुरभि चंदना जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को कैसे कर लेती हैं शानदार तरीके से कैरी।

    सुरभि चंदना का जींस और टाॅप में लुक बोल्ड लग रहा है। उन्होने ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट क्राॅप टाॅप कैरी किया है। साथ ही ब्राउन कलर के बूट्स भी पहने हैं। सुरभि ने एक्सेसरीज में मल्टीलेयर नेक चेन कैरी की है, जिसमें आधा
    सुरभि इन दोनों लुक में भी काफी स्टनिंग लग रही हैं। बाएं तरफ वाली फोटो में सुरभि ने वी नेकलाइन का सफेद टॉप और साथ में ब्लू डेनिम जींस कैरी की है। बाल खुले हुए हैं। सुरभि ने आंखों में मस्कारा कैरी किया है, बाकी उनका पूरा लुक नो मेकअप वाला है। न्यूड कलर लिपस्टिक लगा रखी है। दूसरे लुक में सुरभि ने डीप नेक की मल्टीकलर प्रिंटेड टी शर्ट कैरी की है। टी शर्ट को मैच करती हील्स पहन रखी है। बालों को हल्का कर्ल करके खोला हुआ है।

    सुरभि के साड़ी लुक भी कम बोल्ड नहीं होते। अब इसी फोटो को देख लीजिए, फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में सुरभि का अंदाज़ खूबसूरत लग रहा है। उनके इस अंदाज को देख फैन्स अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे। फ्लोरल प्रिंटेड इस साड़ी में बार्डर पर स्टाइलिश मिरर लगे हुए हैं। साड़ी के साथ मिरर बेल्ट को सुरभि ने कैरी किया है। डिजाइनर वी नेकलाइन ब्लाउज में भी मिरर जड़े हुए हैं। नेट स्लीव्स और खुले बाल सुरभि पर फब रहे हैं। इसी के साथ सुरभि ने हल्का मेकअप कैरी किया है।

    सुरभि के अगले लुक की बात करें तो उन्होंने मल्टीकलर साड़ी कैरी की है। साड़ी का आधा हिस्सा सादे बैंगनी रंग में है और दूसरे आधे हिस्से में कई रंग की धारियां हैं। साथ में एक बैंडो-स्टाइल ब्लाउज सुरभि ने कैरी किया हुआ है, जिसमें स्पेगेटी पट्टियाँ सामने टाई के तरीके से दिख रही है। उन्होंने एक ट्रेडीशनल आउटफिट को मॉडर्न टच दिया है।