Author: cwsadmin

  • एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विजेता , प्रियंका ने जीता प्रशंसकों का दिल

    एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विजेता , प्रियंका ने जीता प्रशंसकों का दिल

    लोकप्रिय टेलीविजन रियल्टी शो ‘बिग बॉस 16’ के ग्रेंड फिनाले के आश्चर्यमिश्रित और चौंकाने वाले नतीजे में एमसी स्टेन विजेता घोषित किये गये वहीं खिताब की प्रबल दावेदार एवं दर्शकों की मुरीद बनी प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

    बिग बॉस के होस्ट बॉलीवुड दबंग स्टार सलमान खान ने रविवार की राज ग्रेंड फिनाले में तमाम उत्सुकता और रोमांचकता के माहौल में एमसी स्टेन को विजेता की ट्रॉफी । इसके साथ ही उन्हें 31.80 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक हुंडई ग्रैंड कार प्रदान की गयी। फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे एवं प्रियंका चाहर चौधरी भी थे, लेकिन स्टेन इन दो उम्मीदवार विजेताओं को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंचे और खिताब अपने नाम कर लिया।

    शो का 16वें सीजन के प्रतिभागियों ने पिछले चार महीनों में अपने प्रशंसकों का ध्यान खींचने और उनका समर्थन पाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
    एमसी स्टेन को एकमात्र प्रतियोगी के रूप में सराहा जाता है जो पूरे सीज़न में वास्तविक दिखाई देते हैं। अपनी जीत से काफी पहले, एमसी स्टेन को इस सीज़न में अपनी शानदार उपस्थिति के माध्यम से अंडरग्राउंड रैपर्स के समुदाय को भारतीय मानचित्र पर लाने का श्रेय दिया गया।

    इस मौके पर स्टेन ने कहा, “मैंने इस खेल में सही मुद्दे को चुना और लड़ाई में गलत होने पर माफी मांगी और जितना हो सके उतना अच्छा दिया। शिव एल के साथ उनकी मजबूत दोस्ती को दर्शकों ने सराहा और दोनों सीजन के अंत तक एक-दूसरे की जीत के लिए जोर दे रहे थे। अविश्वसनीय जीत के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास मेरे उत्साही प्रशंसक हैं। जब मैंने घर में प्रवेश किया, तो मुझे एक अनुपयुक्त की तरह महसूस हुआ क्योंकि मुझे नहीं पता था कि खेल कैसे काम करता है और हर कोई जानता था कि वे क्या कर रहे हैं। मैंने खेल को देर से समझा, लेकिन कोई पछतावा नहीं है क्योंकि इससे शो में मेरे आचरण पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बिग बॉस घर दूसरा घर लगता था। जिसे मैंने घर जैसा ही ट्रीट किया।”

    वायाकॉम18 हिंदी मास एंटरटेनमेंट की मुख्य सामग्री अधिकारी मनीषा शर्मा ने कहा, “हम कंटेंट को नया रूप देने और नया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बिग बॉस की सफलता उसी का दिया हुआ एक रूप है। इस सीजन ने न केवल एक असाधारण प्रतियोगी लाइन-अप के साथ बल्कि ब्रांड इनोवेशन और एंगेजमेंट के साथ बार को ऊपर उठाया। इस संस्करण में दर्शकों की संख्या और सोशल मीडिया के रुझान के आधार पर अलग-अलग मील के पत्थर देखे गए। इसका एक बड़ा श्रेय निष्ठावान प्रशंसकों को जाता है, जो शो ने वर्षों से कमाई की है और नॉन-स्टॉप मनोरंजन देने के हमारे अभियान को जाता है। इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर ले जाने और लाखों दिलों को जीतने के लिए विजेता स्टेन को बधाई।”

    बिग बॉस 16 के समापन कार्यक्रम में सलमान के साथ ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़’ के सितारे, अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुए। फिनाले की रात ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर थी क्योंकि इस सीजन के सभी पूर्व प्रतियोगियों ने पूरे दिल से प्रदर्शन किया और फाइनलिस्ट को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ फाइनलिस्ट और पूर्व प्रतियोगियों का मनोरंजन किया।

    कलर्स के आगामी शो ‘तेरे इश्क में घायल’ के सितारे जिनमें करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख शामिल हैं, ने दर्शकों को अपने रोमांस-फैंटेसी-ड्रामा की झलकियों से लुभाया। इसके तुरंत बाद, अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विग और नेहा राणा सलमान के साथ उनके आगामी म्यूजिक-ड्रामा कलर्स ‘जुनूनियत’ के बारे में प्रचार करने के लिए शामिल हुए।

    शो के सबसे प्यारे पूर्व-प्रतियोगियों में से एक, अब्दु रोज़िक ने ‘यू वेरी चालक ब्रो’ का अनावरण किया, जो उनके कैचफ्रेज़ से प्रेरित एक गीत है। सलमान ने फिनाले के दौरान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नैयो लगदा’ लॉन्च किया।

  • दिल्ली परिवहन विभाग अन्य राज्यो के पंजीकृत स्क्रैप डीलरो को दिल्ली की जनता के समय सीमा पूरे कर चुके वाहनों को सोपने के निर्णय लेने को आतुर, आख़िर क्यों बड़ा सवाल?

    दिल्ली परिवहन विभाग अन्य राज्यो के पंजीकृत स्क्रैप डीलरो को दिल्ली की जनता के समय सीमा पूरे कर चुके वाहनों को सोपने के निर्णय लेने को आतुर, आख़िर क्यों बड़ा सवाल?

    दिल्ली परिवहन विभाग अन्य राज्यो के पंजीकृत स्क्रैप डीलरो को दिल्ली की जनता के समय सीमा पूरे कर चुके वाहनों को सोपने के निर्णय लेने को आतुर, आख़िर क्यों बड़ा सवाल?

    आप सभी जानते हैं कि दिल्ली में आज की तारिख में एक भी पंजीकृत स्क्रैप डीलर उपल्ब्ध नही है और ना ही दिल्ली परिवहन विभाग की जनहित नीतियों के कारण एक भी पंजीकृत इलेक्ट्रिक किट लगाने वाला उपलब्ध हो पाया जो दिल्ली की जनता अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलवा सके और सड़कों पर चला सके।

    दिल्ली के परिवहन आयुक्त पहले ही अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं “”वाहनों में इतनी मजबूती ही नहीं बचती की उसे किट लगाकर या अपग्रेड इंजन लगाकर सड़को पर चलाया जा सके””।

    दिल्ली परिवहन आयुक्त के अनुसार दिल्ली में मात्र नए इलेक्ट्रिक वाहन चलने के लायक है जबकि यह माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी माना है की दिल्ली में एसेंशियल वाहनों के लिए डीजल वाहनों को पंजीकृत किया जाए और स्वयं परिवहन विभाग द्वारा अपनी प्रवर्तन शाखा के लिए सभी वाहन डीजल के 2022 और 2023 में खरीदे गए सभी वाहन डीजल से चालित हैं “वह भी तब जब दिल्ली सरकार ने यह घोषणा करी हुई है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत कोई भी विभाग इलेक्ट्रिक वाहन के अतिरिक्त कोई वाहन नही खरीदेगा और ना ही किराए पर लेगा” स्वयं परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन शाखा के लिए डीजल वाहन खरीद कर जनता के समक्ष यह सिद्ध किया है की अभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर पुरा भरोसा नहीं किया जा सकता फिर परिवहन आयुक्त आख़िर दिल्ली की जनता के वाहनों को क्यों जल्द से जल्द स्क्रैप डीलरो के हवाले करने के लिए प्रयत्नशील है बहुत बड़ा सवाल ?

    दिल्ली की जनता के लिए अब न्याय की मांग के लिए सिर्फ एक ही विकल्प बचा है की वह एकजुट होकर माननीय उच्चतम न्यायालय से न्याय की मांग करे और सही दिशा निर्देश जारी करे। अगर दिल्ली की जनता अभी भी नहीं जागी तो जनहित के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली दिल्ली सरकार और परिवहन आयुक्त आपके सभी वाहनों जिनका5 समय सीमा पूरा हो चुका या ना हुए वाहनों को दिल्ली की सड़को से खत्म करने के लिए कोई भी आदेश/ दिशा निर्देश जारी करने से नही हिचकेंगे।

    आप सभी के लिए एक सवाल ?

    जो आप सभी को दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय से जानना और मांगना चाहिए :- “क्या दिल्ली में उपल्ब्ध पेट्रोलियम पदार्थ मानक यूरो VI के हैं या सिर्फ नाम के लिए उन्हें मानक यूरो VI का नाम दे कर दिल्ली में बेचा और जनता को बताया जा रहा हैं ?”

    इस सवाल का जवाब इसलिए अनिवार्य है क्योंकि परिवहन विभाग द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय को बताया गया था की मानक यूरो VI के पेट्रोलियम पदार्थ आने के बाद पेट्रोलियम पदार्थ का प्रयोग करने वाले सभी पर्यावरण मुक्त या स्वच्छ हो जाएंगे फिर आज के परिवहन आयुक्त किस आधार पर दिल्ली के प्रदुषण मुक्ति के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों पर लोगो को लाना चाहते हैं और उसके लिए कोई भी आदेश और दिशा निर्देश जारी करने में लगे हैं।

    जनहित में जारी,
    संजय बाटला

  • किसी भी कारण से धर्म परिवर्तन किए हुए हिंदुओं को वापिस हिंदू धर्म में लाना :- चंपत राय

    किसी भी कारण से धर्म परिवर्तन किए हुए हिंदुओं को वापिस हिंदू धर्म में लाना :- चंपत राय

    हिंदू धर्म से छिटके बंधुओं को पुनः हिंदू धर्म में लाये: चंपत राय

    13 फरवरी, सोमवार, नई दिल्ली। हिंदू धर्म से किसी भी कारण से गए बंधुओं को वापिस हिंदू धर्म में लाने के लिए ही विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में हुई थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने ये उदगार झंडेवाला देवी मंदिर में एवं पंजाबी बाग में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सभी से दुर्गा सप्तशती का पाठ हिंदी में पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जैसे सभी देवताओं की सम्मिलित शक्ति से देवी का प्रादुर्भाव हुआ था, वैसे ही समाज की सम्मिलित शक्ति से ही भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।
    क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने विश्व हिंदू परिषद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सज्जन शक्ति को एकजुट होने के लिए कहा।
    प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने विश्व हिंदू परिषद दिल्ली द्वारा कोरोना काल में तथा उसके बाद किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया विश्व हिंदू परिषद दिल्ली हिंदू समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। हिंदू समाज के सभी बंधु चाहे वो किसी भी जाति बिरादरी के हों, उनमें एकात्म भाव जगाते हुए सामूहिक शक्ति से ही भारत विश्वगुरु बनेगा।
    उन्होंने कहा इसी निमित्त विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में दीदी माँ ऋतंभरा जी की राम कथा का आयोजन नरेला में 15 मार्च से 22 मार्च तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद दिल्ली द्वारा अब 4 वेद विद्यालय चलाए जा रहे हैं। इनमे श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय सबसे प्राचीन है जो पिछले लगभग 40 वर्षों से भी अधिक समय से चल रहा है और रविन्द्र गुप्ता जी इस वेद विद्यालय की समिति के अध्यक्ष के नाते कार्य कर रहे हैं।
    इस सुअवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष सेठ रामनिवास गुप्ता, मंत्री सुरेंद्र गुप्ता, सह मंत्री अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील सूरी, सह प्रचार प्रसार प्रमुख सुमीत अलघ सहित संघ के विभाग संघचालक डा अनिल अग्रवाल तथा विहिप विभाग अध्यक्ष राकेश गोयल उपस्थित रहे।

    सौजन्य से :- स्वतंत्र सिंह भुल्लर

  • हजारों की संख्या में कूच राजधानी कूच करेंगे शिक्षक , जिलाध्यक्ष के आह्वान पर जिले में तैयार हुआ रवानगी जत्था ,पढ़िए पूरी खबर

    हजारों की संख्या में कूच राजधानी कूच करेंगे शिक्षक , जिलाध्यक्ष के आह्वान पर जिले में तैयार हुआ रवानगी जत्था ,पढ़िए पूरी खबर

    वेतन विसंगति को लेकर काफी लंबे समय से सड़क पर आकर लड़ाई कर रहा सहायक शिक्षक फेडरेशन फिर से आक्रामक तेवर में है। इस मांग को लेकर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के आह्वान पर 2000 की संख्या में शिक्षको का दल रायपुर रवाना हो रहा है । सहायक शिक्षक फेडरेशन के हजारों शिक्षक राजधानी  रायपुर में सीएम हाउस का घेराव करेंगे ।

    9 फरवरी 2023। वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक व प्रधान पाठकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। आंदोलन का आज चौथा दिन है। हड़ताल को लेकर सरकार के स्तर से कोई अब तक पहल नहीं की गई है। इसी बीच सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा व मुख्यमंत्री निवास के घेराव का ऐलान किया है

    सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा की अगुवाई में वेतन विसंगति को लेकर चल रहे हड़ताल के बीच पदाधिकारियों की बड़ी बैठक रायपुर कलेक्ट्रेट गार्डन में हुई। बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि अब आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसी बीच 11 फरवरी को सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इस दौरान पांच अलग-अलग संभागों से पांच अलग-अलग दिशाओं के सहायक शिक्षकों व प्रधान पाठक राजधानी रायपुर कूच करेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

    राजधानी रायपुर के शिक्षक तेलीबांधा से मुख्यमंत्री निवास की तरह बढ़ेंगे, वही सरगुजा, बस्तर, दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक अलग-अलग दिशाओं से रायपुर कूच करेंगे।

    आपको बता दें कि 6 फरवरी से ही वेतन विसंगति के मुद्दे पर प्रदेश भर के सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हालांकि 5 फरवरी को राज्य सरकार ने सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन जिस आश्वासन के बूते अधिकारियों ने सहायक शिक्षकों को आंदोलनb स्थगित करने को कहा था, वो आश्वासन फेडरेशन ने नकार दिया और फिर 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से लखनऊ की वृंदावन योजना में शुरू हो रही तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 (UPGIS-23) का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से लखनऊ की वृंदावन योजना में शुरू हो रही तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 (UPGIS-23) का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इस निवेश कुंभ में अबतक हमें 18,643 MoU साइन हुए हैं। इसमें 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके जरिए 92 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। ये निवेश एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, टूरिज्म, पॉवर जनरेशन, हेल्थ केयर, फूड, डेयरी समेत कई सेक्टर शामिल हैं।

    सीएम योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है। मुझे खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, UAE के बिजनेसमैन इसमें योगदान दे रहे हैं।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा इस समिट को सफल बनाने के लिए यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में रोडशो का आयोजन किया था। राजदूतों ने भरपूर सहयोग देकर आपके विजन के अनुरूप अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। इसके अलावा देश के बड़े महानगरों में भी रोडशो के आयोजन किए गए।

    सीएम योगी ने कहा निवेशकों के लिए हमने कई काम आसान किए हैं। ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। निवेश सारथी एप के जरिए जिज्ञासाओं का समाधान की सुविधा दे रहा है। यूपी ने बीते 5 साल में निर्यात को दोगुना बढ़ाया।उन्होंने कहा प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। इसके अलावा यूपी को भारत की फूड बास्केट, खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई चीजों में नंबर वन है।