Author: cwsadmin

  • जौनपुर के होटल में बार बालाओं और शराब के साथ हो रहा था अश्लील डांस, पहुंच गई पुलिस, रसियन डांसर समेत 24 पकड़े गए,,,।

    जौनपुर के होटल में बार बालाओं और शराब के साथ हो रहा था अश्लील डांस, पहुंच गई पुलिस, रसियन डांसर समेत 24 पकड़े गए,,,।

    एजेंसी डेस्क : (जौनपुर,ब्यूरो)।जौंनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के होटल उत्सव मोटल में बार बालाओं और शराब के साथ अश्लील डांस हो रहा था। इसी दौरान पुलिस की छापेमारी हुई तो खलबली मच गई। कई लोग भाग निकले। पुलिस ने चार बार बालाओं समेत 24 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक रसियन डांसर  भी है।

    वाजिदपुर तिराहा पर स्थित होटल उत्सव मोटल में विदेशी डांसरों के साथ शराब पार्टी की पुलिस को खबर मिली थी। रविवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की।

    रात करीब दस बजे अचानक नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार, शहर कोतवाल सतीश कुमार, लाइन बाजार थाने की महिला सिपाहियों के पहुंचते ही होटल में अफरातफरी मच गई।

    चर्चा है कि पार्टी में 40 से ज्यादा लोग शामिल थे। पुलिस के पहुंचते ही कई लोग फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने कहा कि होटल में बिना अनुमति शराब पार्टी और अश्लील डांस हो रहा था।

    सूचना मिलते ही रात दस बजे पुलिस ने होटल में छापेमारी की। अश्लील डांस करने वाली चार डांसरों के साथ ही पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

    मौके से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस पार्टी के आयोजक होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

    बताया जाता है कि नगर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी भी वहां मौजूद थे।

  • चौखट में फन फैलाए घंटो बैठा रहा कोबरा, जान बचाने के लिए परिवार वाले बंधक की तरह बैठे रहे ऊपर, रेस्क्यू के बाद रोते हुए महिला ने बताई आप बीती

    चौखट में फन फैलाए घंटो बैठा रहा कोबरा, जान बचाने के लिए परिवार वाले बंधक की तरह बैठे रहे ऊपर, रेस्क्यू के बाद रोते हुए महिला ने बताई आप बीती

    छत्तीसगढ़ में अचानक से मौसम बदलने से पूरा माहौल बदल गया हैं जहां इस वक्त तपती धूप हुआ करती हैं वहीं अचानक बारिश होने से कोहरे के साथ ठंड लगने लगी हैं । इसका कोरबा जिले में भी काफी असर देखने को मिल रहा है। जिले में  बारिश के कुछ देर बाद ही एक परिवार कई घंटो तक बंधक बन कर एक कमरे में बैठा रहा ।

    मामला कोरबा के दादर खुर्द का है जहां ज़मीन में रेंगने वाली मौत कोबरा सांप अचानक से एक छोटे से कमरे में घूस गया । वहीं परिवार की महिला खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं । जब अचानक से कोबरा पर नज़र पड़ी तो परिवार की जान अटक गई और डरे सहमे पूरा परिवार भाग कर एक किनारे बने पठार पर बैठ गया और सांप से जाने की प्रार्थना करने लगें पर वह कोबरा चौखट पर ही फन फैलाए बैठ गया।

    किसी तरह मदद के लिए बगल वालों को इसकी जानकारी दी गई जिसके पश्चात पड़ोसी हर्षल पटेल ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया और बताया साप एक किनारे बैठ गया हैं और परिवार वाले अन्दर फंस चुके हैं।

    लगभग एक घण्टे बाद जितेन्द्र सारथी मौके पर पहुंचे और कमरे में प्रवेश किया जिसको देख बंधक बनी महिला फूट फूट कर रोने लगीं और बचा लेने की गुहार लगाने लगी फ़िर सारथी ने उनको समझाया तब जाकर उनका डर कम हुआ । जिस वक्त कमरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था वही बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थीं फिर सुरक्षित तरीके से उसे डिब्बे में बंद किया और परिवार को नीचे आने को बोला गया।

    एक घंटे तक दहशत में रही महिला सरस्वती यादव और उसके परिवार ने स्नेक रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। बाद में डिब्बे में बंद कोबरा सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

    स्नेक रेस्क्यू हेल्प लाइन नंबर

    8817534455, 7999622151

  • सर्व हिंदू समाज द्वारा 22 मार्च को कोसाबाड़ी से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, विभिन्न राज्यों की झांकियां बनेंगी आकर्षण का मुख्य केंद्र

    सर्व हिंदू समाज द्वारा 22 मार्च को कोसाबाड़ी से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, विभिन्न राज्यों की झांकियां बनेंगी आकर्षण का मुख्य केंद्र

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नववर्ष 2023,22 मार्च, बुधवार को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए सर्व हिंदू समाज हनुमान जी के अध्यक्षता में तैयारियों का दौर जारी है। बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सभी हिंदू संगठनों एवम समाजों ने भव्यता बनाए रखने का संकल्प लिया है। हिन्दू नववर्ष का यह आयोजन कोरबा शहर का ऐसा आयोजन है जिसमें हर साल लोग सारे मतभेद भूल कर एक दूसरे के साथ हर्षोल्लास में कदम ताल मिला कर चलते हैं । शोभा यात्रा के लिए कोरबा शहर को भगवान के लाइटिंग कटआउट, झंडे – तोरन, मनमोहक एट्री गेट एवं लाईट व झालर से सजाया जा रहा है।

    प्रशासन के साथ हुई बैठक में समिति द्वारा तय मार्ग, व्यवस्था और आयोजन में सम्मलित सभी कार्यक्रमों से जिला प्रशासन को अवगत कराया। इस भव्य शोभा यात्रा में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

    विभिन्न राज्यों की झांकी का रहेगा आकर्षण

    शोभयात्रा में सर्व हिंदू समाज द्वारा इस दिन विशाल बाइक रैली व भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें सभी समाज की समान सहभागिता रहेगी। शोभा यात्रा कोसाबाड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर से चलकर टैगोर उद्यान ट्रांसपोर्ट नगर तक शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरेगी। सर्व हिंदू समाज ने इस आयोजन में देश के विभिन्न लोक नर्तकों को भी आमंत्रित किया है।

    इस ऐतिहासिक रैली को छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार श्री अनुज शर्मा जी

    बाहुबली वीर बजरंगी (दिल्ली)

    श्री राधा कृष्ण झांकी (वृंदावन)

    रुद्र महादेव झांकी (बनारस)

    काली मां की झांकी (उत्तरप्रदेश)

    क्रेन लाइट शो ( शुभ इवेंट्स, कोरबा)

    और भी ज्यादा दर्शनीय बनाएंगे।

    रैली के साथ साथ ही जयपुर से आ रहे ऊंट व घोड़े कदमताल मिलाएंगे।

    इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा भव्य बनाने के लिए यथासंभव सहयोग का निवेदन सर्व हिंदू समाज द्वारा किया गया है।

    इस भव्य आयोजन में किसी भी तरह से सहयोग करने के लिए संपर्क करें। शोभायात्रा की जगह जगह महाआरती की जाएगी।

    शोभा यात्रा कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना उपरांत प्रारंभ होगी

    इसके पश्चात सुभाष चौक, घंटाघर चौक, पावर हाइट्स के सामने से, महाराणा प्रताप चौक, जैन मंदिर चौक, CSEB चौक होते हुए ICICI Bank से होकर टैगोर उद्यान ट्रांसपोर्ट नगर में शोभायात्रा का समापन होगा। इस दौरान रास्ते भर प्रसाद एवं भोग का वितरण किया जाता रहेगा। व्यापारी व सामाजिक संगठनों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए स्वल्पाहार, शरबत-पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी।

    शहरवासियों से की गई ये अपील

    शोभायात्रा में शामिल होने आने वालों के लिए शहर के बाहर पार्किंग स्थल चिन्हित किया जा रहा है जहां पर अपनी वाहन खड़ी कर यात्रा में शामिल होंगे। सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वह शोभायात्रा आयोजन के दौरान अपने चार पहिया वाहनों से शहर में अनावश्यक कार्य से प्रवेश ना करें और इस भव्य ऐतिहासिक आयोजन को निर्बाध रूप से सफल बनाने में सर्व हिंदू समाज का सहयोग करें।

    प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित सर्व हिंदू समाज की प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष राजेंद्र तारक , हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक आशीष सिंह, धर्म सेना के जिला अध्यक्ष सदानंद राठौर, इंदिरा विहार महिला मंडल की अध्यक्ष और हिंदू नववर्ष समिति की सदस्या श्रीमती रश्मि श्रीवास,  सतनामी कल्याण समिति से मनोद मनहर समेत अन्य समाजों के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहे ।

  • देहरादून में इस नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत

    देहरादून में इस नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत

    देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मुआद अली निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार मुआद 12 मार्च 2023 को बड़ोवाला स्थित नई जिंदगी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कर दिया।

    साथ ही परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र द्वारा घटना के वक्त की सभी सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई है। वही नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शुभम भट्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है

  • ऊर्जामंत्री पर संघर्ष समिति का आरोप षड्यंत्र कर न्यायालय में अवमानना के तहत दाखिल की PIL

    ऊर्जामंत्री पर संघर्ष समिति का आरोप षड्यंत्र कर न्यायालय में अवमानना के तहत दाखिल की PIL

    लखनऊ 18मार्च ऊर्जामंत्री ने पहले PIL तैयार करवाई फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की,ऊर्जामंत्री ने जो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही वो ही बातें PIL में लिखी है।
    ऊर्जामंत्री बिजलीकर्मियो को बदनाम कर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम कर रहे है।

    ऊर्जामंत्री ने नोटिस के बाबजूद वैकल्पिक व्यवस्था नही की,बिजलीकर्मियो शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर है कर्मचारियो ने अपना अपना चार्ज हैंड ओवर कर हड़ताल पर गए है।
    बिजली आपुर्ति अब अगर बाधित है तो उसका उत्तरदायी सिर्फ ऊर्जा प्रबंधन और ऊर्जामंत्री है।
    ऊर्जामंत्री औऱ चैयरमैन पर अडानी का हाथ, विभाग को अडानी को देने की साजिश हो रही है इसी लिए समझौता लागू नही कर रहे।

  • जशपुर के 50 गांव बनेंगे डिजिटल ,सांसद गोमती की कोशिश की बाद सरकार ने किया ,पढ़िए पूरी रिपोर्ट जानिए कैसे होगा यह सब

    जशपुर के 50 गांव बनेंगे डिजिटल ,सांसद गोमती की कोशिश की बाद सरकार ने किया ,पढ़िए पूरी रिपोर्ट जानिए कैसे होगा यह सब

    जशपुर मुनादी ।। जिले के बुनियादी मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाने के लिए जाने जाने वाली रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने इस बार अपने संसदीय क्षेत्र जशपुर के 50 गावों में  bsnl टावर स्थापित करने जा रही है।मोबाईल नेटवर्क की असुविधा से जूझ रहे इन गांव के लोगों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से सांसद ने केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर इन गावों में bsnl मोबाइल टॉवर लगाए जाने की मांग उठाई थी । सांसद के इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संचार मंत्री द्वारा जिले के लगभग हर ब्लॉक के 50 गावो में bsnl टावर लगाए जाने की स्वीकृति दे दी है ।

    आपको बता दें कि गांव के लोगो की बुनियादी जरूरतों को लेकर मुखर रहने वाली सांसद गोमती इससे पहले कई ऐसे इलाकों में बैंक की शाखाएं खोलने की भी मांग उठाई थी जहां के लोगो को बैंक के मामूली काम के लिए कई किमी दूर जाने पड़ते थे । उदाहरण के तौर पर लोदाम क्षेत्र के लोगो को बैंक की सुविधा का ख्याल रखते हुए उनके द्वारा एसबीआई की शाखा खोले जाने की पहल की और उनके पहल पर लोदाम ने बहुत जल्द  एसबीआई की शाखा खोली जाएगी

  • मंत्री परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े पूरी खबर

    मंत्री परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े पूरी खबर

    *    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान   करने के लिए  वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
    *    कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
    *    पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़,  नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

  • अब जशपुर की इन महिलाओं ने खोला मोर्चा , 4 दिनो से धरने पर बैठी

    अब जशपुर की इन महिलाओं ने खोला मोर्चा , 4 दिनो से धरने पर बैठी

    सरकार की 3 दर्जन से ज्यादा योजनाओं को आम जनता तक ले जाने वाली बिहान कैडर की महिला कार्यकर्ता पिछले 4 दिनो से धरने पर बैठी है।  इनका कहना है कि उनकी बुनियादी 4 मांगे अगर 6 दिनो में पूरा नहीं हुई तो वह अपने इस आंदोलन को और आगे तक ले जाएंगी ।

    जिले के कुनकुरी ब्लॉक मुख्यालय में 4 दिनो से धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है वह गावों में रहकर गांव वालों तक योजनाओं को ले जाने का काम वह दिन भर काम करती हैं लेकिन उन्हें वेतन के तौर पर कुछ ही सौ रुपए मिलते हैं। ऊपर से शासन ने आज तक नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया गया है।

    इन महिलाओं ने मुनादी चौपाल को बताया कि एक तो शासन उन्हे थोड़ा से वेतन देती है उपर से उन्हें 6 महीनो से वेतन नहीं मिला है । वेतन समय से नहीं मिलने की शिकायत पूरे प्रदेश में है लेकिन जशपुर में सबसे ज्यादा शिकायत कि यह महीनो वेतन नहीं मिलता ।

    कुछ महिलाएं ऐसी भी सामने आई जो उन्होंने बताया कि बिहान योजना के तहत काम करने के लिए उन्हें रायपुर से यहां भेजा गया है लेकिन सरकार जो वेतन देती है वो पैसा खाने पीने में ही खर्च हो जाता है।

    आपको बता दें कि बिहान योजना की महिला सदस्यो का यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है और यह आंदोलन फिलहाल 6 दिवसीय है लेकिन 6 दिनो में अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो इनका आंदोलन और तेज होगा ।