Accidents
Astrologer
Bollywood
Budget
Desh Videsh
Development
Economy
Education
Entertainment
Event
fraud
goverment
Govt Scheme
Health
Latest News
Natural Disaster
news
pdfnews
Political
Politician
Science
Sport
Technology
Transport
Category: Transport
10 September 2026 Parivahan Vishesh News
09 September 2026 Parivahan News
06 September 2026 Parivahan Vishesh News
05 September 2026 Parivahan Vishesh News
24 August 2026 Parivahan Vishesh News
14-MAY 2026 Transport Vishesh
रोडवेज ई-बसों से कराएगा धार्मिक स्थलों की यात्रा
वाराणसी उत्तर प्रदेश में पहली बार परिवहन निगम वाराणसी से बाहर 250 किलोमीटर की परिधि में ई-बसों का संचालन करेगा। योजना के पहले चरण में धार्मिक स्थलों और परिक्षेत्र के जिलों को जोड़ा जाएगा। परिवहन निगम ई-बसों से धार्मिक स्थलों को जोड़ने से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा दिया है। इसके लिए परिवहन निगम 50 ई-बसों को अपने बेड़े में शामिल करेगा। परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र के प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, दो चरणों के पहले भाग में प्रयागराज, चित्रकूट और अयोध्या आदि जिलों को…
View More रोडवेज ई-बसों से कराएगा धार्मिक स्थलों की यात्राटैक्सी से भी सस्ता गगल से दिल्ली का हवाई सफर, चार हजार रुपये किराया
धर्मशाला पर्यटन के ऑफ सीजन में हवाई जहाज से दिल्ली के लिए सफर टैक्सी से भी सस्ता पड़ रहा है। टैक्सी के माध्यम से धर्मशाला से दिल्ली जाने के लिए 13 से 17 हजार रुपये में जहां टैक्सी हायर हो रही है, तो वहीं गगल से हवाई जहाज का किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। दूसरी ओर हवाई जहाज के माध्यम से जहां डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकता है, वहीं टैक्सी के माध्यम से सात से आठ घंटे लगते हैं।जानकारी के अनुसार जुलाई में हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद कम संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते गगल एयरपोर्ट पर आने वाली हवाई उड़ानों में भी कटौती हुई है। हवाई उड़ानों में कटौती के साथ ही हवाई किराये में भी भारी कमी आई है। यह किराया अब इतना रह गया है कि किसी व्यक्ति को टैक्सी का किराया भी हवाई जहाज की अपेक्षा भारी पड़ेगा।दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज के डेढ़ घंटे के सफर के लिए किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं धर्मशाला…
View More टैक्सी से भी सस्ता गगल से दिल्ली का हवाई सफर, चार हजार रुपये किरायारेलवे स्टेशन से स्प्लेंडर बाइक चोरी
ऊंचाहार। रायबरेली। भाई को रेल गाड़ी पर बैठाने आए युवक की रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी हो गई। खोजबीन के बावजूद भी कहीं अता-पता ना…
View More रेलवे स्टेशन से स्प्लेंडर बाइक चोरीYamaha ने अपनी फेमस बाइक को लांच किया डार्क नाइट एडिशन के साथ
यामाहा ने अपनी सबसे ज्यादा प्रचलित और मोस्ट डिमांडिंग बाइक को अपडेट कर दिया है, बता दें कि इस बाइक को एक नई ‘डार्क नाइट’ कलर स्कीम के तहत लॉन्च किया गया है और यह रेड, ब्लू और इंटेंसिटी व्हाइट रंगों में शोरूम में उपलब्ध है। इस बाइक के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए, तीनों वैरिएंट की कीमत क्रमशः 1.81 लाख रुपये, 1.82 लाख रुपये और 1.86 लाख रखा गया है। जानकारों का कहना है कि इस बाइक के कलर में ही बदलाव किया है, बाकी सारे फीचर आपको पहले की तरह ही मिलने वाले हैं। अब आप कहेंगे कि सिर्फ कलर में बदलाव कौन सी बड़ी बात है तो आपको बता दें कि Yamaha R15 V4 Dark Knight काफी फेमस बाइक है यामहा की और इस बाइक की दीवानगी कितनी है, यह बताने की जरूरत नहीं है। जहां तक कलर की बात है, तो बता दें कि यामाहा ने इस फेमस बाइक को अब तक सिर्फ दो कलर में लाती थी, मैट फिनिश और गोल्ड हाइलाइट्स में ऑल-ब्लैक बॉडीवर्क मिलता है, लेकिन इस बाइक के तीन और नए कलर वैरीअंट आ जाने के बाद से इसके शौकीनों की चांदी हो गई है और अब वह अपने मन पसंदीदा बाइक को और भी अधिक कलर में चुन सकते हैं। जानते हैं बाइक के स्पेसिफिकेशंस के बारे में यामाहा की शानदार बाइक में आपको 155cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जोकि लिक्विडकूल इंजन होता है। इसका इंजन 18.4bhp का पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में आपको सिक्स स्पीड गियर बॉक्स मिलता है जिसमें ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है। इस बाइक में आपको एक यूएसडी फोर्क अपफ्रंट और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन सेटअप मिलता। इस हेवी बाइक में ब्रेकिंग के लिए 282 मिमी फ्रंट डिस्क और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। यामाहा की इस बाइक में dual-channel (ABS) सिस्टम मिलता है जिसे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम कहा जाता है। इसके अलावा इस बाइक में आपको बाइ-फंक्शनल हेडलाइट, एलईडी पोजीशन लाइट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, यामाहा वाई-कनेक्ट एप आदि शामिल हैं। वहीं अगर बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इस बाइक की पूरी लंबाई 1990mm, चौड़ाई 725mm और ऊंचाई 1135mm रखी गई है। बाइक का व्हीलबेस व्हीलबेस 1325mm है और इसमें 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। उम्मीद है इतनी सारी खूबियों के साथ आपको Yamaha R15 V4 बाइक जो कि अब नए रंगों में उपलब्ध है आपको पसंद आएगी।
View More Yamaha ने अपनी फेमस बाइक को लांच किया डार्क नाइट एडिशन के साथ