Category: Transport

  • बेंगलुरु ; दक्षिण को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, भारत गौरव ट्रेन को भी PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    बेंगलुरु ; दक्षिण को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, भारत गौरव ट्रेन को भी PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    बेंगलुरु,संवाददाता, स्वदेशी तकनीकी से बनी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन एमजीआर बंगलुरू से चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी।इसके साथ ही केएसआर बेंगलुरु-वाराणसी भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    देश की आईटी राजधानी बंगलुरू से चेन्नई के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन नंबर 06507 केएसआर बेंगलुरु – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर 2022 को केएसआर बेंगलुरु से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 05:20 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन चेन्नई से सुबह 5.50 बजे चलेगी जो 12.20 के करीब बंगलुरू पहुंचेगी। फिर वापस 13.05 बजे ये बंगलुरू से खुलेगी और 19.30 पर चेन्नई पहुंचेगी।

    अगर किराए की बात करें तो चेन्नई से बंगलुरू चेयरकार का किराया 1200 रुपये, वहीं एक्सक्यूटिव क्लास का 2295 रुपये होगा। वापसी में बंगलूरू से चेयरकार का 1365 रुपये और एक्सक्यूटिव क्लास का 2485 रुपये किराया होगा। ट्रेन में पेंट्री की सुविधा भी होगा। 16 कोच वाली ट्रेन में चेयरकार और एक्सक्यूटिव क्लास दोनों कैटेगरी की सीट उपलब्ध होगी। यह वंदे भारत साउथ इंडिया के लिए पहली ट्रेन है। इससे पहले यह ट्रेन मुम्बई-अहमदाबाद, दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और ऊना हिमाचल के लिए चल रही है। आने वाले 2023 के अगस्त से पहले देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।

    इसके साथ ही सुदूर दक्षिण भारत के लोगों को उत्तर और पूर्वी भारत की संस्कृति से रूबरू होने के लिए भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। ट्रेन नंबर 06553/06554 केएसआर बेंगलुरु – बनारस – केएसआर बेंगलुरु भारत गौरव काशी दर्शन यात्रा 13 नवंबर 2022 को शाम 04:00 बजे बनारस पहुंचने वाली है। यह बिरूर, दावणगेरे, एसएसएस हुबली, पुणे, मिराज रूट से चलेगी।

    यह ट्रेन रेल मंत्रालय की भारत गौरव ट्रेन नीति के तहत कर्नाटक के टूरिज्म विभाग के द्वारा संचालित है। वापसी में ट्रेन संख्या 06554 बनारस-केएसआर बेंगलुरु भारत गौरव दर्शन यात्रा ट्रेन 15 नवंबर 2022 को सुबह 05:30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर 2022 को शाम 06:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इस ट्रेन के पर्यटक पड़ाव अयोध्या और प्रयागराज में भी होंगे।

  • इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च द्वारा दिल्ली की जनता से लुट करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग का पूर्ण समर्थन

    इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च द्वारा दिल्ली की जनता से लुट करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग का पूर्ण समर्थन

    इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च द्वारा दिल्ली की जनता से लुट करने में दिल्ली परिवहन विभाग का पूर्ण समर्थन

    दिल्ली में किसी को भी अगर हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैनिंग लेनी हो तो दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत ड्राइविंग ट्रेनिग इंस्टीट्यूट से ही लेनी अनिवार्य है और उसके लिए दिल्ली में सिर्फ दो ही ड्राइविंग ट्रैनिंग इंस्टिट्यूट है जो अधिकृत है और यह दोनो ही परिवहन विभाग की सरकारी ज़मीन पर है।

    दिल्ली परिवहन विभाग ने नाम के लिए तो जनहित में इन दोनों ड्राइविंग ट्रेनिग इंस्टीट्यूट वालो को अरबों रुपए की जमीन सिर्फ 100 से 150 रुपए महीने में इसलिए दी की जनता को अच्छा और सस्ती ट्रेनिग मिल सके ।

    जनहित में ये देखने में अच्छा फैसला हैं पर सच कुछ और ही है। परिवहन विभाग द्वारा मारुति उद्योग लिमिटेड और अशोका लेलैंड नाम के दो उद्योगपति घरानों को जनता के हित के लिए नही कमाई करवाने के लिए अधिकृत किया है और इसी कारण से दिल्ली में और किसी भी सस्था, ट्रस्ट को हेवी ड्राइविंग ट्रेनिग सर्टिफिकेट की इजाजत नहीं दी ।

    आप की जानकारी के लिए बता दे जनता को यहां से हेवी ड्राइविंग ट्रैनिंग सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए फीस जमा करवाने के बाद भी 2 से 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ता है ।

    इतनी अधिक जनता की मांग होने के बावजूद दिल्ली परिवहन विभाग ने अपनी हिटलर शाही चलाते हुए इन दोनो उद्योगपतियों के घरानों को कमाई करवाने का अपना वायदा पूरा करने में लगा हुआ है।

    आपकी जानकारी के लिए एक और बात आपकों बता दें यह ड्राइविंग ट्रैनिंग इंस्टिट्यूट से अगर बीच में जनता का कोई व्यक्ति किसी भी कारण से ट्रेनिंग नही करना चाहता या चाहती तो यह ड्राइविंग इंस्टीट्यूट वाले उसके द्वारा एडवांस में जमा करवाई हुई फीस के पैसे वापिस नहीं करते यह बोलकर यह हमारी पालिसी है की जमा किया हुआ पैसा वापिस नहीं होगा।

    पूरे भारत देश में मारुति उद्योग लिमिटेड का इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च नाम से संचालित ड्राइविंग स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट है जिसके मैनेजर तुषार जोहरी के नियम और कानून अपनी इच्छा से बनाए हुए हैं और परिवहन विभाग इसके खिलाफ़ कार्यवाही करने की जगह इन्हे स्पोर्ट करने में जुटा है, आख़िर क्यों ? बड़ा सवाल!!!

    जनहित में जारी
    *संजय बाटला

  • सोनभद्र में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी मैजिक, एक की मौत, तीन घायल, लोगों की भारी भीड़

    सोनभद्र में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी मैजिक, एक की मौत, तीन घायल, लोगों की भारी भीड़

    सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर चोपन थाना अंतर्गत सलखन में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे ट्रक में टकरा गई।

    हादसे में मैजिक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

    रेणुकूट से वाराणसी मैजिक लेकर सामान पहुंचाने लोग गए हुए थे। रात में लौटते समय सलखन में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मैजिक पीछे से टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार बेचन सिंह (50) पुत्र जागेश्वर निवासी शिवा पार्क रेणुकूट की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं विनीत कुमार पुत्र अनिरुद्ध राव, रोहित सिंह पुत्र अखिलेश सिंह और आशुतोष सिंह पुत्र मुक्तिनाथ सिंह निवासी रेणुकूट पिपरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है।

  • रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी सौगात, अब बिना टिकट ट्रेन में करें सफर, नहीं रोकेगा टीटीई!

    रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी सौगात, अब बिना टिकट ट्रेन में करें सफर, नहीं रोकेगा टीटीई!

    एजेंसी डेस्क : आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं और आपको टिकट नहीं मिल रहा है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आपको कभी अचानक यात्रा करना पड़ जाए और आपके पास टिकट नहीं हो तो अब आप बिना रिजर्वेशन भी यात्रा कर सकते हैं.पहले ऐसी स्थिति में बस तत्काल टिकट का ही विकल्प था. लेकिन उसमें भी टिकट मिल जाए, ये जरूरी नहीं है. ऐसे में आपको रेलवे का एक खास नियम जानना बहुत जरूरी है. इस सुविधा के तहत अब आप बिना रिजर्वेशन भी यात्रा कर सकते हैं.

    प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा,,,,,

    रेलवे के नियम के अनुसार, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं. आप बहुत ही आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं. यह नियम (Indian Railways Rules) रेलवे ने ही बनाया है. इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा. फिर TTE आपके गन्तव्य स्थल तक की टिकट बनाएगा. इतना ही नहीं आप TTE को कार्ड पेमेंट भी कर सकते हैं.

    सीट खाली नहीं होने पर भी है विकल्प,,,,,

    ट्रेन में सीट खाली नहीं होने पर TTE आपको रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है. लेकिन, यात्रा करने से नहीं रोक सकता. अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है ऐसी स्थिति में यात्री से 250 रुपए पेनाल्टी चार्ज के साथ आप यात्रा का कुल किराया देकर टिकट बनवा लें. रेलवे के ये जरूरी नियम जो आपको जरूर जानना चाहिए.

    प्लेटफॉर्म टिकट की वैल्यू,,,,,

    प्लेटफॉर्म टिकट यात्री को ट्रेन में चढ़ने का पात्र बनाता है. इसके साथ यात्री को उसी स्टेशन से किराया चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है. किराया वसूलते वक्त डिपार्चर स्टेशन भी उसी स्टेशन को माना जाएगा.और सबसे बड़ी बात कि आपको किराया भी उसी श्रेणी का देना होगा जिसमें आप सफर कर रहे होंगे.

    सीट होती है आपकी,,,,,

    अगर आपकी ट्रेन किसी कारणवश छूट गई है तो TTE अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता है. यानी अगले दो स्टेशनों पर आप ट्रेन से पहले पहुंचकर अपना सफर पूरा कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, दो स्टेशनों के बाद TTE RAC टिकट वाले यात्री को सीट अलॉट कर सकता है. लेकिन आपके पास दो स्टेशन का विकल्प रहता है.

  • प्रयागराज से फ्लाइट का फेरा बढ़ाने के लिए भाजपा सांसद ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य को भेजा पत्र

    प्रयागराज से फ्लाइट का फेरा बढ़ाने के लिए भाजपा सांसद ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य को भेजा पत्र

    प्रयागराज एयरपोर्ट से सर्वाधिक लोड फैक्टर वाली पुणे मुंबई व बेंगलुरु फ्लाइट के फेरे घटाने पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष व सांसद केशरी देवी पटेल ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजकर फेरे कम करने पर आपत्ति दर्ज कराई संगम नगरी से सर्वाधिक लोड फैक्टर वाली पुणे, मुंबई व बेंगलुरु फ्लाइट के फेरे घटाने पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष व सांसद केशरी देवी पटेल ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजकर फेरे कम करने पर आपत्ति दर्ज कराई और पुणे, मुंबई व बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन विमान सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।

     

    इंडिगो ने घटा दिए हैं पुणे, मुंबई, बेंगलुरु के फेरे बीते 30 अक्टूबर को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) की शीत कालीन समय सारिणी लागू होने के साथ ही इंडिगो ने पुणे, मुंबई व बेंगलुरु फ्लाइट के फेरे घटा दिए हैं। 30 अक्टूबर के पहले पुणे के लिए सप्ताह में छह दिन फ्लाइट मिलती थी लेकिन, अब नई समय सारिणी के अनुसार यह विमान केवल दो दिन ही उड़ान भर रहा है। यात्रियों को परेशानी, किराया भी बढ़ाइस वजह से पुणे से प्रयागराज के बीच फ्लाइट का किराया भी चार गुना से अधिक बढ़ गया है। इसके अलावा इंदौर फ्लाइट जो पूर्व में प्रतिदिन उड़ान भरती थी, अब मात्र चार दिन ही चल रही है, ऐसे में इंदौर जाने वाले लोगों को अब ट्रेन व दूसरे साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसके अलावा मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट का भी सप्ताह में एक-एक फेरा घटा दिया गया है। इस वजह से सभी फ्लाइट का रेट भी बढ़ गया है।6

  • बैतूल में बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत

    बैतूल में बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत

    बैतूल : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। बैतूल के झल्लर पुलिस स्टेशन (Jhallar Police Station) के पास बस एक कार से टकरा गई इस भीषण हादसे में 11 लोगों की जान चली गई है।

    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में झाल्लर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बस और कार के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

    बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद (Betul Superintendent of Police Simala Prasad) ने हादसे में 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा झाल्लर थाने के पास गुरुवार देर रात हुआ। यहां एक यात्री बस और कार के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसका अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हुआ है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • दिल्ली मेट्रो द्वारा इलेक्ट्रिक ऑटो का परिचालन वह भी ऑटो परमिट ड्रॉ के बिना प्राप्त किए

    दिल्ली मेट्रो द्वारा इलेक्ट्रिक ऑटो का परिचालन वह भी ऑटो परमिट ड्रॉ के बिना प्राप्त किए

    डी.एम.आर.सी. व दिल्ली सरकार की मिलीभगत से “मेट्रो स्टेशनों” पर इलेक्ट्रिक ऑटो का निजीकरण करके गरीब ऑटो चालकों के पेट पर भारी “मार” के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन…

    स्थान- मेट्रो स्टेशन, सेक्टर- 21, द्वारका

    दिनांक- 19th अक्टूबर, 2022

    दिन- बुधवार

    समय- सुबह 10 बजे

    सभी चालक भाई अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे ।

  • परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति

    परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति

    परिवन विभाग के कर्मचारियों को भी मिलेगा डीए व दीपावली बोनस
    देहरादून। परिवहन निगम ने वर्ष 2016 से लगी मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक को हटा दिया है। जिससे मृतक आश्रितों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही प्रदेश में लगभग 200 मृतिक आश्रितों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गत दिवस हुई परिवहन निगम बोर्ड बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। जिसमें मुख्यमंत्री की पहल पर अब परिवहन निगम में भी दीपावली बोनस के साथ-साथ डीए भी दिया जाएगा।
    पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने कहा कि लम्बे समय से परिवहन निगम घाटे में चल रहा था। इस बार निगम 20 करोड़ के फायदे में है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर निगम के कर्मचारियों को दीपावली बोनस के साथ-साथ 4 प्रतिशत डीए देने का प्रस्ताव बोर्ड में पास किया गया है। जिसका शासनादेश आज जारी करा दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि परिवहन निगम में वर्ष 2016 से मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। जिसके कारण मृतक आश्रितों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। मृतक आश्रित लगातार नियुक्ति की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर गत दिवस हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मृतक आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें प्रदेश में लगभग 200 मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। जिसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग को जल्द ही भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले टैक्सी संचालकों पर परिवहन 700 रूपये कर लगाता था जिसमें शत-प्रतिशत छूट देने को निर्णय बोर्ड बैठक में लिया गया है।
    मंत्री चन्दन राम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग में भी एक महत्तवपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वृद्ध व वृद्धा पेंशन में पहले 20 साल का पुत्र होने पर पेंशन नहीं दी जाती थी। अभी सरकार ने निर्णय लिया है कि अगर किसी के 20 साल का पुत्र है उसे वृद्ध व वृद्धा पेंशन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनके पुत्र की आय 4 हजार से कम हो, बीपीएल हो या अन्तोदय हो तो पेंशन मिल सकेंगी। अब इसके अन्तर्गत प्रदेश में 67 हजार लोगों को पेंशन मिल सकेंगी।

  • दिल्ली परिवहन विभाग का आदेश क्या पॉल्यूशन कंट्रोल कर पायेगा, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली परिवहन विभाग का आदेश क्या पॉल्यूशन कंट्रोल कर पायेगा, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश दिल्ली में पेट्रोल डीजल 25 तारीख से वाहनों को तभी मिलेगा जब उस वाहन में मान्य पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट उपल्ब्ध होगा।

    वाहन में अगर किसी भुल में मान्य पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट होते हुए भी उपल्ब्ध नही हुआ तो क्या वह वाहन बिना पॉल्यूशन कंट्रोल के माना जायेगा और उसे 25 तारीख से पैट्रोल और डीजल नही मिलेगा।

    दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रक्रिया में है ऐसे में दिल्ली परिवहन विभाग क्यों नहीं दिल्ली के पैट्रोल पम्प से सीधा डिस्पोजल के साथ ही जोड़ दिया जाए तो पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट की सत्यता की जरुरत नहीं रहेंगी और बिना पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ना तो डीजल, पैट्रोल और सीएनजी मिलेंगी और ना ही एनफोर्समेंट की जरूरत रहेंगी।

    दिल्ली परिवहन विभाग अगर सही में अपने आदेश को लागू कराना चाहते हैं और साथ में इसके लिए करप्शन और जनता को परेशान नही करना चाहते तो दिल्ली के सभी पंपों को सीधा पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दे।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • देखिए कैसे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया बाईक सवार , सीसी टीवी में कैद हुए Live तस्वीर ,पढ़िए पूरी खबर

    देखिए कैसे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया बाईक सवार , सीसी टीवी में कैद हुए Live तस्वीर ,पढ़िए पूरी खबर

    बिलासपुर  मुनादी।। सड़क दुर्घटना का पर्याय बन चुके सेंदरी ब्लैक स्पॉट के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत  दर्दनाक  हो गई। वहीं  अन्य को घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।  यह दुर्घटना रतनपुर मार्ग में घटित हुई।

     

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के ग्राम हुटेली निवासी राम किशन साहू सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले रिश्तेदार के घर दशगात्र में शामिल होने आए थे जहां से कार्यक्रम के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे इस बीच सेंदरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं इस घटना में सिर पर चोट लगने से रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

    गौरतलब है कि सेंदरी मुख्य मार्ग पर एनएचएआई के लापरवाही के चलते सड़क निर्माण में तकनीकी खामी है जिसके कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिस पर बुधवार को राज्य की बदहाल सड़कों के केस में न्यायमित्रों ने  हाईकोर्ट के समक्ष बिलासपुर के सेंदरी चौक में हुए हादसों के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

    घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया जिससे एनएच पर काफी लंबा जाम की स्तिथि निर्मित हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क खाली कराया।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पुष्टि हो गई है कि दुर्घटना  गलत ड्राइविंग के कारण है जिसमें ट्रेलर चालक की कोई गलती नहीं है।