Category: Event

  • लखनऊ : गणतंत्र दिवस के मौके पर कैलाश खेर ने अपने गीतों से बांधा समा, जमकर नाचे लखनवी दर्शक।

    लखनऊ : गणतंत्र दिवस के मौके पर कैलाश खेर ने अपने गीतों से बांधा समा, जमकर नाचे लखनवी दर्शक।

    एजेंसी डेस्क : (लखनऊ, ब्यूरो)।गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की वेला पर उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में गुरुवार की शाम मलंग गायक कैलाश खेर के नाम रही।

    इसके साथ ही अवध शिल्प ग्राम के मंच से देशप्रदेश के कलाकारों द्वारा गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों नेभी देखने सुननेवालों का दिल जीता।बॉलीवुड, सूफी और कैलासा सीरीज के गीतों के संग अपनी सोज भरी आवाज से प्रसंशकों का दिल जीतने वाले गायक कैलाश खेर ने 26 जनवरी की शाम का आगाज, कागा सब तन खाइयों गीत से किया। इसके बाद कैलाश ने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया हो गया गीत से दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने कैलासा ग्रुप के सदस्यों के साथ अगला गीत – आओ जी था जो हर किसी के करीब है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी और उनकी टीम की तारीफ करते हुए तौबा तौबा रे तेरी सूरत माशाअल्लाह रे तेरी सूरत गीत पेश करने से पहले उन्होंने पीछे वाले श्रोताओं से नाचने का आग्रह किया। फिर तो कैसे बताएं., तू जानेजां. जैसे गीतों का एक सिलसिला सा चल पड़ा।

    हालांकि इसमें बिजली गुल होने से रंग दीन्ही गीत शुरू होते ही व्यवधान पड़ा। पिया के रंग रंग दीन्ही… की शुरुआत सूफियाना अंदाज में फिर से हुई। इसके साथ ही कैलाश खेर ने तेरे बिन नई लगदा , और तेरी दीवानी गीत को दर्शकों की डिमांड पर सुनाया। कैलाश खेर से पहले भजन गायिकी के लिए विख्यात अग्निहोत्री बंधु राकेश-देवेश ने शिव की महिमा का बखान किया। भक्ति भाव में पगी अपनी आवाज में उन्होंने – हर बम बम हर बम बम स्तुति प्रस्तुत की।

    मुख्य सचिव ने दिए प्रशस्ति पत्र,,,

    यूपी दिवस में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने फरवरी के दो बड़े आयोजनों इन्वेस्टर समिट और जी20सम्मेलन केआयोजनों का जिक्र करते हुए कलाकारों और संस्कृतिविभाग कोशुभकाम नाएं दीं। साथ ही बताया कि आयोजन एक माह तक चलेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और यूपी के नर्तकदलों के दलनायकों शीतला प्रसाद वर्मा, मोहिनी, राजेश मरावी, नितिन दवे, जैनी, पी जोय और खजाना सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पहले प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति मुकेश मेश्राम ने बताया कि 24 से 26 तक उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन सभी जिलों में हुए। प्रदेश स्तरीय आयोजन लखनऊ और नोएडा में हुए।

  • डाइट कोरबा में बाल दिवस पर आनंद मेला का हुआ आयोजन, दिखा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की झलकियां

    डाइट कोरबा में बाल दिवस पर आनंद मेला का हुआ आयोजन, दिखा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की झलकियां

    कोरबा/स्वराज टुडे: डाइट कोरबा में बाल दिवस के उपलक्ष में प्राचार्य श्री राम हरि सराफ सर के कुशल नेतृत्व तथा समस्त अकादमिक सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आनंद मेला का आयोजन किया गया, जिसमें डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापकों के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया।

    जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन,अयिरसा, गुजिहा, चौसेला,चीला -चटनी ,गुलगुला भजिया, फरा सोहारी, के साथ साथ पानी पूरी,भेलपुरी,कटोरी चाट,फ्रूट सलाद, अप्पे,ढोकला,काफी,चाय,पाव भाजी ,वेज बिरयानी,रायता,मटर भेल,गुलाब जामुन,जलेबी,कटलेट, नमकीन सलोनी,मूंगफली,आदि का भी स्टाल लगाया गया।

    सभी अकादमिक सदस्यों छात्राध्यापकों, पालकों,स्काउट गाइड,प्रशिक्षण में आये हुए शिक्षकों द्वारा आनंद मेला का लुत्फ उठाया गया ,प्राचार्य महोदय के द्वारा छात्राध्यापकों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई।

     

  • वाराणसी में पीएम के जीवन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का सीएम ने किया उद्घाटन।

    वाराणसी में पीएम के जीवन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का सीएम ने किया उद्घाटन।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। वह यहां विविध आयोजनों में इस दौरान सम्मिलित होंगे। वाराणसी आने के बाद सुबह उन्‍होंने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित आठ दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।इसके बाद वह जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गंगा में जेटी का शिलान्यास करने पहुंचे।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित काशी के सांसद व प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उदघाट्न किया।

    उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकनार्थ खोल दिया गया। जो प्रतिदिन जनसामान्य के अवलोकनार्थ खुला रहेगा।

    Published from Blogger Prime Android App

    इन चित्रो में नरेन्द्र मोदी के सामने आने वाली चुनौतियों और उनकी उपलब्धियों को भी बखूबी दर्शाया गया है।

    आयल और एक्रिलिक रंगों से बनी इन पेंटिंग में गुजरात के एक छोटे से शहर में चाय बेचने वाले एक युवा लड़के से लेकर दुनियां के सबसे बडे लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने की साहसी यात्रा का एक दस्तावेज है। इन पेंटिंग में 12 पेंटिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवन से सम्बन्धित, 32 पेंटिंग “मन की बात एवं 11 स्केच मन की बात पुस्तक से शामिल की गयी है। संकल्प से सिद्धि, काले धन को ना करो, नशीली दवाओं से सावधान रहे, हमारे किसानों को बचाओ, पानी एक आशीर्वाद है, खादी, लक्ष्य, मेरा भारत, स्वच्छ भारत, जीवन का आदर करो, मुद्रा योजना, राष्ट्रीय एकता, और मदद करने वाले हाथ जैसी उत्कृष्ट रचनाए है। जो खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक संदेश प्रतीत होती है।

    प्रदर्शनी के उदघाट्न अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल,

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही,

    श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर,

    स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल,

    आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’,

    प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा,

    काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव,

    पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक गण सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, सुनील पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर मृदुला जायसवाल, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, रौनी वर्मा, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, आलोक श्रीवास्तव, इं अशोक यादव, अशोक कुमार एडवोकेट आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से  उपस्थित रहे।

    काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित इस चित्र प्रदर्शनी में 55 चित्रों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को उकेरा गया है। बताते चलें कि इन चिंत्रो में गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्व नेता बनने तक के सफर को कैनवास पर खुबसुरती से उकेरा गया है। इन पेंटिंग की खास बात ये है कि इनमें जीएसटी, विमुद्रीकरण और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख नीतिगत फैसलो को भी जगह दी गयी है।

  • गाजीपुर : प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में रेलवे पास, NHAI फेल, पुल को जोड़ने के लिए नहीं शुरू हो सका कार्य

    गाजीपुर : प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में रेलवे पास, NHAI फेल, पुल को जोड़ने के लिए नहीं शुरू हो सका कार्य

    गाजीपुर प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ताड़ीघाट-मऊ नई रेल परियोजना के प्रथम फेज में सोनवल से सिटी रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने का कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है।गंगा में बन रहा रेल सह रोड ब्रिज भी करीब 95 फीसद बन गया है, लेकिन अभी तक रेल पुल के ऊपर बन रहे सड़क पुल को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण शुरू भी नहीं हो सका है।

    रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की खींचतान में अबतक कार्य अटका हुआ है जबकि दोनों का एक साथ निर्माण होना था। 14 नवंबर वर्ष 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 किमी लंबे ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन परियोजना की आधारशीला रखी थी। यह कार्य दो चरण में हो रहा है। प्रथम चरण में सोनवल से सिटी रेलवे स्टेशन तक कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है।

    इसी में गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल भी है। रेल व इसके ऊपर बन रहे सड़क पुल का कार्य भी एक साथ ही हो रहा है, जो 95 फीसद पूर्ण हो गया है। इसके आगे की रेल लाइन बिछाने का कार्य दो शिफ्ट में 24 घंटे चल रहा है।

    शोपीस बना रहेगा पुल,,,,,

    कार्यदायी संस्था आरवीएनएल का लक्ष्य है कि मार्च तक इस पर ट्रेन को दौड़ा दी जाए, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अभी शुरू भी नहीं हो सका है, जिसे एनएचएआइ वाराणसी को कराना है। मार्च में इस रूट पर ट्रेन तो दौड़ने लगेगी, लेकिन रेल के ऊपर बना सड़क पुल शोपीस बना रहेगा। इसको लेकर पहले से ही रेलवे और एनएचएआइ में खींचतान चलता रहा।

    आरवीएनएल की मानें तो करीब साढ़े पांच वर्ष बाद वह इसके लिए तैयार हुए। वहीं, एनएचएआइ का कहना है कि पहले सड़क का निर्माण भी रेलवे को ही कराना था। करीब पांच-छह माह पहले उन्होंने निर्णय लिया कि इसे एनएचएआइ कराएगा।

    इन्होंने कहा,,,,,

    पहले इसे रेलवे को कराना था, बाद में करीब पांच-छह महीने पहले उन्होंने निर्णय लिया कि सड़क का निर्माण एनएचएआइ करेगी। हम शीघ्र ही इसका टेंडर निकालने वाले हैं और कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

    आरएस यादव, परियोजना निदेशक- एनएचएआइ वाराणसी।

    हम लोग सिर्फ रेल पुल और ट्रैक बना रहे हैं। एनएचएआइ सड़क कब बनाएंगी, इसकी जानकारी नहीं है। रेल पुल के ऊपर बन रहे सड़क पुल की ढलाई पूरी हो गई है। दो-तीन सप्ताह में रेलिंग का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।

    विकास चंद्रा, सीपीम-आरवीएनएल।

  • सहरसा के महिषी में आज से मनाया जा रहा उग्रतारा महोत्सव

    सहरसा के महिषी में आज से मनाया जा रहा उग्रतारा महोत्सव

    सहरसा जिले के महिषी में आज से उग्रतारा महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ। 4 नवंबर से 6 नवंबर तक तीन दिवसीय इस आयोजन में स्थानीय कलाकार से लेकर बाहरी एवं राज्य स्तरीय कलाकार जमकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम मैं बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य मंत्री व कलाकार सभी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

    कला संस्कृति मंत्रालय बिहार सरकार द्वारा मनाया जाने वाला यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों कि मनोबल को बढ़ाता है। महिषी के सर्वोदय मंडल प्रांगण में चल रहे या कार्यक्रम में आसपास के काफी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस कार्यक्रम का असर बगल के कोशी सेवा सदन प्रांगण मैं भी खूब दिखा। जिले के कई पदाधिकारियों के साथ साथ संस्था के डायरेक्टर राजेंद्र झा द्वारा वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। चाइल्ड लाइन सब सेंटर महिषी के टीम लीडर नीरज सादा के साथ-साथ टीम के सदस्य सुमन जी विनीता कुमारी पुष्पा कुमारी प्रमोद कुमारथाना प्रभारी स्थानीय मुखिया विधायक स्वतंत्रता सेनानी आदि ने मिलकर इस कार्यक्रम में अपना सहयोग किया।