शाहतलाई( बिलासपुर)। जिले में रविवार को जमकर बादल बरसे। काफी दिनों के बाद हुई अच्छी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।…
View More जमकर बरसे बदरा, किसानाें के चेहरे खिलेAuthor: News Editor
चंबा में नाले में बहने से बच्चे की मौत, मंडी में मलबे में दबी कार, बाल-बाल बचे सवार
शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के दौर के बीच कहीं भूस्खलन तो कहीं जानमाल की हानि होने का दौर जारी है। चंबा जिला के भटियात में उफनते नाले में आठ साल का एक बच्चा बह गया। करीब आधा किलोमीटर दूरी पर नाले में उसका शव मिला। वह मां के साथ गोशाला तक गया था। वापस आते हुए उसका पैर फिसला और नाले में जा गिरा। उधर, मंडी के रिवालसर में एक गाड़ी मलबे में दब गई। इसमें सवार चार लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। लाहौल-स्पीति में ग्रांफू से काजा सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, चंबा-होली मार्ग चोली के पास भूस्खलन होने से 14 घंटे बंद रहा। शनिवार रात 9:00 बजे बंद हुआ मार्ग रविवार सुबह 11:00 बजे बहाल हुआ। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। चक्कीमोड़ में ढहे हिस्से से सड़क को निकालने के प्रयास जारी हैं। अब यहां पर निचली ओर मिट्टी को गिराकर मैदान जैसा बनाया जा रहा है। जिस पर से अस्थायी सड़क बनाई जाएगी। दावा किया जा रहा है कि सोमवार दोपहर तक यहां से छोटे वाहनों को गुजारा…
View More चंबा में नाले में बहने से बच्चे की मौत, मंडी में मलबे में दबी कार, बाल-बाल बचे सवाररेणुकाजी बांध रोक सकता है दिल्ली में बाढ़ से होने वाली तबाही, 48 घंटे तक पानी रोकने की क्षमता
ददाहू (सिरमौर) इस बरसात से दिल्ली में जो बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। बाढ़ जैसी भयावह स्थिति पर जिला सिरमौर का रेणुकाजी बांध विराम लगा सकता है। राजधानी दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए बनाई जाने वाली रेणुकाजी बांध परियोजना दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को रोकने में भी सहायक होगी। रेणुकाजी बांध प्रबंधन ने इसका दावा किया है। बीते दिनों दिल्ली में बाढ़ और जलभराव के चलते स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके चलते करोड़ों रुपये की संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। दिल्ली की जनता इस त्रासदी से अभी तक उभर नहीं पाई है। यदि रेणुकाजी बांध का निर्माण हुआ होता तो दिल्ली को इस तबाही से बचाया जा सकता था। जिला सिरमौर में स्थित गिरि नदी पर बनने वाले 148 मीटर (नदी के तल) ऊंचे रेणुका बांध से 24 किलोमीटर लंबी झील (परशुराम सागर) के वजूद में आने से 48 घंटे तक बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में बाढ़ की स्थिति से बचा जा सकता है। बीते दिनों भारी बारिश के चलते दिल्ली…
View More रेणुकाजी बांध रोक सकता है दिल्ली में बाढ़ से होने वाली तबाही, 48 घंटे तक पानी रोकने की क्षमतातबादला होने पर अब अनुबंध कर्मियों को मिलेगा यात्रा भत्ता, अधिसूचना जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में अब अनुबंध कर्मचारियों को भी तबादले होने पर पदग्रहण करने का समय और यात्रा भत्ता मिलेगा। सरकार ने पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। आमतौर पर अनुबंध अवधि में तबादले नहीं किए जाते हैं। सरकार अगर जनहित में चाहे तो स्थानांतरित कर सकती है। नई व्यवस्था में 30 किलोमीटर से कम दूरी पर तबादले पर एक दिन और इससे अधिक दूरी पर पद ग्रहण करने के लिए पांच दिन मिलेंगे। पुराने स्थान से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थानांतरण पर यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। पद ग्रहण करने के लिए निर्धारित दिनों के बीच में अगर सरकारी अवकाश आता है तो उसकी गिनती नहीं होगी। पद ग्रहण करने के लिए एक दिन आगे हो जाएगा। 30 किलोमीटर से कम दूरी होने पर अगर स्थानांतरण होता है तो…
View More तबादला होने पर अब अनुबंध कर्मियों को मिलेगा यात्रा भत्ता, अधिसूचना जारीटाइटलर के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर
दिल्ली सीबीआई ने सिख विरोधी दंगा मामले में शनिवार को दिल्ली की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद के समक्ष कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। सीबीआई ने चार्जशीट में टाइटलर पर लोगों को सिखों की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। चार्जशीट में कहा गया है कि टाइटलर ने एक नवंबर, 1984 को दिल्ली में गुरुद्वारा पुल बंगश के पास एंबेसडर कार से उतरकर भीड़ से कहा था -सिखों को मार डालो….उन्होंने हमारी मां को मार डाला है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक दिन बाद एक नवंबर, 1984 को नई दिल्ली के पुल बंगश क्षेत्र में तीन…
View More टाइटलर के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायरविपक्ष ‘इंडिया’की तीसरी बैठक होगी 31 अगस्त-एक सितंबर को मुंबई में
विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक 31 अगस्त-एक सितंबर को मुंबई में होगी जिसमें कांग्रेस से सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी एवं कम से कम पांच राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के वरिष्ठ नेताओं ने यहां बताया कि एमवीए नेताओं ने इस आगामी सम्मेलन की रूपरेखा की योजना बनाने के लिए शनिवार को यहां बैठक की। शिवसेना का उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाला गुट उसकी मेजबानी करेगा। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि ‘इंडिया’ सहयोगियों की आगामी बैठक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्ध पर उच्चतम न्यायालय के स्थगन के कारण काफी अहम है। एमवीए नेताओं ने बताया कि इस आगामी बैठक में ‘इंडिया’(इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के सदस्य देश के समक्ष मौजूद विभिन्न मुद्दों तथा केंद्र सरकार की भूमिका पर चर्चा करेंगे। शनिवार की एमवीए की बैठक में हिस्सा लेने वाले विपक्षी नेताओं में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार, उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके सहयोगी सुभाष देसाई एवं राउत, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री- पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, कांग्रेस विधायक दल प्रमुख बालासाहब थोराट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शामिल थे। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बताया कि मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र स्थित ग्रांड हयात होटल में 31 अगस्त की शाम को बैठक होगी, जबकि अगले दिन सुबह 10 बजे से ही बैठक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन होगा। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे यहां बैठक में शामिल हो रहे पांच मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी नेताओं को 31 अगस्त को रात्रिभोज देंगे। पटोले ने कहा, ‘‘यह गठबंधन तानाशाह केंद्र सरकार के खिलाफ है और पहली जीत मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय के रोक लगाने से हुई है।’’ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन दूसरों पर भ्रष्टाचार में शामिल रहने का आरोप लगाने वाली भाजपा के भ्रष्ट चेहरे पर से नकाब हटा देगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विभिन्न विषयों पर मुंबई बैठक में चर्चा होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख, मुख्यमंत्री, विपक्षी नेता एवं अन्य महत्वपूर्ण नेता उसमें शामिल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि एमवीए नेताओं ने यह सुनिश्चित करने पर चर्चा की कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन का आगामी सम्मेलन सफल हो। पटोले ने कहा कि एमवीए के तीनों घटकों –शिवसेना यूबीटी, राकांपा (शरद पवार) और कांग्रेस ने आगामी इंडिया बैठक की तैयारी की निगरानी के लिए पांच-पांच नेताओं का एक समूह बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की अगुवाई में समूह बनाया है जबकि, राकांपा (शरद) के ऐसे समूह में सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, जितेंद्र अव्हाड़ और नरेन्द्र वर्मा हैं। शिवसेना यूबीटी के एक नेता ने बताया कि रविवार को पार्टी एक ऐसा समूह बनायेगी। राउत ने कहा कि एमवीए नेता बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंच रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं की सुरक्षा और अन्य सहयोग के वास्ते राज्य सरकार से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज बैठक में शामिल हुए एमवीए नेताओं ने यह सुनिश्चित करने का निश्चय किया कि पटना और बेंगलुरु की तरह ही यहां ‘इंडिया’ की बैठक सफल रहे। हमने इस दो-दिवसीय बैठक की तैयारियों के लिए हरेक नेता को उनकी जिम्मेदारी सौंपी है।’’ उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में और दूसरी बेंगलुरु में हुई।
View More विपक्ष ‘इंडिया’की तीसरी बैठक होगी 31 अगस्त-एक सितंबर को मुंबई मेंबीजद सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नेताओं के साथ बंद कमरे में शनिवार को बैठक की और उनसे राज्य में नवीन पटनायक सरकार के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को उजागर करने का आग्रह किया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे कुछ घंटे पहले शाह ने लगातार पांच बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए पटनायक की सराहना की थी। दिलचस्प है कि शाह की ओर से भाजपा नेताओं से की गई अपील से कुछ दिन पहले ही पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) ने ऐलान किया था कि वह दिल्ली सेवा अध्यादेश का स्थान लेने के लिए लाए गए विधेयक का संसद में समर्थन करेगी और केंद्र में राजग सरकार के खिलाफ विभिन्न दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगी। ओडिशा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गृह मंत्री ने ओडिशा के भाजपा नेताओं से बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शाह ने पार्टी नेताओं को स्थानीय मुद्दों को उठाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे जुड़े रहने की भी सलाह दी। सामल ने कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं से लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शाह ने उन्हें यह भी बताया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन कैसे शुरू किया जाए। यहां लोक सेवा भवन में पटनायक के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद, शाह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया।बाद में, उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं। इसी तरह की एक बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू ने कहा कि शाह ने प्रदेश भाजपा नेताओं से आदिवासियों और कमजोर लोगों के लिए लड़ने को कहा।
View More बीजद सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंYamaha ने अपनी फेमस बाइक को लांच किया डार्क नाइट एडिशन के साथ
यामाहा ने अपनी सबसे ज्यादा प्रचलित और मोस्ट डिमांडिंग बाइक को अपडेट कर दिया है, बता दें कि इस बाइक को एक नई ‘डार्क नाइट’ कलर स्कीम के तहत लॉन्च किया गया है और यह रेड, ब्लू और इंटेंसिटी व्हाइट रंगों में शोरूम में उपलब्ध है। इस बाइक के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए, तीनों वैरिएंट की कीमत क्रमशः 1.81 लाख रुपये, 1.82 लाख रुपये और 1.86 लाख रखा गया है। जानकारों का कहना है कि इस बाइक के कलर में ही बदलाव किया है, बाकी सारे फीचर आपको पहले की तरह ही मिलने वाले हैं। अब आप कहेंगे कि सिर्फ कलर में बदलाव कौन सी बड़ी बात है तो आपको बता दें कि Yamaha R15 V4 Dark Knight काफी फेमस बाइक है यामहा की और इस बाइक की दीवानगी कितनी है, यह बताने की जरूरत नहीं है। जहां तक कलर की बात है, तो बता दें कि यामाहा ने इस फेमस बाइक को अब तक सिर्फ दो कलर में लाती थी, मैट फिनिश और गोल्ड हाइलाइट्स में ऑल-ब्लैक बॉडीवर्क मिलता है, लेकिन इस बाइक के तीन और नए कलर वैरीअंट आ जाने के बाद से इसके शौकीनों की चांदी हो गई है और अब वह अपने मन पसंदीदा बाइक को और भी अधिक कलर में चुन सकते हैं। जानते हैं बाइक के स्पेसिफिकेशंस के बारे में यामाहा की शानदार बाइक में आपको 155cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जोकि लिक्विडकूल इंजन होता है। इसका इंजन 18.4bhp का पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में आपको सिक्स स्पीड गियर बॉक्स मिलता है जिसमें ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है। इस बाइक में आपको एक यूएसडी फोर्क अपफ्रंट और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन सेटअप मिलता। इस हेवी बाइक में ब्रेकिंग के लिए 282 मिमी फ्रंट डिस्क और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। यामाहा की इस बाइक में dual-channel (ABS) सिस्टम मिलता है जिसे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम कहा जाता है। इसके अलावा इस बाइक में आपको बाइ-फंक्शनल हेडलाइट, एलईडी पोजीशन लाइट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, यामाहा वाई-कनेक्ट एप आदि शामिल हैं। वहीं अगर बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इस बाइक की पूरी लंबाई 1990mm, चौड़ाई 725mm और ऊंचाई 1135mm रखी गई है। बाइक का व्हीलबेस व्हीलबेस 1325mm है और इसमें 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। उम्मीद है इतनी सारी खूबियों के साथ आपको Yamaha R15 V4 बाइक जो कि अब नए रंगों में उपलब्ध है आपको पसंद आएगी।
View More Yamaha ने अपनी फेमस बाइक को लांच किया डार्क नाइट एडिशन के साथभारत में लॉन्च हुई Tata Punch iCNG, जानें कीमत
टाटा पंच iCNG को भारतीय बाजार में 7.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी अधिकतम कीमत 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कार में नया सीएनजी पावरट्रेन प्योर, एडवेंचर और एक्म्प्लिश्ड समेत तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस बीच, पंच के साथ, भारतीय वाहन निर्माता ने अपनी हैचबैक और सेडान, यानी टियागो iCNG और Tigor iCNG को भी अपडेट किया है। पंच सीएनजी का लक्ष्य हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर है, जो लॉन्च से ही सीएनजी पावरट्रेन के साथ आई थी। इंजन कंपनी की सफल हैचबैक अपनी फीचर सूची में मैकेनिकल बदलाव और अपडेट सहित कई बदलावों के साथ आती है। पंच iCNG में पेट्रोल संस्करण के लिए 1.2-लीटर इंजन, 84.82 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क वाला 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। सीएनजी वर्जन के लिए इसमें 75.94 bhp की पावर और 97 Nm का टॉर्क मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सीएनजी पावरट्रेन को 5-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा गया है। कार निर्माता की सीएनजी लाइन-अप के अन्य मॉडलों की तरह, पंच को भी सीधे सीएनजी मोड में शुरू किया जा सकता है, यह सुविधा मारुति या हुंडई द्वारा पेश नहीं की गई है। बहुत ज्यादा बदलाव नहीं पंच सीएनजी की बूट क्षमता 210 लीटर है जो पेट्रोल से चलने वाले पंच से 156 लीटर कम है। अन्य टाटा सीएनजी मॉडलों की तरह, टेलगेट पर ‘iCNG’ बैज को जोड़ने के अलावा, पंच सीएनजी में बाहरी डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसी तरह, पंच सीएनजी के इंटीरियर में भी कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ है। टॉप-स्पेक ट्रिम में, पंच सीएनजी 7.0-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 16-इंच अलॉय व्हील, एक इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, स्वचालित जलवायु नियंत्रण जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है। स्वचालित प्रोजेक्टर हेडलैंप, एक ऊंचाई-समायोज्य ड्राइवर की सीट और यहां तक कि एक सनरूफ, जिनमें से अंतिम को अब पेट्रोल-संचालित पंच पर भी पेश किया गया है।
View More भारत में लॉन्च हुई Tata Punch iCNG, जानें कीमतसेहत के लिए बेहद लाभकारी है चावल का पानी, जानें इसके लाभ
चावल तो लगभग हर भारतीय घर में बनाए ही जाते हैं। अक्सर हम सभी चावल के पानी को यूं ही बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि चावल को पकाने के बाद बचा हुआ पानी सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, यह स्टार्चयुक्त पानी होता है, जो सेहत पर कई सकारात्मक असर डाल सकता है। तो चलिए आज लेख में हम आपको चावल के पानी से मिलने वाले कुछ बेमिसाल हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं- डाइजेस्टिव हेल्थ पर पॉजिटिव असर चावल का पानी डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना गया है। अक्सर लोग दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के घरेलू इलाज के रूप में चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, चावल के पानी में मौजूद स्टार्च स्टमक लाइनिंग को आराम पहुंचाता है। साथ ही साथ, इससे आपको पेट में होने वाले दर्द व बैचेनी से भी राहत मिलती है। हाइड्रेशन लेवल करे मेंटेन यह तो हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को अपने बॉडी हाइड्रेशन को बनाए रखना आवश्यक होता है। ऐसे में अगर चावल के पानी का सेवन किया जाता है, तो इससे हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है। खासकर अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां पर पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी अवेलेबल नहीं होता है। चावल के पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की मात्रा शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति कर सकती है। मिलते हैं कई पोषक तत्व चावल के पानी का सेवन करने से आपके शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। दरअसल, चावल के पानी में विटामिन बी और ई के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। जिससे आपकी सेहत को लाभ मिलता है। होती है एंटी–इन्फ्लमेटरी प्रॉपर्टीज चावल के पानी में एंटी-इन्फ्लमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं और इसलिए भी यह सेहत के लिए लाभकारी है। अपने इसी गुण के कारण एक्जिमा और डर्मेटाइटिस जैसी कंडीशन में इससे फायदा मिल सकता है। पीरियड में दर्द व ऐंठन से राहत अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक दर्द व ऐंठन की परेशानी होती है तो ऐसे में चावल के पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, चावल के पानी में रिलैक्सिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने में मदद कर सकती हैं। जब आपको असुविधा महसूस हो तो राहत पाने के लिए एक कप गर्म चावल का पानी पिएं।
View More सेहत के लिए बेहद लाभकारी है चावल का पानी, जानें इसके लाभ