Author: News Editor

  • स्कूल के कार्यक्रम में दिखना है सबसे अलग तो पहनें इस तरह की साड़ियां

    स्कूल के कार्यक्रम में दिखना है सबसे अलग तो पहनें इस तरह की साड़ियां

    स्कूल के कार्यक्रम में दिखना है सबसे अलग तो पहनें इस तरह की साड़ियां
    नई दिल्ली
    हर किसी के जीवन में गुरु काफी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आपकी जिंदगी में एक सही शिक्षक है तो वो आपको कभी भी गलत राह पर जाने नहीं देंगे। दुनिया भर में गुरु को माता-पिता के बराबर का दर्जा दिया जाता है। गुरुओं के इसी महत्व को और ज्यादा सम्मान देने के लिए भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में ये दिन मनाया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर के दिन ही हुआ था।

    डॉ. राधाकृष्णन भारतीय राजनीतिक नेता, शिक्षाविद् और फिलॉसफर थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दिया था। इसी के चलते 5 सितंबर के दिन ही टीचर्स डे मनाते हैं। टीचर्स डे का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा करना और उनका सम्मान करना होता है। ये एक ऐसा दिन है जब छात्र और छात्राएं अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

    स्कूल और कॉलेजों में इस दिन कई प्रकार की कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं । अगर आप भी एक शिक्षक हैं और अपने स्कूल के कार्यक्रम सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ियां पहन सकती हैं।

    शिफॉन साड़ी

    इस तरह की शिफॉन की प्रिंटेड साड़ियां आजकल काफी चलन में है। आप इसे स्टाइलिश तरीके के ब्लाउज के साथ पहन कर स्कूल में अपना जलवा दिखा सकती हैं।

    फ्लोरल प्रिंट

    स्कूल या कॉलेज के कार्यक्रम में हल्के रंग की साड़ियां ही परफेक्ट लगती हैं। ऐसे में आप अगर चाहें तो इस तरह की साड़ी पहन सकते हैं। इसके साथ अपने बालों में चोटी बनाएं।

    श्रग के साथ साड़ी

    अगर आप स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहनना चाहती हैं तो अपनी साड़ी के मैचिंग का श्रग पहन सकती हैं। श्रग या जैकेट पहन कर आपका लुक सबसे अलग दिखेगा।

    सिल्क साड़ी

    अगर आपको एलिगेंट लुक चाहिए तो इस तरह की सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। ये साड़ियां एवरग्रीन होती हैं।

    पिंक साड़ी

    लड़कियां को वैसे भी गुलाबी रंग काफी पसंद आता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ऐसी गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। बोटनेक डिजाइन के ब्लाउज के साथ आपका अंदाज काफी खूबसूरत दिखेगा।

    रफल साड़ी

    अगर आप टॉप स्टाइल के ब्लाउज के साथ रफल साड़ी पहनेगी तो आपका अंदाज काफी खूबसूरत दिखेगा। ऐसी साड़ियां पहनकर आप कॉलेज में कंफर्टेबल भी रहेंगी।

     

  • कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखना है खूबसूरत तो ऐसे करें मेकअप, ग्लो करेगा चेहरा

    कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखना है खूबसूरत तो ऐसे करें मेकअप, ग्लो करेगा चेहरा

    1. कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखना है खूबसूरत तो ऐसे करें मेकअप, ग्लो करेगा चेहरा
      नई दिल्ली
      हर साल रक्षाबन्धन के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार आता है, जिसका इंतजार लोगों को सालभर रहता है। इस दिन ही बाल गोपाल ने धरती पर अवतार लिया था। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर मंदिर और घर में भगवानों की झांकियां लगाई जाती हैं। कई जगह भगवान श्री कृष्ण के बचपन के किस्से सुनाए जाते हैं।
    2. इस साल श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 और 7 सितंबर के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। इस त्योहार पर महिलाएं ना सिर्फ अपने घर और मंदिर को खास तरह से सजाती हैं, बल्कि साथ में खुद भी काफी अच्छे से तैयार होती हैं।
    3. फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने आउटफिट के साथ-साथ मेकअप का भी खास ख्याल रखती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप जन्माष्टमी के दिन तैयार हो सकती हैं।

      शहनाज गिल

    4. इस तरह का न्यूड मेकअप आजकल काफी चलन में है। आप इस तरह का न्यूड मेकअप जन्माष्टमी की पूजा में कैरी कर सकती हैं।
    5. कैटरीना कैफ
    6. माथे पर बिंदी और कानों में हैवी झुमकों के साथ आप इस तरह का मेकअप कैरी कर सकती हैं। इसमें आंखों में स्मोकी आई मेकअप ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

      जान्हवी कपूर

    7. इस तरह का ग्लॉसी मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कोई भी अपने पसंद की लाइट रंग की लिपस्टिक लीजिए और आंखों पर हैवी आईलाइनर लगाइए।

      अनन्या पांडे

    8. गालों को हाईलाइट करते हुए ब्लश पिंक रंग की लिपस्टिक से आपका चेहरा खिल उठेगा। लाल रंग की साड़ी के साथ ऐसा मेकअप काफी खूबसूरत लगता है।

      आलिया भट्ट

    9. आप चाहें तो आलिया की तरह की पिंक लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप कैरी कर सकती हैं। ये आजकल की लड़कियों की पहली पसंद है।

      माधुरी दीक्षित

    10. अगर आपको हैवी मेकअप पसंद है तो धक-धक गर्ल का ये लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप लाइट रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह का मेकअप आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा।
  • धूप से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दिखेगा असर

    धूप से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दिखेगा असर

    धूप से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दिखेगा असर
    नई दिल्ली

    अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जिस तरह से महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखती हैं, उस तरह से पुरुष अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में बदलते मौसम का सीधा असर उनकी त्वचा पर पड़ता है। तेज धूप की वजह से पुरुषों की त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है, इसके साथ ही उनकी त्वचा में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। महिलाओं की तरह पुरुष सही से स्किन ट्रीटमेंट नहीं ले पाते।

    ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से पुरुषों की त्वचा भी खिल उठेगी। इन नुस्खों के लिए आपको बस कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इन चीजों का इस्तेमाल अपना स्किन टाइप देखकर करें। ये चीजें आपके चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस लौटा सकती हैं। इसके साथ ही आपको इनके इस्तेमाल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

    मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक

    अगर आप घर पर ही दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में लेना है और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लेना है। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करके चेहरे को 20 मिनट बाद धो लें।

    पपीता और दूध का पैक

    इस पैक को घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते को मैश करके इसमें दूध डालें। अब तैयार किए गए इस पैक को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। इस पैक की मदद से आपके चेहरे नमी बरकरार रहेगी।

    शहद और नींबू का पेस्ट

    आप चाहें तो घर पर ही शहद और नींबू का पेस्ट तैयार करके रख सकते हैं। नींबू और शहद में पाए जाने वाले तत्व चेहरे की कई परेशानियों का खात्मा करते हैं।

    हल्दी और संतरे के छिलके का पेस्ट

    ज्यादा समय तक धूप में रहने से स्किन काफी डल हो जाती है। ऐसे में डैमेज हो चुकी त्वचा को निखारने के लिए संतरे के छिलके और हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेस्ट की मदद से आपकी त्वचा दमक उठेगी।
    अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

  • कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई कार, जानें पावर-माइलेज-फीचर्स और पूरी डिटेल्स

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई कार, जानें पावर-माइलेज-फीचर्स और पूरी डिटेल्स

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई कार, जानें पावर-माइलेज-फीचर्स और पूरी डिटेल्स
    नई दिल्ली आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जापानी ऑटो दिग्गज ने होंडा एलिवेट के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है, जहां वह ह्यूंदै क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी कारों को टक्कर देगी। एलिवेट एसयूवी चार वैरिएंट्स – एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध है। एलिवेट के लिए बुकिंग जुलाई से चालू है। कार निर्माता सोमवार से ग्राहकों को डिलीवरी शुरू करेगा।

    होंडा की उम्मीदें
    होंडा को भारत में अपनी एसयूवी एलिवेट से काफी उम्मीदें हैं। सीआरवी, बीआर-वी और डब्ल्यूआर-वी की बिक्री संख्या बढ़ाने में नाकाम रहने के बाद, होंडा ने स्थिति को बदलने के लिए एलिवेट के साथ फिर से दांव खेला है। कार निर्माता ने कहा कि बुकिंग संख्या उत्साहजनक रही है, यह संकेत देते हुए कि एलिवेट उसे अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी, कम से कम अभी के लिए। एलिवेट को खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए एक वैश्विक शहरी एसयूवी के रूप में डिजाइन किया गया है। होंडा बाद में वैश्विक बाजारों के लिए भी एलिवेट एसयूवी लॉन्च करेगी।

    इंजन, गियरबॉक्स और माइलेज
    होंडा एलिवेट एसयूवी में 1.5-लीटर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन होंडा सिटी सेडान में भी इस्तेमाल की जाती है। यह इंजन 119 bhp का मैक्सिमम पावर और 145.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। होंडा का कहना है कि एलिवेट एसयूवी का मैनुअल वैरिएंट 15.31 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि सीवीटी वर्जन 16.92 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

    लुक और डिजाइन
    डिजाइन की बात करें तो एलिवेट एसयूवी बॉक्सी फ्रंट प्रोफाइल के साथ आती है। इसमें एक बड़ा ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट्स, ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग और बड़े व्हील आर्च हाउसिंग स्पोर्टी 17-इंच अलॉय व्हील हैं। ब्लैक क्लैडिंग के साथ-साथ साइड में कैरेक्टर लाइन्स इसकी लुक को और आकर्षक बनाते हैं। एसयूवी में 220 मिमी का बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

    कलर ऑप्शंस
    एलिवेट एसयूवी 7 सिंगल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इनमें प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक और फीनिक्स ऑरेंज पर्ल जैसे रंग शामिल हैं। टॉप-एंड वेरिएंट में तीन डुअल-टोन विकल्प भी उपलब्ध होंगे – क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ फीनिक्स ऑरेंज पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ रेडिएंट रेड मेटैलिक।

    एलिवेट एसयूवी का केबिन काफी स्पेशियस और सिंपल है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 7 इंच का एचडी कलर टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले भी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी कई फीचर्स भी मिलते हैं।

     

     

  • बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

    बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

    बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
    नई दिल्ली

    ये कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, घने और शाइनी रहें। खासतौर पर अगर महिलाओं की बात करें तो हर महिलाओं की खूबसूरती में लंबे और घने बालों से चार चांद लग जाते हैं पर, आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित खानपान की वजह से बाल काफी कमजोर होने लगे हैं। इसी वजह बालों में कई तरह की परेशानी सामने आने लगी हैं।

    इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन कई बार इसका कोई फायदा नहीं मिलता। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है तो आइए आपको ये हेयर मास्क बनाना सिखाते हैं ताकि आपके बाल भी घर पर ही मजबूत बन सकें।

    हेयर मास्क बनाने के लिए सामान
    एक कटोरी दही
    दो चम्मच कॉफी पाउडर
    तीन चार चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
    एक छिला हुआ केला

    मास्क बनाने की विधि

    इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। इसके बाद इसमें दो चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें केले का गूदा डालें।

    इसके बाद इस मिक्सचर को सही से मैश करें। आप चाहें को इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से फेंट सकते हैं ताकि इसका मास्क सही से लगा पाएं। अब शैंपू करने से पहले इस मास्क को बालों की जड़ से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं। आधे घंटे के बाद सिर को शैंपू से धोकर साफ कर लें। हेयर मास्क का फायदा

    आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसे
    इसके अलावा कॉफी आपके बालों को मुलायम बनाने का काम करती है। एलोवेरा बालों को शाइनी और मजबूत करने का काम करता है।

    केले में मौजूद कई पोषक तत्व बालों की ड्राईनेस को खत्म करते हैं। आप एक बार इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में असर देखने लगेंंगे।

  • टीचर्स डे के मौके पर पहनें इस तरह के ट्रेंडी परिधान, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

    टीचर्स डे के मौके पर पहनें इस तरह के ट्रेंडी परिधान, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

    टीचर्स डे के मौके पर पहनें इस तरह के ट्रेंडी परिधान, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

    नई दिल्ली
    भारत में शिक्षक का दर्जा माता-पिता से भी ऊंचा होता है। ऐसा कहा जाता है कि शिक्षक ही होता है, जो किसी व्यक्ति को सही राह पर चलने की सलाह देता है। शिक्षकों के इस योगदान का सम्मान करने के लिए और उनके काम की सराहना करने के लिए भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

    दरअसल, डॉ. राधाकृष्णन भारतीय राजनीतिक नेता, शिक्षाविद् और फिलॉसफर थे, ऐसे में उन्होंने देशभर में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। यही वजह है कि उन्हीं के जन्मदिन के दिन ही टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    अगर आप भी एक अध्यापिका हैं और आपके कॉलेज में भी टीचर्स डे का कार्यक्रम है तो आप भी कुछ अलग अंदाज में तैयार होकर कॉलेज जा सकती हैं। आज के लेख में हम आपको साड़ी के साथ-साथ कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप टीचर्स डे के दिन पहन सकते हैं।

    शरारा सूट

    अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं जो काफी आरामदायक रहता हो तो शरारा सूट आपके लिए परफेक्ट है। इसे कैरी करने के बाद आपको परेशानी नहीं होगी।

    चूड़ीदार सलवार सूट

    इस तरह का सूट एवरग्रीन होता है। इसे पहनकर आप कार्यक्रम में अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस सूट के साथ हेयर स्टाइल भी खास तरह की ही बनाएं।

    अंगरखा सूट

    इस तरह का सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप टीचर्स डे के कार्यक्रम में इसे पहनकर जाएंगी तो आपका लुक सबसे अलग और सबसे खूबसूरत लगेगा।

    अनारकली सूट

    अगर आप कुछ हैवी पहनने का सोच रही हैं तो अनारकली सूट एक बेहतर च्वाइस है। आप इस तरह का सूट आसानी से बाजार से खरीद सकती हैं।

  • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी, जानिए इसके लिए कारगर और आसान तरीके

    मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी, जानिए इसके लिए कारगर और आसान तरीके

    मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी, जानिए इसके लिए कारगर और आसान तरीके

    नई दिल्ली
    शरीर को स्वस्थ रखने, भोजन के पाचन से लेकर ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म ठीक तरीके से काम करता रहे। मेटाबॉलिजम, भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने वाली प्रक्रिया है।  इस प्रक्रिया के दौरान, भोजन और पेय में मौजूद कैलोरी ऑक्सीजन के साथ मिलकर शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा बनाती है। यानी कि अगर आपका मेटाबॉलिज्म ठीक है तो इससे शरीर स्वस्थ रहेगा, वजन कंट्रोल रखने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी लाभ पाया जा सकता है।
    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल की कई गड़बड़ आदतों का हमारे मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि समय के साथ लोगों में मोटापा और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

    आइए जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और शरीर को लाभ पहुंचाने के लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है?

    मेटाबॉलिज्म को कैसे सुधारें

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने आहार को ठीक रखें। भोजन में कुछ चीजों को शामिल करके आप इससे लाभ पा सकते हैं। हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध कई औषधियों-मसालों में भी कारगर गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को ठीक रखकर शारीरिक स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।

    आइए ऐसे ही कुछ कारगर औषधियों के बारे में जानते हैं जिन्हें अध्ययनों में भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी प्रभावों वाला पाया है।

    दालचीनी कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद

    दालचीनी उन घरेलू औषधियों में से एक है जिसे कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी प्रभावों वाला पाया गया है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने के साथ हालिया अध्ययन में इसे पुरुषों में तेजी से बढ़ते प्रोस्टेट कैंसर के जोखिमों को कम करने में भी कारगर पाया गया है। स्वस्थ मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के साथ इंसुलिन स्पाइक्स को रोककर वजन को कंट्रोल करने में भी इस औषधि के सेवन से लाभ मिल सकता है।

    अदरक के कई स्वास्थ्य लाभ

    अदरक में कई ऐसे यौगिक होते हैं जिनमें थर्मोजेनिक प्रभाव होते हैं, जिसका अर्थ है कि ये शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म की दर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप अधिक कैलोरी बर्न होती है जो वजन कम करने में भी सहायक है। इसके अतिरिक्त, अदरक को भूख को दबाने और सूजन को कम करने के लिए भी जाना जाता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने के प्रयासों में योगदान कर सकता है।

    हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण

    हल्दी में सक्रिय यौगिक पाया जाता है जिसे करक्यूमिन कहा जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। करक्यूमिन शरीर में गर्मी के उत्पादन को बढ़ाने, फैट बर्न को बढ़ावा देने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी लाभकारी सकता है, ये सभी वजन घटाने में आपके लिए लाभकारी प्रभावों वाले माने जाते हैं।

  • कोरोना संक्रमित रहे अधिकतर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, रही है ऐसी स्थिति तो आप भी करा लें जांच  नई दिल्ली 

    कोरोना संक्रमित रहे अधिकतर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, रही है ऐसी स्थिति तो आप भी करा लें जांच  नई दिल्ली 

    कोरोना संक्रमित रहे अधिकतर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, रही है ऐसी स्थिति तो आप भी करा लें जांच

     नई दिल्ली
    कोरोना, वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बनता हुआ देखा जा रहा है। कोरोना के संक्रमण के दौरान और इससे ठीक होने के लंबे समय के बाद तक भी लोगों में पोस्ट कोविड सिंड्रोम के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम देखा जा रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि वायरस का संक्रमण शरीर के कई अन्य अंगों को भी क्षति पहुंचा रहा है, जिसने कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा दिया है। हालिया शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि संक्रमण का शिकार रहे ज्यादातर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जा रही है, जिसने हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ा दिया है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोविड-19 के संक्रमण ने लोगों में उच्च रक्तचाप विकसित होने का खतरा बढ़ा दिया है। इसके बाद अब हृदय रोग या स्ट्रोक जैसी गंभीर जटिलताओं का जोखिम भी बढ़ गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों को हाल ही में कोरोना का संक्रमण रह चुका है, उन्हें इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

    संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को एहतियातन भी ब्लड प्रेशर की जांच करा लेनी चाहिए, जिससे समस्या का समय रहते पता चल सके।

    संक्रमितों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा जर्नल हाइपरटेंशन में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि तेजी से वैश्विक रूप से हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ती जा रही है। इस अध्ययन के लिए  मार्च 2020 से अगस्त 2022 तक कोविड से पीड़ित 45,000 से अधिक लोगों के डेटा का विश्लेषण किया। किसी भी प्रतिभागी में पहले हाई ब्लड प्रेशर की हिस्ट्री नहीं थी। अस्पताल से लौटे लोगों का औसतन 6 महीने तक ध्यान रखा गया, इसमें देखा गया कि क्या संक्रमण से ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में जाने की जरूरत पड़ी?

    अध्ययन में क्या पता चला?

    सेहत पर कोरोना के दुष्प्रभावों के मूल्यांकन में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत पड़ी थी, ऐसे लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के विकसित होने का जोखिम दो गुना तक अधिक देखा गया। वहीं जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण तो था लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी उनमें ये खतरा डेढ़ गुना अधिक देखी गई।

    मसलन कोरोना के संक्रमण के शिकार रहे लगभग सभी लोगों में इस रोग के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।

    क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

    अध्ययनकर्ताओं ने बताया, सबसे अधिक जोखिम 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में रिपोर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जिन्हें क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), कोरोनरी आर्टरी डिजीज या क्रोनिक किडनी डिजीज की समस्या थी, उनमें भी जोखिम अधिक देखा गया है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या इन रोगों की जटिलताओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

    लेखकों ने कहा वायरस के अलावा महामारी के अन्य पहलुओं ने भी उच्च रक्तचाप के खतरे को बढ़ाया है। हाइपरटेंशन की स्थिति हृदय रोगों के खतरे का प्रमुख कारण मानी जाती रही है जिसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

    एहतियातन करा लें ब्लड प्रेशर की जांच

    अध्ययन के निष्कर्ष में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोविड-19 को शुरुआत से ही हृदय रोगों के लिए एक जोखिम कारक माना जाता रहा है। उच्च रक्तचाप, हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है, इसके कारण हार्ट अटैक का भी खतरा अधिक जाता है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को एहतियातन इससे होने वाली समस्याओं जैसे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य की जांच करा लेनी चाहिए, जिससे जोखिमों को समय रहते पता लगाया जा सके। कोरोना संक्रमण का शिकार रहे किसी भी व्यक्ति में पोस्ट कोविड का खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतते रहना सभी के लिए जरूरी है।

  • इस जन्माष्टमी खास अंदाज में तैयार हों पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ

    इस जन्माष्टमी खास अंदाज में तैयार हों पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ

    इस जन्माष्टमी खास अंदाज में तैयार हों पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ

    लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 04 Sep 2023 10:02 AM IST
     हर किसी के लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन काफी धूमधाम से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 6-7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कई जगहों पर दही हांडी का कार्यक्रम होता है। कई जगहों पर सुंदर-सुंदर झांकिया सजाई जाती हैं।

    इतना ही नहीं कई जगहों पर तो जन्माष्टमी के मौके पर घर में भी कान्हा को खास तरीके से सजाया जाता है। लोग खुद भी उत्सव के लिए खास तरह से तैयार होते हैं। महिलाओं के पास तो जन्माष्टमी पर तैयार होने के कई विकल्प होते हैं, लेकिन किसी भी पुरुष को ये समझ नहीं आता कि वो इस दिन कैसे कपड़े पहनें।

    ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन खास और अलग तरह से तैयार होने का सोच रहे हैं, तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। आज के लेख में हम आपको जन्माष्टमी के दिन के लिए खास तरह के आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अच्छे से तैयार हो सकें।

    धोती कुर्ता

    जन्माष्टमी के दिन पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में धोती कुर्ता पुरुषों के लिए सबसे सही विकल्प माना जाता है। आप आसानी से बाजार से खरीद कर धोती कुर्ता पहन सकते हैं। इस पूजा के लिए पीले रंग का कुर्ता सही रहेगा।

    लड़कों को कुर्ता पायजामा पहनना काफी पसंद होता है। सही फिटिंग का कुर्ता और उसके साथ पायजामा आपके लुक को अलग और स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। आप चाहें तो कोई भी हल्के रंग का कुर्ता बनवा सकते हैं।

    अगर आप कुर्ता पायजामा पहनने में सहज नहीं हैं तो जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता आपके लुक को क्लासी बनाएगा। हल्के रंग का कुर्ता और डेनिम जींस आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी।

    आजकल बाजार में जन्माष्टमी के लिए खासतौर पर कान्हा की तस्वीर लगी टीशर्ट मिल रही हैं। अगर आप कुछ हल्का पहनने का सोच रहे हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है।

  • सुनीता चुनी गईं रचनात्मक महिला मंच की अध्यक्ष

    सुनीता चुनी गईं रचनात्मक महिला मंच की अध्यक्ष

    सुनीता चुनी गईं रचनात्मक महिला मंच की अध्यक्ष

    मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में रचनात्मक महिला मंच का पांचवां द्विवार्षिक चुनाव विकासखंड सभागार में किया गया। इस दौरान सुनीता देवी मंच की अध्यक्ष और बीना देवी सचिव चुनी गईं।

    रविवार को हुए चुनाव में धना बडोला को कोषाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष निर्मला देवी को मंच का संरक्षक चुना गया। इससे पूर्व श्रमयोग के क्लस्टर इंचार्ज राकेश उपाध्याय ने रचनात्मक महिला मंच के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं ने यहां की समस्याओं को हर मंच पर प्रमुखता से उठाया है। उनकी हर कार्यक्रम में सहभागिता रहती है। इस दौरान श्रमयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, विजय ध्यानी, शंकर दत्त, विक्रम नेगी, राकेश उपाध्याय, दिव्या, अनीता, रेनुका, उमा सहित कई लोग मौजूद रहे।

    शिक्षिका यशोदा को मिलेगा शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

    रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार में तैनात व्यायाम शिक्षिका यशोदा कांडपाल को शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें देहरादून के राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वह शैक्षिक नवाचारी गतिविधियों के क्षेत्र और राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके पति तपेश कांडपाल जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में शिक्षक पद पर तैनात हैं। उनके चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान, प्रधानाचार्य कुंदन राम, अमित नेगी सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।