Author: News Editor

  • गोरखपुर: सीएम योगी आज देंगे 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या रहेगा खास

    गोरखपुर: सीएम योगी आज देंगे 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या रहेगा खास

    गोरखपुर: सीएम योगी आज देंगे 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या रहेगा खास

    मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की दो, यूपीआरएनएस प्रथम की चार करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की तीन और नगर निगम की 19 करोड़ आठ लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

    भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ 343 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार देंगे। इसमें 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 27.53 करोड़ रुपये की लागत से घंटाघर में बनने वाले बंधू सिंह कॉमर्शियल कांप्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग व 20.43 करोड़ रुपये की लागत से गौरव संग्रहालय का शिलान्यास कार्य भी शामिल है।

     

    मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की दो, यूपीआरएनएस प्रथम की चार करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की तीन और नगर निगम की 19 करोड़ आठ लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

     

    ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24 करोड़ 40 हजार रुपये की पांच, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की 20 करोड़ 43 लाख की एक, यूपीआरएनएस प्रथम की 22 करोड़ 58 लाख की चार, नगर निकाय की चार करोड़ 23 लाख 45 हजार की आठ, लोक निर्माण विभाग खंड तीन की 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार की एक, डूडा की दो करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये की 19, और सीएंडडीएस यूनिट 19 की 31 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, नाली, सीवरेज सीवरेज योजना जोन ए-1 दक्षिणी भाग (लोवर पार्ट), लागत 192 करोड़ दो लाख 21 हजार रुपये

    अमृत कार्यक्रम के तहत गोरखपुर सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन (को-ट्रीटमेंट), लागत एक करोड़ 67 लाख 49 हजार रुपये

    राजकीय आईटीआई रेलवे कॉलोनी में स्मार्ट क्लास व भवन की मरम्मत, लागत एक करोड़ 69 लाख छह हजार रुपये

    जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर, लागत एक करोड़ 19 लाख 42 हजार रुपये

     

    इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

    घंटाघर में बंधू सिंह कामर्शियल कांप्लेक्स, मल्टीलेवल पार्किंग कार्य 27 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये

    गौरव संग्रहालय का निर्माण, लागत 20 करोड़ 43 लाख रुपये

    अंधियारी बाग रामलीला मैदान के समीप हरियाली अतिथि भवन से निरंकारी भवन मोड़ होते हुए सूरजकुंड कॉलोनी तक मार्ग का दो/चार लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार रुपये

     

    राजकीय महिला शरणालय, लागत आठ करोड़ पांच लाख 42 हजार रुपये

     

    कटनिया रेगुलेटर पर पंप हाउस और कटनिया रेगुलेटर से महेवा फलमंडी तक आरसीसी नाला, लागत सात करोड़ 89 लाख 22 हजार रुपये

     

    आजाद चौक से चिलमापुर होते हुए भरवलिया जीडीए नाला तक आरसीसी नाला, लागत छह करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये

     

    वार्ड नंबर 48 कान्हा धर्मशाला बाजार में आश्रय गृह, लागत दो करोड़ 24 लाख 80 हजार रुपये

     

    वार्ड नंबर 38 कान्हा उपवन नगर में आश्रय गृह, लागत दो करोड़ 17 लाख दो हजार रुपये

     

    आठ नगर पंचायतों (पीपीगंज, कैंपियरगंज, घघसरा बाजार, उनवल, बांसगांव, बड़हलगंज, मुंडेरा बाजार, उरुवा बाजार) में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण, लागत चार करोड़ 23 लाख 45 हजार रुपये

  • पीएम मोदी का जन्मदिन: अपने सांसद का जन्मोत्सव मना रहा बनारस, 73 मंदिरों में पूजा-पाठ, मां गंगा से भी अर्चना

    पीएम मोदी का जन्मदिन: अपने सांसद का जन्मोत्सव मना रहा बनारस, 73 मंदिरों में पूजा-पाठ, मां गंगा से भी अर्चना

    पीएम मोदी का जन्मदिन: अपने सांसद का जन्मोत्सव मना रहा बनारस, 73 मंदिरों में पूजा-पाठ, मां गंगा से भी अर्चना
    वाराणसी : पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 73 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इसके अलावा 73 मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन है। पूरा बनारस मोदीमय है।

    बनारस की जनता आज अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मना रही है। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। शहर के 73 मंदिरों में पूजा-पाठ का आय़ोजन है। शाम में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की जाएगी। शनिवार शाम भी अस्सी घाट पर गंगा आरती करके पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। शहर भर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन-पूजन करके मोदी की लंबी उम्र की कामना की जाएगी।

     

    खत्री हितकारिणी सभा व मारवाड़ी युवा समाज भी जन्मदिन मनाएगा। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में फल और मंडलीय अस्पताल में टीबी उन्मूलन किट वितरित किया जाएगा। अहिल्याबाई घाट पर रविवार सुबह मां गंगा का दुग्धाभिषेक करके पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया।

    शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने काशी के 73 बटुकों के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक कर और चुनरी चढ़ा कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। वैदिक ब्राह्मण पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में सर्वप्रथम सविधि षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच केसर जल और दूध से अभिषेक किया गया।

    पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले काशी में उत्सव सा माहौल – फोटो : अमर उजाला
    कार्यक्रम संयोजक महानगर कार्यसमिति सदस्य डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार ही भाजपा संगठन व विप्र समाज के संयुक्त तत्वावधान में काशी के बटुक ब्राह्मण अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री के लिए एकत्रित होकर गंगा के सुरम्य तट पर यह विशेष आयोजन कर रहे हैं।

    व्यापारी भी करेंगे दीर्घायु होने की कामना
    महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारी व सदस्य पीएम मोदी का जन्मदिन रविवार को मनाएंगे। संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व औद्योगिक क्षेत्रों में पीएम के दीर्घायु होने की कामना की जाए। वाराणसी व्यापार मंडल भी कार्यक्रम करेगा।
    लड्डू रूपी 73 केक काटकर मनाया जन्मदिन
    पत्रकारपुरम में संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर के पास बच्चों ने 73 किलो का लडडू रूपी केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ भी हुआ।

  • 23 सितंबर को मेगा रैली: वाराणसी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे पीएम मोदी, कल तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी

    23 सितंबर को मेगा रैली: वाराणसी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे पीएम मोदी, कल तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी

    23 सितंबर को मेगा रैली: वाराणसी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे पीएम मोदी, कल तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी

    वाराणसी
    अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कई खास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में लगा है। सीएम योगी कल वाराणसी आएंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को करीब साढ़े पांच घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर 12 बजे आ जाएंगे, फिर शाम साढ़े बजे जाएंगे। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (18 सितंबर) को वाराणसी आएंगे। वह पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही जनसभा व बच्चों से संवाद स्थल का निरीक्षण करेंगे।

     

    प्रधानमंत्री के आगमन की रूपरेखा तय हो गई है। वह वाराणसी आकर दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। स्टेडियम 400 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। गंजारी में ही प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

    दूसरा कार्यक्रम काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले बच्चों से संवाद है। यह कार्यक्रम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हो सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है। करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में भी कार्यक्रम की संभावना तलाशी जा रही है।
    ये भी पढ़ें: रामनगर में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, नमो घाट के पास गंगा में रोमांचक होंगे खेल
    पुलिस व प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे
    पीएम मोदी की जनसभा व बच्चों से संवाद कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे हैं। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शनिवार को करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इसी विद्यालय का लोकार्पण होना है। विद्यालय निर्माण की गति धीमी मिली। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इससे पहले प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने गंजारी जाकर व्यवस्थाएं देखीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्किंग स्थल सहित सभी सुविधाएं होनी चाहिए।
    50 हजार से अधिक भीड़ जुटाएगी भाजपा
    भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे। इसमें आठों विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी की इस जनसभा का काफी महत्व होगा।

  • मार्निंग वॉक के दौरान बीएचयू के कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर छात्र ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

    मार्निंग वॉक के दौरान बीएचयू के कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर छात्र ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

    मार्निंग वॉक के दौरान बीएचयू के कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर छात्र ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

    वाराणसी
    बीएचयू परिसर में आज मार्निंग वॉक के दौरान कॉमर्स फैकल्टी के डीन प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल पर एक छात्र ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सरेराह घटी घटना से परिसर में दहशत की स्थिति है।

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में रविवार को मार्निंग वॉक के दौरान कॉमर्स फैकल्टी के डीन प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल पर एक छात्र ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक कई थप्पड़े जड़ने के बाद लात-जूतों से जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी छात्र फरार हो गया। हमले में प्रोफेसर को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महामना की बगिया में सरेराह घटी घटना से परिसर में दहशत की स्थिति है।

    बीएचयू में वाणिज्य संकाय के प्रमुख व राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल का आवास त्रिवेणी हॉस्टल के पास है। वो रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले। आवास से थोड़ी दूरी पर पर ही बाइक सवार एक छात्र ने उन्हें रोक लिया।

    प्रोफेसर जायसवाल ने रोकने के कारण पूछा तो बाइक सवार छात्र ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले कि प्रोफेसर कुछ समझ पाते छात्र ने थप्पड़ के साथ ही लात-जूतों की बौछार कर दी। प्रोफेसर ने शोर मचाया तो आरोपी छात्र बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। आननफानन प्रोफेसर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
    जिस जगह यह घटना घटी वहां से कुछ ही दूर पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मी भी बैठे थे। आरोप है कि जिस छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया उसे छह माह पहले मारपीट की ही एक घटना में निलंबित किया गया था। वह कई दिनों से निलंबन खत्म करने की मांग कर रहा था।
    बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में प्रो.जायसवाल की पत्नी के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद है। प्रो.जायसवाल की पत्नी ने बताया कि घटना क्यों हुई, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस को तहरीर देंगे। फिलहाल प्रोफेसर का एमआरआई कराया जा रहा है।

  • पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, बोले- विकसित भारत के लिए आपका समर्पण अतुलनीय

    पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, बोले- विकसित भारत के लिए आपका समर्पण अतुलनीय

    पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, बोले- विकसित भारत के लिए आपका समर्पण अतुलनीय

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर देश के लिए किए जा रहे उनके योगदान की भी सराहना की है।

      • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है।

    उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मां भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है।

    प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है।

  • 400 सीसी सेगमेंट की हैं यह दो मोटरसाइकिल, जानें इंजन पावर और कीमत का अंतर

    400 सीसी सेगमेंट की हैं यह दो मोटरसाइकिल, जानें इंजन पावर और कीमत का अंतर

    400 सीसी सेगमेंट की हैं यह दो मोटरसाइकिल, जानें इंजन पावर और कीमत का अंतर
    नई दिल्ली

    ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल ब्रांड KTM (केटीएम) ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। भारतीय वाहन निर्माता Bajaj Auto (बजाज ऑटो) के साथ सहयोग और स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियमनेस उत्पादों, स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग के कारण प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण आदि जैसे अन्य वजहों से केटीएम को फायदा हुआ है। अब, नई अपडेटेड 390 Duke (390 ड्यूक), के साथ ऑस्ट्रियाई स्पोर्ट्सबाइक निर्माता का लक्ष्य 400 सीसी मॉडल की ओर ज्यादा युवा खरीदारों को आकर्षित करना है।

    300-400 सीसी सेगमेंट में KTM 390 Duke (केटीएम 390 ड्यूक) कई मॉडलों के साथ मुकाबला करता है और Bajaj Dominar 400 (बजाज डोमिनार 400) उनमें से एक है। दिलचस्प बात यह है कि बाद वाला मॉडल घरेलू दोपहिया निर्माता का है। और यह वह ब्रांड है जिसने भारत में केटीएम के लिए रास्ता बनाया है। यहां हम 2023 केटीएम 390 ड्यूक और बजाज डोमिनार 400 के बीच कीमत और स्पेसिफिकेशन की तुलना कर रहे हैं।

     

    2023 केटीएम 390 ड्यूक का इंजन और पावर
    2023 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल में 398 सीसी लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का रिफाइंड वर्जन मिलता है। क्विक-शिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 44.25 बीएचपी का अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 39 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

    बजाज डोमिनार 400 का इंजन पावर
    बजाज डोमिनार 400 मोटरसाइकिल में 373.3c सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और 8,800 आरपीएम पर 39.45 बीएचपी का अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 35 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

  • कार के सस्पेंशन को होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं, जानें 5 जरूरी टिप्स

    कार के सस्पेंशन को होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं, जानें 5 जरूरी टिप्स

    कार के सस्पेंशन को होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं, जानें 5 जरूरी टिप्स
    नई दिल्ली

    जारों जटिल कंपोनेंट्स शामिल होते हैं। ये कंपोनेंट्स मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कार बेहतर तरीके से चले। कार का सस्पेंशन सिस्टम (निलंबन प्रणाली) एक ऐसा जटिल कंपोनेंट है जो वाहन के साथ-साथ उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। साथ ही, यह सड़क की सतह से आने वाले झटकों को एब्जॉर्ब करके वाहन में सवार लोगों के लिए एक आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। हालांकि, इतना महत्वपूर्ण कंपोनेंट होने के बावजूद, सस्पेंशन सिस्टम की अक्सर उपेक्षा की जाती है।

    किसी वाहन की सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए सस्पेंशन सिस्टम बहुत अहम होता है, और यह ठीक से काम कर रहा है कि नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए इसकी नियमित रखरखाव जरूरी है। इसीलिए यदि आप सस्पेंशन सिस्टम से संबंधित किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो भविष्य में किसी भी सुरक्षा खतरे या महंगी मरम्मत से बचने के लिए उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जो यह बता सकते हैं कि आपके वाहन का सस्पेंशन सिस्टम खराब है या नहीं। इसके साथ ही कार के सस्पेंशन को होने वाले नुकसान से कैसे बचा जाए, यह समझने के लिए यहां कुछ अहम टिप्स दी गई हैं।

    घिसे-पिटे पार्ट्स को बदलें
    एक सस्पेंशन सिस्टम में स्प्रिंग्स, शॉक एब्जॉर्बर, स्ट्रट्स, कंट्रोल आर्म्स और बॉल जॉइंट्स सहित कई पार्ट्स होते हैं। यदि इनमें से कोई भी खराब हो जाता है, तो पूरे सस्पेंशन सिस्टम में खराबी का खतरा पैदा हो जाता है। सस्पेंशन के घिसे-पिटे पार्ट्स वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं और सुरक्षा संबंधी खतरे भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह ठीक से काम करे, सस्पेंशन सिस्टम के घिसे-पिटे पार्ट्स को हमेशा बदलें। हर 80,000-100,000 किलोमीटर पर शॉक एब्जॉर्बर्स और स्ट्रट्स को बदलने की सिफारिश की जाती है। हालांकि, ड्राइविंग के तौर तरीकों और सड़क की स्थिति के आधार पर रिप्लेसमेंट की अवधि अलग-अलग हो सकती है।

    हमेशा हाई-क्वालिटी वाले पार्ट्स का इस्तेमाल करें
    सस्पेंशन पार्ट्स को बदलते समय, हाई-क्वालिटी वाले पार्ट्स का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें जो खास वाहन के लिए डिजाइन किए गए हैं। हमेशा सिर्फ निर्माता द्वारा सुझाए गए पार्ट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आफ्टरमार्केट से सस्ते और कम गुणवत्ता वाले पार्ट्स का उपयोग करने से शुरुआत में लागत बचाई जा सकती है, लेकिन बाद में यह ज्यादा समस्याएं पैदा कर सकती है और सुरक्षा से भी समझौता कर सकती है।

    वाहन में ओवरलोडिंग करने से बचें
    वाहन पर ओवरलोडिंग करने से उसके सस्पेंशन सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे वह तेजी से खराब हो सकता है। यह आपके घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालने जैसा है। ऐसा करने से सस्पेंशन सिस्टम को भारी नुकसान हो सकता है।

    समय-समय पर पहियों को एलाइन करें
    व्हील एलाइनमेंट यह सुनिश्चित करता है कि वाहन के टायर सही ढंग से संरेखित हैं। यह असमान टायर घिसाव, ऊबड़-खाबड़ सवारी और गलत अलाइन सस्पेंशन सिस्टम से जुड़ी अन्य समस्याओं को रोकता है। इसलिए, साल में कम से कम एक बार या 15,000-20,000 किलोमीटर चलने के बाद पहियों को एलाइन कराएं। इसके अलावा, ओईएम के सुझाव के अनुसार टायरों में हवा का दवाब सुनिश्चित करें। टायरों पर हवा का दबाव कम होने से वाहन के सस्पेंशन सिस्टम पर दबाव पड़ता है।

  • सब फोर मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर आती है ये दो गाड़ियां, जानें कितनी है रेंज

    सब फोर मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर आती है ये दो गाड़ियां, जानें कितनी है रेंज

    सब फोर मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर आती है ये दो गाड़ियां, जानें कितनी है रेंज
    नई दिल्ली

    भारतीय बाजार में सब फोर मीटर सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी का बाजार में पहले से मौजूद किस एसयूवी से मुकाबला होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इन दोनों में कितनी रेंज और कैसे फीचर्स मिलते हैं।

    लॉन्च हुई एसयूवी
    भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में टाटा की ओर से नेक्सन फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कई खूबियों को दिया गया है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

    इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

    कितनी दमदार बैटरी
    कंपनी की ओर से नेक्सन इलेक्ट्रिक को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 40.5 किलोवाट आवर की बैटरी के साथ ही 30 किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है। जिससे एसयूवी को 325 और 465 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। महिंद्रा एक्सयूवी400 में कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भी दो वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसमें 34.5 और 39.4 किलोवॉट आवर के विकल्प हैं। जिससे एसयूवी को 375 और 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। टाटा नेक्सन के लॉन्ग रेंज वैरिएंट को जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में इसे 8.9 सेकेंड का समय लगता है। मिड रेंज वाले वैरिएंट को जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 9.2 सेकेंड लगते हैं।

    क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

    कितनी दमदार मोटर
    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के मिड रेंज वैरिएंट में 95 किलोवाट और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं लॉन्ग रेंज वैरिएंट में 106.4 किलोवाट और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी400 में जो मोटर दी जाती है, उससे 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

    कैसे हैं फीचर्स
    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक में कंपनी की ओर से एलईडी लाइट्स, डीआरएल, फ्रंट फॉग लैंप के साथ कॉर्नरिंग, सीक्वेंशल इंडीकेटर्स, ड्यूल टोन रूफ, सनरूफ, ऑटो हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, फॉलो मी हैडलैंप, ऑटोमैटिक टेंपरेचर के साथ एक्सप्रेस कूलिंग, पीईपीएस, वेंटिलेटिड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल, वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी400 में कंपनी की ओर से क्रूज कंट्रोल, ब्लूसेंस, लैदरेट सीट्स, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सनरूफ, एलईडी लाइट्स, ड्राइविंग के लिए तीन मोड्स, बड़ा केबिन स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

     

  • अगर शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज तो ऐसे करें मेकअप, देखकर परिवार वाले करेंगे तारीफ

    अगर शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज तो ऐसे करें मेकअप, देखकर परिवार वाले करेंगे तारीफ

    अगर शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज तो ऐसे करें मेकअप, देखकर परिवार वाले करेंगे तारीफ
    नई दिल्ली
    हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 18 सितंबर 2023, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी।

    ये व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं शाम को सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। वो भगवान से अपने पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करती हैं।

    इस दिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने का रिवाज है। ऐसे में अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप कुछ खास तरह से मेकअप करके तैयार हो सकती हैं ताकि हर कोई बस आपको ही देखता रह जाए।

    सबसे पहले करें क्लींजर और टोनर का इस्तेमाल

    मेकअप करने से पहले चेहरे को क्लीन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं ताकि आपका चेहरा ग्लो करे।

     

    अब करें स्किन को मॉइश्चराइज

    मेकअप करने से पहले चेहरे को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। ऐसा करने से आपका मेकअप चेहरे पर क्रेक नहीं होगा और सही से सेट हो जाएगा।

    कंसीलर

    कंसीलर लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो सही कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।
    विज्ञापन

    फाउंडेशन

    अब अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इसे सही से ब्लेंड करें और फिर कुछ मिनट ऐसे ही स्किन को रेस्ट करने दें।

    अब करें आई मेकअप

    अब अपने आउटफिट के हिसाब से ही आई मेकअप करें। अगर आप कुछ हैवी आउटफिट पहन रही हैं तो आईमेकअप हल्का रखें वरना आप आराम से हैवी मेकअप कर सकती हैं।

    ब्लश

    चेहरे पर लालिमा लाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका मेकअप और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।

    लिपस्टिक

    सबसे लास्ट में अपनी पसंदीदा रंग की लिपस्टिक लगाएं। इसका चुनाव अपने मेकअप के अनुसार ही करें। वैसे आजकल न्यूड शेड्स काफी चलन में हैं।

  • हड्डियों को रखना है मजबूत तो कम कर दें इस चीज का सेवन, ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मिलेगा लाभ

    हड्डियों को रखना है मजबूत तो कम कर दें इस चीज का सेवन, ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मिलेगा लाभ

    हड्डियों को रखना है मजबूत तो कम कर दें इस चीज का सेवन, ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मिलेगा लाभ
    नई दिल्ली
    शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहें। आहार में कई प्रकार के मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने में लाभकारी है। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें रोज क्या खाना चाहिए इससे जरूरी ये जानना है कि किन चीजों से परहेज किया जाना मौजूदा समय में सबसे जरूरी है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चीनी और नमक दोनों का सेवन कम कर लें।

    नमक के अधिक सेवन को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता है। इससे सबसे ज्यादा जोखिम ब्लड प्रेशर बढ़ने का होता है और यह स्थिति आपके हृदय की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अधिक नमक आपकी हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। आइए अधिक नमक से होने वाले जोखिमों के बारे में जानते हैं।

    ज्यादा नमक के नुकसान
    नमक के कारण शरीर में कम हो जाता है कैल्शियम

    हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए जिन पोषक तत्वों को सबसे आवश्यक माना जाता है, कैल्शियम उनमें से एक है। अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप बहुत अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते हैं तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी का कारण बन सकती है। जितना अधिक नमक आप खाते हैं, उतना अधिक कैल्शियम आपके शरीर से निकल जाता है, जिसका अर्थ है कि यह आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत हानिकारक है।

    एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम लेने का लक्ष्य रखें।

    हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय
    ज्यादा नमक हार्ट के लिए भी ठीक नहीं

    रक्तप्रवाह में सोडियम का बढ़ा हुआ स्तर किडनी से पानी निकालने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे शरीर की रक्त वाहिकाओं पर तनाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप अंततः स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। चूंकि किडनी अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने के लिए लगातार काम करती है, इसलिए यह स्थिति किडनी की भी बीमारियों का कारण बन सकती है।

    कम करें नमक का सेवन
    सोडियम की अधिकता से होने वाली इन समस्याओं को भी जानिए

    सोडियम/नमक का अत्यधिक सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। इसका मांसपेशियों-हड्डियों से लेकर कई अन्य अंगों पर भी गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है।
    हृदय की मांसपेशी की समस्या
    सिरदर्द- किडनी के रोग
    ऑस्टियोपोरोसिस
    दिल के धड़कनों की समस्या।
    उच्च रक्तचाप
    किडनी की पथरी।
    पेट के कैंसर का जोखिम।