Author: cwsadmin

  • बंद बोरी में मिली युवक की सिर कटी हुई न्यूड लाश, फ्रिंगर प्रिंट न मिले इसीलिए काटे दोनों हाथ के पंजे

    बंद बोरी में मिली युवक की सिर कटी हुई न्यूड लाश, फ्रिंगर प्रिंट न मिले इसीलिए काटे दोनों हाथ के पंजे

    सीतापुर में सोमवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे बंद बोरी में युवक की सिर कटी न्यूड लाश मिली। उम्र करीब 30 साल है। शव तीन टुकडों में था। धड़ शरीर से अलग था। दोनों हाथ के पंजे भी गायब थे। यहीं नहीं, शव से कहीं रक्त न बहे, इसलिए जख्मों पर टेप लगा था। इतना तय है कि हत्या कहीं और की गई है और शव यहां ले आकर फेंका गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।महोली थाना क्षेत्र में कारीपाकर गांव का है। यह गांव हाईवे के दोनों तरफ बसा हुआ है। यहां के लोगों ने सोमवार शाम साढ़े 6 बजे हाईवे के किनारे बंद पड़े ईंट-भट्ठे के सामने टाट की बोरी देखा। उससे बदबू आ रही थी। जब ग्रामीणों ने बोरी को छुआ, तो उनको शव होने की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोला, तो उनके होश उड़ गए। बोरी में एक युवक की क्षत-विक्षत न्यूड लाश थी। बोरी से करीब 10 कदम की दूरी पर नीले रंग का एक कंबल मिला है।

    दो बोरी में मिले थे शव 
    पुलिस के मुताबिक, शव दो बोरियों में था, जिस पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा लिखा था। जो कि चावल की बोरी बताई जा रही है। सरकारी मोहर और छापा भी लगा है। मामले में पुलिस ने खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की है। लेकिन किसी तरह का कोई भी सुराग नहीं मिल सका है।

    पुलिस के मुताबिक, शव आसानी से बोरी में आ जाए, इसलिए हत्यारों ने पैर को घुटने से मोड़कर सफेद रंग की रस्सी से बांध दिया था। कटे हाथों को रस्सी से बांध कर कटी हुई गर्दन पर भूरे टेप के सहारे बांध दिया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने युवक की फ्रिंगर प्रिंट से पहचान न हो सके। इसलिए दोनों हाथ के पंजे काटे हैं।

     

    दो दिन पुराना था शव
    युवक की हत्या कैसे हुई? कब हुई? शरीर पर कितने जख्म हैं? पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इन सब सवालों के जवाब मिल पाएंगे। हालांकि जिस तरीके से शव को काटा गया है। उससे साफ जाहिर होता है कि युवक को तड़पा-तड़पाकर मारा गया है। फिर उसे बोरी में पैक किया गया। जब शव एक बोरी में नहीं आया, तो उसके तीन टुकड़े कर दिए। हत्याकांड को अंजाम देने में करीब 4 से 5 घंटे लगे होंगे। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। फोरेंसिक टीम ने पूरे शव की जांच की। शव दो दिन पुराना लग रहा है।

    सीसीटीवी  पर भी है पुलिस की नजर
    पुलिस इस मामले में सीसीटीवी की जांच कर रही है। वह सटीक टाइम पता कर रही है कि कब लाश को देखा गया। क्योंकि, शाम के वक्त ग्रामीणों ने शव को देखा है। ऐसे में आशंका है कि इसे दोपहर के वक्त ही फेंका गया है। हाईवे की जिसे लेन पर शव मिला है। वह दिल्ली की तरफ जाता है। ऐसे में पुलिस की जांच का सबसे ज्यादा फोकस दिल्ली में है।

    एस. एस. पी. दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। हत्यारे बहुत शातिर हैं। उन्होंने लाश का सिर और पंजे गायब किए हैं। बोरी पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा लिखा हुआ है। बोरी की मदद से ही इस केस के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। साथ सोशल मीडिया के जरिए प्रयास चल रहा है। सीतापुर के सभी थानों में पिछले 5 दिनों से गायब लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है।

  • रोजा अफ्तार में मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

    रोजा अफ्तार में मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

    फतेहपुर। शहर के चूड़ी वाली गली में मो. राशिद व अनवार टेलर की ओर से रमजान माह के मुबारक मौके पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिरकत कर आपसी समरसता का संदेश दिया। निर्धारित समय पर रोजदारों ने रोजा खोला तत्पश्चात मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
    रोजा अफ्तार पार्टी की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। निर्धारित समय से पहले लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पंक्ति में बैठकर सभी रोजदारों ने अफ्तारी से रोजा खोला तत्पश्चात नमाज मंे अल्लाह तआला से मुल्क में अमन चैन के साथ-साथ आपसी भाईचारे की दुआ की गई। आयोजक मो. राशिद व अनवार टेलर का कहना रहा कि यह देश त्योहारों का देेश है। हम सभी को मिल-जुलकर सभी त्योहार आपसी भाईचारे के बीच मनाने चाहिए। इस मौके पर अनवार अहमद, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, बसपा नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, अय्यूब अहमद, मोहम्मद आसिम, याकूब, अय्यूब, एहसान अहमद एडवोकेट, तौसीफ, सलमान, मैसर अब्बास डम्पी, नूरुल हक, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद मोईन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • 15 करोड़ का बैंकिंग घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की FIR

    15 करोड़ का बैंकिंग घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की FIR

    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Capital bhopal) में बहुचर्चित 15 करोड़ के बैंकिंग घोटाले मामले (Famous banking scam case) में सीबीआई (CBI) ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है। मामले में सीबीआई ने केनरा बैंक (Canara bank) के मैनेजर (Bank manager) अमरेंद्र कुमार तिवारी (Amrendra kumar tiwari) सहित सात लोगों को आरोपी (Accused) बनाया है।

    जानकारी के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में 150 लोगों को लोन बांटा गया था। लोन लेने वालों ने तीन साल के भीतर लगभग 15 करोड़ का चूना बैंक को लगाया है। जिन लोगों को योजना के तहत लोन बांटा गया था उन्होंने बैंक को रकम नहीं लौटाई। ज्यादातर ऐसे लोगों को लोन बांटा गया था जो बैंक मैनेजर के सगे संबंधी थे। लोन बांटने में भेदभाव के भी आरोप लगे हैं। ज्यादा योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को लोन नहीं मिला था।

    बता दें कि साल 2017 से 2022 तक के बीच घोटाला हुआ है। इसके बाद केनरा बैंक ने अपने स्तर पर जांच की और ऑडिट भी कराया। उसके बाद इस घोटाले का खुलासा हुआ और मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया। मामले में सीबीआई मैं आज एफ आई आर दर्ज की गई है

    अजय शर्मा

  • आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, महंगा दूध सस्ती शराब, धामी सरकार की अकल खराब के लगाए नारे

    आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, महंगा दूध सस्ती शराब, धामी सरकार की अकल खराब के लगाए नारे

    आज आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ दुध बाट कर व गैस सिलेंडर को नजर ना लगे कार्यक्रम किया , कार्यक्रम में प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार युवा नौजवानों को नशे की ओर धकेलने का काम करना चाहती है महिलाओं के ऊपर चोट पहुंचाने का बड़ा काम सरकार ने किया खाद्य सामग्री से लेकर किताबें ड्रेस स्कूल की फीस बिजली पानी के दाम बढ़ाकर जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डालने का काम सरकार कर रही है रोजगार मांगने पर सरकार युवाओं के ऊपर लाठियां मारने को अपनी उपलब्धि मान रही है प्रदेश में पलायन रोकने में असफल हो रही सरकार महंगाई को कम करने में जीरो टोलरेंस की सरकार विफल हो चुकी है,

    बिष्ट ने कहा कि नगर निगम में गामा जी ने जिस तरह से 4 साल के अंदर 10 गुनाह संपत्ति अर्जित की है उससे भ्रष्टाचार की नगर निगम में बू आती है इसको धामी सरकार नहीं देख रही ईडी और सीबीआई उत्तराखंड दस्तक नहीं देती जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन संस्थाएं केवल विपक्ष को ही अपना निशाना बनाती है।

    प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा सरकार अपने खजाने को भरने के लिए शराब सस्ती करके नशे को घर-घर तक पहुंचाने का बड़ा काम-धामी जी कर रहे हैं विकास के नाम पर सरकार की कार्यप्रणाली जीरो हो चुकी है अपनी पीठ खुद ही थपथपा कर केंद्र के आशीर्वाद से चल रही सरकार अब महंगाई को बिजली पानी किताब स्कूल की फीस गैस सिलेंडर के दाम दूध महंगा करके महिलाओं की रसोई पर डाका डाल रही है डबल इंजन की सरकार अब जनता के जन सरोकार के कार्यों में रुचि ना दिखाकर नशे को बढ़ावा देने का अपना विकास मान रही है आम आदमी पार्टी यह मांग करती है शराब कितनी भी महंगी हो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन खाद्य सामग्री रोजमर्रा की वस्तुएं अगर सस्ती होती है तो जनता को राहत मिलती है,

    कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, विपिन खन्ना ,नितिन जोशी, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी, डी के पॉल, सीपी सिंह, नासिर खान ,अशोक सेमवाल, रिहाना परवीन, मोनिका जयसवाल ,संध्या चौटाला ,यामिनी देवी ,आयशा खान, सरिता गौतम, पूनम रानी ,सोनी कुरेशी , इकबाल अंसारी ,प्यारा सिंह, भजन सिंह, गोपाल शर्मा, शीशपाल सिंह, हरकिशन, प्रतिभा देवी फिरदोस सैफी राधिका जयसवाल आदि संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • कलयुगी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को उतारा मौत के घाट

    कलयुगी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को उतारा मौत के घाट

    परबतसर(नागौर): परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में एक सनकी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को मौत की नींद सुला दिया. दोनों बेटियों की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. दोनों की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर मंगलवार सुबह परबतसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इधर, आरोपी ने पत्नी और दोहिते को भी कुल्हाड़ी के वार से घायल कर दिया.

    मिली जानकारी के अनुसार पत्नी और दोहिते को गंभीर हालत में परबतसर चिकित्सालय से अजमेर रेफर किया गया. पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय मीरा व 20 वर्षीय रेखा की मौत हुई है. दोनों के ही सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है. 50 वर्षीय पत्नी केसर तथा 7 वर्षीय प्रिंस गंभीर घायल हैं. कुल्हाड़ी से वार करने के बाद आरोपी पिता मन्नाराम गुर्जर सुनसान जगह नाले में जाकर बैठ गया जहां से पुलिस ने पकड़ लिया.

  • देहरादूनः वाहन चालको को आरटीओ ने दी बड़ी राहत, अब इस डेट तक करा सकते है आवेदन

    देहरादूनः वाहन चालको को आरटीओ ने दी बड़ी राहत, अब इस डेट तक करा सकते है आवेदन

    शहर में यातायात व्यवस्था एवं आम जनता को सुलभ सस्ती सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करने हेतु वर्गीकृत किये उल्लेखित 18 मार्गो पर चार पहिया (चालक सहित 08 से 13 सीटर) नई यूरो-6 वाहन / सीएनजी चालित वाहन को देहरादून केन्द्र हेतु जारी विक्रम टैम्पो परमिट धारकों के द्वारा उनको स्वीकृत विक्रम टैम्पो ठेका गाडी परमिट कार्यालय में निरस्त किये जाने हेतु आवेदन करने पर प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर दिनांक 31.03.2023 तक नये मंजिली गाड़ी परमिट जारी किये जाने थे। लेकिन अब वाहन चालको को राहत देते हुए संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून ने इसकी लास्ट डेट बढ़ा दी है।

    बताया जा रहा है कि कार्यालय में प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर विभिन्न आवेदकों द्वारा यह अवगत कराया है कि उनके द्वारा संबंधित वाहन डीलर के यहां वाहन प्राप्ति हेतु आवश्यक अग्रिम धनराशि जमा करा दी गई है किंतु संबंधित डीलर के यहां वाहन ना होने के कारण उनके द्वारा उपरोक्तानुसार उल्लेखित समयावधि के अंतर्गत वाहन प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उक्त के दृष्टिगत उनके द्वारा वाहन पंजीयन एवं परमिट प्राप्ति हेतु अतिरिक्त समय प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया है। जिससे देखते हुए आरटीओ ने कई बड़े फैसले लिए है।

    ये हुए फैसले

    उक्त अनुरोध के दृष्टिगत वाहन स्वामियों को जिनके द्वारा संबंधित वाहन डीलर के समक्ष वाहन प्राप्त करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हो या वाहन प्राप्त कर लिए गये हों को राहत प्रदान किए जाने के दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा यह निर्णय लिया गया है-

     

    01. वाहन स्वामी जिन्हे पूर्व में संस्तुति पत्र जारी किये गये हैं व उनके द्वारा संबंधित वाहन डीलर से वाहन प्राप्त करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं से सम्बंधित प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरान्त उक्त प्रमाण पत्र दिनांक 10 अप्रैल 2023 तक कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया जाता है तो उन वाहन स्वामियों को वाहन पंजीयन एवं परमिट प्राप्त करने हेतु दिनांक 28.04.2023 तक का अतिरिक्त समय प्रदान कर दिया जाए।

    02. दिनांक 10 अप्रैल 2023 के उपरान्त बिन्दु संख्या 01 में उल्लेखित आवेदनों एवं जिन आवेदनों के सापेक्ष परमिट प्राप्त कर लिया गया है, को छोड़कर समस्त आवेदनों को निरस्त मानते हुए उक्त अधिसूचित 18 मार्गो पर प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर अवशेष रिक्तियों के सापेक्ष आमजन को निर्धारित प्रकिया का पालन करते हुए दिनांक 30.04.2023 तक आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर दिया जाए। प्राधिकरण की बैठक दिनांक 01.11.2022 के मद संख्या 32 के अर्न्तगत के अन्तर्गत रूड़की ग्रामीण क्षेत्र झबरेडा में विक्रम टैम्पो वाहनों के संचालन हेतु केन्द्र निर्धारित करने एवं ठेका गाडी परमिट जारी करने के सम्बन्ध में वाहन पंजीयन एवं परमिट प्राप्त करने हेतु दिनांक 30.04.2023 तक का अतिरिक्त समय प्रदान किये जाने कानिर्णय लिया गया है।

  • एक फोन को पहुंच जाते हैं सांप मित्र रविंद्र सिंह पडियार, सांपों का रेस्क्यू कर छोड़ते है वन

    एक फोन को पहुंच जाते हैं सांप मित्र रविंद्र सिंह पडियार, सांपों का रेस्क्यू कर छोड़ते है वन

    कई बार लोग सांप की दहशत से इसको मार देते हैं, लेकिन पशु पक्षियों के मित्र इनको बचाने पहुंच जाते हैं । आज सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द में विजय कुमार ने रविंद्र पडियार को फोन कॉल करके बताया कि उसके घर में घर के अंदर बहुत बड़ा सांप घुस गया है एवं वह कहीं काम से जा रखा है, घर में केवल महिला एवं बच्चे हैं।

    रविंद्र पडियार अक्सर मोहल्ले में सांपों एवं कई अन्य पशु- पक्षियों को रेस्क्यू किया करते हैं। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके से काफी दूर थी, जिसे आने में समय लग रहा था, पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ था तो रविंद्र सिंह पडियार ने स्वयं सांप को पकड़कर लोगों को दहशत से निजात दिलाई । थोड़ी देर में विजय कुमार भी घर पहुंच गया एवं थोड़ी और देर बाद वन विभाग की टीम के पंवार जी को सांप सुपुर्द कर दिया गया। सांप लगभग 7 से 8 फुट का लंबा था एवं काफी मोटा, रैट स्नेक प्रजाति का था। मोहल्ले के सभी लोगों ने रविंद्र सिंह पडियार को सही समय पर मदद करने के लिए धन्यवाद दिया एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम को भी धन्यवाद दिया।

    रविंद्र पडियार ने बताया कि सांप पर्यावरण के लिए जरूरी है। सांप पर्यावरण चक्र का अहम हिस्सा है। सांप के जरिए चूहे को नियंत्रित किया जाता है। इससे फसल की रक्षा होती है। लोगों में सांप के बारे में गलत धारणाएं हैं। सांप तभी हमला करता या काटता है जब उसे अपनी जान को खतरा है। वैसे सांप किसी को अकारण नहीं काटता है।

  • दिल्ली परिवहन विभाग किसके लिए, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली परिवहन विभाग किसके लिए, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली परिवहन विभाग
    जनहित के लिए या अन्यों के हित के लिए बड़ा सवाल ???

    परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली के वाहन मालिको से गैर कानूनी तरीके से फीस लेकर सरकार के राजस्व में इज़ाफ़ा करवाने का सबूत आया सामने,

    वाहन के परमिट के लिए ली जाने वाली फीस सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्रालय और दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा एमवी एक्ट और रूल में व्यक्त है और साथ ही यह भी बताया गया है कि कितने समय पहले उस परमिट के लिए दुबारा रिन्यू के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।

    दिल्ली परिवहन विभाग में एक वाहन मालिक के द्वारा 2022 में अपने परमिट के नवीनीकरण (रिन्यू) की फीस जमा करवाई जो कि 5 साल के लिए थी यानी 2027 तक।
    वाहन की उस परमिट पर चलने की समय सीमा 2023 तक थी जिसके लिए परिवहन विभाग द्वारा उस मालिक को वाहन का परमिट नवीनीकरण (रिन्यू) 2023 तक करके जारी कर दिया,
    वाहन मालिक के द्वारा वाहन का परमिट रिप्लेसमेंट मोड़ यानी नए वाहन को अपने पुराने वाहन के लिए ज़ारी परमिट पर लाने के लिए जमा कर दिया गया,
    वाहन मालिक द्वारा जिस दिन रिप्लेसमेंट मोड़ में परमिट जमा करवा कर रिप्लेसमेंट स्लिप प्राप्त की गई उस दिन तक उस पर कोई देरी का जुर्माना बकाया नही था
    नियम के अनुसार वाहन को रिप्लेसमेंट करवाने के बाद बिना किसी जुर्माना भरे 120 दिन में नया वाहन खरीद कर उस परमिट पर चढ़वाया जा सकता है,
    वाहन मालिक द्वारा 10 दिनों में ही नया वाहन खरीद कर अपने पुराने वाहन की जगह उस परमिट पर चढवाने के लिए परिवहन विभाग में प्रस्तुत कर दिया,
    वाहन मालिक को नए वाहन पर उसके पुराने वाहन की जगह नए वाहन पर जो परमिट प्रदान किया गया वह उसी तारीख तक मान्य था जिस तारीख को उसका पुराने वाहन के लिए परमिट जारी किया गया था क्योंकि उस वाहन की परमिट श्रेणी के अनुसार सड़क पर चलने की समय सीमा समाप्त हो रही थी,
    वाहन मालिक द्वारा परिवहन विभाग को बताया गया की उसके द्वारा इस परमिट के लिए 2027 तक की फीस जमा करवाई हुई है पर उसकी बात किसी ने नहीं सुनी और उसे उसके परमिट के नवीनीकरण (रिन्यू) के लिए दुबारा फीस जमा करवाने के लिए कह दिया,

    अचम्बा
    वाहन मालिक द्वारा परमिट फीस जमा होने के बावजूद जब दुबारा उसी परमिट के नवीनीकरण (रिन्यू) की फीस कटवाने लगा तो फीस के साथ उससे जुर्माना भी मांगा गया वह भी उस समय के लिए जब वह परमिट रिप्लेसमेंट मोड़ में जमा था,

    अब आप समझ सकते है की परिवहन विभाग ने सरकार के राजस्व में इज़ाफ़ा करवाने के लिए किस आधार पर मालिको के साथ ठगी यानी गैर कानूनी तरीके से पैसा वसूल करने के लिए एप प्रोग्राम बनवा रखे हैं और सच तो यह भी है की आप किसी से भी शिकायत करके देख ले असर जीरो पाएंगे।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला