Author: cwsadmin

  • BJP नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, कार पर फेंके बम

    BJP नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, कार पर फेंके बम

    उत्तरप्रदेश. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर बमबाजी हुई है। भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम मारे गए। चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में बच गए।

    इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। विधान सिंह सफारी कार से गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर बम से हमला कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। प्रयागराज में ही 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी कार और गनर पर बम भी फेंके गए थे। इस मामले में गैंगस्टर अतीक का बेटा असद और उसके साथी शामिल थे। 42 दिन बाद शहर में एक बार फिर ऐसा ही हमला हुआ है।

    कुछ दिन पहले कॉन्स्टेबल के बेटे से हुआ था विवाद

    हमले के बाद विधान सिंह तेजी से कार चलाकर भागे। भागते समय एक स्कूटी सवार महिला से कार की हल्की टक्कर लगी है। विधान सिंह की मां विजयलक्ष्मी जिला मंत्री भी हैं। वह थानापुर ग्राम सभा से प्रधान भी हैं। बताया जा रहा है कि कौशांबी में तैनात कॉन्स्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विधान सिंह का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कॉन्स्टेबल और उसके बेटे ने BJP नेत्री के घर जाकर माफी भी मांगी थी। विधान सिंह ने कॉन्स्टेबल के बेटे पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

  • परिवहन विभाग (स्क्रैपिंग सेल) द्वारा दिल्ली की जनता के लिए अद्भुत आदेश

    परिवहन विभाग (स्क्रैपिंग सेल) द्वारा दिल्ली की जनता के लिए अद्भुत आदेश

    परिवहन विभाग के आला अधिकारियो की जनहित में जारी पॉलिसी के कारण दिल्ली की जनता को
    a. ना तो अधिकृत ई वाहन किट लगाने वाले मिलने दिए,
    b. ना ही दिल्ली का अपना अधिकृत स्क्रैप डीलर मिलने दिया,
    c. ना ही दिल्ली की जनता के पक्ष में एनजीटी/वायु गुणवक्ता कमिटी/माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया,
    d. दिल्ली में स्वयं डीजल वाहनों को 15 वर्ष की आयु प्रदान करने के बाद भी वाहनों को अपने ही प्रिय स्क्रैप डीलरो को अपनी ताकत का गलत प्रयोग कर के सुपुर्द करने का कार्य कर रहे हैं,

    आप सभी की जानकारी हेतु बता दें की किसी भी राज्य के परिवहन विभाग का
    1. पहला दायित्व वहा की जनता को सुखद, विश्वसनीय और सुरक्षित सार्वजानिक सवारी सेवा उपलव्ध करवाना :- जो दिल्ली परिवहन विभाग आज में करवाने में विफल साबित हो रहा है।
    2. दूसरा दायित्व है जनहित में जनता को घर के पास परिवहन विभाग की शाखाओं को प्रदान करना :- आज दिल्ली परिवहन विभाग पहले से बनी शाखाओं को जनहित का नाम लेकर बंद करने में प्रयासरहित है,
    3. राज्य की जनता को उनकी जरुरत अनुसार सुरक्षित / दुर्घटना रहित / जाम मुक्त सड़के उपलब्ध करवाना :- दिल्ली परिवहन विभाग इसे उपलव्ध करवाने में पूर्ण रूप से विफल है,

    दिल्ली परिवहन विभाग के आला अधिकारी जनहित के नाम का प्रयोग कर जितनी भी पालिसी बना कर लागू करने में व्यस्त हैं उससे सिर्फ परिवहन विभाग के प्रिय उद्योगपतियों / व्यवसायियों को ही मिल रहा है ना की राज्य की जनता को।

    हम पहले भी आप को कई बार सबूतों के साथ यह दिखा और बता चुके है कैसे परिवहन विभाग गैर कानूनी तरीके से पैसे वसूल कर राजस्व में इज़ाफ़ा करने में लगा हुआ है।

    अब आपके वाहनों जिनकी माननीय न्यायालय के आदेश से सिर्फ सड़को पर चलाना वर्जित हुआ है उसे भी डरा धमकाकर / अपनी ताकत का दुरुपयोग कर आदेश पारित कर अपनें प्रिय स्क्रैप डीलरो को सुपुर्द करवाकर उनको कमाई करवाने में लग गए, कितना जनप्रिय है ना आदेेश

    दिल्ली से बाहर के पंजीकृत / अधिकृत स्क्रैप डीलरो में से अपनी पसन्द के चार डीलरो को अपनी इच्छा से दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रो के वाहनो को परिवहन विभाग की ताक़त से उठाकर स्क्रैप करने का कार्य सोप दिखाया, कितना जनहित और जनप्रिय है ना यह आदेश

    दिल्ली की जनता अगर एम.वी.एक्ट के अनुसार या माननीय न्यायालय के आदेशो की अवहेलना करता पाया जाता हैं तो प्रवर्तन शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा चालान कटवा कर अपनी पिट में जमा करना हो सकता है ना कि किसी अन्य को वाहन सुपुर्द करवाना।

    पूर्ण सच को सबूतों के साथ जानने के लिए सोमवार को परिवहन विशेष का अंक और यूट्यूब पर न्यूज़ ट्रांसपोर्ट विशेष पर विडियो एवम् समाचार देखना ना भुलना।

    संजय बाटला

  • गूगल अपने उपयोगकर्ताओं के लिए ‘गूगल मैप्स’ में एक नया अपडेट कर सकता है जारी

    गूगल अपने उपयोगकर्ताओं के लिए ‘गूगल मैप्स’ में एक नया अपडेट कर सकता है जारी

    टेक दिग्गज गूगल अपने मैपिंग प्लेटफॉर्म ‘गूगल मैप्स’ में एक नया संकेतक जारी कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को अपना पिन खोने से बचाने में मदद करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए इंडिकेटर के साथ, जब उपयोगकर्ता मैन्युअल रूप से किसी स्थान को टैप करके मैप में एक पिन डालते हैं या जब उन्हें मैप्स सर्च के माध्यम से कोई स्थान मिलता है, तो वे अब अपना पिन खोए बिना आसपास का पता लगा सकते हैं।

    यदि उपयोगकर्ता मैप को पैन या घुमाते हैं, तो पिन के स्क्रीन से चले जाने के बाद एक संकेतक पिन के मूल स्थान के रूप में प्रारंभिक दिशा में इंगित करना जारी रखेगा। इसके अलावा, यदि उपयोगकर्ता इंडिकेटर को टैप करते हैं, तो यह स्वत: ही पिन पर फिर से केंद्रित हो जाएगा। इस बीच, पिछले हफ्ते, टेक दिग्गज मैप्स में ‘इमर्सिव व्यू’ फीचर को अधिक व्यापक रूप से रिलीज कर रहा था। गूगल मैप्स इमर्सिव व्यू किसी शहर और उसके लैंडमार्क के सुंदर ²श्यों को जानने या देखने के लिए स्थानों के सुझावों के साथ-साथ कुछ इमारतों के अंदरूनी ²श्यों को जोड़ता है।

  • परिणीति चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है… जानिए क्यां है मामला

    परिणीति चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है… जानिए क्यां है मामला

    मैं कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करूंगी परिणीति चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो गया है। परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं ये तभी से है जब से दिल्ली आप के राजनेता राघव चड्ढा के साथ उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। तब से अफेर्स को लेके भी अफवा चल रही है।

    हाल ही में सबकी निगाहें अभिनेत्री निजी जिंदगी पर टिकी हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। मैं कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करूंगी’ परिणीति चोपड़ा का पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल लोग इस वीडियो को और वायरल कर रहे हैं। क्योंकि इन दिनों राजनेता राघव चड्ढा के साथ देखा जाने के बाद यह वीडियो भी सामने आया है।

    परिणीति चोपड़ा को बीते दिनों राघव चड्ढा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। जिसके बाद से इन दोनों की शादी की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था।

    इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​नजर आ रहे हैं और ये इंटरव्यू उसी वक्त का है। जहां परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी का प्रमोशन कर रही थीं। इस फिल्म में उनके कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​थे। ऐसे ही एक इंटरव्यू में फरीदुन शहरयार वीडियो में उनसे पूछते हैं कि वह किस सेलेब्रिटी से शादी करना चाहेंगी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी से लेकर फिल्म अभिनेता तक का नाम लिया, लेकिन जब राजनेताओं की बात आई तो उन्होंने स्पष्ट किया, ‘और भी कई अच्छे विकल्प हैं, लेकिन वह किसी नेता से शादी नहीं करना चाहेंगी।

  • श्री राम जानकी मंदिर परिसर से भगवा यात्रा का आयोजन 6 अप्रैल को

    श्री राम जानकी मंदिर परिसर से भगवा यात्रा का आयोजन 6 अप्रैल को

    इंदौर :

    समाजसेवी श्री तेजकुमार सिलावट ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री राम जानकी मंदिर परिसर गणेश्वरी कॉलोनी, सुरज नगर इंदौर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव पर विराट बजरंग बली की भगवा यात्रा का आयोजन कल दिनांक 6 अप्रैल 2023 को सुबह 11 : 00 बजे से किया जा रहा हैं, इस आयोजन में सभी धार्मिक भक्तों से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम्र में पधार कर आयोजन को सफल बनाएं.

    श्री तेजकुमार सिलावट ने आगे बताया कि भगवा यात्रा के सफलतम 4 वर्षों के साथ इस वर्ष भी भगवा यात्रा का आयोजन आपके सहयोग से किया जा रहा हैं. सर्वप्रथम 101 दीपों के साथ मंदिर परिसर के मुख्य पुजारी श्रीश्री रामनारायन जी त्रिवेदी द्वारा महाआरती एवं सामुहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ तीन रथ पर श्री राम दरबार, श्री हनुमान दरबार, भारत माता दरबार, देवी अहिल्या माता दरबार के साथ घोड़े पर सवार महारानी झॉंसी की रानी, भोलेनाथ जी, श्री हनुमान जी, और भूतों की टोलियों का आकर्षण नृत्य, ढोल ताशों के साथ माजमा रहेगा, साथ ही सभी भक्त भगवा रूपी झंडे के साथ यात्रा में शामिल होगें.

    भगवा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर परिसर से आरंभ होकर विभिन्न मार्ग में बंगाली चौराहा, तिलक नगर, बड़ी ग्वाल टोली का भ्रमण करते हुए बारहा पत्थर श्री हनुमान मंदिर पर भगवा यात्रा के आयोजक वीर भरत सिलावट, तेजकुमार सिलावट द्वारा प्रसाद वितरण के साथ भगवा यात्रा का समापन होगा. आयोजक ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि इस भगवा यात्रा में पधार कर धर्मलाभ जरूर ले.

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 20 रैलियों को संबोधित

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 20 रैलियों को संबोधित

    कर्नाटक :

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में 30 दिनों के अंतराल में कुल 20 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं, सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री के दौरों से पार्टी को स्पीड हासिल करने में मदद मिली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्र ने कहा, उनकी सार्वजनिक रैलियों और रोड शो ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया और पार्टी की मदद भी की।

    टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री सातवीं बार कर्नाटक का दौरा करेंगे। हालांकि, विपक्षी कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी को कर्नाटक की बहुत अधिक यात्राओं के लिए पोल एजेंट करार दिया है। इस पर भाजपा सूत्र ने कहा कि मोदी के दौरे बीजेपी की लहर को मजबूत करने और सत्ता विरोधी लहर को मात देने में सफल रहे हैं।

    हालांकि रिश्वतखोरी के मामले में बीजेपी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा की गिरफ्तारी से पार्टी को झटका लगा है। इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रैली स्थल को दावणगेरे जिले से बदल दिया गया। एक अन्य सूत्र ने कहा कि पार्टी उस प्रकरण को पीछे छोड़ने के लिए चुनाव से पहले हाई-वोल्टेज अभियान शुरू करना चाहती है।

    पार्टी के अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, पीएम मोदी के एक महीने के अंतराल में 20 जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैलियां उन निर्वाचन क्षेत्रों पर भी केंद्रित होंगी जहां कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर मजबूत हैं।

  • ऐलन मस्क ने ट्वीटर का लोगो बदला अब चिड़िया के बदले देखो क्या दिख रहा

    ऐलन मस्क ने ट्वीटर का लोगो बदला अब चिड़िया के बदले देखो क्या दिख रहा

    वाशिंगटन जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है, तब से वह कई बदलाव कर रहे हैं और माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई नई सुविधाओं के साथ प्रयोग कर रहे हैं। ट्विटर ब्लू लॉन्च करने से लेकर प्रोफाइल को अलग करने के लिए अलग-अलग बैज कलर पेश करने तक, प्लेटफॉर्म में कई अपडेट देखे हैं। मस्क, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा था, नवीनतम अपडेट में प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लोगो को डॉगकोइन क्रिप्टोकुरेंसी के लोकप्रिय “डोगे” मेम के साथ बदल दिया है। ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को देखा कि ‘डोगे’ मेमे, जो डॉगकॉइन ब्लॉकचैन और क्रिप्टोक्यूरेंसी के लोगो का हिस्सा है, ने ब्लू बर्ड लोगो को बदल दिया है जो लंबे समय से उपयोगकर्ताओं के मेनू के शीर्ष पर होम बटन के रूप में काम करता है।

    नया ‘डोगे’ मीम लोगो केवल ट्विटर के वेब संस्करण पर दिखाई दे रहा है। सम्बंधित खबर एलोन मस्क ने बॉटनेट मास्टर्स पर मिलियन-डॉलर का इनाम दिया लिंक्डइन स्काईरॉकेट यूजर एंगेजमेंट के लिए एल्गोरिथम सुझाव ट्रेंड में शामिल हुआ वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्ते की छवि 2013 में एक मजाक के रूप में बनाई गई थी – बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मज़ाक उड़ाने के लिए। ट्विटर के सीईओ ने एक गुमनाम उपयोगकर्ता के साथ अपनी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसने उन्हें पक्षी लोगो को “डोगे” में बदलने के लिए कहा। यह बातचीत पिछले साल मार्च में हुई थी। ट्विटर पर बातचीत का स्क्रीन ग्रैब शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, “वादे के मुताबिक।” इस बदलाव के बाद, ब्लूमबर्ग के अनुसार डॉगकोइन का मूल्य लगभग 30% बढ़ गया और ट्विटर पर ‘डोगे’ ट्रेंड करने लगा।