Author: cwsadmin

  • IPL Mini Auction: बन स्टोक को खरीदने पर कैसा था, एमएस,धोनी का रिएक्शन, CEO ने किया खुलासा

    IPL Mini Auction: बन स्टोक को खरीदने पर कैसा था, एमएस,धोनी का रिएक्शन, CEO ने किया खुलासा

    आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को अपने खेमे में शामिल किया।

    बेन स्टोक्स पर सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाई और उन्हें अपना साथ जोड़ा। ऐसे में आईपीएल के इतिहास में स्टोक्स तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सीएसके के सीईओ (CEO) काशी विश्वनाथ ने ईएसपीएन क्रिकइंफओ से बातचीत करते हुए स्टोक्स को खरीदने के बाद खुशी जाहिर की और साथ ही ये बताया की इंग्लिश ऑलराउंडर को खरीदने पर एमएस धोनी का क्या रिएक्शन रहा था?।

    Ben Stokes को खरीदने पर MS Dhoni का कैसा था रिएक्शन?

    सीएसके (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बेन स्टोक्स पर बोली लगाते हुए उन्हें खरीदा, तो सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी का रिएक्शन देखने लायक रहा। धोनी स्टोक्स के आने पर बहुत खुश हुएउन्होंनेकहा,स्टोक्स को पाकर हम बहुत उत्साहित हैं, साथ ही हम भाग्यशाली भी रहे, क्योंकि वह आखिर में हमारे पास आ ही गए। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे और एमएस बहुत खुश थे कि हमें स्टोक्स मिल गए, कप्तानी का विकल्प है लेकिन एमएस को समय के साथ इस पर फैसला करना है।’

    स्टोक्स और धोनी के अलावा काशी ने काइल जेमिसन पर बोली लगाने को लेकर भी बयान दिया। जेमिसन पर एक करोड़ की बोली लगाने पर विश्वनाथ ने कहा,

    ‘काइल जेमिसन घायल हो गए थे इसलिए शायद कई अन्य लोगों ने उनकी ओर नहीं देखा। हमें फ्लेमिंग से जानकारी मिली थी कि वह ठीक हो गया है और खेलने के लिए तैयार है, CSK की टीम बेहतर दिख रही है और मुझे उम्मीद है कि हम इस सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम हमेशा प्रोसेस फॉलो करते हैं और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी’।

    एमएस धोनी के बाद स्टोक्स हो सकते है CSK के अगले कप्तान,,

    बता दें सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL  2023 सीजन आखिरी हो सकता है। ऐसे में बेन स्टोक्स के टीम में शामिल होने के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि धोनी के बाद स्टोक्स सीएसके के अगले कप्तान बन सकते हैं। स्टोक्स का टी-20 करियर काफी शानदार रहा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में बेन स्टोक्स सीएसके के कप्तान बनते है या नहीं?।

    IPL 2023 के वो खिलाड़ी जिन्हे चेन्नई ने ऑक्शन में ख़रीदा,,,,,,,

    बेन स्टोक्स,,,

    अजिंक्य रहाणे,,,

    शैक रशीद,,,

    निशांत सिंधु,,,

    काइल जेमिसन,,,

    अजय जादव मंडल,,,

    भगत वर्मा,,,

    वो खिलाड़ी जिन्हे चेन्नई ने आईपीएल 2023 के लिए रिटेन किया,,,,,,,

    एमएस धोनी,,,

    तुषार देशपांडे,,,

    सुभ्रांशु सेनापति,,,

    मुकेश चौधरी,,,

    माथीशा पथिराना,,,

    मिचेल सेंटनर,,,

    डेवॉन कॉनवे,,,

    प्रशांत सोलंकी,,,

    सिमरजीत सिंह,,,

    दीपक चाहर,,,

    अम्बाती रायडू,,,

    राजवर्धन हंगरगेकर,,,

    महेश तीक्षणा,,,

    शिवम् दुबे,,,

    ड्वेन प्रेटोरियस,,,

    रविंद्र जडेजा,,,

    मोईन अली,,,और

    ऋतुराज गायकवाड़,,,।

  • गोविंदा ने पत्नी संग किया बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन, फैंस में सेल्फी के लिए होड़,,,।तस्बीरो में देखे,

    गोविंदा ने पत्नी संग किया बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन, फैंस में सेल्फी के लिए होड़,,,।तस्बीरो में देखे,

    बालीवुड में हीरो नंबर वन से प्रसिद्ध गोविंदा सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचे।

    बाबा विश्वनाथ धाम और माता अन्नपूर्णा के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी मौजूद रहीं।मंदिर में गोविंदा को देख प्रशंसकों में एक झलक पाने और सेल्फी लेने की होड़मच गई

    गोविंदा ने पत्नी संग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर बाबा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा के भव्य धाम का भ्रमण किया। इस दौरान वो मंत्रमुग्ध नजर आए।

    इसके साथ ही गोविंदा ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में मत्था टेका और आरती उतारी। मंदिर के महंत की ओर से उन्हें चुनरी और माता का चित्र भेंट मे मिला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद बॉलीवुड सितारों को काशी नगरी काफी भा रही है।

    बीते कुछ माह में शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती अभिषेक बच्चन से लेकर हंसराज रघुवंशी तक कई बड़े-बड़े स्टार महादेव के दर्शन को आ चुके हैं।

  • वाराणसी में विदेशी नागरिक का गेस्ट हाउस में मिला शव, एक महीने से था यहां पर

    वाराणसी में विदेशी नागरिक का गेस्ट हाउस में मिला शव, एक महीने से था यहां पर

    भेलूपुर थाना अंतर्गत नारद घाट के पास एक गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है

    यूक्रेन के 50 वर्षीय कॉस्टियान बेनिव 29 नवंबर से वाराणसी में रह रहे थे. रविवार देर रात कमरे में हलचल न होने पर गेस्ट हाउस के मालिक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को विदेशी नागरिक का शव कमरे में मिला. पुलिस अधिकारियों ने पूरे कमरे की जांच की. यहां से वीजा और पासपोर्ट बरामद हुआ।

    बता दें कि वाराणसी पर्यटन की दृष्टि से विदेशियों को सबसे ज्यादा अपनी और आकर्षित करता है. यही वजह है कि हजारों की संख्या में विदेशी काशी आते हैं. यहां पर रहकर काशी के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। टूरिस्ट वीजा के साथ कई महीने तक यहां पर विदेशी नागरिक रहते हैं, विदेशी नागरिक की आत्महत्या की सूचना शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई।

    गेस्ट हाउस के मालिक उमापति पांडेय ने बताया कि 29 नवंबर को विदेशी नागरिक कॉस्टियान बेनिव गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए आए थे, तब से यह रह रहे थे। रविवार देर रात लगभग 9:30 बजे तक किसी प्रकार की हल चल जब कमरा में नहीं हुई. इससे घबराकर गेस्ट हाउस मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    कॉस्टियान बेनिव यूक्रेन के रहने वाले हैं। इनका वीजा 1 जनवरी 2023 तक वैध था। विदेशी नागरिक कॉस्टियान बेनिव लगभग 1 महीने से गेस्ट हाउस में रह रहे थे। सबसे हंसकर बातें किया करते थे और देखने से नहीं लगता कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे।

    थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने मीडिया को बताया कि यह यूक्रेन का रहने वाला नागरिक है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बड़े अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

  • वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में आज एक बुजुर्ग की मौत, नहीं हो सकी पहचान

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में आज एक बुजुर्ग की मौत, नहीं हो सकी पहचान

    वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दाहा चौकी अंतर्गत सोमवार को सुबह खून से लथपथ एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,,,।

     

    ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मुर्दाहा चौकी के अंतर्गत सोमवार सुबह चांदमारी चर्च के पासआज सड़क के किनारे गड्ढे में मुह के बल गिरा खून से लथपथ एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला तो ग्रामीणों ने सुबह देखा तो इसकी सूचना चोलापुर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुर्दाहा पंकज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

     

    मुर्दाहां चौकी प्रभारी ने मीडिया को बताया की यह व्यक्ति कूड़ा बीनने का कार्य करता था, बीती रात किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से नीचे गड्ढे में गिर गया, जिससे इसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

  • ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, पश्चिम से आने वाले हमलों को दीवार बनकर रोक लेता है पंजाब

    ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, पश्चिम से आने वाले हमलों को दीवार बनकर रोक लेता है पंजाब

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    यूपी के सीएम ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन! साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करता है, और करता रहेगा।

    यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने ‘वीर बाल दिवस’ आज मनाया, साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने विश्वास की रक्षा के लिए अपने सिर पर पवित्र पुस्तक लेकर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

    साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम से आने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए पंजाब दीवार की तरह खड़ा रहा है। तवांग की घटना पर मैंने पूछा तो पता चला कि वहां पर सिख रेजिमेंट के कुछ जवान तैनात हैं, वहां एक-एक जवान दो-दो चीनियों को पकड़ते और धुलाई करके भेजते थे।

  • 2023 नए साल में सस्ते दामों पर मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर? जाने कितना हो सकता है सस्ता

    2023 नए साल में सस्ते दामों पर मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर? जाने कितना हो सकता है सस्ता

    2023 नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है, और वित्तीय वर्ष 2022 में महंगाई से आम जनता दहशत में है।

    इसलिए ध्यान खींचा गया है कि नए साल में आम लोगों को राहत मिलेगी या नहीं।पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसलिएअनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में कमी की जाएगी।

    अगर आप भी पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से परेशान हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। माना जा रहा है कि जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है और इस साल रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं।

    इस साल जुलाई महीने से अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है, इसके बाद से देश में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,056 रुपये दर्ज की गई है। ऐसे में नए साल में रसोई गैस सिलेंडर पर बड़ी छूट मिलने की संभावना है, इसलिए यह साल आपके लिए खुशियों भरा रहेगा।

    सिलेंडर के रेट नहीं बदलेंगे

     

    देश में ईंधन के कम उत्पादन के कारण हमें विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए वैश्विक बाजार में मंदी की वजह से कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसा पिछले कुछ सालों से देखने को मिल रहा है।

    सरकारी कंपनियों के पास तेल की कीमतें तय करने काअधिकार है। इन कंपनियों ने 6 जुलाई 2022 से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अब कच्चे गैस ईंधन की कीमत में 30 फीसदी की कमी आई है और अब इस कीमत में और कमी आने की संभावना है।

    सस्ते में सिलेंडर मिल सकता है,,,,

    अक्टूबर 2022 में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के साथ, एक एलपीजी सिलेंडर 899 रुपये में उपलब्ध था। तब से, सरकार ने दरों में कुल रु.157 की वृद्धि की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत अब गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। देश में नए साल में सामान्य गैस सिलेंडर 50 रुपये सस्ता होने की उम्मीद है।