Author: cwsadmin

  • भाजपा का आरोप 100% सही है – हितानंद….बुरी फंसी कांग्रेस सरकार 13 मार्च 2023 को विधानसभा में…?

    भाजपा का आरोप 100% सही है – हितानंद….बुरी फंसी कांग्रेस सरकार 13 मार्च 2023 को विधानसभा में…?

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 13 मार्च को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने लिखित में यह जवाब दिया कि केंद्र सरकार के द्वारा कुल 16 लाख 60,000 आवास स्वीकृत किए गए थे छत्तीसगढ़ के लिए इसमें से 12 लाख 73000 आवास केंद्र सरकार को वापस कर दिए गए और कुल 3 लाख 8000 आवास स्वीकृत किए गए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…?
    इसमें से भी 82 हजार 973 आवास छत्तीसगढ़ सरकार बनवा पाई और.1. लाख 57000 आवास का कार्य प्रारंभ ही नहीं कर पाई छत्तीसगढ़ सरकार यह विपक्ष भाजपा का आरोप नहीं है कांग्रेस सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण आवास मंत्री रविंद्र चौबे का विधानसभा के पटल पर लिखित जवाब है 13 मार्च 2023 को…?

    रविंद्र चौबे मंत्री ने आगे बताया कि वर्ष2019..2020 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक की सरकार की यह जानकारी है..?
    … मोर आवास मोर अधिकार…
    इसी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा घेरने जा रही है और करीब प्रदेशभर से एक लाख आवास हीन प्रभावित लोग इस प्रदर्शन में भाग लेंगे…?
    13 मार्च को विधानसभा के पटल पर जो जानकारी प्रस्तुत की गई इससे तो यह प्रमाणित होता है कि छत्तीसगढ़ भाजपा का आरोप 100% सही है।

  • सायबर एवं धमतरी पुलिस पुलिस टीम ने एक्टिवा चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

    सायबर एवं धमतरी पुलिस पुलिस टीम ने एक्टिवा चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

    प्रार्थी दिनांक 26.01.23 को अपने स्कुटी एक्टिवा काले रंग का क्र० CG-05-AK- 2657 जिसका इस्तेमाली कीमती करीबन 30,000/-रू० को रोजाना की तरह अपने घर के सामने करीबन रात्रि 10:30 बजे पुरानी खड़ी कर मोहल्ले में घुम रहा था कि रात्रि करीबन 11:45 बजे वापस आकर देखा तो स्कुटी एक्टिवा खड़े किये स्थान पर नहीं था आस पास पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.51/23 धारा 379 भादवि०कायम कर विवेचना में लिया गया।

    जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी.मुख्यालय के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धमतरी एवं सायबर प्रभारी द्वारा पतासाजी की जा रही थी,जिसमें विवेचना के दौरान आज दिनाँक 12.03.23 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा स्कुटी रखकर जालमपुर हड्डी गोदाम के पास रखकर धमतरी में घुम रहा है सूचना पर तस्दीक की कार्यवाही हेतु सायबर एवं कोतवाली की टीम साथ लेकर जालमपुर हड्डी गोदाम के पास धमतरी गये एक लड़का एक्टिवा स्कुटी वाहन से घुमते मिले जिसे गवाहों के साथ घेराबंदी कर पुछताछ करने पर अपना नाम रवि दीप पिता संतोष दीप उम्र 26 वर्ष सा० महंत घासीदास वार्ड जालमपुर के रहने वाले बताये जिन्हे गवाहों के समक्ष पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये। मौके में मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किये एक्टिवा वाहन क्रO CG-05 AK-2657 को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
    आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 379 भादवि० का घटित करना पाये जाने से आज दिनॉक 12.03.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

    नाम आरोपी-: रवि दीप पिता संतोष दीप जाति उड़िया उम्र 26 वर्ष साकीन महंत घासीदास वार्ड जालमपुर धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी

    उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी उनि. नरेश बंजारे प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक युवराज ठाकुर,कृष्ण कन्हैया पाटिल,आनंद कटकवार, विकास द्विवेदी, वीरेंद्र सोनकर,झमेल सिंह, थाना कोतवाली से सउनि. प्रकाश नाग का विशेष योगदान रहा।

  • प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया

    प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने फरवरी, 2019 में किया था। इसके अलावा 1507 मीटर लंबे सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली स्टेशन को भी समर्पित किया गया, जो दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है और इसे हाल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी थी। साथ ही, क्षेत्र में संपर्क को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे – हुबली – टीनाघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया गया।प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, धारवाड़ मल्टी विलेज वाटर सप्लाई और तुप्पारीहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी।

     

    उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस साल की शुरुआत में हुबली के भ्रमण के अवसर को याद किया और उनके स्वागत में आए लोगों से मिले आशीर्वाद के बारे में भी बात की। बीते कुछ साल के दौरान बेंगलुरु से बेलगावी, कलबुर्गी से शिवमोगा और मैसूर से तुमकुरु तक अपने कर्नाटक के भ्रमण को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कन्नडिगाओं द्वारा दिखाए गए अत्यधिक प्यार और स्नेह के ऋणी हैं और उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाकर उनकी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी, युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर पैदा करेगी, क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, “कर्नाटक की डबल इंजन सरकार पूरी ईमानदारी के साथ राज्य के हर जिले, गांव और पुरवा के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों से धारवाड़, मलेनाडु और बयालु सीम क्षेत्रों के बीच एक प्रवेश द्वार रहा है जिसने सभी का खुले दिल से स्वागत किया है और सभी से सीखकर खुद को समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसीलिए, धारवाड़ सिर्फ प्रवेश द्वारा नहीं रहा, बल्कि कर्नाटक और भारत की ऊर्जा के सम्मिलित रूप में सामने आया है।”धारवाड़ को कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है जो अपने साहित्य और संगीत के लिए चर्चित है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने धारवाड़ के सांस्कृतिक दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी।

    इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने अपनी मांड्या यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नया बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे कर्नाटक के सॉफ्टवेयर हब की पहचान को और आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसी तरह, प्रधानमंत्री ने कहा किबेलगावी में कई विकास परियोजनाओं को या तो समर्पित किया गया या उनकी आधारशिला रखी गई। उन्होंने शिवमोगा कुवेम्पु हवाई अड्डे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज की परियोजनाओं के साथ-साथ ये परियोजनाएं कर्नाटक के विकास की एक नई कहानी लिख रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “धारवाड़ में आईआईटी के नये परिसर से जहां गुणवत्तापर्ण शिक्षा सुगम होगी, वहीं बेहतर भविष्य के लिए युवा प्रतिभाएं तैयार होंगी।”उन्होंने कहा कि नया आईआईटी परिसर कर्नाटक की विकास यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने धारवाड़ आईआईटी परिसर की उच्च तकनीकी सुविधाओं का उल्लेख किया और कहा कि यह प्रेरणा के स्रोत के रूप में कार्य करेगा जो संस्थान को दुनिया के अन्य प्रमुख संस्थानों के समान ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आईआईटीधारवाड़ परिसर को वर्तमान सरकार की ‘संकल्प से सिद्धि’ (अर्थात संकल्पों द्वारा उपलब्धि) की भावना का एक प्रमुख उदाहरणबताते हुए प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में इसकी आधारशिला रखने के अवसर को याद किया और इसके महज 4 साल की अवधि के भीतर पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। हालांकि, इस बीच कोरोनोवायरस महामारी के कारण रास्ते में कई बाधाएं भी आईं। प्रधानमंत्री ने कहा, “शिलान्यास से लेकर लोकार्पण तक, डबल इंजन की सरकार लगातार काम करती है। हम उन्हीं परियोजनाओं के उद्घाटन के संकल्प में विश्वास रखते हैं, जिनका शिलान्यास हमने किया हो।”


    प्रधानमंत्री ने जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास भी किया।अस्पताल को लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और क्षेत्र के लोगों को हृदय संबंधी देखभाल प्रदान करेगा। इस क्षेत्र में जल आपूर्ति को और बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री ने धारवाड़ मल्टी विलेज वाटर सप्लाई स्कीम की आधारशिला रखीजिसे 1040 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।वह तुप्पारीहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना है और इसमें दीवारों और तटबंधों को बनाए रखने का निर्माण शामिल है।

  • डीटीसी की बसों में आग

    डीटीसी की बसों में आग

    क्या दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग जनता को बता सकती हैं* दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार आने की तारीख से आज तक डीटीसी के बेड़े में एक भी बस डीटीसी के नाम से शामिल क्यों नहीं हुई ?

    *डीटीसी की बसों में आग लगने की दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन पर परिवहन आयुक्त चुप, आख़िर क्यों?*

    दिल्ली में अगर किसी व्यवसायिक वाहन में आग लग जाए तो परिवहन विभाग की एसटीए शाखा द्वारा वाहन मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाता रहा है और पूछा जाता हैं की वाहन में आग लगने के कारण बताए और क्यों इसके लिए उनके खिलाफ़ कार्यवाही ना की जाए । वाहन मे आग लगने के लिए एसटीए शाखा द्वारा वाहन का परमिट रद्द करने की बात कही जाती रहीं हैं।

    दिल्ली में डीटीसी की बसों में चलते हुए आग लगने की अनगिनत दुर्घटनाएं हो रही है जो दिल्ली की जनता के लिए जान माल का खतरा पैदा करती है उसके बावजूद परिवहन आयुक्त जिनके द्वारा डीटीसी बसों को स्टेज कैरिज रूट पर 10 साल की जगह 15 साल तक चलने की इजाजत दी गई जिसके बाद से डीटीसी की बसों में इस तरह के हादसे देखने में आ रहे हैं और इन दुखद हादसों/दुर्घटनाओं के होने पर भी परिवहन आयुक्त चुप है और एसटीए शाखा द्वारा भी डीटीसी को कोई नोटिस जारी नही किया गया, आख़िर क्यों ?

    *क्या परिवहन आयुक्त कि नज़र में दिल्ली की जनता के जान माल की कोई कीमत नहीं ?*

    *क्या परिवहन आयुक्त किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं डीटीसी की जलती बसो में, और इसलिए अभी तक चुप है ?*

    दिल्ली परिवहन निगम द्वारा जनहित और सार्वजनिक सवारी सेवा के सुचारू संचालन के लिए नई बसें नहीं खरीदी गई । मोटर वाहन नियम के अनुसार डीटीसी की बसों के किलोमीटर और स्टेज कैरिज रूट्स पर चलने की समय सीमा समाप्त होने पर जनता के समक्ष बसो की गिनती बनाए रखने के लिए परिवहन आयुक्त द्वारा डीटीसी बसों को 15 साल तक सड़कों पर चलाएं रखने की इजाजत दी और आग लगने की घटनाओं और हादसों के बाद भी चुप है?

    *क्या दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग जनता को बता सकती हैं* दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार आने की तारीख से आज तक डीटीसी के बेड़े में एक भी बस डीटीसी के नाम से शामिल क्यों नहीं हुई ?

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • दिल्ली की जनता से सवाल ?

    दिल्ली की जनता से सवाल ?

    सभी प्रदुषण नियंत्रण करने वाली सरकारी संस्थाए, विशेषज्ञ, सरकारी विभागों के प्रमुख एवम दिल्ली सरकार एवम् प्रदुषण नियंत्रण में सहायक सरकारी विभागो द्वारा दिल्ली में प्रदुषण के लिए मुख्य रूप में वाहनों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है. क्या जनता भी दिल्ली में बढ़ते हुए इस प्रदुषण के लिए दिल्ली में चलने वाले वाहनों को जिम्मेदार मानती हैं ।

    हमारा आपसे प्रश्न है :- क्या दिल्ली की जनता भी यह मानती हैं की दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण का मुख्य स्त्रोत / कारण दिल्ली में चलने वाले वाहन है ?

    दिल्ली की जनता से एनटीवी अपील करता है की आप अपने राय ओर विचार व्यक्त करे और बताए की दिल्ली में प्रदुषण के लिए वह किसे मुख्य रूप से जिम्मेदार मानते हैं और आपके विचार से दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण पर कैसे नियंत्रण किया जाना चाहिए .

    आपके और विशेषज्ञों के द्वारा दिए गए जवाबो और सुझावों को हम दिल्ली और भारत सरकार तक पहुंचा कर दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण पर अंकुश लगाने का सफल प्रयास करेंगे और दिल्ली को पूर्ण रूप से प्रदुषण मुक्त राज्य बनवाने का कार्य करेंगे।