मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान

रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांचों के शव बरामद किए गए हैं। राजमार्ग का 80 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त है। इस कारण दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

सुबह छह बजे से ही राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में मलबा सफाई का काम शुरू हो गया था। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनों से मलबे के साथ भारी बोल्डरों को तोड़कर साफ किया जा रहा था। शाम पांच बजे मलबा हटाते समय एक वाहन भी दिखाई दिया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने प्रभावित हिस्से में रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे की सफाई कर वाहन को निकाला। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतकों के पास मिले फोटो पहचान पत्र के आधार उनकी शिनाख्त की गई। मृतकों के नाम जिगर आर मोदी, देसाई महेश, मनीष कुमार, मिंटू कुमार और पारिक दिव्यांश हैं। सभी गुजरात के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *