हाल ही में एक टी वी चैनल ने सर्वे करवाया था कि ‘क्या सोनिया गाँधी ,खरसे ,और अधीर रंजन चौधरी का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने का फैसला आत्मघाती सिध्द होगा ? ‘ के उत्तर में जनता का उत्तर हाँ में आया है उसके बावजूद भी बहिष्कार करने वाले इंडिया गठबंधन के विपक्षी नेताओं कांग्रेस नेतृत्व भी शामिल हो गया है। ज्ञात हो कि आयोजन समिति की तरफ से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी के राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता दिया गया था।कांग्रेस की तरफ से नेताओं को न्योता मिलने की पुष्टि भी की गई थी, और सही समय पर फैसला सामने आने की बात भी कही गई थी, लेकिन अब कांग्रेस ने साफ साफ बोल दिया है कि पार्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते को ससम्मान अस्वीकार करती है।कांग्रेस के फैसले में तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के इस मुद्दे पर तीखे बयान का भी असर लगता है। कांग्रेस से ठीक पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ईश्वर और अल्लाह की कसम खाते हुए समारोह के बहिष्कार की घोषणा की थी। कांग्रेस के साथ ही इंडिया गठबंधन के करीब करीब सभी नेताओं का रुख राम मंदिर उद्घाटन समारोह के मुद्दे पर सामने आ चुका है। कुछ नेता ऐसे जरूर हैं जो अभी तक समारोह में जाने को लेकर किसी न किसी बहाने चुप्पी साधे हुए हैं – और ऐसे नेताओं में अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार जैसे दो प्रमुख नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस ने जैसे आधिकारिक बयान जारी कर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता मिलने की बात कही थी, निमंत्रण ठुकराने के मामले में भी बिलकुल वैसा ही किया है। न्योता मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने को लेकर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तब सिर्फ इतना ही कहा था कि 22 जनवरी को सब कुछ मालूम हो जाएगा। कांग्रेस महासचिव ने समारोह में कांग्रेस नेताओं को बुलाये जाने के लिए आभार भी जताया था – लेकिन अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस का कोई भी नेता अयोध्या नहीं जाएगा।अब कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्योते को ससम्मान अस्वीकार कर दिया है, और इसके साथ ही न्योता ठुकराये जाने की वजह भी बताई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है, ‘भगवान राम की पूजा अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक प्रोजेक्ट बना दिया है। साफ है कि एक अर्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को शायद नहीं मालूम कि किसी धार्मिक भव्य ईमारत को बनने में वर्षों लगते है । उदाहरणतह मुंबई के पायधुनी स्थित ‘गोदिजी पार्श्वनाथ मंदिर ‘ को ही देखे , मंदिर का काम वर्षों से चलता आ रहा है । जैन समाज के धनपत जैन के अनुसार हमारे हिन्दू जैन मंदिरों का काम अनंत चलता रहता है । पहले तो कांग्रेस की तरफ से बताया गया था कि नेताओं के समारोह में शामिल होने की बात 22 जनवरी को ही सामने आएगी, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ज्याादतर मामलों में देर से फैसला लेने वाली कांग्रेस ने ये बात 10 जनवरी को ही बता दी? क्या कांग्रेस के जल्दी से फैसला लेने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद तीखे और सख्त बयान की भी कोई भूमिका ही हो सकती है? ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि कांग्रेस का फैसला ममता बनर्जी के बयान के ठीक एक दिन बाद आया है।ममता बनर्जी ने कहा था, ‘मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया था… मैं उस तरह के उत्सव में यकीन रखती हूं, जो सबको साथ लेकर चलता है।’ राम मंदिर उद्घाटन समारोह को नौटंकी करार देते हुए ममता बनर्जी का कहना था, ‘मैं ईश्वर और अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं … जब तक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदू और मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी … मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखती।’गौरतलब है कि कांग्रेस के इस निर्णय का कांग्रेस में ही विरोध शुरू हो गया है । कांग्रेस के ही एक नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी के फैसले पर दुख प्रकट किया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं, उनकी बुद्धि खराब हो गई है। राम मंदिर निर्माण का समर्थन सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला, उनका सौभाग्य है। श्री राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया। बताते हैं कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी अलग राम मंदिर उद्घाटन समारोह का न्योता मिला हुआ है – फिर तो देखना होगा कि क्या आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के स्टैंड को नजरअंदाज कर अयोध्या जाते हैं? और क्या अयोध्या जाने के बाद भी वो कांग्रेस में बने रहते हैं?इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों की बात करें तो 26 दिसंबर, 2023 को ही सीताराम येचुरी ने ये कहते हुए राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद से जुड़ा मामला है। सीपीएम की तरफ से कहा गया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा और आरएसएस ने एक धार्मिक समारोह को सरकारी कार्यक्रम में बदल दिया है, जिसमें सीधे प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाकी सरकारी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।पार्टी की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, ‘हमारी नीति धार्मिक मान्यताओं और हर व्यक्ति के भरोसे को आगे बढ़ाने के अधिकार का सम्मान करना है। धर्म निजी पसंद का मामला है, जिसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिये।समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव का इस मामले में काफी ढुलमुल रवैया अपना रहे है । पहले तो अखिलेश यादव और फिर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का भी बयान आया था कि न्योता मिलने पर वे निश्चित तौर पर अयोध्या जाएंगे। लेकिन बाद में अखिलेश यादव ने जो रुख अपनाया, ऐसा लगता है जैसे पहले उनको लग रहा था कि न्योता तो मिलने से रहा, लेकिन ये दांव उलटा पड़ गया। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से अखिलेश यादव को न्योता दिये जाने की बात होने लगी तो पता चला कि अखिलेश यादव ने तो न्योता स्वीकार ही नहीं किया है। बताते हैं कि अखिलेश यादव को वीएचपी की तरफ से आलोक कुमार न्योता देने गये थे, लेकिन वो लेने से मना कर दिये। अखिलेश यादव ने ये कह कर न्योता लेने से इनकार कर दिया कि वो उनको जानते ही नहीं।उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी 22 जनवरी के समारोह राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए उनकी पार्टी की तरफ से किसी के भी अयोध्या जाने से मना कर दिया था। हालांकि, संजय राउत का कहना था कि वे लोग अयोध्या तो जाएंगे, लेकिन तब जब भाजपा का कार्यक्रम खत्म हो जाएगा।तभी संजय राउत ने कह दिया था, ‘ये पूरी तरह राजनीति है। भाजपा के समारोह में भला कौन शामिल होना चाहता है? ये कोई देश का कार्यक्रम नहीं है। ये भाजपा की रैली है।’ ऐसे तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली में दिवाली मनाते हैं, चुनावों में नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर छापने की मांग करते हैं, और अयोध्या पहुंच कर जय श्रीराम के नारे भी लगाते हैं, लेकिन राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर चुप्पी साधे रखी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर उद्घाटन समारोह का न्योता ही नहीं मिला है। अरविंद केजरीवाल की तरह ही नीतीश कुमार का रुख भी देखा गया है, जबकि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कामेश्वर चौपाल बिहार के मुख्यमंत्री को न्योता देने खुद गये थे, लेकिन पहले से समय नहीं लेने के कारण नीतीश कुमार से भेंट नहीं हो पाई थी। फिर कामेश्वर चौपाल ने नये सिरे से मिल कर निमंत्रण देने की बात कही थी। नीतीश कुमार के महागठबंधन की तरफ से सिर्फ आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का बयान आया था। तेज प्रताप यादव का कहना कि भगवान राम तो तभी घर आएंगे जब केंद्र में इंडिया गठबंधन का झंडा लहराएगा। यह तो वाही बात हुई कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी ।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान भी अखिलेश यादव जैसा ही है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि अगर निमंत्रण मिला तो वो अयोध्या में आयोजित राम मंदिर उद्घाटन समारोह में जाएंगे। अब कांग्रेस के निमंत्रण ठुकरा देने के बाद JMM नेता का क्या रुख होता है, देखना दिलचस्प होगा। नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह देश में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत खत्म करने का रास्ता साफ करेगा। अयोध्या के समारोह में जाने का फैसला निजी पसंद और नापसंद का मामला है। फारूक अब्दुल्ला ने लगे हाथ ये भी कहा है, ‘स्वर्ग के दरवाजे तभी खुलेंगे जब आप भगवान के सामने गवाही देंगे कि हमने सही काम किया है अन्यथा सभी लोग नरक में जाएंगे।’ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पहले ही कहा था कि -आमंत्रण सभी को भेज दिए गए हैं लेकिन भगवान राम ने बुलाया है वही शामिल होंगे। इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ नया नहीं किया। वे हमेशा से भगवान राम का विरोध करते आए हैं और सनातन को अपमान करने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर भगवान राम के अस्तित्व को भी नकारा है। अगर उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बॉयकॉट करने का फैसला लिया है तो देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें बॉयकॉट करेगी।
Tag: up news
-

बरेका में याद किए गए शास्त्री जी
बरेका में याद किए गए शास्त्री जीसंतोष कुमार नागवंशीवाराणसी 11 जनवरी त्याग, संघर्ष और समर्पण के प्रतिमान, शुचिता, सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति, देश के अद्वितीय प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि पर बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रशासन भवन परिसर में स्थापित शास्त्री जी की प्रस्तर प्रतिमा पर आज 11 जनवरी, 2024 को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के माध्यम से बरेका कर्मियों ने शास्त्री जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि ‘जय जवान – जय किसान’ के आह्वान से संपूर्ण भारतीय समाज को नई दिशा देने वाले निडर, साहसी, धरती के लाल लाल बहादुर शास्त्री ने बरेका द्वारा निर्मित प्रथम रेल इंजन कुंदन WDM2 का लोकार्पण किया था। इस वजह से भी बरेका कर्मियों में शास्त्री जी के प्रति श्रद्धा, आदर एवं अपनत्व का भाव परिलक्षित होता है।”शास्त्री जी – अमर रहें”, “जय जवान – जय किसान”, “जब तक सूरज चांद रहेगा – शास्त्री जी का नाम रहेगा”, “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के उद्घोष के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सुप्रसिद्ध उद्घोषक अमलेश श्रीवास्तव, कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह पूर्व कर्मचारी परिषद सदस्य विष्णु देव दुबे, प्रदीप यादव, सुशील सिंह संस्थान बरेका के पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद यादव एवं अखिलेश कुमार सहित अभय कुमार तिवारी, शशि भूषण तिवारी, मुकेश चन्द्र वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह, नीरज श्रीवास्तव, सरोज कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों बरेका कर्मी शामिल रहे। -

आनंदा डेयरी ने 130 टीन देशी घी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले प्रसाद के लिए भेजा
आनंदा डेयरी ने 130 टीन देशी घी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले प्रसाद के लिए भेजाएडीएम व डायरेक्टर सुनीता दीक्षित ने आनंद देसी घी से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहापुड़, अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी को धूमधाम के साथ क्या जा रहा है ! प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर से श्री राम भक्त लाखों की संख्या में पूजा अर्चना कर भगवान श्री राम को याद करेंगे भगवान के भोग लगे के लिए और भक्तों के प्रसाद के लिए आनंदा डेयरी के परिवार ने भगवान श्री राम में आस्था रखते हुए आनंदा डेयरी से 130 टीन देशी घी अयोध्या भेजा। आनंदा डेयरीलिमिटेड ग्रुप ने 130 टीन 1950 किलो ग्राम देशी घी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निःशुल्क भेजे गए हैं! हापुड़ अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की उपस्थितिमें आनंदा डेयरी की डायरेक्टर सुनीता दीक्षित और राहुल दीक्षित व आनंदा के समस्त परिवार ने देशी घी टीन से भरी गाड़ी की पूजा अर्चना कर आनंदा डेयरीप्रांगण खैरपुर खैराबाद पिलखुवा से अयोध्या को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियागया । कम्पनी डायरेक्टर सुनीता दीक्षित ने बताया कि यह उनके लिए एक एतिहासिक दिन है, जब प्रभु श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कम्पनी का देशी घी अर्पित करने का सौभाग्य मिला है। -

मोबाइल तो मोबाइल है
मोबाइल तो मोबाइल है भैया। किसी किसी के लिए इस काम की तो किसी किसी के लिए उस काम की चीज है। मुश्किल तो रामधारी के बेटे टिंकू के नन्हें हाथों से हैं, जिसे महाप्रभु कोरोना जी की कृपा से मोबाइल को न केवल स्पर्श करने का मौका मिला, बल्कि ऑनलाइन क्लासेस के बहाने चिट-चैटर, यूट्यूबर, व्हाट्सपर, फेसबुकर, गेमर और कुछ संदर्भों में अडल्टर बनने का भरपूर अवसर मिला। इतनी खुशी तो उसे अपने जन्म के समय भी नहीं हुई।रामधारी ठहरे एकदम कोरे निरक्षर। स्मार्ट बनना तो दूर स्मार्ट की स्पेलिंग से भी उनका दूर-दूर तक पाला नहीं पड़ा था। पड़े भी कैसे? घर में टीवी चैनल सारे हिंदू-मुस्लिम, जादू-टोना, निंबू-मिर्ची करने में अपना सिर खपा रहे थे। यदि कोई चैनल गलती से स्मार्ट बनने की कोशिश करता तो दो हजार और पाँच सौ की नोटों में से चिप निकालने बैठ जाता। एक तरह से कह दें तो रामधारी की स्मार्टियत जन्म लेने से पहले ही भ्रूणहत्या का शिकार हो गयी। इसका मतलब यह नहीं कि उनके पास मोबाइल नहीं है। है लेकिन उतना ही जितना कि हरा बटन दबाने पर जवाब दे सके और खतरा लगने पर लाल बटन दबाकर सामने वाले या फिर खुद का गला दबाने में काम आ सके। इधर ऑनलाइन क्लासों ने मानो रामधारी जैसों के लिए सीरियाई फरमान जारी कर दिया कि यदि बच्चे को स्मार्ट फोन नहीं दिलाओगे तो समझो तुम्हारी खैर नहीं। वह तो भला हो चीनी कंपनियों का, जो जिंदगी से सस्ते दामों पर स्मार्टियत वाला फोन बेचते हैं। सो, भेड़चाल की भीड़ में रामधारी भी हो चले। उन्होंने भी अपने लाड़ले टिंकू का स्मार्ट फोन से आलिंगन करवा दिया।रामधारी के लिए वह एक घड़ी थी और आ एक घड़ी है, जब स्मार्ट फोन दिलवाने का पछतावा उन्हें हर समय होता रहा है। स्मार्टफोन से पहले बनावटी पितृभक्त टिंकू अब तो खुलेआम घर के सदस्यों पर मोर्चा खोल बैठा है। कुछ भी काम कहो तो कहता कि क्लास लगी है। पता चला कि महाराज ऑनलाइन क्लास के बहाने रिसेंट एप्स में अपनी सृजनात्मकता का लोहा मनवा रहे हैं। रिसेंट में सब कुछ ताजा-ताजा चीज़ें होतीं। जैसे- व्याहट्स पर चिट-चैट, फेसबुक पर लाइक-शेयर, इंस्टा पर हसीनाओं के दीदार, ऑनलाइन गेम्स में पड़ोस के मिन्नू से वर्ल्ड नंबर बनने की होड़ और यूट्यूब पर अपनी फूहड़ कलाकारी की अपलोडियत का कारनामा। रामधारी के लिए साल टिंकु का 1.0 वर्जन खूब फबा, किंतु उसी टिंकु का 2.0 वर्जन उन्हें और उनके घरवालों के लिए खाना-पीना हराम कर दिया था। ऑनलाइन क्लास में टिंकु ने कुछ सीखा या नहीं सीखा यह ठीक से तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन टेढ़ी गर्दन, उभरा हुआ पेट, बदन पर चर्बी की भरमार, आँखों पर मोटा चश्मा, छोटी सी उमर में बूढ़ापे की झलक, बड़ो से बदसलूकी की झलकियाँ और घरभर के माथों पर परेशानियों के बल आसानी से देखे जा सकते थे।
-

भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा
भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा प्रदर्शित लोकोमोटिव मॉडलसंतोष कुमार नागवंशीदिल्ली, प्रगति मैदान में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ 3 जनवरी से शुरू हुई ये ‘मेगा प्रदर्शनी’ भारत मंडपम में आगामी 10 जनवरी तक लगाई गई है।माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘आत्म निर्भर भारत’ की मुहिम में अन्य मंत्रालयों के साथ ही रेल मंत्रालय की भागीदारी को सुनिश्चित करते इस उत्सव मेंभारतीय रेल के विकास यात्रा को बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाया गया है मंडप अयोध्या रेलवे स्टेशन के थीम पर बनाया गया है जो देखने में बेहद ही आकर्षक है। देश के कोने-कोने से आए उद्यमियों से यहां न केवल आप मिल सकते हैं बल्कि उनके उत्पादों को खरीद भी सकते हैं।रेल मंडप में बरेका द्वारा निर्यातित रेल इंजन मॉडल आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है।’बदलते भारत की अवसंरचना’ की विषयवस्तु के साथ रेल मंडप में रेल अपनी प्रगतिशील यात्रा को प्रदर्शित कर रहा है रेलवेआगंतुक “नारी शक्ति” को समर्पित विशेष सेल्फी बूथ पर फोटो खींचकर अपनी यात्रा को स्मरणीय बना सकते हैंबदलते भारत की अवसंरचना’ की विषयवस्तु के साथ हॉल नंबर-6 में रेल मंडप स्थापित किया गया है। इस मंडप में बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित किए गए रेल इंजनों जिन्हें विभिन्न देशों तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश,श्रीलंका, मलेशिया, सूडान, म्यांमार, अंगोला, सेनेगल, माली, मोजांबिक में निर्यात किया गया है उन सभी रेल इंजन मॉडलों को एक विशेष बूथ पर आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।जो आगंतुकों विशेष कर बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आगंतुकों को लोकोमोटिव से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया।इस मंडप में भारतीय रेलवे के कई पहलुओं को रेखांकित किया गया है, जहां विभिन्न विषयवस्तुओं को चित्रों, ट्रांसलाइट और मॉडल आदि के माध्यम से उनकी तकनीकी व संरचनात्मक प्रगति के साथ प्रदर्शित किया गया है।रेल मंडप में विभिन्न प्रकार के लोकोमोटिव के मॉडल व अयोध्या रेलवे स्टेशन के मॉडल को दिखाया गया है।साथ ही आगंतुक कियोस्क के माध्यम से रेल संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है -

डाक विभाग द्वारा डीबीटी भुगतान की सुविधा हेतु विशेष अभियान: वाराणसी परिक्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों ने तत्काल खुलवाए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते
डाक विभाग द्वारा डीबीटी भुगतान की सुविधा हेतु विशेष अभियान: वाराणसी परिक्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों ने तत्काल खुलवाए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खातेडाकिया बना चलता-फिरता बैंक, घर बैठे सीधे खाते में मिलेगी डीबीटी की राशि- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव*वाराणसी परिक्षेत्र में कुल 8 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, घर बैठे मिल रही सेवाएं – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादवदेवेंद्र पांडेयडाक विभाग द्वारा डीबीटी भुगतान की सुविधा सीधे खाते में उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 10 हजार से ज्यादा खाते खोले गए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए मात्र आधार व मोबाईल नम्बर द्वारा ये पेपरलेस खाते खोले गए। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता खुलवा चुके हैं और घर बैठे इसकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से हर किसी के लिए रसोई से लेकर खेत-खलिहानों तक, स्कूलों से लेकर ऑफिस और दुकानों तक सहजता से डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई डीबीटी रकम भी घर बैठे लोग अब डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं। जहाँ कोई नहीं पहुँचता, वहाँ डाकिया पहुँच रहा है। अब डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक चलते- फिरते बैंक बन गए हैं। असहाय लोग जो कि शारीरिक रूप से अक्षम हैं, वृद्ध या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहां पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर भी डाक विभाग का डाकिया जाकर बैंक खातों से पैसे निकाल कर लोगों को उपलब्ध करा रहा है। डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा आधार लिंक्ड अपने बैंक खाते से दस हजार रूपए तक की रकम निकाली जा सकती है।पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को डाकघरों में या सुदूर क्षेत्रों में ऑनस्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जा रही है। मात्र ₹200 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रीमियम खाता भी खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्जवला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग हेतु लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। इस खाते के माध्यम से मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिल रही हैं । साथ ही साथ प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। -

चेयरमैन नरगिस द्वारा नगर के चट्टी चौराहों पर जलवाए जा रहे अलाव
चेयरमैन नरगिस द्वारा नगर के चट्टी चौराहों पर जलवाए जा रहे अलावराहगीरो व मजदूरों को नही होगी ठंड महसूस: नरगिस अतहरभदोही। नगर पालिका परिषद भदोही चेयरमैन नरगिस अतहर द्वारा प्रतिदिन नगर में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। खासतौर से हर चट्टी चौराहों पर शाम के समय नगर पालिका के वाहन द्वारा लकड़ी गिराई जा रही है जिससे लोगो को काफी सहूलियत मिल रही है। वहीं चेयरमैन नरगिस अतहर ने नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि ठंड का मौसम देखते हुए खासतौर से नगर के हर चौराहों व रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से किया जाय ताकि राहगीरों, मुसाफिरों व मजदूरों को ठंड से बचाया जा सके। कहा इसमे कोताही बरदाश्त नही की जाएगी। ज्ञात हो कि ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा भदोही रेलवे स्टेशन परिषर में रैन बसेरा लगाया गया है जहां पर दूरदराज से आने वाले मुसाफिरों को ठहरने की मुक्कमल व्यवस्था की गई है। श्रीमती नरगिस अतहर ने कहा कि ठंड का मौसम जब तक रहेगा तब तक अलाव की व्यवस्था पूरी तरह से नगर में किया जाता रहेगा। वहीं अलाव की व्यवस्था होने से रोजमर्रा के खाने कमाने वाले मजदूरों को काफी सहूलियत मिली है। कहा राहगीरों, मजदूरों व मुसाफिरों को ठंड महसूस नही होगी। वहीं नगर पालिका के ठेकेदार हारून खां ने चेयरमैन नरगिस अतहर के निर्देश के अनुसार रैन बसेरा को बेहतरीन ढंग से बनाया गया है। श्रीमती नरगिस अतहर द्वारा नगर में किये जा रहे कार्यों की चहुंओर सराहना हो रही है। -

हमारी समस्याओं का निदान संविधान में है
हमारी समस्याओं का निदान संविधान में है
मिहींपुरवा/बहराइच l बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा ग्राम सभा के करीकोट मैदान पर राष्ट्रीय निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जनसभा स्थल पर निषाद समाज के एकत्र भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पव्वा भर लोग पव्वा पिलाकर झौवा भर वोट लेकर शासन करते है । आगे उन्होंने अपने समाज से कहा कि किस्सा चाहिए या हिस्सा हिस्सा के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा संगठित होना पड़ेगा पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ ज्ञान भी लेना पड़ेगा जिससे समाज शिक्षित एवं संगठित हो सके । हमारी समस्याओं का निदान हमारे संविधान में है इसलिए हमें जिससे हमारे समाज की दशा एवं दिशा बदल सकेगी केंद्र की मोदी सरकार एवं योगी सरकार ने आपके समाज को धनवान एवं बलवान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शुरुआत की है उन योजनाओं का लाभ लेने की विधि डॉक्टर संजय निषाद ने विस्तार से मौजूद कार्यकर्ताओं को समझाया की आप इन योजनाओं का लाभ लें जिससे आर्थिक उन्नति हो सके । कार्यक्रम में ही मंत्री ने 13 जनवरी को लखनऊ चलो अभियान की का निमंत्रण भी दिया तथा जनसभा में मौजूद महिला पुरुष की भारी संख्या को देखकर मंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया इस दौरान बलहा विधानसभा की विधायक सरोज सोनकर ने मंत्री को अंग वस्त्र उढकर उनका स्वागत किया
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर निषाद, मनोज निषाद, ओम प्रकाश मिश्रा, विधान सभा बलहा अध्यक्ष अजय निषाद, पूर्व प्रधान संतोष श्रीवास्तव सहित पार्टी के हजारों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने अपने एक कार्यकर्ता के घर पहुंच कर जलपान ग्रहण किया इस दौरान उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा संजय कुमार एवं थाना प्रभारी मोतीपुर दद्दन सिंह दलबल के साथ मंत्री के काफिले मे मौजूद रहे। -

मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वित
मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वितडबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वितभदोही। भारत को 2047 के पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने के दूरदर्शी विजन के क्रम में मोदी की गारंटी गाड़ी अर्थात विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया गया है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद डॉ.रमेश चंद बिंद की अध्यक्षता में व पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय की उपस्थिति में विकास खंड डीघ के बारीपुर उपरवार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत एलईडी वैन से प्रसारण दिखाया गया।इस अवसर पर सांसद डॉ.रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है। जो अब तक वंचित व छूट गए थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तम्भ है। जिसमें भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार शामिल है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनता को जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से उनका रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। औराई के डोमनपुर ग्राम पंचायत मे औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया। विधायकदीनानाथ भास्कर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को लाभान्वितकिया जा रहा है। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर एलइडी वैन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी सफलता की कहानी कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया।
