Tag: AAJ KI TAJA NEWS
-

आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीट
आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीटदो पत्रकारों का छीना गया मोबाइल, पत्रकारों ने दी पुलिस को तहरीरभदोही। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहा के पास स्थित टीवीएस बाइक एजेंसी के शोरूम में लगी आग का कवरेज करने पहुंचे दो पत्रकारों के साथ मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिया गया। दोनों ही पत्रकारों द्वारा कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई।इस दौरान पत्रकार नसीर कुरैशी व चंद्र बालक राय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि वें आग लगने की सूचना पर वहां पर पहुंचे। जहां वीडियो बनाया जा रहा था। दोनों ही पत्रकारों द्वारा अगलगी के बारे में शोरूम संचालक से बात करने की कोशिश की जा रही थी कि तभी शोरुम संचालक द्वारा हाथापाई और मारपीट की गई। एक पत्रकार ने बताया कि उनके मोबाइल को छीन लिया गया। जबकि दूसरे पत्रकार ने कहा कि वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल को छीन कर तोड़ दिया गया है। हांलांकि दोनों पत्रकारों ने कोतवाली पहुंचकर इसकी मौखिक जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। साथ ही उनके द्वारा घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने के बाद काफी संख्या में प्रत्रकार कोतवाली में पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों को मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर हरीश सिंह, कैसर परवेज, मो.फिरोज खां, हरीनाथ यादव, आफताब अंसारी, ओबैदुल्ला असरी, खुर्शीद खां, गंगाधर बरनवाल, हैदर संजरी, अजमल हबीब, फरहान कुरैशी, अमजद अंसारी, गफरान खां सहित आदि पत्रकार मौजूद रहें। -

गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन
गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजनकृपाशंकर यादवगाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में बुधवार किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद आये मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा आधुनिक दुनिया मे लोकतंत का विकास हुआ है। प्रेस का कितना महत्व है वो इस बात से समझा जा सकता है कि अगर किसी शासक के खिलाफ लिखना शुरू कर दे तो पूरी शियसत हिल जाती है। प्रेस किसी भी समाज का प्रेरणा होता है इसलिए शक्तिशाली शाशक भी इसकी महत्ता को नजर अंदाज नही करते है। आज सरकार की जो भी नीतियां है प्रेस के माध्यम से एक आम जन तक बहुत आसानी से पहुँच जाता है। पत्रकार न किसी धर्म न किसी जाति को देखते हैं बस बहुत ही अच्छे ढंग से हर समाचार को कवरेज करते हैं। न्यायमूर्ति शमीम अहमद अपने उद्बोधन के बीच शायरी भी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले के लोग देश की सेवा करने में अग्रणी रहते हैं वैसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी गाजीपुर का अलग ही पहचान है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मौजूद उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गाजीपुर की पत्रकारिता बहुत ही शानदार रही है और आज भी है। पत्रकारिता जगत का ही योगदान होता है कि हम अपनी आवाज जन जन तक आसानी से पंहुचा देते हैं। सदर विधायक जय किशन शाहू ने कहा कि प्रेस क्लब ने पत्रकारों के हितों के लिए जो किया वी अभूतपूर्व कार्य है। मोहम्दाबाद विधायक शोएब अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा समाज को आईना दिखाने का काम करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि एक पत्रकार ही है जो बिना किसी लालच के समाज के लोगों की आवाज अखबार के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का काम करता है। नगर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता से देश को एक नया आयाम मिलता है। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंन्दन यति जी महाराज ने संस्कृत का श्लोक पढ़ने के बाद कहा कि यहाँ के पत्रकारों ने साधू सन्तो का सदैव सम्मान किया है। संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म व अपने कर्तव्यपरायणता को निभाने वालो के बीच बहुत हो रहना आनंदित करता है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं और जब बुद्धजीवी वर्ग जब साधू को पूछता है तो हर वर्ग पूछता है। सिर्फ गाजीपुर ही नही बल्कि पूरे धरातल के पत्रकारों की जगह मेरे दिल मे है। पत्रकार वो कलाकार हैं जो कुम्भकार है जो जब समाचार लिखते हैं तो हर बातों को छान कर उसे अच्छे से परखकर अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेश करते है। इस मौके राजेश कुशवाहा, शम्मी सिंह, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी राय, बृजभूषण दूबे, संतोष यादव, मुन्नीलाल पाण्डेय, अविनाश राय, विनोद पाण्डेय, बच्चा तिवारी, रणजीत सिंह, मो0 आजम कादरी मोहित श्रीवास्तव शशिकांत शर्मा, एस ए नय्यर आदि ने अपना अपना उद्बोधन दिया। इस मौके शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा आदि विविध क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वालो को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम व प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। अंत मे मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब के संरक्षण द्वय आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण’केके’, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, संस्थापक सदस्यो रविन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मुकेश उपाध्यक्ष, श्री राम राय, अमितेश सिंह, करुणेंद्र राय सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके उपरांत क्लब के सभी सामान्य सदस्यों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों सहित 107 सदस्यों को प्रेस क्लब के परिचय पत्र, बीमा प्रमाण पत्र दिया गया। बता दे कि प्रेस क्लब का कार्यक्रम दो सत्रों में चला। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण’केके’ ने किया। महासचिव ने प्रेस क्लब की उपलब्धियों को भी बताया कि प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारों के हितों के लिए किया गया है। जिसमें प्रेस क्लब ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए शपथ ग्रहण से पहले ही अपने सभी 100 से ज्यादा सदस्यों का 10 लाख का निःशुल्क बीमा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंत मे प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार ने प्रेस क्लब में आये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि प्रेस क्लब निरन्त अपने पत्रकार साथियों के हितों के लिए लड़ता रहेगा और साथ हमारा उद्देश्य पत्रकार को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सरकार से पत्रकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड की मांग करेगे जिससे पत्रकारों को आर्थिक रूप से और आकस्मिक चिकित्सा में सहायता मिल सके। -

गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों का अमर बलिदान है, वीर बाल दिवस – कमलेश चौधरी
पहल टुडेललितपुर- एस डी पी एस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वीर बाल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन याद दिलाता है कि शौर्य की पाराकाष्ठा के सामने कम आयु मायने नहीं रखती। पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा-‘ जब अन्याय और अत्याचार का घोर अंधकार था तब भी निराशा को पल भर के लिए भी हावी नहीं होने दिया। हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया। हर आयु के हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने अपने लिए जीने के बजाय इस मिट्टी के लिए मरने का संकल्प लिया। जब तक हमने अपनी विरासत का सम्मान नहीं किया तब तक दुनिया ने भी हमारी विरासत को भाव नहीं दिया। आज जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू किया है तब दुनिया का नजरिया भी बदला है।’ डिजिटल प्रदर्शनी और फिल्म का भी प्रसारण किया गया वीर बाल दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेष रूप से छोटे बच्चों को साहिबजादों के अनुकरणीय साहस के बारे में बताने और उन्हें शिक्षित करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। साहिबजादों के जीवन की कहानी और बलिदान का विवरण देने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जा रही है। इसी के सापेक्ष में एस0डी0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अपने शिक्षकों के साथ शामिल हुए और साहबजादों के बलिदान से रूबरू हुए इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अमीचंद्र शर्माने कहा कि छात्रों में देश, धर्म के प्रति आस्था विकसित करने के लिए वीर बाल दिवस एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम था। -

आज होगा मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ भव्य नगर प्रवेश
आज होगा मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ भव्य नगर प्रवेशपहल टुडेललितपुर- तालबेहट नगर के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 21 से 26 जनवरी 2024 तक होने वाले ऐतिहासिक पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव कार्यक्रम के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसका मंगलाचरण नववर्ष आगमन पर भजन संध्या एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी के महामास्तिकभिषेक से होगा। जिसके बाद पात्र चयन एवं भूमि पूजन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सानिध्य प्रदान करने के लिये आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ नगर आगमन आज 27 दिसंबर को होगा। जिसके लिये श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ 1 माह से तैयारी में जुटे हैं। धर्माबलंबियों ने मुनि संघ की आगुवानी के लिये नगरी को दुल्हन जैसा सजाया है एवं महिला पुरुष और बच्चों ने विशेष तैयारी की है। मुनि विनम्र सागर महाराज के साथ मुनि निस्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रमण सागर एवं छुल्लक हीरक सागर का शुभागमन अतिशय क्षेत्र बंधा जी से सेरौन जी होते हुए जखौरा से तालबेहट की धर्म नगरी में हो रहा है। ऐतिहासिक पंचकल्याणक कार्यक्रम की सफलता के लिये विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति ने पावागिरी के मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी को श्रीफल समर्पित किया। चतुर्दशी को दिगम्बर जैन नया मंदिर में जैन मिलन वासुपूज्य शाखा के तत्वाधान में णमोकार मंत्र एवं बहु मण्डल वासुपूज्य जिनालय के तत्वाधान में भक्तामर पाठ के बाद 48 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए दिगम्बर जैन मंदिर समिति, अहिंसा सेवा संगठन, वीर सेवा दल, जैन युवा सेवा संघ, जैन मिलन, पाठशाला समूह एवं महिला और बालिका मण्डल पूर्ण मनोयोग से जुटा है। विशाल जैन पवा ने सभी से मुनि संघ की आगुवानी में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। -

राजनैतिक दलों के उपस्थिति मे जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने ई0वी0एम0 गोदाम का किया स्थलीय निरीक्षण
कृपाशंकर यादवगाजीपुर । आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/मंत्रियों/प्रतिनिधियों के उपस्थिति मे रायफल क्लब गाजीपुर एवं आर टी0आई0 गाजीपुर में ई0वी0एम0 गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में सी0सी0टी0वी0 कैमरा हाई क्वालटी लगवाने का ई0वी0एम0 प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी निष्ठा से रखे एवं आस-पास किसी भी अन्य व्यक्त उपस्थित नही रहेगे। ई0वी0एम गोदान से निकलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी की उपस्थित में दरवाजे को बन्द कर शील किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। -

शहादत दिवस के अवसर पर वीर बाल दिवस के रूप में गोष्ठी आयोजित,सभी को श्रद्धांजलि अर्पित
ओपेंद्र कुमारगाजीपुर । सिक्खों के दसवें व अंतिम धर्म गुरु, गुरु गोविंद सिंह के दो अबोध पुत्रों जोरावर सिंह, फतेह सिंह तथा माता गुजरी देवी के शहादत दिवस के अवसर पर वीर बाल दिवस के रूप में गोष्ठी आयोजित कर तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई। नगर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस जांबाज वीर बालकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है कि कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया और फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था और लाख प्रयत्न के बावजूद उन वीर बालकों के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर क्रमशः 9 एवं 7 साल की उम्र में जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के बेटों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा 1699 में गोविंद सिंह जी के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रमुख एवं प्रमुख समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह,चरणजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, रास बिहारी राय, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, अविनाश सिंह, नितीश दुबे, शशिकांत शर्मा, मयंक जायसवाल ,संतोष जायसवाल, विजय राय मुन्ना,अजय कुशवाहा सहित नंदू कुशवाहा एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू ने किया।इसी क्रम में मोहम्मदाबाद, दिलदारनगर एवं जामानिया में गुरूद्वारे में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल सदर पश्चिमी अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत धरी कला मे गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी नेता रासबिहारी राय ने कहा कि बालकों और राष्ट्रीय प्रेरणास्रोत जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने प्राण गवांकर शहीद होना स्वीकार किया लेकिन मुगल आक्रांताओं की अधिनता स्वीकार न करते हुए साहस और शौर्य का परिचय दिया। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया यह निर्णय सिर्फ धर्म के प्रति अडिग साहस और शौर्य के प्रतिक फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह का सम्मान नहीं बल्कि सनातन सभ्यता संस्कृति के प्रत्येक भारतीय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस वीर उर्वरा भूमि के समस्त सनातनी राष्ट्रीय सम्मान व स्वाभिमान का यह पावन बलिदान दिवस है। संचालन पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज बिंद ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, मुरली कुशवाहा, रामजी बलवंत, उदय प्रताप सिंह मन्नू, प्रदीप बिंद गोरखनाथ विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। -

प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण
प्रधान संगठन ने कराया प्रधानों की समस्याओं का निस्तारणबुलंदशहर/औरंगाबादअखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक ब्लाक मुख्यालय जहांगीराबाद पर मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई ने सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुना। बैठक के पश्चात उन्होंने सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिलकर ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया।बैठक में संगठन की प्रगति और काम काज सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से सहयोग करने का आग्रह किया गया।बैठक की अध्यक्षता चौधरी जगमाल सिंह मावई ने की तथा संचालन जिला सचिव बिक्रम सिंह पाली परतापुर ने किया।इस अवसर पर मूलचंद गिरी मुल्तानी, योगेन्द्र सिंह कोड़ा शमशाबाद, सोनू कुमार भर्रा,कुशल कुरैना,पीतम माजरा, रविन्द्र स्याली झाया, नरेंद्र ईसनपुर,उदय सिंह डकरौली, नरेंद्र ककरई, रवि बादशाह पुर,पवन जसर, श्यौराज सिंह तहगौरा आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। -

गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के द्वारा सूरजकुंड मेला ग्राउंड में, तीन दिवसीय भव्य गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के द्वारा सूरजकुंड मेला ग्राउंड में, तीन दिवसीय भव्य गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
फरीदाबाद: गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के द्वारा सूरजकुंड मेला ग्राउंड में, तीन दिवसीय भव्य गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गुर्जर समाज की परंपरागत साहित्य एवं संस्कृति देखने को मिली। इस मेले में लगभग 18 राज्यों से लगभग 10 लाख से अधिक लोगों ने इस मेला में आकर इस गुर्जर महोत्सव की शोभा बढ़ाई है । गुर्जर महोत्सव में शैक्षणिक,संस्कृत,राजनीतिक तथा सामाजिक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
गुर्जर महोत्सव के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला । गुर्जर समाज की महिलाओं ने तरह-तरह के नृत्य एवं कला की प्रस्तुति की,एवं गुर्जर परंपरागत वेशभूषा में नजर आई। इस महोत्सव में गुर्जर समाज के धरोहर को दिखाने का अद्भुत प्रयास किया गया । जिसमें तरह-तरह के रंग-बिरंगे स्टॉल्स देखने को मिले और तरह-तरह की गुर्जर समाज की परंपरागत चीज स्टॉल पर नजर आई वहीं महिलाओं के लिए विशेष मंच बनाया गया जिसमें महिलाएं विशेष तौर पर अपने नृत्य एवं कल कई प्रस्तुति कर सकें, गुर्जर समाज की गुजरी बहाने माताएं जो घर में और अपने समाज में के बीच अपने कल की प्रस्तुति करती हैं उन सभी महिलाओं को एक मंच प्रदान किया गया जहां पर महिलाओं ने आकर अपने कल और संस्कृति को आगे बढ़ते हुए नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति की इस महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र विश्व विख्यात कलाकार वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजेश कुमार जी की कलाकृतियां रही राजेश कुमार जी ने 2000 से अधिक पेंटिंग्स बनाई है जिनको इस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. -

सर्दी से बचाव हेतु जिला कारागार में क्रिसमस डे पर जरूरतमंद बंदियों को बांटे गए गर्म कपड़े
सर्दी से बचाव हेतु जिला कारागार में क्रिसमस डे पर जरूरतमंद बंदियों को बांटे गए गर्म कपड़ेडीके निगमबुलंदशहर सोमवार को जिला कारागार में क्रिसमस के शुभ अवसर पर कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था डिनाइट विंग्स यंग फाउंडेशन दिल्ली के सह संस्थापक आनन्द सिंह तथा विवेक कुमार लाल राजीव गुप्ता एवं अन्य सदस्यों के द्वारा कारागार में निरूद्ध जरूरतमंद बंदियों को ठंड के मौसम में शीतलहर से बचाव हेतु 450 नग पुरूष जैकेट, 50 नग महिला जैकेट, 110 नग ऊनी कम्बल, 100 नग गर्म ट्राउजर एवं 10 नग महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को उम्र के अनुसार गर्म जैकेट वितरित की गई। उक्त संस्था के माध्यम से पूर्व में भी कारागार में निरूद्ध बंदियों के मानवीय सहयोग एवं कल्याण हेतु अनेकों धर्मार्थ कार्य किये गये हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग के लिए सहमति व्यक्त की गई हैं।
-

राष्ट्र चेतना मिशन ने पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
राष्ट्र चेतना मिशन ने पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत*बुलंदशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में आयोजित शिशु एवं बाल स्वयंसेवकों के पथ संचलन का राष्ट्र चेतना मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर स्वागत शिविर लगाकर पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया।सोमवार को नगर के जेपी जनता इंटर कॉलेज परिसर में एकत्रीकरण एवं बौद्धिक मार्गदर्शन के पश्चात सैकड़ों शिशु एवं बाल स्वयंसेवकों का नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन प्रारम्भ हुआ। जेपी जनता इंटर कॉलेज से आरंभ होकर अस्पताल रोड, पुरानी यादगार कोतवाली रोड, मोती बाग तिराहा, काला आम चौराहा होते हुए वापस कॉलेज में संपन्न हुआ।इस दौरान शोभा यात्रा के मार्ग पर शहीद चौक के निकट राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा भव्य स्वागत शिविर लगाकर दर्जनों पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्ति वाचन और भारत माता के जयघोष के साथ पुष्पवर्षा कर नन्हे मुन्ने संघ स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। 4 वर्ष से 14 वर्ष तक के सैकड़ों बच्चे पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।स्वागत समारोह में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, प्रियंका सिंह, वन्दना अग्रवाल, सह सचिव मयूर अग्रवाल, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, नगर संयोजक विकास सिंह, नगर सह संयोजक रवि पाल, श्याम मकवाना, अजयवीर भाटी, धनंजय सिंह, देवेश शर्मा, विशाल सिंह, हर्ष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संघ के विभाग संघचालक डॉक्टर वीरेन्द्र गर्ग, विभाग व्यवस्था प्रमुख सुनील शर्मा, जिला प्रचारक पंकज कुमार, जिला कार्यवाह अमित कुमार, नगर संघचालक विनोद कुमार, नगर कार्यवाह मनोज कुमार, नगर विद्यार्थी प्रमुख यश गोस्वामी आदि शामिल रहे।