Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

    मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

    शिमला/सुंदरनगर(मंडी)

    भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मंडी मनाली नेशनल हाईवे 6 मील तथा 9 मील के पास मलबा पत्थर तथा चट्टानें गिरने के कारण बंद है। 6 मील में देर शाम ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हुई है व परिवार के अन्य लोग गंभीर घायल हैं।

    नेशनल हाईवे रात से ही बंद है। मंडी कुल्लू वाया कटौला दो स्थानों कांडी तथा चढ़ी नाला में पत्थर मलबा गिरने से बंद है। पंडोह से गोहर के बीच में गोहर से 5 किलोमीटर टिल्ली नामक स्थान पर भारी मलबा गिरने से यह सड़क भी बंद है।

    जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की बस

    मंडी क्षेत्र में कल देर शाम से ही लगातार बारिश हो रही है और भी सड़के बंद होने के समाचार आ रहे हैं। चक्कीमोड़ के पास सुबह आठ बजे भूस्खलन होने से बंद हुआ कालका शिमला नेशनल हाईवे 10:15 बजे यातायात के लिए बहाल हो गया है। करीब दो घंटे हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    वहीं सुंदरनगर से सुबह 5 बजे शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बस डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। हादसे के दौरान बस में 12 यात्री मौजूद थे।

    हादसे में चालक-परिचालक सहित सभी यात्रियों को को  चोटें आई है।  घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया है।

    बस सुबह 5:00 बजे सुंदरनगर से रवाना हुई थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया परिवहन निगम की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

    पॉपुलर का पेड़ गिरा
    कुल्लू अस्पताल के पास पॉपुलर का पेड़ गिरा गया। घटना में लोग बाल-बाल बच गए। अस्पताल जाने वाली सड़क से वाहनों को आवाजाही थम गई है।
    अस्पताल के आसपास दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। गनीमत रही कि कोई भी चपेट में नहीं आया।

    गाड़ी पर गिरे पत्थर

    मणिकर्ण से करीब 3 किमी पीछे गोज गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी किसी स्थानीय व्यक्ति की बताई जा रही है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं है।

    मेडिकल कॉलेज में घुसा पानीबारिश के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पानी और मलबा घुस गया। इस कारण मरीजों को लाने और ले जाने सहित स्टाफ को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पूरा कॉलेज परिसर तालाब बन गया।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार दो नेशनलन हाईवे समेत 395 सड़कों पर आवाजाही ठप है। 1184 बिजली ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे बार बार भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो रहा है।

    जिंदा जला मजदूर

    जुब्बल क्षेत्र के गांव बोली नाला में सुरेंद्र सिंह पुत्र बिद्धु राम के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग से दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक बहादुर (40) निवासी रोमाछाप काठमांडू नेपाल रहता था। आग में जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में  करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है।

  • मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप, लगीं वाहनों की लंबी कतारें

    मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप, लगीं वाहनों की लंबी कतारें

    सहारनपुर

     शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही जोरदार बारिश के चलते शुक्रवार  सुबह मोहंड से ऊपर सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। थाना पुलिस ने बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।

    इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई बड़े वाहनों को कलसिया मार्ग से होते हुए वाया हरबर्टपुर तथा बिहारीगढ़ से रोशनाबाद हरिद्वार को होते हुए वाहनों को देहरादून भिजवाया।

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहड से ऊपर जोरदार बारिश के चलते नदी मैं पानी आने के कारण पानी ने सड़क का एक हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया जिससे आधी सड़क धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

    सूचना मिलते ही मोहंड पुलिस चेक पोस्ट से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बड़े वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया पुलिस ने कुछ वाहनों को बिहारीगढ़ से बाया रोशनाबाद हरिद्वार से देहरादून तथा कुछ वाहनों को कलसिया मार्ग से बाया हरबर्टपुर को देहरादून भिजवाया।

    थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया की देर रात से शिवालिक के पहाड़ों में जोरदार बारिश हो रही थी सुबह 6:00 बजे सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिस पर बड़े वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है। छोटे वाहन निकल रहे हैं। एनएच कंपनी के कर्मचारी आरबीएम व मिट्टी डालकर शीघ्र ही सभी वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा।

  • हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार

    हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार

    उत्तराखंड

    बारिश के चलते प्रदेश में कई हिस्सों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।

    उधर ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आई हुई है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से ढालवाला की कॉलोनी से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। सात मोड़ से आगे काली मंदिर के पास रोड पर भारी मलबा आ गया है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर आया आया हुआ है।

    सहारनपुर रोड के पास धंसी सड़क
    हरिद्वार में सुबह छह बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। दूसरी तरफ सहारनपुर रोड मोहंद के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। जिससे यहां वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई।
    रुड़की के राजेंद्र नगर में हाई टेंशन लाइन के तार टूटने से घरों में उपकरण और समान फुंक गए। इस दौरान यहां एक भैंस भी मर गई।

  • अल्मोड़ा में चार सड़कें बंद

    अल्मोड़ा में चार सड़कें बंद

    अल्मोड़ा। जिले में बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण चार सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमने से 20 गांवों में रहने वाली चार हजार की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।

    जिले में बारिश के दौरान पैसिया-पिपना, बलमरा-गुदलेख, जैती-नयासंग्रोली, गोलूछीना श्रीखेत-भिटारकोट सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हैं। पैसिया-पिपना सड़क को मलबा हटाकर खोल दिया गया लेकिन अन्य सड़कों को खोलने में सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों को पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

  • मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान

    मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान

    रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ

    रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांचों के शव बरामद किए गए हैं। राजमार्ग का 80 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त है। इस कारण दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

    सुबह छह बजे से ही राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में मलबा सफाई का काम शुरू हो गया था। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनों से मलबे के साथ भारी बोल्डरों को तोड़कर साफ किया जा रहा था। शाम पांच बजे मलबा हटाते समय एक वाहन भी दिखाई दिया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने प्रभावित हिस्से में रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे की सफाई कर वाहन को निकाला। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतकों के पास मिले फोटो पहचान पत्र के आधार उनकी शिनाख्त की गई। मृतकों के नाम जिगर आर मोदी, देसाई महेश, मनीष कुमार, मिंटू कुमार और पारिक दिव्यांश हैं। सभी गुजरात के रहने वाले हैं।

  • आशारोड़ी-मोहंड के बीच सड़क धंसी, सहारनपुर रोड पर घंटों जाम

    आशारोड़ी-मोहंड के बीच सड़क धंसी, सहारनपुर रोड पर घंटों जाम

    पहाड़ी इलाके में भारी बारिश के कारण आशारोड़ी और मोहंड के बीच सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कई घंटे तक सहारनपुर रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को ठीक कराकर यातायात को सुचारू कराया। दोनों तरफ से आने वाले वाहन दोपहर करीब 12 बजे तक डायवर्ट कर निकाले गए।

    पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के कारण सहारनपुर रोड पर मोहंड और डाट काली मंदिर के मध्य सड़क का आधा हिस्सा धंस गया। इस कारण देहरादून-सहारनपुर रोड पर लंबा जाम लग गया और देहरादून से सहारनपुर, शामली, मेरठ, दिल्ली, अंबाला और पानीपत जाने वाली बसें फंस गईं। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिस ने सड़क की एक लाइन चलवाकर छोटे वाहनों को निकाला। बाॅर्डर पर दोनों तरफ से वाहनों को डायवर्ट कराया गया। इसके चलते सहारनपुर से देहरादून आने वाले यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा। यूपी की ओर से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कराकर रोशनाबाद हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए भेजा गया। एनएचएआई की मदद से सड़क को सही कराकर यातायात सुचारू कराया गया।

  •  भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

     भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

    रुद्रप्रयाग

    गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता 18 लोगों में से आज शनिवार को सुबह दो शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक शव महिला का और एक युवती का है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थीं, जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनकी तलाश में गौरीकुंड में रेस्क्यू अभियान जारी है।

    वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

    मलबे में दबी कारपांच की मौत
    वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांचों के शव बरामद किए गए हैं। राजमार्ग का 80 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त है। इस कारण दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

    सुबह छह बजे से ही राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में मलबा सफाई का काम शुरू हो गया था। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनों से मलबे के साथ भारी बोल्डरों को तोड़कर साफ किया जा रहा था। शाम पांच बजे मलबा हटाते समय एक वाहन भी दिखाई दिया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने प्रभावित हिस्से में रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे की सफाई कर वाहन को निकाला। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए।

  • भाकियू के ट्रैक्टर मार्च में उमड़ा किसानों का सैलाब

    भाकियू के ट्रैक्टर मार्च में उमड़ा किसानों का सैलाब

     मुजफ्फरनगर/मेरठ

    भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकरआज ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मुजफ्फरनगर शहर से भाकियू का ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ जो मेरठ के उर्जा भवन तक पहुंचा है। यहां पंचायत कर किसानों की विभिन्न समस्याएं किसान उठाएंगे।

    राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से ट्रैक्टर की कतार शहर में आर्य समाज रोड से मीनाक्षी की चौक की तरफ रवान हुई। किसान बाढ़ क्षेत्र के लिए मुआवजा मांग रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ से फसलें चौपट हो गई है। किसानों को बड़ी राहत दी जानी चाहिए।

    तिरंगा मार्च देहात क्षेत्रों से शुरू हुआ जो मेरठ के ऊर्जा भवन पर समाप्त होगा, उसके बाद यहां पंचायत होगी। इस दौरान बिजली, गन्ना, आवारा पशु समेत किसानों की सभी समस्याओं को उठाया जाएगा।

    भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर तिरंगा मार्च मेरठ की सभी तहसील से होकर ऊर्जा भवन पहुंचा। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।

    बिजनौर में कलक्ट्रेट पर दिया धरनाउठाई गुलदारमुक्त बिजनौर की मांग
    बिजनौर जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले सैकड़ो किसानों ने बिजनौर शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद किसान कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। किसान गुलदार मुक्त बिजनौर की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा बिलाई शुगर मिल से किसानों का पूर्ण गन्ना भुगतान कराने की मांग भी मुख्य रूप से रही।

    मेरठ में  सैंकड़ो ट्रैक्टर लेकर ऊर्जा भवन पहुंचे किसानपंचायत में हुए शामिल
    मेरठ में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार को तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मेरठ में सरधना, मवाना तहसील समेत कई गांवों से भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रेक्टर में सवार होकर ऊर्जा भवन पहुंचे। इस दौरान साकेत चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। किसान ऊर्जा भवन पहुंच कर यहां धरने पर बैठ गए।

    जिला अध्यक्ष अनुराग ने किसानों की बिजली से संबंधित समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अनाप शनाप बिल बनाकर भेजे जा रहे है। उन्होंने खाद गोदामो पर खाद न होने की समस्या, गन्ना भुगतान न होने, आवारा पशु आदि समस्याओं को उठाया। किसान प्रशाशनिक अधिकारोयो को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

    राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत भी पंचायत में पहुंचे। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान न होना, गन्ने के दाम में वृद्धि न होना, बिजली फ्री न होना किसानों की मुख्य समस्या है।

  •  रोडवेज ई-बसों से कराएगा धार्मिक स्थलों की यात्रा

     रोडवेज ई-बसों से कराएगा धार्मिक स्थलों की यात्रा

    वाराणसी

    उत्तर प्रदेश में पहली बार परिवहन निगम वाराणसी से बाहर 250 किलोमीटर की परिधि में ई-बसों का संचालन करेगा। योजना के पहले चरण में धार्मिक स्थलों और परिक्षेत्र के जिलों को जोड़ा जाएगा। परिवहन निगम ई-बसों से धार्मिक स्थलों को जोड़ने से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा दिया है। इसके लिए परिवहन निगम 50 ई-बसों को अपने बेड़े में शामिल करेगा।

    परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र के प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, दो चरणों के पहले भाग में प्रयागराज, चित्रकूट और अयोध्या आदि जिलों को जोड़ने की योजना है। इसके बाद दूसरे भाग की योजना बाद में घोषित की जाएगी। शहर के साथ पूरे परिवहन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए यह योजना लागू की जा रही है। इसमें 42 सीटर बसों का संचालन होगा।

  • नदी में गिरी बोलेरो गाड़ी, छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात की मौत; चार घायल

    नदी में गिरी बोलेरो गाड़ी, छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात की मौत; चार घायल

    चंबा

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात लोगों की मौत हो गई।  तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर बैरा नदी में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की जान चली गई। चार लोग घायल हैं। बोलेरो गाड़ी मंगली से तीसा की ओर रही थी कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया।

    एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि 6 पुलिस कर्मचारियों समेत 7 लोगों की मौत हुई है। तीन घायलों को मेडिकल कालेज चंबा रैफर किया गया है। एक सिविल अस्पताल तीसा में उपचाराधीन है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।