Tag: AAJ KI TAJA NEWS

  • कमिंस ने कहा हमें जीत की है सख्त जरूरत, मेंडिस बोले-टॉस होगा अहम, लखनऊ में होगा मुकाबला

    कमिंस ने कहा हमें जीत की है सख्त जरूरत, मेंडिस बोले-टॉस होगा अहम, लखनऊ में होगा मुकाबला

    कमिंस ने कहा हमें जीत की है सख्त जरूरत, मेंडिस बोले-टॉस होगा अहम, लखनऊ में होगा मुकाबला

    लखनऊ
    ऑस्ट्रेलिया की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। यह बीते कुछ वर्ल्ड कप में पहला मौका है जब आस्ट्रेलिया की इतनी दयनीय शुरूआत हुई है।

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि यह सच कि हम विश्वकप में जैसा स्टार्ट चाहते थे, वैसा नहीं हुआ। शुरुआत में लगातार दो हार का सामना करना भी निराशाजनक रहा। इस समय टीम को एक बड़ी जीत की दरकार है, ताकि हम अगले मुकाबलों के लिए दमदार वापसी कर सके।

    संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि लगातार दो हार के बावजूद ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बना हुआ है। हम बहुत दबाव में नहीं आए है। एक बड़े अंतर की जीत हमें इस मुश्किल से निकाल सकती है। श्रीलंका के खिलाफ हम पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। अपनी टीम में बदलाव के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि टीम में ज्यादा बदलाव करके हम विनिंग ट्रैक पर वापस लौट आएंगे। अंतिम एकादश में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इकाना स्टेडियम की पिच के बारे में कमिंस ने कहा कि पिच अच्छा खेल रही है। यहां गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों के लिए काफी कुछ है। दक्षिण अफ्रीका की तरह श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी रन बन सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला है, जिसमें जीत के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत बल्लेबाजी है। इसलिए हम अपनी ताकत के हिसाब से ही खेल की रणनीति तय करेंगे। कुशल मेंडिस के इस बयान से यह तय है कि टॉस जीतने की दशा में वह पहले बल्लेबाजी कर सकते हैं ताकि एक बड़ा स्कोर बनाकर वह ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ले सकें। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाक के खिलाफ मुकाबले में उनके महत्वपूर्ण गेंदबाज महिषा और पथिराना ने बेहतर लाइन लेंथ से गेंदबाजी नहीं की थी। इस वजह से बाई के कई रन गए। निश्चित तौर पर यह दोनों बहुत ही अच्छे गेंदबाज हैं। अभ्यास के जरिए दोनों खुद को बेहतर रूप से तैयार कर रहे हैं। आने वाले समय में यह और बढ़िया गेंदबाजी करके टीम की जीत में मदद करेंगे।

  • सीएम योगी बोले: अब समझाने-बुझाने का समय नहीं रहा, महिलाओं के साथ हुआ अपराध तो तुरंत भुगतना होगा परिणाम

    सीएम योगी बोले: अब समझाने-बुझाने का समय नहीं रहा, महिलाओं के साथ हुआ अपराध तो तुरंत भुगतना होगा परिणाम

    सीएम योगी बोले: अब समझाने-बुझाने का समय नहीं रहा, महिलाओं के साथ हुआ अपराध तो तुरंत भुगतना होगा परिणाम

    लखनऊ
    लोकभवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना स्तर पर दर्ज होने वाले महिला अपराध के मामलों की स्वयं मॉनिटरिंग करें।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से अपराध करने वालों को सख्त संदेश दिया। कहा, अब ऐसा करने वालों को कोई अवसर दिए बगैर मौके पर ही सख्ती से निपटेंगे। समझाने-बुझाने का समय नहीं रहा। महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को नजरिया बदलने की चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर कोई भी महिलाओं के साथ अपराध करेगा तो उसे तत्काल परिणाम भुगतना होगा।

    लोकभवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना स्तर पर दर्ज होने वाले महिला अपराध के मामलों की स्वयं मॉनिटरिंग करें। रिपोर्ट तैयार कर देखें कि क्या कार्रवाई हुई। अगर थाना स्तर पर महिला अपराध के मामलों में कार्रवाई नहीं होती है तो वहां के अधिकारी भी नहीं छोड़े जाएंगे। सीएम ने कहा कि महिला व बाल सुरक्षा से जुड़े मसलों को सरकार गंभीरता से ले रही है। किसी को भी महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने की छूट नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि यूपी में महिला संबंधी अपराधों में गिरावट आई है। अभियोजन में तेजी आई है और महिला अपराधों में सजा सुनिश्चित कराने में यूपी देश का पहला राज्य है।

    महिलाओं का किया सम्मान
    मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें लखनऊ निवासी इसरो की वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करिधाल श्रीवास्तव, एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मलहोत्रा और बुनकर कलाकार पद्मश्री हेमोप्रोवा सूतिया शामिल रहीं।

  • पुरानी पेंशन के लिए खोला मोर्चा: 30 अक्तूबर से होगा आंदोलन, बनाई जाएगी मानव श्रृंखला, होगा विधान सभा का घेराव

    पुरानी पेंशन के लिए खोला मोर्चा: 30 अक्तूबर से होगा आंदोलन, बनाई जाएगी मानव श्रृंखला, होगा विधान सभा का घेराव

    पुरानी पेंशन के लिए खोला मोर्चा: 30 अक्तूबर से होगा आंदोलन, बनाई जाएगी मानव श्रृंखला, होगा विधान सभा का घेराव

    लखनऊ
    पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक सांसदों के नाम खुला पत्र जारी कर उन्हें दिया जाएगा। सात नवंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

    प्रदेश भर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो रहा है। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) ने शनिवार को आयोजित संकल्प सम्मेलन में इसके लिए 30 अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। साथ ही ओपीएस समाप्त करने, संविदा, मानदेय, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण का भी मुद्दा उठाया है।

    सहकारिता भवन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक सांसदों के नाम खुला पत्र जारी कर उन्हें दिया जाएगा। सात नवंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली व मंडल मुख्यालयों पर सम्मेलन होगा। 15 दिसंबर को पीएम, वित्त मंत्री व केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा और लखनऊ में विधान भवन के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 16 जनवरी को विधान भवन पर प्रदर्शन करेंगे।

    महासचिव आरके निगम ने कहा कि संविदा कर्मियों व शिक्षकों के नियमितीकरण व न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, निजीकरण प्रथा समाप्त कर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक हटाई जाए। निर्वाचित पदाधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए। उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में घोषित आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत विभिन्न कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने समर्थन भी दिया है। सम्मेलन को तेज बहादुर शर्मा, मंसूर आलम अंसारी, पंकज यादव, आरके वर्मा, द्वारिका पांडेय, मुकेश द्विवेदी, केके मिश्रा, दिनेश रावत समेत कई ने संबोधित किया।

    पुरानी पेंशन की बहाली के लिए तीन नवंबर को दिल्ली में महारैली
    अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ओर से तीन नवंबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों के समर्थन में महारैली होगी। इसकी सफलता के लिए महासंघ ने शनिवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में गोष्ठी कर कर्मचारियों को जागरूक किया और रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

    गोष्ठी में महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि महारैली के बाद भी सरकार नहीं चेती तो कर्मचारी कड़े फैसले लेने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि महारैली में कर्मचारियों-शिक्षकों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाने, आठवें वेतन आयोग के गठन, संविदा व्यवस्था समाप्त करने, कोरोना काल में फ्रीज डीए व डीआर को बहाल करने समेत कई मांगें उठाई जाएंगी। मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महारैली में केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी-शिक्षक व आउटसोर्सिंग कार्मिक भी शामिल होंगे। गोष्ठी को हेमंत सिंह खड़का, विनोद बुद्धि राम, संदीप पांडेय, कमलेश मिश्रा, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अफीफ सिद्दीकी व अमित शाही ने भी संबोधित किया।

  • यूपी में फर्जीवाड़ा: सरकारी दफ्तरों में वसूली के लिए अधिकारियों ने रखे बाहरी आदमी, फाइल-पासवर्ड तक सीधी पहुंच

    यूपी में फर्जीवाड़ा: सरकारी दफ्तरों में वसूली के लिए अधिकारियों ने रखे बाहरी आदमी, फाइल-पासवर्ड तक सीधी पहुंच

    यूपी में फर्जीवाड़ा: सरकारी दफ्तरों में वसूली के लिए अधिकारियों ने रखे बाहरी आदमी, फाइल-पासवर्ड तक सीधी पहुंच

    लखनऊ
    सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले राज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। विभाग में तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘वसूली’ के लिए निजी कारिदें तैनात कर रखे हैं।

    राज्य कर विभाग में बाहरी लोगों से काम कराए जाने की शिकायतें खुफिया जांच में सही पाई गई हैं। जांच में पता चला कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न खंडों, मंडलीय और उप मंडलीय कार्यालयों में निजी लोगों से दफ्तर का काम करा रहे हैं। ये निजी लोग संवेदनशील फाइलों से लेकर ‘लेनदेन’ तक का काम करते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन रिया केजरीवाल ने सभी संयुक्त आयुक्तों से निजी लोगों से काम न कराने का प्रमाण पत्र मांगा हैै। इसके बाद जिस कार्यालय में निजी व्यक्ति काम करते पाए जाएंगे, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले राज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। विभाग में तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘वसूली’ के लिए निजी कारिदें तैनात कर रखे हैं। इन कारिंदों के पास न सिर्फ विभागीय पासवर्ड हैं, बल्कि संवेदनशील फाइलों तक सीधी पहुंच है। 700 से ज्यादा कारोबारियों की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि अधिकारियों के निजी कारिंदे उन्हें धमकी देते हैं और वसूली करते हैं। यह शिकायत वाणिज्य कर वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक सेवा संघ ने 16 सितंबर को पहली बार लिखित में की थी। राज्य कर आयुक्त के इस पत्र में आरोप लगाया था कि विभिन्न जोनल कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों से राजकीय कार्य कराया जा रहा है।

    सभी संयुक्त आयुक्तों से मांगा गया प्रमाण पत्र
    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि निजी व्यक्तियों से किसी सूरत में विभागीय कार्य न कराए जाएं। किसी कार्यालय में निजी व्यक्ति से काम कराने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी राज्य कर आयुक्त को प्रमाण पत्र देंगे कि उनके कार्यालय में कोई निजी व्यक्ति कार्य नहीं करता है। इसकी जांच राज्य कर की एक विंग औचक छापा मारकर करेगी।

  • इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

    इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

    इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

    लखनऊ
    एमपी में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट जीती थी, जबकि छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान वाली सीटों पर उसकी मुख्य लड़ाई भाजपा से हुई थी।

    मध्य प्रदेश में पहली बार सपा और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन के तहत सपा को सात सीटें देने पर सहमति बन गई है, जबकि दो अन्य सीटों पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह किए जाने की पूरी संभावना है।

     

    एमपी में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट जीती थी, जबकि छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान वाली सीटों पर उसकी मुख्य लड़ाई भाजपा से हुई थी। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सपा के सात विधायक जीते थे। इस बार सपा ने गठबंधन के तहत 10-12 सीटें मांगी थीं। इस मुद्दे पर सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और कांग्रेस के एमपी के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बीच कई राउंड की बातचीत हुई।

    राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, सपा को रीवा, दतिया, पन्ना और छतरपुर जिलों में सात सीटें दी जाएंगी। दो और सीटों पर सपा ने दावा किया है। यह दावा भी कांग्रेस हाईकमान के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है। अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाएगा। इंडिया के एक प्रमुख नेता ने बताया कि नवरात्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जो सूची जारी करेगी, उसमें सपा की दी गई सीटों के प्रत्याशी भी शामिल होंगे।

  • शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ सीईपीसी का कालीन मेला

    शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ सीईपीसी का कालीन मेला

    शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ सीईपीसी का कालीन मेला
    विदेशी बायरों को लुभाने में सफल रहा भदोही का कालीन मेला
    अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेला के आयोजन से निर्यात के नए क्षितिज पर कालीन नगरी
    भदोही के कालीन मेला में पूरे 300-400 करोड़ का अनुमानित व्यापार
    आफताब अंसारी
    भदोही। कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित इंडिया कार्पेट एक्सपो के 45वें संस्करण को दुनिया भर से एक्सपो मे 255 विदेशी खरीदारों और 250 से अधिक खरीद प्रतिनिधियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
    जिसमे मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कज़ाकिस्तान, स्वित्ज़रलैंड, ताइवान, टर्की, यूएसए जैसे देश शामिल है। प्रतिभागियों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार 3000-4000 बिजनेस इंक्वारी प्राप्त हुई। जिससे 300-400 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल व जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद के साथ 9 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने बताया कि भाग लेने वाले सदस्यों से प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार भागीदार तथा एक्सपो में आने वाले विदेशी खरीदार बहुत खुश थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऐसा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिभागियों ने प्रशासनिक समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया ।
    इस मौके पर सीईपीसी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गोम्बर, प्रशासनिक समिति के सदस्य महावीर प्रताप शर्मा, मो.वासिफ अंसारी, सूर्यमणि तिवारी, असलम महबूब, फिरोज वजीरी, इम्तियाज अंसारी, अनिल कुमार सिंह, श्रीराम मौर्य, दर्पण बरनवाल, रोहित गुप्ता, रामदर्शन शर्मा, गुलाम नवी भट्ट, कुलदीप राज वाटल, शेख आशिक अहमद, बोधराज मल्होत्रा, विजेंद्र सिंह जागलान एवं डॉ.स्मिता नागरकाटि अधिशासी निदेशक सचिव सहित इस एक्सपो की सफ़लता से काफी प्रसन्न दिखें। सीईपीसी भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के सर्वोत्तम हित में सभी सदस्यों-निर्यातकों से समान सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।
  • अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा, सभी को हक और सम्मान मिलेगा

    अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा, सभी को हक और सम्मान मिलेगा

    अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा, सभी को हक और सम्मान मिलेगा

    लखनऊ
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना से जातियों के पिछड़ेपन का पता चल सकेगा। इससे वंचित जातियों को उनका हक और सम्मान मिलेगा।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा। जिन जाति के लोगों को अभी तक उनका हक और सम्मान नहीं मिला है उन्हें उनका हक मिलेगा। इससे पता चल सकेगा कि कौन सी जातियां विकास में पीछे छूट गई हैं।

    उन्होंने कहा कि जाति जनगणना जरूरी है। इससे उन्हें वो हक मिलेगा जिसकी बात बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर करते थे। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

    इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी खुलकर जातीय जनगणना की वकालत करते रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जातीय जनगणना कराने के साथ ही आर्थिक सर्वे कराने का वादा किया है।

    कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जातीय जनगणना एक प्रमुख मुद्दा बनेगा।

  • 22 जनवरी को अयोध्या न आएं प्रोटोकॉल धारक, चंपत राय बोले – हम नहीं कर पाएंगे इनकी सेवा

    22 जनवरी को अयोध्या न आएं प्रोटोकॉल धारक, चंपत राय बोले – हम नहीं कर पाएंगे इनकी सेवा

    22 जनवरी को अयोध्या न आएं प्रोटोकॉल धारक, चंपत राय बोले – हम नहीं कर पाएंगे इनकी सेवा

    लखनऊ
    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को प्रोटाकॉल धारक लोगों के अयोध्या आने पर हम उनकी सेवा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, वो प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय होने की बात टाल गए।

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में स्पष्ट तौर पर कहा कि 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रोटोकॉल धारक अयोध्या न आएं, ताकि समारोह में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

    उन्होंने कहा कि राज्यों के सीएम, राज्यपाल और राजदूत इनके साथ संवैधानिक प्रोटोकॉल है। 22 जनवरी को इनकी सेवा न हम कर पाएंगे न ही यहां का प्रशासन। चंपत राय के इस बयान के बाद पुष्ट हो गया है कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही होगी।

     

    चंपत राय के इस बयान के बाद जब उनसे सवाल किया गया कि पीएमओ की ओर से प्राणप्रतिष्ठा की तिथि तय कर दी गई है तो वे सवाल को टाल गए। हालांकि अब यह तय माना जा रहा है कि नए मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही होनी है। अब केवल पीएमओ से पीएम के अयोध्या आने की तिथि घोषित होना बाकी है। तैयारियां भी 22 जनवरी के हिसाब से की जा रही हैं।

    विहिप का विदेश विभाग करेगा विदेशी भक्तों से संपर्क
    चंपत राय ने बताया कि विदेशी भक्तों से अपील की जा रही है कि अपने-अपने देश की तारीख वह स्वयं तय करें, ताकि उन्हें अयोध्या आने पर सुविधा देने में आसानी हो। विदेश के प्रवासी भारतीयों से संवाद के लिए कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं। विहिप के विदेश संपर्क विभाग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवासी भारतीय इनसे संपर्क कर जरूरी सुविधा व जानकारी ले सकते हैं। हमारा प्रयास है कि रामभक्तों के लिए बेहतर व्यवस्था की जा सके।

  • पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल चुनौती

    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल चुनौती

    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल चुनौती

    आलोचनाओं में घिरी इकाना स्टेडियम की सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार किया है।

    विश्वकप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल चुनौती है। पहली बार लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां जीत का स्वाद चखना चाहेगी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका इकाना स्टेडियम में अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी, जो बीते साल शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। मुकाबला शुरू हो चुका है। सभी अपडेट्स के लिए क्लिक करें ये लिंक – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

     

    बुधवार को दोनों टीमों ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उधर, खेल के रोमांच का आनंद लेने के लिए दर्शन स्टेडियम पहुंच रहे हैं। सुबह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अभ्यास किया।

    स्टोनिइस की वापसी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत
    चेन्नई में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम डैमेज कंट्रोल का लक्ष्य लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। टीम में मार्कस स्टोइनिस की वापसी तय है, जो हैमस्टैंग के चलते भारत के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। इस हरफनमौला खिलाड़ी को इकाना स्टेडियम में खेलने का खासा अनुभव है।

    वे आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए कमिंस एंड कंपनी को बेहतर खेलना होगा। मिचेल स्टार्क और हेजलवुड के अलावा युवा लेग स्पिनर एडम जांपा के ऊपर गेंदबाजी का दारोमदार होगा, जबकि बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ, अनुभवी वार्नर और लाबुशने को बेहतर खेल दिखाना होगा।
    बुलंद हौसले के साथ उतरेगी अफ्रीकी टीम
    विश्वकप के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 102 रनों के भारी अंतर से हराने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम बुलंद हौसले के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। टीम की बल्लेबाजी लय में है। श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन डीकॉक (100), मार्कराम (106) और रासी डुसेन(108) रनों की धमाकेदार शतकीय पारियां खेली। टीम के फिरकी गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी और केशव महाराज फार्म में हैं। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की है। इन दोनों गेंदबाजों भारत में रिकार्ड अच्छा रहा है।

    विश्वकप में आमने सामने
    कुल मैच खेले 6
    ऑस्ट्रेलिया जीता 3
    दक्षिण अफ्रीका जीता 2
    टाई 1

    नई पिच किस करवट बदलेगी, देखना अहम
    आईपीएल में लो-स्कोरिंग मुकाबले को लेकर आलोचनाओं में घिरी इकाना स्टेडियम की सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार किया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले में पिच के व्यवहार को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मुकाबले के लिए नियत की गई स्टेडियम की पिच नंबर चार को बेहतर बताया, लेकिन वे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी अथवा गेंदबाजी करने को लेकर कोई भी फैसला बताने से बचते दिखे।

    टीमें
    ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

    दक्षिण अफ्रीका- तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।

  • सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए शांति एवं सद्भावना समितियों की बैठक जरूर करें। उन्हें जरूरी निर्देश दे दें ताकि वे जनता के बीच जाकर सामंजस्य स्थापित कर सकें। इस दौरान सीएम ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

    सीएम योगी, बुधवार की शाम सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए। उन्होंने रात में गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ दशहरा की तैयारियों और विकास कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।

    सीएम ने कहा कि दशहरा और अन्य त्योहारों को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएं। दुर्गा प्रतिमाओं को सड़क पर न रखा जाए, ताकि रास्तों पर जाम न लगे। प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी तैयारियों को समय से पूरा करा लें। जुलूस के मार्गों की जांच करके ढीले बिजली के तारों, जर्जर खंभों को ठीक कर लिया जाए।

    उन्हाेंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए शांति एवं सद्भावना समितियों की बैठक जरूर करें। उन्हें जरूरी निर्देश दे दें ताकि वे जनता के बीच जाकर सामंजस्य स्थापित कर सकें। इस दौरान सीएम ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उसे समय से पूरा कराया जाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के प्रगति की निगरानी जरूर करें।

    बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन आदि मौजूद रहे।