Category: Uncategorized

  • स्वाद की दुनिया में सीवान के लाल का धमाल

    स्वाद की दुनिया में सीवान के लाल का धमाल

    स्वाद में वह ताकत होती है, जो हर किसी को अपना मुरीद बना सकती है। …और जुनून में वह शक्ति होती है, जो कभी देश में रोजगार खोजने वाले एक युवक को अमेरिका में उद्यमी बनाकर रोजगार बांटने वाला बना देती है। अपने अथक परिश्रम, समर्पित प्रयास और सशक्त संकल्प के बूते सीवान के लाल श्री आनंद कुमार आज अमेरिका में शेफ आनंद के नाम से जाने जाते हैं। स्वाद से दुनिया फतह करने की सोच रखनेवाले सीवान के लाल ने अमेरिका में रेस्त्रां चेन की शुरुआत सेंट पॉवेल से किया, अभी तक वे दो रेस्तरां खोल चुके हैं और लक्ष्य दुनिया के हर बड़े शहर में स्वाद का जादू बिखेरने की है। शेफ आनंद के रेस्तरां का स्वाद इस समय अमेरिका में धूम मचा रहा है। शेफ आनंद के रेस्तरां के मुरीद बन गए हैं संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो प्रांत के माननीय गवर्नर माइक डिवाइन भी।

    सीवान शहर के श्रीनगर के मूल निवासी और स्वतंत्रता सेनानी बृजकिशोर बाबू के वंशज, बीएसएनएल इंजीनियर स्वर्गीय अनिल कुमार सिन्हा ( मणि बाबू) के द्वितीय सुपुत्र का अमेरिका के सेंट पॉवेल में स्थापित दूसरा रेस्टोरेंट ‘ अवध बाई शेफ आनंद’ स्वाद के आनंद से अमेरिकन लोगों को अभिभूत करता जा रहा है। इस रेस्तरां की लोकप्रियता का आलम यह है कि अमेरिका के ओहियो राज्य के गवर्नर भी अपने डिनर पार्टी के लिए इस रेस्तरां को ही पसंद करते हैं।

    मशहूर शेफ आनंद की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि कोरोना महामारी के दौरान, जहां अन्य सभी रेस्तरां बंद हो गए वहीं ‘ अवध बाय शेफ आनंद’ रेस्तरां ने सभी प्रतिकूल स्थितियों का सामना करते हुए ओहिओ स्टेट के ऑफिसियल और आम जनता को अपनी सेवा प्रदान करता रहा, जो निश्चित तौर पर श्री आनंद कुमार के स्तरीय प्रबंधकीय और उद्यमी कौशल का परिचायक तथ्य ही रहा है। सीवान के शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक ने आनंद कुमार की उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

    स्वाद की दुनिया में छा जाने की हसरत

    सीवान के लाल शेफ आनंद स्वाद की दुनिया में अपना अनोखा मुकाम कायम करने के लिए प्रयासरत हैं। उनका सपना दुनिया के बड़े शहरों में रेस्तरां की श्रृंखला स्थापित करने का है। शेफ आनंद स्वाद की दुनिया में शोहरत कायम करते जा रहे हैं। भारतीय व्यंजनों के साथ अन्य व्यंजनों के स्वाद के माध्यम से अमेरिकन को अपना मुरीद बनाते जा रहे हैं। शेफ आनंद के कौशल और उद्यमिता के सम्मान स्वरूप अमेरिकी सरकार ने अपनी नागरिकता प्रदान कर दी है लेकिन आज भी उनके दिल में हिंदुस्तान तो बसता ही है।

  • कार्तिक मास : देवोत्थान एकादशी का व्रत और पूजा विधि, जानिए-आज क्या करना चाहिए क्या नहीं.

    कार्तिक मास : देवोत्थान एकादशी का व्रत और पूजा विधि, जानिए-आज क्या करना चाहिए क्या नहीं.

    एजेंसी डेस्क : कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी दीपावली के बाद आती है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं, इसीलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है।आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में 4 माह शयन के बाद जागते हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल के चार मास में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं, इसीलिए देवोत्थान एकादशी पर भगवान हरि के जागने के बाद शुभ तथा मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

    Published from Blogger Prime Android App

    देवोत्थान एकादशी व्रत और पूजा विधि,,,,,

    प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन और उनसे जागने का आह्वान किया जाता है। इस दिन होने वाले धार्मिक कर्म इस प्रकार हैं-

    ● इस दिन प्रातःकाल उठकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए और भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए।

    ● घर की सफाई के बाद स्नान आदि से निवृत्त होकर आंगन में भगवान विष्णु के चरणों की आकृति बनाना चाहिए।

    ● एक ओखली में गेरू से चित्र बनाकर फल,मिठाई,बेर,सिंघाड़े,ऋतुफल और गन्ना उस स्थान पर रखकर उसे डलिया से ढांक देना चाहिए।

    ● इस दिन रात्रि में घरों के बाहर और पूजा स्थल पर दीये जलाना चाहिए।

    ● रात्रि के समय परिवार के सभी सदस्य को भगवान विष्णु समेत सभी देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए।

    ● इसके बाद भगवान को शंख, घंटा-घड़ियाल आदि बजाकर उठाना चाहिए और ये वाक्य दोहराना चाहिए- (उठो देवा, बैठा देवा, आंगुरिया चटकाओ देवा, नई सूत, नई कपास, देव उठाये कार्तिक मास)

  • खाते में आया कि नहीं आया E Sharm Card वाले चेक करें1-1 हजार रूपए डिटेल स्टेटस – इंडिया टीवी एमपी तक

    खाते में आया कि नहीं आया E Sharm Card वाले चेक करें1-1 हजार रूपए डिटेल स्टेटस – इंडिया टीवी एमपी तक

    खाते में आया कि नहीं आया E Sharm Card वाले चेक करें1-1 हजार रूपए डिटेल स्टेटस – इंडिया टीवी एमपी तक

    E Shram Card Payment Status Check : देश भर में लगभग 28 करोड़ श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इस लेबर कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।

    E Shram Card Payment Status Check

    असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी भारतीय श्रमिक ( Labour ) , जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है, इस लेबर कार्ड ( Labour Card ) योजना में अपना पंजीकरण करा सकता है। आपको बता दें कि सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए 2020 में ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) की शुरुआत की थी।

    ये लोग कर सकते हैं रLabour Card जिस्ट्रेशन
    ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ( Labour ) में शॉप वर्कर/सेल्समैन/हेल्पर, ऑटो ड्राइवर, ड्राइवर, पंचर मेकर, चरवाहा, डेयरी मैन, सभी पशुपालक, पेपर हॉकर, जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय, ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को शामिल किया गया है। ये सभी लोग लेबर कार्ड ( Labour Card ) बनवा सकते हैं।

    यह भी जानें :- Online Business Ideas : बिना पैसे लगाए करें अच्‍छी कमाई, शुरू करें ये ऑनलाइन बिजनेस
    E Shram Card भुगतान की स्थिति

    यदि आपने ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, तो यह खबर आपके काम आई है। सरकार ई-श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों ( Labour ) के खाते में रखरखाव के लिए भत्ता जारी करती है। जो लोग इसके लिए पात्र हैं, उनके खाते में सरकार द्वारा समय-समय पर पैसा जमा किया जाता है। आपको बता दें कि अब लेबर कार्ड ( Labour Card ) की अगली किस्त जल्द ही मजदूरों के खाते में आने वाली है. अगर आपको भी पैसे नहीं मिले हैं तो आप इस तरह से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    ये सुविधाएं मिलेंगी
    ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) योजना में लोगों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इस योजना से श्रमिक ( Labour ) लाभार्थियों को पेंशन का लाभ सरकार बाद में दे सकती है। गर्भवती महिलाओं के भरण-पोषण पर खर्चा मिल सकता है। साथ ही लेबर कार्ड ( Labour Card ) धारकों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से पैसा मिलेगा। बच्चे की पढ़ाई के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी।

    ऐसे जानें स्टेटस : E Shram Card Payment Status Check
    अगर श्रमिक ( Labour ) के खाते में ई-श्रम पोर्टल के जरिए पैसा आया है। तो आप स्थिति की जांच कर सकते हैं । ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का मैसेज चेक करें। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा पासबुक डालकर पता कर सकते हैं। की लेबर कार्ड ( Labour Card ) का पैसा आपके खातें में आया की नही !

    Labour Card की किश्त जल्द आएगी : E Shram Card Payment Status Check

    केंद्र सरकार ने श्रमिकों ( Labour ) के खातों में पैसा जमा करने के लिए देशभर से श्रमिकों का डेटा एकत्र किया है ! उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च 2022 तक ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) धारक श्रमिकों के खाते में पैसा जमा किया है। इसमें 2 करोड़ से अधिक श्रमिकों को शामिल किया गया है और उनके खाते में 1000 रुपये भी जमा किए गए हैं। अब लेबर कार्ड ( Labour Card ) पेमेंट की अगली किश्त 500 रुपये देनी है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत जमा किया जा रहा है।

    E Shram Card में इन योजनाओं का लाभ उठाएं
    ई श्रम कार्ड ( E Shram Card ) के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, स्वरोजगार के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ, अटल पेंशन योजना , लेबर कार्ड ( Labour Card ), प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाएँ भी उपलब्ध हैं। सभी श्रमिक ( Labour ) अपना कार्ड बनवा सकतें है

  • उत्तराखण्ड में नामी कंपनी का नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचते दो गिरफ़्तार ,वाहन सीज। आखिर कहा ?

    उत्तराखण्ड में नामी कंपनी का नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचते दो गिरफ़्तार ,वाहन सीज। आखिर कहा ?

    ( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
    ऋषिकेश। Tied कंपनी के नाम पर नकली डिटर्जेंट पाउडर बेच कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई पुलिस ने दोनों के कब्जे से 306 पैकेट नकली डिटर्जेंट पाउडर एवं एक छोटा हाथी वाहन भी बरामद किया है।
    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि कुमार सैनी ने बताया कि विजय सिंह बिष्ट पुत्र अर्जुन सिंह बिष्ट निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश को सूचना दी कि दो व्यक्ति एक छोटा हाथी में नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जिस पर श्यामपुर पुलिस चौकी से पहुंची टीम ने दो व्यक्ति को एक छोटा हाथी रजिस्ट्रेशन नंबर UP15ET9638 मे नामी कंपनी टाइड के नाम से नकली डिटर्जेंट पाउडर घूम घूम कर गुमानीवाला क्षेत्र में बेचते पकड़ा वे दोनो स्थानीय लोगों को बेवकूफ बनाते हुए कह रहे थे कि यह नामी कंपनी का माल है। जिससे ऑफर के लिए सस्ता बेचा जा रहा है। कई लोगों को यह नामी कंपनी का टाइड डिटर्जेंट पाउडर बता रहे थे।

    जब उन्होंने एक पैकेट डिटर्जेंट लिया व उसका अवलोकन किया तो उस पर Tied two plus अंकित होना पाया गया, वजन 4 किलो कीमत ₹360 लिखा है। लेकिन ये लोग पाउडर को केवल ₹100 में बेच रहे थे, तो उन्हें संदेह होने पर एक बाल्टी में पानी लेकर उसका मौके पर ही परीक्षण किया गया। तो उसमें कोई झाग नहीं बना केवल नीले रंग का पानी बन रहा था व कोई दानेदार बारीक चीज बाल्टी की तलहटी पर बैठ रही थी। जब उन्होंने इस बारिक दानेदार चीज को चेक किया तो नमक होना पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थानी लोगो की तहरीर के आधार पर दोनों व्यक्तियों को धारा- 420,34 आईपीसी के अंतर्गत मौके से गिरफ्तार कर कुल 306 पैकेट नकली डिटर्जेंट पाउडर व एक छोटा हाथी रजिस्ट्रेशन नंबर UP15ET9638 बरामद किया गया।
    पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शोएब पुत्र अब्दुल कादिर निवासी ग्राम सापला रोड देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष उस्मान पुत्र रईस निवासी ग्राम सापला रोड देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष बताया।  उन्होंने कहा कि हम दोनों देवबंद में फ्रूट बेचने का काम करते थे। लेकिन काम नहीं चल पाने के कारण उनका किसी लड़के ने जस्सी नाम के व्यक्ति से संपर्क कराया व बताया कि नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने पर उन्हें काफी मुनाफा होगा। तो वह मान गए तथा 18 अक्टूबर को जस्सी से यह डिटर्जेंट पाउडर खरीद कर लाए व दूर स्थान को बेचने के मद्देनजर ऋषिकेश आए व गुमानीवाला क्षेत्र में बेचते रहे तथा उन्होंने 20 लोगों को बेचकर 2000 कमाए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद.कांस्टेबल नंदकिशोर
    कॉन्स्टेबल शशीकांत लखेडा आदि थे ।

  • पहली बार रुपया, एक डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर ८३ रुपए के पार…

    पहली बार रुपया, एक डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर ८३ रुपए के पार…

    मुंबई : डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट का सिलसिला जारी है। करेंसी बाजार में बुधवार को एक बार फिर रुपए की सेहत खराब हो गई। रुपया पहली बार एक डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर ८३ रुपए के पार चला गया है। करेंसी बाजार के बंद होने पर रुपया ६६ पैसे यानी ०.८ फीसदी की गिरावट के साथ ८३.०२ रुपए पर बंद हुआ है।

    अमेरिका के बॉन्ड रेट में बढ़ोतरी के बाद रुपए में ये गिरावट देखने को मिली है। डॉलर में आई मजबूती ने रुपए को गिराने का काम किया है। केंद्र सरकार के १० साल के बॉन्ड पर यील्ड बढ़कर ७.४५१० फीसदी पर जा पहुंचा है। जानकारों के मुताबिक ८२.४० रुपए पर आरबीआई ने दखल देकर रुपए को गिरने से संभालने की कोशिश की थी लेकिन माना जा रहा है कि आरबीआई ने दखल नहीं दिया तो रुपए में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। जानकारों की राय में मार्च २०२३ तक रुपया ८५ के लेवल तक आ सकता है।

    वैसे आरबीआई के दखल देने के चलते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है। एक साल पहले ६४२ अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था जो घटकर ५३८ अरब डॉलर के करीब रह गया है। यानी विदेशी मुद्रा कोष में १०० अरब डॉलर की कमी आई है। कई जानकारों का मानना है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर ५०० अरब डॉलर तक आ सकता है। बहरहाल, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी जारी रही तो आयात महंगा हो सकता है, जिसके चलते चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है।

  • Big Breaking : यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ,पूरी इमारत हुई जमींदोज ,3 की मौके पर ही मौत। आखिर कहा और कैसे ? Tap कर जाने

    Big Breaking : यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ,पूरी इमारत हुई जमींदोज ,3 की मौके पर ही मौत। आखिर कहा और कैसे ? Tap कर जाने

    ( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
    मुरैना।
     मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पटाखा गोदाम में धमाका हो गया। जिसके चलते 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोगों के  घायल होने की सूचना है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में यह हादसा हुआ है वह अवैध रुप से चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

    धमाका होते ही लोग मलबे में दब गए
    दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट मुरैना जिले के बानमोर कस्बे के बास जैतपुर गांव में गुरूवार दोपहर हुआ है। जिस वक्त यह हदासा हुआ उस दौरान मजदूर इस अवैध फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक पटाखे से ब्लास्ट हो गया और वहीं गोदाम वाली ये बिल्डिंग पूरी तरह जमींदोज हो गई। जिसके चलते उसके मलबे में कई लोग में दब गए।

    पुलिस-प्रशासन मौके पर..जांच जारी
    हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी और इलाके के थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हं। जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में यह धमाका हुआ है, उसका निमार्ण कार्य चल रहा था। जिसके चलते कई मजदूर वहां पर काम कर रहे थे। बिल्डिंग के नीचे फ्लोर पर पटाखे बन रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले  लिया। पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसको हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। आसपास के लोगों से इस गोदाम के बारे में पूछताछ की जा रही है।

  • बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

    बड़ी खबर : BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश , फ़िल्मी सीन देखकर सहमे लोग। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

    ( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
    मेरठ।
     उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते बुधवार को बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 20 वर्षीय वानिया मेडिकल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से नीचे कूदी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। इसके लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
    कॉलेज के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
    थाना जानी एसओ राजेश कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि वानिया लिसाड़ी गेट रसीद नगर के रहने वाले असद शमी की बेटी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस घटना से कुछ देर पहले वह मेडिकल लाइब्रेरी में बैठी थी। इसके बाद वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर चली गई और अचानक से नीचे कूद गई। इस दौरान परिसर में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने वानिया को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में पुलिस की कर रहा मदद
    घटना की जानकारी मिलने के बाद वानिया के परिजन भी फौरन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे का कारण उन्हें भी नहीं पता है। पुलिस ने वानिया के दोस्तों से भी इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन स्पष्ट तौर पर कोई कुछ नहीं बता पाया। जानी एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा कि दिमाग में काफी क्लोटिंग है। रीढ़ में दो फ्रैक्चर के अलावा हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर की संभावना है। सुभारती विश्वविद्यालय की मीडिया कोर्डिनेटर अनम शेरवानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन छात्रा ने ऐसा कदम क्यौं उठाया सुभारती प्रबंधन भी इसकी जांच कर रहा है। साथ ही पुलिस को भी जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

  • बिजली का काम करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया ,अचानक आ गया करेंट की चपेट में ,वही पर मौत ,पढ़िए पूरी खबर

    बिजली का काम करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया ,अचानक आ गया करेंट की चपेट में ,वही पर मौत ,पढ़िए पूरी खबर

    रायगढ़ मुनादी ।। बिजली का काम करने ट्रांफार्मर पर चढ़े एक युवक की जान चली गई।घटना जिले के लैलूंगा थाना के चोरंगा गांव की है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम विद्यासागर बताया जा रहा है। वह बिजली का काम करने ट्रांफार्मर पर चढ़ा ही था कि अचानक ट्रांसफार्मर में करेंट आ गया और करेंट के चपेट में आने से वही पर उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से पहले मृतक के दारा बिजली विभाग को सूचना नहीं दी गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है ।

     

  • दिल्ली सरकार ने दिल्ली को लंदन बनाने का अपना वायदा किया पूरा

    दिल्ली सरकार ने दिल्ली को लंदन बनाने का अपना वायदा किया पूरा

    आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सभी क्षेत्रों में अपने भाषणों में दिल्ली की जनता को जो वायदा किया था उसे पूरा कर दिखाया।

    दिल्ली को लंदन बनाने का जो उनका सपना था और दिल्ली की जनता को वायदा वह कुदरत द्वारा प्रदुषण रोकने के प्रति लगातार बारिश करने से उजागर हो गया की दिल्ली लंदन बन गईं। नीचे दिए गए लिंक द्वारा आप दिल्ली में जल विभाग के टैंकर द्वारा पेड़ पौधों को बारिश में भी पानी देना, सड़को पर सड़को की जगह नदी का आनंद पा सकते हैं।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=BufG-9sKC94[/embedyt]

    दिल्ली के अंदर कोई भी क्षेत्र ऐसा देखने को नहीं मिला जहा नदी ना बह रही हो। वह अलग बात है की उसमे बहने वाला पानी शुद्ध है या विशुद्ध।

    दिल्ली को नदियों और नालों के साथ सुरक्षित सड़के, जाम मुक्त सफर, सार्वजनिक सवारी सेवा की जगह उद्योगपतियो द्वारा संचालित सवारी सेवा, फेस फ्री कार्यशैली, पक्की सरकारी नौकरियां उपल्ब्ध करवाने के सभी वायदे पूरे कर दिखाएं।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला