Category: Political

  • सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का पैमाना बनेंगे नतीजे

    सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का पैमाना बनेंगे नतीजे

    सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का पैमाना बनेंगे नतीजे

    लखनऊ
    यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था।

    घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड में सुधाकर सिंह ने बड़ी लीड बना ली है। सुधाकर सिंह को 58 हजार 771 वोट मिले। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 20 हजार 715 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह को 38056 वोट मिले हैं।

    काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

    यूपी के लोगों की निगाहें घोसी के चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं। एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। दूसरी तरफ सपा के साथ पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के खेमे में लौट आए हैं। तो इस तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा भी होगी। ओम प्रकाश राजभर उस इलाके में कितने मजबूत हैं यह चुनाव इस बात की भी परीक्षा देगा।

    दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट

    यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था। दूसरी ओर सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था।

    रालोद और कांग्रेस का समर्थन

    इन चुनावों में सीधी टक्कर सपा और बीजेपी के बीच में है। कांग्रेस और रालोद ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इन्होंने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इन चुनावों में प्रचार करने के लिए नहीं गया है।

    बसपा ने कहा नोटा दबाएं

    सबसे चौंकाने वाला रुख बसपा का रहा है। बसपा ने अपने वोटरों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह वोट देने ना जाएं। यदि जाते भी हैं तो नोटा का बटन दबाएकर आएं।

    सीओ की ड्यूटी ना लगाने की मांग

    सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पुलिस सीओ की ड्यूटी घोसी में मतगणना स्थल पर नहीं लगाये जाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन देकर कहा कि अल्पसंख्यकों को मतदान से रोकने, समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं पर बल प्रयोग करने और उनकी पिटाई करने के आरोपी विनीत सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीओ की मतगणना स्थल पर मौजूदगी रहने पर मतगणना निष्पक्ष नहीं हो सकेगी।

    इन सात सीटों पर होगी गणना

    सात सीटों में दो त्रिपुरा की धनपुर, बॉक्सानगर और एक-एक सीट घोसी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुतुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी में 5 सितंबर को मतदान हुआ था। मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 से होगी।

  • ग्राम प्रधान सहित नौ पदों पर हो रहा चुनाव, 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

    ग्राम प्रधान सहित नौ पदों पर हो रहा चुनाव, 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

    ग्राम प्रधान सहित नौ पदों पर हो रहा चुनाव, 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

    लखनऊ
    गोंडा जिले में आठ ग्राम पंचायतों के छह प्रधानों, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलाकर नौ पदों पर चुनाव हो रहा है जिसके लिए सुबह से मतदान जारी है।

    गोंडा जिले के चारों तहसीलों के आठ ग्राम पंचायतों में प्रधानों, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत पद के लिए वोटिंग बुधवार सुबह सात बजे से हो रही है। 11 बजे तक कुल 24 फीसद वोटिंग हुई है। आठ ग्राम पंचायतों के छह प्रधानों, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलाकर नौ पदों पर चुनाव कराया जा रहा है।

     

    जिले के पंडरीकृपाल, झंझरी, कटराबाजार, वजीरगंज, मनकापुर और बभनजोत ब्लॉकों के दत्तनगर विसेन, फिरोजपुर, बरुई गोंदहा, रामपुर खरखटा, परसिया, करनूपु, कुड़वा जंगली और पिपरा माहिम में मतदान चल रहा है।

     

    सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हो चुका है। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। अपने तय समय पर मतदान शुरू कराया गया है। शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। यहां बताना जरूरी है कि त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के दौरान जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, एक ग्राम प्रधान और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

     

     

  • संसद के विशेष सत्र में आएगा महिला आरक्षण विधेयक!, मोदी सरकार का चुनाव से पहले राजनीतिक पैंतरा मान…

    संसद के विशेष सत्र में आएगा महिला आरक्षण विधेयक!, मोदी सरकार का चुनाव से पहले राजनीतिक पैंतरा मान…

    संसद के विशेष सत्र में आएगा महिला आरक्षण विधेयक!, मोदी सरकार का चुनाव से पहले राजनीतिक पैंतरा मान…

    लखनऊ
    केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसका विस्तृत कार्यक्रम अब तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन, विपक्षी दलों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में अपना पलड़ा भारी करने के लिए भाजपा एक से अधिक विधेयक ला सकती है।

    मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक ला सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों को इसकी आहट है और इस पर अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से पहले उन्हें आरक्षण के फॉर्मूले को सामने रखे जाने का इंतजार है।

    हालांकि, उनका मानना है कि सत्ताधारी दल ने अपेक्षाकृत अधिक मतदाता संख्या वाले लोकसभा क्षेत्र में दो सदस्य (एक महिला व एक पुरुष) चुनने की व्यवस्था कर इस आरक्षण को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है।

    केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसका विस्तृत कार्यक्रम अब तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन, विपक्षी दलों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में अपना पलड़ा भारी करने के लिए भाजपा एक से अधिक विधेयक ला सकती है।

    इनमें सबसे ज्यादा लोकलुभावन महिला आरक्षण विधेयक माना जा रहा है। इस बारे में इंडिया के घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। विपक्षी नेताओं को आशंका है कि सत्ताधारी दल सियासी लाभ के लिए अपने मुफीद कोई फॉर्मूला ला सकता है।
    उपराष्ट्रपति के बयान से मिला बल
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उस बयान से विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाए जाने की चर्चा को और बल मिला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो दिन बहुत नजदीक है, जब संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को बराबर प्रतिनिधित्व मिलेगा।
    केसीआर की बेटी ने सपा समेत 47 दलों से की समर्थन की अपील
    बीआरएस नेता और तेलंगाना के सीएम केसी राव की बेटी कविता ने सपा समेत 47 राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर अपील की है कि विशेष सत्र में लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में मदद करें।
    बता दें, यह बिल वर्ष 2010 में यूपीए सरकार ने राज्यसभा से पास करा लिया था, लेकिन क्षेत्रीय दलों के विरोध से लोकसभा में पास नहीं हो सका था। सपा, राजद समेत कई दलों का तर्क था कि महिला आरक्षण में भी ओबीसी व एससी-एसटी की महिलाओं को आरक्षण मिले, वरना इन सीटों पर सामान्य वर्ग ही काबिज हो जाएगा।
    इंडिया के घटक दलों में सामने आ सकते हैं मतभेद
    महिला आरक्षण के मुद्दे पर इंडिया के घटक दलों में मतभेद सामने आ सकते हैं। क्योंकि, कांग्रेस जहां महिला आरक्षण का पहले ही समर्थन कर चुकी है, वहीं इंडिया में शामिल कई क्षेत्रीय दलों की मांग है कि महिला आरक्षण के भीतर जातिगत आरक्षण मिलना चाहिए।
    संसद के विशेष सत्र में महिला विधेयक लाए जाने की संभावना है। हम इस मामले में सरकार की ओर से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद ही अपना मत देंगे। चोर दरवाजे से अधिक सीटें हासिल करने की सत्ताधारी दल की किसी भी जुगत को सफल नहीं होने दिया जाएगा। – संजय लाठर, सपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद

  • भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट

    भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट

    भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट

    लखनऊ
    बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को देश के नाम इंडिया को लेकर चल रहे विवाद पर बयान दिया है। उन्होंन कहा कि यह सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अब भारत बनाम इंडिया के मामले पर पक्ष और विपक्ष दोनों ही घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश का नाम बदलने की स्थिति से पहले करना यह चाहिए था कि जब विपक्ष ने अपने संगठन का नाम इंडिया रखा था तभी उसे पर रोक लगनी चाहिए थी। इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था या फिर कानून लाकर इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए था। अब दोनों ही इस पर राजनीति कर रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि देश के नाम पर इस तरह की राजनीति बिल्कुल ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेना चाहिए और इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी गठबंधन देश के नाम पर अपना नाम न रखें। इससे देश की छवि प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं। यह जो भी कुछ हो रहा है वह सत्ता और विपक्ष जानबूझकर कर रहे हैं।

     

    बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के नाम इंडिया की जगह भारत को प्रचलन में लाने की शुरुआत कर दी है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन से इतना डर गई है कि अब देश का ही नाम बदल देना चाहती है। जबकि संविधान के पहले ही अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत…।

    कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल हो सकती हैं पर उन्होंने अभी तक इससे खुद को दूर रखा है और सभी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का एलान किया है।

  • CM योगी ने की PM मोदी से मुलाकात, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

    CM योगी ने की PM मोदी से मुलाकात, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

    CM योगी ने की PM मोदी से मुलाकात, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

    लखनऊ
    श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया।

    Follow Us
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच प्रदेश सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है।

     

    50 एकड़ में संजोया जाएगा मंदिरों का इतिहास
    देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में एक विश्व स्तरीय टेंपल म्यूजियम बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। मंदिरों का यह अनूठा संग्रहालय 50 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चार स्थानों पर जमीन तलाशी है। दिल्ली में हुई बैठक में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भी चर्चा की गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने अयोध्या विजन के कार्यों की भी जानकारी ली। अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कमिश्नर व डीएम ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    मंगलवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी टेंपल म्यूजियम के निर्माण की अनुमति मिल गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। इनके अलावा जिले से कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नितीश कुमार बैठक में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री आवास पर शाम छह बजे शुरू हुई ये बैठक एक घंटा 10 मिनट चली।

    अधिकारियों ने अयोध्या में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी पीएम के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में अयोध्या में टेंपल म्यूजियम बनाने के प्रस्ताव पर पीएम व सीएम दोनों ने मुहर लगा दी है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि मंदिर संग्रहालय बनाने के लिए नयाघाट से गुप्तारघाट के बीच जमीन देखी गई है। ब्रह्मकुंड गुरूद्वारा के पास भी एक जमीन चिन्हित की गई है। साथ ही नव्य अयोध्या योजना में भी जमीन देखी जा रही है। जहां जमीन चिन्हित की जाएगी वहां की मिट्टी की क्षमता जांचने के बाद काम शुरू होगा।

    जिलाधिकारी ने बताया कि संग्रहालय में मंदिर के विभिन्न पहलुओं जैसे उसके डिजाइन, निर्माण आदि को प्रदर्शित करने वाली अलग-अलग दीर्घाएं होंगी। इनमें देश के प्रसिद्ध मंदिरों की विशिष्टताओं और वास्तुकला को चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। संग्रहालय में मंदिरों के प्राचीन मॉडल भी होंगे। डीएम ने कहा कि इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और इसकी विरासत के बारे में जागरूकता लाना है।

     

  • संघ की समन्वय बैठक 14 से पुणे में: यूपी से शामिल होंगे पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    संघ की समन्वय बैठक 14 से पुणे में: यूपी से शामिल होंगे पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    संघ की समन्वय बैठक 14 से पुणे में: यूपी से शामिल होंगे पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    लखनऊ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 14-16 सितंबर तक पुणे में होने वाली समन्वय बैठक लोकसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम है। बैठक में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों पर भी मंथन किया जाएगा।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 14-16 सितंबर तक महाराष्ट्र के पुणे में होने जा रही है। इसमें आनुषांगिक संगठनों के कामकाज के विस्तार के साथ ही लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका पर भी मंथन की संभावना है। यूपी से संघ और वैचारिक संगठनों के अखिल भारतीय और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

     

    यूं तो आरएसएस की समन्वय बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। बीते वर्ष यह बैठक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई थी। लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संघ के सर संघचालक मोहनराव भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, अरुण कुमार, डॉ. मनमोहन वैद्य, डॉ. कृष्ण गोपाल, सीआर मुकुंद, रामदत्त शामिल होंगे।

     

    बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी शामिल होंगे। राष्ट्र सेविका समिति, विश्व हिन्दू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, संस्कार भारती, संस्कृति भारती, सेवा भारती सहित विभिन्न क्षेत्र के 35 संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुषांगिक संगठनों संग होगी चर्चा
    जानकार बताते हैं कि बैठक में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देशभर में राममय माहौल बनाने के लिए होने वाले कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। बैठक में विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में विभिन्न संगठनों की भूमिका पर भी मंथन की संभावना है।

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे
    लखनऊ
    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में विकास की दृष्टि से पिछड़ी दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में विकास की दृष्टि से पिछड़ी दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम्य विकास विभाग के खंड विकास अधिकारियों के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने हर साल 4 सितंबर को खंड विकास अधिकारी सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस बीडीओ को सम्मानित भी किया।

     

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर ब्लॉक से एक -दो खंड विकास अधिकारियों उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। कहा कि ग्राम उत्थान से ही देश का उत्थान संभव है। देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ग्राम प्रधानों के साथ बैठकर कर गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अपेक्षाकृत विकास कम हुआ है। वहां विभिन्न पैरामीटर्स पर अध्ययन कर ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर विकास कार्य कराएं।

    उन्होंने कहा कि गांव -गरीब के विकास की योजनाएं समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हर महीने विकासखंड कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी चस्पा की जाए। बीडीओ शिविर लगाकर दिव्यांगों की मदद करें।

    भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की किसी भी योजना में भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।

    जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखें बीडीओ
    ग्राम्य विकास विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि बीडीओ जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाएं। कार्यक्रम को विभाग के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने भी संबोधित किया। पीडीसी संवर्ग की ओर से भी मांग पत्र रखा गया।

  • पीएम मोदी को न्योता देने आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी रवाना

    पीएम मोदी को न्योता देने आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी रवाना

    पीएम मोदी को न्योता देने आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी रवाना

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने मंगलवार को दिल्ली जाएंगे।

    श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज है। मंगलवार को दिल्ली में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए की गई तैयारी और विकास परियोजनाओं की समीक्षा होगी। इसमें शामिल होने के लिए अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल व डीएम नितीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं। कमिश्नर ने सोमवार की अफसरों के साथ बैठक की।

     

    श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली की बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब तक की गई तैयारियों के व्योरे के साथ अयोध्या की परियोजनाओं का खाका लेकर अयोध्या के कमिशनर व डीएम भी पहुंच रहे हैं। बहुत संभावना है कि सीएम की मौजूदगी में ही पीएम के समक्ष प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी और विकास कार्यों का खाका प्रस्तुत किया जाए।

    दिल्ली समीक्षा को लेकर सोमवार को देर शाम कमिश्नर ने एडीए में डीएम नितीश कुमार, वीसी विशाल सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ अर्जेंट बैठक की। अयोध्या की बड़ी परियोजनाओं के साथ प्राण प्रतिष्ठा में आने वाली भीड़ को सहेजने को लेकर बनाए गए प्लान पर एक बार फिर चर्चा की गई। इसके पूर्व अफसरों ने पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को लेकर भ्रमण किया। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी और विकास परियोजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिए वह और डीएम दिल्ली जा रहे हैं। इसके आगे की जानकारी दिल्ली में ही होगी।

    तय हो सकती प्राण प्रतिष्ठा की तिथि

    श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की माने तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी जानकारी पीएमओ को पहले ही दे दी है। बैठक में पीएम को हाथेां हाथ निमंत्रण देने की योजना है। ऐसी भी संभावना है कि मंगलवार की समीक्षा के बाद प्राण प्रतिष्ठा की तारीख सामने आ सकती है। साथ ही अफसरों को नए निर्देश मिल सकते हैं।

  • बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

    बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

    बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

    लखनऊ
    घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। पार्टी की पूरी कोशिश यह रही है कि यह चुनाव दारा सिंह बनाम सुधाकर सिंह होने के बजाय भाजपा और सपा के बीच लड़ा जाए।

    भाजपा ने घोसी विधानसभा उप चुनाव को दारा सिंह चौहान बनाम सुधाकर सिंह की जगह भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी बनाने में पूरी ताकत झोंकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सहित सरकार और संगठन की टीम ने करीब पंद्रह दिनों तक कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के साथ चुनावी राह के अवरोध दूर करने में मशक्कत की।

     

     

     

     

    घोसी उप चुनाव में दारा सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी थी। वहीं स्थानीय जनता में भी दारा सिंह के खिलाफ असंतोष था। समाजवादी पार्टी की ओर से इस मुद्दे को प्रचारित भी किया गया। भाजपा ने इस नाराजगी को भांपते हुए चुनाव को दारा सिंह बनाम और सुधाकर सिंह की जगह भाजपा बनाम सपा करने की रणनीति अपनाई। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा की प्रतिष्ठा की बात रखते हुए उनकी नाराजगी दूर की। वहीं जनता के बीच चुनाव को भाजपा का सपा के खिलाफ चुनाव बताते हुए समर्थन मांगा है।

    उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 2 सितंबर को अपनी रैली में विपक्ष पर निशाना साधा। योगी ने मऊ दंगों का जिक्र करते हुए जनता को साधने का प्रयास किया। कहा कि,घोसी का महत्व वही समझ पाएगा जिसने 2005 के मऊ दंगों को देखा होगा। जब मऊ जल रहा था तब उन्होंने ही दंगाबाजों के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने घोसी में बीते साढ़े छह वर्ष में हुए विकास की याद भी दिलाई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दो बार घोसी का दौरा कर वहां पिछड़े और दलित वर्ग को साधा। उन्होंने चुनावी सभाओं के साथ विश्वकर्मा सम्मेलन भी किया।

    पाठक ने पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर बसपा में सेंधमारी की

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करीब अलग-अलग चरण में करीब आठ दिन तक घोसी में डेरा डाला। पाठक को ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के साथ बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पाठक ने बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क साधकर उन्हें पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उल्लेखनीय है कि पाठक 2016 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पाठक ने बड़ी संख्या में बसपा के पूर्व विधायक, सांसद और पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल कराया है।

    चौधरी और धर्मपाल ने गली गली वोट मांगा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उप चुनाव में ना केवल चुनाव प्रबंधन की कमान संभाली बल्कि गली गली वोट भी मांगा। चौधरी और धर्मपाल ने लगातार घोसी में प्रवास कर गली मोहल्लों में विभिन्न समाजों के साथ छोटी छोटी बैठक की। एक ओर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा दूसरी ओर चुनावी राह के कील कांटे दुरुस्त किए। प्रत्येक गली और गांव तक जातीय आधार पर नेताओं की टीम तैनात की।

  • कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई कार, जानें पावर-माइलेज-फीचर्स और पूरी डिटेल्स

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई कार, जानें पावर-माइलेज-फीचर्स और पूरी डिटेल्स

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई कार, जानें पावर-माइलेज-फीचर्स और पूरी डिटेल्स
    नई दिल्ली आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जापानी ऑटो दिग्गज ने होंडा एलिवेट के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है, जहां वह ह्यूंदै क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी कारों को टक्कर देगी। एलिवेट एसयूवी चार वैरिएंट्स – एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध है। एलिवेट के लिए बुकिंग जुलाई से चालू है। कार निर्माता सोमवार से ग्राहकों को डिलीवरी शुरू करेगा।

    होंडा की उम्मीदें
    होंडा को भारत में अपनी एसयूवी एलिवेट से काफी उम्मीदें हैं। सीआरवी, बीआर-वी और डब्ल्यूआर-वी की बिक्री संख्या बढ़ाने में नाकाम रहने के बाद, होंडा ने स्थिति को बदलने के लिए एलिवेट के साथ फिर से दांव खेला है। कार निर्माता ने कहा कि बुकिंग संख्या उत्साहजनक रही है, यह संकेत देते हुए कि एलिवेट उसे अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी, कम से कम अभी के लिए। एलिवेट को खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए एक वैश्विक शहरी एसयूवी के रूप में डिजाइन किया गया है। होंडा बाद में वैश्विक बाजारों के लिए भी एलिवेट एसयूवी लॉन्च करेगी।

    इंजन, गियरबॉक्स और माइलेज
    होंडा एलिवेट एसयूवी में 1.5-लीटर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन होंडा सिटी सेडान में भी इस्तेमाल की जाती है। यह इंजन 119 bhp का मैक्सिमम पावर और 145.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। होंडा का कहना है कि एलिवेट एसयूवी का मैनुअल वैरिएंट 15.31 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि सीवीटी वर्जन 16.92 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

    लुक और डिजाइन
    डिजाइन की बात करें तो एलिवेट एसयूवी बॉक्सी फ्रंट प्रोफाइल के साथ आती है। इसमें एक बड़ा ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट्स, ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग और बड़े व्हील आर्च हाउसिंग स्पोर्टी 17-इंच अलॉय व्हील हैं। ब्लैक क्लैडिंग के साथ-साथ साइड में कैरेक्टर लाइन्स इसकी लुक को और आकर्षक बनाते हैं। एसयूवी में 220 मिमी का बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

    कलर ऑप्शंस
    एलिवेट एसयूवी 7 सिंगल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इनमें प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक और फीनिक्स ऑरेंज पर्ल जैसे रंग शामिल हैं। टॉप-एंड वेरिएंट में तीन डुअल-टोन विकल्प भी उपलब्ध होंगे – क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ फीनिक्स ऑरेंज पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ रेडिएंट रेड मेटैलिक।

    एलिवेट एसयूवी का केबिन काफी स्पेशियस और सिंपल है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 7 इंच का एचडी कलर टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले भी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी कई फीचर्स भी मिलते हैं।