Category: Political

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 20 रैलियों को संबोधित

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 20 रैलियों को संबोधित

    कर्नाटक :

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में 30 दिनों के अंतराल में कुल 20 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं, सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री के दौरों से पार्टी को स्पीड हासिल करने में मदद मिली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्र ने कहा, उनकी सार्वजनिक रैलियों और रोड शो ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया और पार्टी की मदद भी की।

    टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री सातवीं बार कर्नाटक का दौरा करेंगे। हालांकि, विपक्षी कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी को कर्नाटक की बहुत अधिक यात्राओं के लिए पोल एजेंट करार दिया है। इस पर भाजपा सूत्र ने कहा कि मोदी के दौरे बीजेपी की लहर को मजबूत करने और सत्ता विरोधी लहर को मात देने में सफल रहे हैं।

    हालांकि रिश्वतखोरी के मामले में बीजेपी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा की गिरफ्तारी से पार्टी को झटका लगा है। इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रैली स्थल को दावणगेरे जिले से बदल दिया गया। एक अन्य सूत्र ने कहा कि पार्टी उस प्रकरण को पीछे छोड़ने के लिए चुनाव से पहले हाई-वोल्टेज अभियान शुरू करना चाहती है।

    पार्टी के अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, पीएम मोदी के एक महीने के अंतराल में 20 जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैलियां उन निर्वाचन क्षेत्रों पर भी केंद्रित होंगी जहां कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर मजबूत हैं।

  • आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, महंगा दूध सस्ती शराब, धामी सरकार की अकल खराब के लगाए नारे

    आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, महंगा दूध सस्ती शराब, धामी सरकार की अकल खराब के लगाए नारे

    आज आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ दुध बाट कर व गैस सिलेंडर को नजर ना लगे कार्यक्रम किया , कार्यक्रम में प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार युवा नौजवानों को नशे की ओर धकेलने का काम करना चाहती है महिलाओं के ऊपर चोट पहुंचाने का बड़ा काम सरकार ने किया खाद्य सामग्री से लेकर किताबें ड्रेस स्कूल की फीस बिजली पानी के दाम बढ़ाकर जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डालने का काम सरकार कर रही है रोजगार मांगने पर सरकार युवाओं के ऊपर लाठियां मारने को अपनी उपलब्धि मान रही है प्रदेश में पलायन रोकने में असफल हो रही सरकार महंगाई को कम करने में जीरो टोलरेंस की सरकार विफल हो चुकी है,

    बिष्ट ने कहा कि नगर निगम में गामा जी ने जिस तरह से 4 साल के अंदर 10 गुनाह संपत्ति अर्जित की है उससे भ्रष्टाचार की नगर निगम में बू आती है इसको धामी सरकार नहीं देख रही ईडी और सीबीआई उत्तराखंड दस्तक नहीं देती जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन संस्थाएं केवल विपक्ष को ही अपना निशाना बनाती है।

    प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा सरकार अपने खजाने को भरने के लिए शराब सस्ती करके नशे को घर-घर तक पहुंचाने का बड़ा काम-धामी जी कर रहे हैं विकास के नाम पर सरकार की कार्यप्रणाली जीरो हो चुकी है अपनी पीठ खुद ही थपथपा कर केंद्र के आशीर्वाद से चल रही सरकार अब महंगाई को बिजली पानी किताब स्कूल की फीस गैस सिलेंडर के दाम दूध महंगा करके महिलाओं की रसोई पर डाका डाल रही है डबल इंजन की सरकार अब जनता के जन सरोकार के कार्यों में रुचि ना दिखाकर नशे को बढ़ावा देने का अपना विकास मान रही है आम आदमी पार्टी यह मांग करती है शराब कितनी भी महंगी हो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन खाद्य सामग्री रोजमर्रा की वस्तुएं अगर सस्ती होती है तो जनता को राहत मिलती है,

    कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, विपिन खन्ना ,नितिन जोशी, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी, डी के पॉल, सीपी सिंह, नासिर खान ,अशोक सेमवाल, रिहाना परवीन, मोनिका जयसवाल ,संध्या चौटाला ,यामिनी देवी ,आयशा खान, सरिता गौतम, पूनम रानी ,सोनी कुरेशी , इकबाल अंसारी ,प्यारा सिंह, भजन सिंह, गोपाल शर्मा, शीशपाल सिंह, हरकिशन, प्रतिभा देवी फिरदोस सैफी राधिका जयसवाल आदि संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया

    महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया

    महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया।

  • मंत्री परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े पूरी खबर

    मंत्री परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े पूरी खबर

    *    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    *    छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान   करने के लिए  वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
    *    कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
    *    पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़,  नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में 15 फरवरी से ओपीडी की शुरुआत होगी।

    महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में 15 फरवरी से ओपीडी की शुरुआत होगी।

    इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री के उद्घाटन से पहले कुलपति डॉ. एके सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया है।भटहट के पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ कर चुके हैं। काम करा रही संस्था को निर्देश दिया गया था कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करें, जिससे की जल्द से जल्द ओपीडी शुरू हो सके। लेकिन, इसके बाद भी संस्था काम में तेजी नहीं दिखा पाई थी।

    यही वजह है कि नए साल में होने वाले उद्घाटन समारोह की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। कुलपति डॉ. एके सिंह ने बताया कि संस्था ने जनवरी माह में ओपीडी चलाने के लिए भवन का निर्माण कर सौंप दी है।

    मुख्यमंत्री से ओपीडी के उद्घाटन के लिए समय मांगा गया था, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से 15 फरवरी को उद्घाटन का समय मिल गया है।

    मुख्यमंत्री के हाथों ओपीडी का उद्घाटन होगा। बताया कि इससे पहले एक फरवरी को उद्घाटन होना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से कार्यक्रम टल गया था।

    इन विभागों की चलेगी ओपीडी,,,

    कुलपति ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय में पहले आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की ओपीडी चलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे ओपीडी का विस्तार किया जाएगा।

    दूसरे चरण में योगा और नेचुरौ पैथी की ओपीडी चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी अनुमित भी मिल गई है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से लखनऊ की वृंदावन योजना में शुरू हो रही तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 (UPGIS-23) का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से लखनऊ की वृंदावन योजना में शुरू हो रही तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 (UPGIS-23) का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इस निवेश कुंभ में अबतक हमें 18,643 MoU साइन हुए हैं। इसमें 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके जरिए 92 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। ये निवेश एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, टूरिज्म, पॉवर जनरेशन, हेल्थ केयर, फूड, डेयरी समेत कई सेक्टर शामिल हैं।

    सीएम योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है। मुझे खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, UAE के बिजनेसमैन इसमें योगदान दे रहे हैं।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा इस समिट को सफल बनाने के लिए यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में रोडशो का आयोजन किया था। राजदूतों ने भरपूर सहयोग देकर आपके विजन के अनुरूप अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। इसके अलावा देश के बड़े महानगरों में भी रोडशो के आयोजन किए गए।

    सीएम योगी ने कहा निवेशकों के लिए हमने कई काम आसान किए हैं। ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। निवेश सारथी एप के जरिए जिज्ञासाओं का समाधान की सुविधा दे रहा है। यूपी ने बीते 5 साल में निर्यात को दोगुना बढ़ाया।उन्होंने कहा प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। इसके अलावा यूपी को भारत की फूड बास्केट, खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई चीजों में नंबर वन है।

  • वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को आएंगी वाराणसी, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,,, देखें कार्यक्रम,,,।

    वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को आएंगी वाराणसी, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,,, देखें कार्यक्रम,,,।

    एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)। 13 फरवरी सोमवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन वाराणसी में हो रहा है।13 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का वाराणसी में यह प्रथम दौरा है।

    राष्ट्रपति अपने वाराणसी दौरे पर बाबा काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर का दर्शन-पूजन करेंगी।

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शाम को दशाश्वमेध घाट पर स्थित गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने पहले एक दिवसीय वाराणसी दौरे में सेना के विशेष विमान से नई दिल्ली से वाराणसी सोमवार 13 फरवरी को आयेंगी।

    राष्ट्रपति के आगमन की खबर को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    पुलिसआयुक्त मुथा अशोक जैन,  जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।  मीटिंग में दोनों अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था की कार्य योजना ऐसी बनाई जाए जिसे आमलोगों को परेशानी न हो। राष्ट्रपति के आवागमन से संबंधित रूट पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही, सड़क मार्ग की व्यवस्था में जो भी दिकक्ते हो उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए।

    तैयारियों में ना हो लापरवाही,,,,,,,

    पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा गया है कि, राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर उनके भ्रमण से संबंधित सभी मार्गों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था हो जानी चाहिए। बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, वीडीए और पुलिस आपस में तालमेल बनाकर ऐसे काम करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से राष्ट्रपति विशिष्ट अनुभव लेकर वापस जाए।

    आपको बता दे,तैयारियों मेंकिसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ-साथ, G-20 की बैठकों को ध्यान में रखते हुए शहर में 36 स्थान चिह्नित किए गए हैं। सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर इन चिह्नित स्थानों में अतिक्रमण संबंधित विभागों को प्रभावी तरीके से कार्रवाई के लिए कहा गया है।

  • काल भैरव का दर्शन, पटरी पर चाय की चुस्की,,,जेपी नड्डा और सीएम योगी ने ऐसे शुरू किया मिशन 2024,,,।

    काल भैरव का दर्शन, पटरी पर चाय की चुस्की,,,जेपी नड्डा और सीएम योगी ने ऐसे शुरू किया मिशन 2024,,,।

    जेपी नड्डा कल शाम वाराणसी पहुंचे और आज सुबह होते ही काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे.काल भैरव मंदिर में जेपी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

    बाबा काल भैरव की जेपी नड्डा ने विधिवत दर्शन पूजन किया और आरती भी की. काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के बाहर निकले और वहीं चंद कदम की दूरी पर एक चाय वाले के यहां खड़े होकर किसी आम व्यक्ति की तरह ना केवल जेपी नड्डा ने बल्कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चाय की चुस्कियां ली।

    यह देखकर वहां मौजूद काशी वासी “हर हर महादेव” “जय बाबा काल भैरव” का जयकारा करने लगे। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी साथ में कई मंत्री व विधायक जोर से हर हर महादेव का नारा लगाए।

    इस दौरान योगी सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. चाय पीने के दौरान जेपी नड्डा ने चाय विक्रेता बटुक यादव से बातचीत भी की और चाय के बारे में जानकारी ली. इस दौरान जेपी नड्डा से बातचीत करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि आगे बात करूंगा और अपनी गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आगे बढ़ गए।

    ऐसा पहली बार नहीं है कि जेपी नड्डा ने पहली बार काल भैरव मंदिर के बाहर चाय पी हो. इसके पहले भी जब वह कार्यकारी अध्यक्ष थे तो काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने उसी चाय वाले के यहां खड़े होकर चाय पी थी. इस बारे में ना केवल चाय वाले ने, बल्कि क्षेत्र के लोगों ने भी बताया कि जेपी नड्डा जब कभी काल भैरव मंदिर आते हैं तो चाय वाले की दुकान पर चाय को प्रसाद समझकर पीते हैं।

  • ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, पश्चिम से आने वाले हमलों को दीवार बनकर रोक लेता है पंजाब

    ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, पश्चिम से आने वाले हमलों को दीवार बनकर रोक लेता है पंजाब

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    यूपी के सीएम ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन! साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करता है, और करता रहेगा।

    यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने ‘वीर बाल दिवस’ आज मनाया, साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने विश्वास की रक्षा के लिए अपने सिर पर पवित्र पुस्तक लेकर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

    साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम से आने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए पंजाब दीवार की तरह खड़ा रहा है। तवांग की घटना पर मैंने पूछा तो पता चला कि वहां पर सिख रेजिमेंट के कुछ जवान तैनात हैं, वहां एक-एक जवान दो-दो चीनियों को पकड़ते और धुलाई करके भेजते थे।

  • थोड़ी देर में किराए के घर में बिजली विभाग के दफ्तर का होगा भव्य उद्घाटन , फायर ब्रांड विधायक करेंगे , पब्लिक बोली -गजब है तो अधिकारी बोले – इसलिए करना पड़ा ,पढ़िए पूरी खबर

    थोड़ी देर में किराए के घर में बिजली विभाग के दफ्तर का होगा भव्य उद्घाटन , फायर ब्रांड विधायक करेंगे , पब्लिक बोली -गजब है तो अधिकारी बोले – इसलिए करना पड़ा ,पढ़िए पूरी खबर

    सरकार की घोषणाओं को धरातल पर लाने के लिए सरकारी कवायदें तेज हो गई है । इसी क्रम में जिले के तपकरा में आज याने सोमवार को बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का भी उद्घाटन होना है।विगत जून में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की घोषणा की थी और इसी घोषणा को आज अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

    क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज के द्वारा सोमबार को दोपहर साढ़े 3 बजे फीता काटकर कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा ।  लेकिन इन सबों के बीच इस उद्घाटन को लेकर एक और खबर आ रही है ।वो खबर ये है कि बिजली विभाग का यह ऑफिस किराए के घर में शुरू हो रहा है और बिजली विभाग के लोग किराए के घर वाले ऑफिस का ही संसदीय सचिव से फीता कटवाने जा रहे हैं । कुछ ग्रामीण बिजली विभाग के इस तत्परता से खुश भी हैं तो कुछ विभाग के इस तत्परता का मजा लेने से बाज नहीं आ रहे ।

    दरअसल ,मजा लेने वाले  ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की घोषणा के पूरे 7 महीने हो गए लेकिन 7 महीने में विभाग अपने ही ऑफिस का भवन नहीं बना पाई और आज आनन फानन में किराए के ऑफिस का उद्घाटन किया जा रहा है ।

    हांलाकि कुछ ग्रामीणों को इस बात की खुशी भी है कि बरसात और गर्मी के दिनो मे बिजली की समस्या से जूझने वाले तपकरा और आस पास के कई गांव के लोगो को अब कर्मचारियों की कमी के चलते अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा ।कनिष्ठ यंत्री कार्यालय खुलने से कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी इससे लोगो को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा ।विभाग दफ्तर सरकारी भवन में शुरू करे या प्रायवेट भवन में इससे उनको कोई मतलब नहीं है ।मतलब इस बात से है कि बिजली की समस्या से लोगो को निजात मिल जाए बस।

    लेकिन राजनीति से ताल्लुक रखने वाले ग्रामीण इस उद्घाटन को राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। इनका कहना है कि किराए के भवन का उद्घाटन और फीता कटाई का नजारा वे पहली बार देखने जा रहे हैं । इनके अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है कि किराए के ऑफिस का इतने ताम झाम से फीता काटा जा रहा है ।यह राजनीतिक हड़बड़ी है और कुछ नहीं।

    बहरहाल ,ये पब्लिक है और लोकतंत्र में अपनी बात रखने का और सबको अधिकार है लेकिन इन सबसे परे हटकर एक बात यह भी है कि तपकरा क्षेत्र के लोग कई सालों से बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे थे और आज जो हो रहा है वो समस्याओं के निदान की सबसे अहम कड़ी है ।

    इस मामले में बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश लकड़ा ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि शासकीय भवन मिलना था लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ कि उन्हें सरकारी भवन नहीं मिल पाया लेकिन क्षेत्र की वर्षो पुरानी मांग थी ,लोग काफी वक्त से बिजली जैसी समस्या से जूझ रहे थे इसलिए अस्थाई तौर पर किराए के भवन में दफ्तर की शुरुआत की जा रही है बाद में शासकीय भवन बना लिया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह लोगो को इसका लाभ मिलेगा ।