Category: news

  • कलयुगी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को उतारा मौत के घाट

    कलयुगी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को उतारा मौत के घाट

    परबतसर(नागौर): परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में एक सनकी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को मौत की नींद सुला दिया. दोनों बेटियों की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. दोनों की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर मंगलवार सुबह परबतसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इधर, आरोपी ने पत्नी और दोहिते को भी कुल्हाड़ी के वार से घायल कर दिया.

    मिली जानकारी के अनुसार पत्नी और दोहिते को गंभीर हालत में परबतसर चिकित्सालय से अजमेर रेफर किया गया. पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय मीरा व 20 वर्षीय रेखा की मौत हुई है. दोनों के ही सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है. 50 वर्षीय पत्नी केसर तथा 7 वर्षीय प्रिंस गंभीर घायल हैं. कुल्हाड़ी से वार करने के बाद आरोपी पिता मन्नाराम गुर्जर सुनसान जगह नाले में जाकर बैठ गया जहां से पुलिस ने पकड़ लिया.

  • देहरादूनः वाहन चालको को आरटीओ ने दी बड़ी राहत, अब इस डेट तक करा सकते है आवेदन

    देहरादूनः वाहन चालको को आरटीओ ने दी बड़ी राहत, अब इस डेट तक करा सकते है आवेदन

    शहर में यातायात व्यवस्था एवं आम जनता को सुलभ सस्ती सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करने हेतु वर्गीकृत किये उल्लेखित 18 मार्गो पर चार पहिया (चालक सहित 08 से 13 सीटर) नई यूरो-6 वाहन / सीएनजी चालित वाहन को देहरादून केन्द्र हेतु जारी विक्रम टैम्पो परमिट धारकों के द्वारा उनको स्वीकृत विक्रम टैम्पो ठेका गाडी परमिट कार्यालय में निरस्त किये जाने हेतु आवेदन करने पर प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर दिनांक 31.03.2023 तक नये मंजिली गाड़ी परमिट जारी किये जाने थे। लेकिन अब वाहन चालको को राहत देते हुए संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून ने इसकी लास्ट डेट बढ़ा दी है।

    बताया जा रहा है कि कार्यालय में प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर विभिन्न आवेदकों द्वारा यह अवगत कराया है कि उनके द्वारा संबंधित वाहन डीलर के यहां वाहन प्राप्ति हेतु आवश्यक अग्रिम धनराशि जमा करा दी गई है किंतु संबंधित डीलर के यहां वाहन ना होने के कारण उनके द्वारा उपरोक्तानुसार उल्लेखित समयावधि के अंतर्गत वाहन प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उक्त के दृष्टिगत उनके द्वारा वाहन पंजीयन एवं परमिट प्राप्ति हेतु अतिरिक्त समय प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया है। जिससे देखते हुए आरटीओ ने कई बड़े फैसले लिए है।

    ये हुए फैसले

    उक्त अनुरोध के दृष्टिगत वाहन स्वामियों को जिनके द्वारा संबंधित वाहन डीलर के समक्ष वाहन प्राप्त करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हो या वाहन प्राप्त कर लिए गये हों को राहत प्रदान किए जाने के दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा यह निर्णय लिया गया है-

     

    01. वाहन स्वामी जिन्हे पूर्व में संस्तुति पत्र जारी किये गये हैं व उनके द्वारा संबंधित वाहन डीलर से वाहन प्राप्त करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं से सम्बंधित प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरान्त उक्त प्रमाण पत्र दिनांक 10 अप्रैल 2023 तक कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया जाता है तो उन वाहन स्वामियों को वाहन पंजीयन एवं परमिट प्राप्त करने हेतु दिनांक 28.04.2023 तक का अतिरिक्त समय प्रदान कर दिया जाए।

    02. दिनांक 10 अप्रैल 2023 के उपरान्त बिन्दु संख्या 01 में उल्लेखित आवेदनों एवं जिन आवेदनों के सापेक्ष परमिट प्राप्त कर लिया गया है, को छोड़कर समस्त आवेदनों को निरस्त मानते हुए उक्त अधिसूचित 18 मार्गो पर प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर अवशेष रिक्तियों के सापेक्ष आमजन को निर्धारित प्रकिया का पालन करते हुए दिनांक 30.04.2023 तक आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर दिया जाए। प्राधिकरण की बैठक दिनांक 01.11.2022 के मद संख्या 32 के अर्न्तगत के अन्तर्गत रूड़की ग्रामीण क्षेत्र झबरेडा में विक्रम टैम्पो वाहनों के संचालन हेतु केन्द्र निर्धारित करने एवं ठेका गाडी परमिट जारी करने के सम्बन्ध में वाहन पंजीयन एवं परमिट प्राप्त करने हेतु दिनांक 30.04.2023 तक का अतिरिक्त समय प्रदान किये जाने कानिर्णय लिया गया है।

  • एक फोन को पहुंच जाते हैं सांप मित्र रविंद्र सिंह पडियार, सांपों का रेस्क्यू कर छोड़ते है वन

    एक फोन को पहुंच जाते हैं सांप मित्र रविंद्र सिंह पडियार, सांपों का रेस्क्यू कर छोड़ते है वन

    कई बार लोग सांप की दहशत से इसको मार देते हैं, लेकिन पशु पक्षियों के मित्र इनको बचाने पहुंच जाते हैं । आज सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द में विजय कुमार ने रविंद्र पडियार को फोन कॉल करके बताया कि उसके घर में घर के अंदर बहुत बड़ा सांप घुस गया है एवं वह कहीं काम से जा रखा है, घर में केवल महिला एवं बच्चे हैं।

    रविंद्र पडियार अक्सर मोहल्ले में सांपों एवं कई अन्य पशु- पक्षियों को रेस्क्यू किया करते हैं। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके से काफी दूर थी, जिसे आने में समय लग रहा था, पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ था तो रविंद्र सिंह पडियार ने स्वयं सांप को पकड़कर लोगों को दहशत से निजात दिलाई । थोड़ी देर में विजय कुमार भी घर पहुंच गया एवं थोड़ी और देर बाद वन विभाग की टीम के पंवार जी को सांप सुपुर्द कर दिया गया। सांप लगभग 7 से 8 फुट का लंबा था एवं काफी मोटा, रैट स्नेक प्रजाति का था। मोहल्ले के सभी लोगों ने रविंद्र सिंह पडियार को सही समय पर मदद करने के लिए धन्यवाद दिया एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम को भी धन्यवाद दिया।

    रविंद्र पडियार ने बताया कि सांप पर्यावरण के लिए जरूरी है। सांप पर्यावरण चक्र का अहम हिस्सा है। सांप के जरिए चूहे को नियंत्रित किया जाता है। इससे फसल की रक्षा होती है। लोगों में सांप के बारे में गलत धारणाएं हैं। सांप तभी हमला करता या काटता है जब उसे अपनी जान को खतरा है। वैसे सांप किसी को अकारण नहीं काटता है।

  • दिल्ली परिवहन विभाग किसके लिए, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली परिवहन विभाग किसके लिए, बड़ा सवाल ?

    दिल्ली परिवहन विभाग
    जनहित के लिए या अन्यों के हित के लिए बड़ा सवाल ???

    परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली के वाहन मालिको से गैर कानूनी तरीके से फीस लेकर सरकार के राजस्व में इज़ाफ़ा करवाने का सबूत आया सामने,

    वाहन के परमिट के लिए ली जाने वाली फीस सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्रालय और दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा एमवी एक्ट और रूल में व्यक्त है और साथ ही यह भी बताया गया है कि कितने समय पहले उस परमिट के लिए दुबारा रिन्यू के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।

    दिल्ली परिवहन विभाग में एक वाहन मालिक के द्वारा 2022 में अपने परमिट के नवीनीकरण (रिन्यू) की फीस जमा करवाई जो कि 5 साल के लिए थी यानी 2027 तक।
    वाहन की उस परमिट पर चलने की समय सीमा 2023 तक थी जिसके लिए परिवहन विभाग द्वारा उस मालिक को वाहन का परमिट नवीनीकरण (रिन्यू) 2023 तक करके जारी कर दिया,
    वाहन मालिक के द्वारा वाहन का परमिट रिप्लेसमेंट मोड़ यानी नए वाहन को अपने पुराने वाहन के लिए ज़ारी परमिट पर लाने के लिए जमा कर दिया गया,
    वाहन मालिक द्वारा जिस दिन रिप्लेसमेंट मोड़ में परमिट जमा करवा कर रिप्लेसमेंट स्लिप प्राप्त की गई उस दिन तक उस पर कोई देरी का जुर्माना बकाया नही था
    नियम के अनुसार वाहन को रिप्लेसमेंट करवाने के बाद बिना किसी जुर्माना भरे 120 दिन में नया वाहन खरीद कर उस परमिट पर चढ़वाया जा सकता है,
    वाहन मालिक द्वारा 10 दिनों में ही नया वाहन खरीद कर अपने पुराने वाहन की जगह उस परमिट पर चढवाने के लिए परिवहन विभाग में प्रस्तुत कर दिया,
    वाहन मालिक को नए वाहन पर उसके पुराने वाहन की जगह नए वाहन पर जो परमिट प्रदान किया गया वह उसी तारीख तक मान्य था जिस तारीख को उसका पुराने वाहन के लिए परमिट जारी किया गया था क्योंकि उस वाहन की परमिट श्रेणी के अनुसार सड़क पर चलने की समय सीमा समाप्त हो रही थी,
    वाहन मालिक द्वारा परिवहन विभाग को बताया गया की उसके द्वारा इस परमिट के लिए 2027 तक की फीस जमा करवाई हुई है पर उसकी बात किसी ने नहीं सुनी और उसे उसके परमिट के नवीनीकरण (रिन्यू) के लिए दुबारा फीस जमा करवाने के लिए कह दिया,

    अचम्बा
    वाहन मालिक द्वारा परमिट फीस जमा होने के बावजूद जब दुबारा उसी परमिट के नवीनीकरण (रिन्यू) की फीस कटवाने लगा तो फीस के साथ उससे जुर्माना भी मांगा गया वह भी उस समय के लिए जब वह परमिट रिप्लेसमेंट मोड़ में जमा था,

    अब आप समझ सकते है की परिवहन विभाग ने सरकार के राजस्व में इज़ाफ़ा करवाने के लिए किस आधार पर मालिको के साथ ठगी यानी गैर कानूनी तरीके से पैसा वसूल करने के लिए एप प्रोग्राम बनवा रखे हैं और सच तो यह भी है की आप किसी से भी शिकायत करके देख ले असर जीरो पाएंगे।

    जनहित में जारी
    संजय बाटला

  • सिंगरौली हरिजन बस्ती मोहल्ला के सड़क में भरा पानी पैदल चलने लायक भी नहीं,रहवासी परेशान,अभी तक नहीं बनीं नालियां।- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

    सिंगरौली हरिजन बस्ती मोहल्ला के सड़क में भरा पानी पैदल चलने लायक भी नहीं,रहवासी परेशान,अभी तक नहीं बनीं नालियां।- इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़

    सिंगरौली 22 मार्च नगर निगम वार्डों का समुचित विकास करने का दावा करता है और इनके दावे में कितना दम है इसका जीता जागता उदाहरण वार्ड के हरिजन बस्ती मोहल्ले का है। जहां बारिश के साथ-साथ घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क में पानी के जमाव होने से पैदल चलने लायक भी नहीं है।
    दरअसल जिला मुख्यालय के चंद कदम दूर वार्ड के हरिजन बस्ती मोहल्ला समस्याओं से जकड़ा हुआ है। आलम यह है कि इस मोहल्ले में पक्की सड़क के साथ-साथ नाली का भी टोटा है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि एक दशक पूर्व आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। जहां आरसीसी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। रहवासियों की मांग पर सड़क के गड्ढों में भस्सी डाली गयी। लेकिन अब इन दिनों यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। बारिश के साथ-साथ घरों का पानी इसी सड़क पर जमा हो रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा मोहल्लेवासी इसी गंदे पानी से चलकर अपने गन्तव्य की ओर पहुंच रहे हैं। दिनमान किसी तरह चल भी जा रहा है रात के समय घर पहुंचने के लिए काफी सोचना पड़ता है। यह समस्या काफी दिनों से है। रहवासियों ने यह भी बताया कि नाली निर्माण के लिए कई बार ननि के अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया। कोरा आश्वासन के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा है। रहवासियों ने मेयर, ननि अध्यक्ष, पार्षद एवं निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क का कार्य एवं नाली निर्माण की मंजूरी दिलाये जाने की मांग की है।

  • ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज, आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली वैन में भी मिले पोस्टर, 6 गिरफ्तार

    ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज, आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली वैन में भी मिले पोस्टर, 6 गिरफ्तार

    दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 FIR दर्ज की हैं। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। IP स्टेट थाने के एक कॉन्स्टेबल ने पप्पू मेहता नाम के एक शख्स को पोस्टर लगाते हुए पकड़ा था। पप्पू के पास 38 बंडल पोस्टर मिले थे।

    आम आदमी पार्टी ने पूछा- पोस्टर में आपत्तिजनक क्या है
    इधर, आम आदमी पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है, जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दीं? PM मोदी आपको शायद पता नहीं, पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?

    आम आदमी पार्टी पोस्टर मामले को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब CM भगवंत मान भी शामिल होंगे।

    पकड़े गए लोगों ने बताया- 50 हजार पोस्टर का ऑर्डर था
    स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने बताया, ‘दो प्रिंटिंग प्रेस फर्म को ऐसे 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक इनमें से कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया है।’

    17 मार्च को पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था
    दिल्ली पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था। उसके बाद ये पोस्टर 19 मार्च की रात अलग-अलग लोगों को चिपकाने के लिए दिए गए थे। पोस्टर चिपकाने का काम 20 मार्च की सुबह तक चला।

  • वाराणसी : LBS एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से विमान यात्री की मौत, परिजन बोले-समय से मिलता उपचार तो बच सकती थी जान,,,।

    वाराणसी : LBS एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से विमान यात्री की मौत, परिजन बोले-समय से मिलता उपचार तो बच सकती थी जान,,,।

    ।वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए एक यात्री की मौत हो गई। एयरपोर्ट पर चेक इन के बाद38 वर्षीय युवक कीअचानक तबीयत बिगड़ गई और वे फर्श पर गिर पड़े। नाजुक हालत को देखते यात्री को आननफानन नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी समय से कोई नहीं पहुंचा। अगर एयरपोर्ट पर उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी।

    चेन्नई निवासी यात्री सेंथिलकुम वेल्लीराज (38) परिवार के 8 सदस्यों के साथ दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए थे। गुरुवार सुबह इंडिगो के कनेक्टिंग फ्लाइट से चेन्नई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। चेक इन काउंटर से बोर्डिंग पास लेने के बाद सेंथिलकुम के सीने में दर्द हुआ और वो गिर पड़े।

    साथ में मौजूद परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के यात्री और एयरलाइं स कर्मी पहुंचे। लोगों ने तत्काल डॉक्टर बुलाने के लिए कहा लेकिन एयरपोर्ट स्थित एमआई रूम में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। यात्री को नजदीकी अस्पताल में ले जाने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर लाया गया।

    जहां एंबुलेंस तो खड़ी थी, लेकिन चालक नहीं थीं। ऐसे में यात्री को एक छोटी कार में लेटाकर समीप के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद सेंथिलकुम को मृत घोषित कर दिया। मृतक और उसके परिवार के सदस्यों को छोड़कर इंडिगो एयरलाइंस कर्मी एयरपोर्ट चले गए। शव लेकर परिवार के सदस्य शहर की ओर चले गए। विमान यात्री को प्राथमिक उपचार न मिलने की चर्चा पूरे दिन एयरपोर्ट पर होती रही। लोग यह चर्चा करते रहे की यदि एयरपोर्ट के एमआई रूम में डॉक्टर होते तो यात्री की जान बचाई जा सकती थी।

    एयरपोर्ट निदेशक अर्यमासान्याल ने बताया कि सुबह एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आया था। उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट के डॉक्टर भी निजी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में यात्री को मृत घोषित किया गया। यात्री को इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने अपने निजी कार से यात्री को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

  • राज्यपाल ने वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए सामग्री किट व टैबलेट,,,।

    राज्यपाल ने वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए सामग्री किट व टैबलेट,,,।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज गुरुवार को आराजीलाइनविकास खंड के हरसोस गांव स्थित नंदघर में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में शामिल हुई।

    इस दौरान राज्यपाल ने आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को सामग्री किट और टैबलेट वितरित किया।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टैबलेट देने का उद्देश्य केंद्रों का डिजिटाइजेशन और बच्चों को परस्पर संवाद (इंटरैक्टिव) के माध्यम से अक्षर, गिनती, कविता, कहानी आदि सिखाना है। ये पद्धति जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत करेगी।

    इसके बाद राज्यपाल काशी विद्यापीठ विकास खंड के अलाउद्दीनपुर नंदघर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामग्री किट और टैबलेट वितरित किया।

    इसके पहले, राज्यपाल पटेल के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर प्रशासनिक अफसरों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

    राज्यपाल शाम 04 बजे सर्किट हाउस में गवर्नर बेसिक शिक्षा विभाग की विद्याशक्ति योजना का शुभारंभ करेंगी।

    और 21 टॉपर छात्राओं को चेक देंगी।

    इस दौरान राज्यपाल की मौजूदगी में नगरीय आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति बेहतर करने समेत कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।

  • खेसारी लाल यादव की हीरोइन यामिनी सिंह बनीं आईपीएस! ‘अवैध’ कारोबार करने वालों पर बरसेगा कहर,,,।

    खेसारी लाल यादव की हीरोइन यामिनी सिंह बनीं आईपीएस! ‘अवैध’ कारोबार करने वालों पर बरसेगा कहर,,,।

    रानी मुखर्जी के बाद भोजपुरी में ‘मर्दानी’ के किरदार में यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। यामिनी की आने वाली फिल्म से उनका खाकी वर्दी में फोटो खूब वायरल हो रहा है।इस फोटो में यामिनी सिंह एक कड़क आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में दिख रही हैं, जिस के चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

    अवैध’ में आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में आएंगी नजर,,,,,,,

    भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह की वायरल हो रही तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म ‘अवैध’ की है। इस फिल्म में वह एक पुलिस वाली के रोल में ‘अवैध’ कारोबार करने वाले लोगों पर कहर बरसाती नजर आएंगी। भोजपुरी फिल्म ‘अवैध’ का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।इस फिल्म के निर्देशक नीरज – रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव भी नजर आने वाले हैं।

    Published from Blogger Prime Android App

    पहली बार लेडी कॉप की भूमिका में आएंगी नजर,,,,,,,

    ‘अवैध’ फिल्म की शूटिंग जोर शोर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चल रही है। फिल्म के वायरल फोटो में यामिनी सिंह के पुलिस के किरदार को महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। यामिनी सिंह ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार को बड़े पर्दे पर निभाए हैं, लेकिन पहली बार लेडी कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस भूमिका उनका स्वैग भी लाजवाब नजर आ रहा है।

    Published from Blogger Prime Android App

    अपने रोल को लेकर यामिनी ने कही ये बात,,,,,,,

    यामिनी सिंह ने अपने रोल को लेकर कहा कि मैं अच्छे किरदारों की भूखी हूं। मुझे जगह किरदार ऑफर किया गया तो मुझे लगा कि मेरे लिए इसमें बहुत सारी संभावनाएं हैं और मैंने इसे तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। अभी हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली है। मुझे यह पूरा विश्वास है।

    Published from Blogger Prime Android App

    व्यक्तित्व के धनी है खेसारी लाल यादव,,,,,,,

    यामिनी ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर कहा कि वे अच्छे व्यक्तित्व के धनी है और उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत कुछ सीखने को मिला है। बता दें कि फिल्म ‘अवैध’ की कहानी संवाद और पटकथा प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखी है। फिल्म में खेसारी लाल यादव वह यामिनी सिंह के अलावा अपर्णा मल्लिक, देव सिंह, सुबोध सेठ, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष आनंद और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

  • देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, केंद्र सरकार ने दी सजग रहने की सलाह,,,।

    देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, केंद्र सरकार ने दी सजग रहने की सलाह,,,।

    नई दिल्ली : गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विश्व के स्तर पर औसतन रोजाना केस 93,977 है। भारत में भी कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन खतरा अभी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा है क्योंकि अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं ना ही मौत के आंकड़े भारत में ज्यादा है। जिन राज्यों में कोरोनोवायरस बढ़ रहे हैं उन्हें कोविड appropriate बिहेवियर अपनाना चाहिए ।

    कोरोना की महामारी खत्म नहीं हुई ,,,,,,,

    राजेश भूषण ने बताया कि विश्व के स्तर पर औसतन रोजाना केस 93,977 है। अमेरिका से कुल नए मामलों का 19% रिपोर्ट हो रहा है। रूस से 12.9 चीन से 8.3% दक्षिण कोरिया से 7% भारत से कुल ग्लोबल मामलों का औसतन 1% रिपोर्ट हो रहा है। भारत में रोजाना 966 औसत केस दर्ज हो रहे है। अभी भी रोजाना ग्लोबेली 1 लाख के करीब केस हो रहे हैं।देश में फरवरी में रोजाना का औसत 108 केस था। फरवरी में रोजाना 1 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे थे। मार्च में साप्ताहिक मृत्यु की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा मामलों वाले राज्य – महाराष्ट्र, गुजरात केरल, कर्नाटक और वो चार राज्य हैं जहां से सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।

    कोरोनावायरस के बढ़ते हुए मामलों की वजह,,,,,,,

    Published from Blogger Prime Android App

    देश में इस वक्त Omicron के सब वैरीअंट तेजी के साथ बढ़ रहे हैं । Omicron वेरिएंट के1 हजार से ज्यादा सब वेरिएंट पाए गए हैं। मोटे तौर पर भारत में यही फैले हैं BA 1 BA 2 BA 5 BQ 1 BA 4 BA 2.12.1 XBB BA 2.75 ये सभी ओमिक्रान के ही वेरिएंट हैं। जब कोई वायरस पैंडेमिक से endemic की तरफ बढ़ता है तो उसके वेरिएंट की संख्या बढ़ती हैं। ओमिक्रान के 1000 वेरिएंट में से 100 recombinant version हैं।

    भारत में XBB1. 5 और XBB 1.16 के मामले ज्यादा,,,,,,,

    Published from Blogger Prime Android App

    इस समय XBB1. 5 और XBB 1.16 वो variant of interest हैं जिन पर वैज्ञानिको़ की नजर है।VOI (variant of interest) वो होते हैं जो फैलते तेजी से हैं, लेकिन जानलेवा नहीं होते।

    जनवरी से मार्च तक genome sequencing के हालात जीनोम सीक्वेंसिंग में सबसे ज्यादा XBB 1.16 के 344 केस मिले। ये महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली में मिले हैं। XBB 1.5 के 196 कैस मिले हैं।

    एयरपोर्ट्स पर रेंडम सेंपलिंग,,,,,,,

    Published from Blogger Prime Android App

    एयरपोर्ट्स पर भी 2% रेंडम सेंपलिंग लंबे समय से जारी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभीRTPCR पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार जल्द अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराएगी जल्द ही mock drill प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में होंगे। ताकि दवाओं, डॉक्टर्स और बेड्स की संख्या सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया।