Category: news

  • यूपी के स्कूलों की बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इतने दिन तक और बंद रहेंगे स्कूल

    यूपी के स्कूलों की बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इतने दिन तक और बंद रहेंगे स्कूल

    UP Schools Summer Vacation: उत्तर प्रदेश के स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उनकी गर्मी की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई हैं। इस संबंध में पूरे उत्तर प्रदेश के जिला बेसिक अधिकारियों को नोटिस जारी करके सूचित किया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को ये नियम मानना होगा।

    इस डेट पर खुलेंगे स्कूल

    5145fb54afa68b87c8923afbb24f22c41686200185116140 original

    पहले यूपी के ये स्कूल 20 मई से 15 जून 2023 तक के लिए बंद किए गए थे। इन डेट्ल पर गर्मी की छुट्टियां घोषित हुई थी लेकिन अब इनको आगे बढ़ा दिया गया है और नये नोटिस के मुताबिक अब स्कूल 15 जून की जगह 26 जून 2023 तक बंद रहेंगे। करीब 11 दिन का अवकाश और बढ़ाया गया है।

  • बाबा बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री की दुल्हन बनेंगी MBBS छात्रा, जानें कौन है शिवरंजनी?

    बाबा बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री की दुल्हन बनेंगी MBBS छात्रा, जानें कौन है शिवरंजनी?

    बागेश्‍वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री अक्सर किसी ना किसी वजह से सुखिर्यों में रहते हैं। लेकिन उनकी वजह से एक MBBS छात्रा चर्चा में आ गई है। जो उनसे शादी करना चाहती है।

    शिवरंजनी तिवारी है इस लड़की का नाम

    धीरेंद्र शास्‍त्री से शादी करने वाली इस लड़की का नाम शिवरंजनी तिवारी है। जिसने बाबा बागेश्वर की दुल्हन बनने का संकल्प लिया है।

    गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक सिर पर गंगाजल

    धीरेंद्र शास्‍त्री से शादी की मनोकामना पूरी हो जाए, इसलिए शिवरंजनी ने गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक सिर पर गंगाजल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू कर दी है।

    16 तारीख को बागेश्वर पहुंचेगी शिवरंजनी

    शिवरंजनी ने जब सोशल मीडिया सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर मेरे मन की बात जानते हैं। बस कुछ इंतजार कीजिए 16 तारीख को सब पता चल जाएगा।

    शिवरंजनी तिवारी मध्यप्रदेश की निवासी

    शिवरंजनी तिवारी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की रहने वाली है। वह जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

    भजन गायिका हैं शिवरंजनी तिवारी

    शिवरंजनी भजन गायिका हैं, शिवरंजनी चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं। उनके यूट्यूब पर भजनों के कई वीडियो मौजूद हैं।

    जया किशोरी से भी जुड़ चुका धीरेंद्र शास्‍त्री का नाम

    सोशल मीडिया पर शिवरंजनी तिवारी की बाबा बागेश्वर सरकार के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इससे पहले कथा वाचक जया किशोरी का नाम भी चर्चा में आया था।

    पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री किससे करेंगे शादी

    पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री की तरफ से अभी इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जब शिवरंजनी बागेश्‍वर धाम पहुंचेंगी तब ही कुछ साफ होगा।

  • वाहन क्षेत्र में जुड़े निम्न/मध्यमवर्गीय का शोषण, सरकारें चुप आख़िर क्यों ?

    वाहन क्षेत्र में जुड़े निम्न/मध्यमवर्गीय का शोषण, सरकारें चुप आख़िर क्यों ?

    एनबीएफसी, प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायतंत्र की मिलीभगत का दूसरा नाम ऑटो माफिया

    भारत देश में परिवहन क्षेत्र में लगकर अपना और अपने परिवार के भरण पोषण में लगे निम्नवर्गीय/मध्यमवर्गीय लोगो का खुल कर एनबीएफसी कंपनियों और ऑटो माफियाओं द्वारा शोषण और अत्याचार किसी से भी छुपा हुआ नही है ।

    सबसे बड़ी बात सबको (भारत सरकार, राज्य सरकारें, प्रशासनिक अधिकारी और न्यायतंत्र) इसकी पूर्ण जानकारी है फिर भी सभी साथ दे रहे हैं ऑटो माफिया और एनबीएफसी कंपनियों का, आख़िर क्यों !

    दिल्ली के परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा द्वारा अपने पद की ताकत का प्रयोग करते हुए दिल्ली में वाहनों के लिए कर्जा देने वाले बैंको, एनबीएफसी को परिवहन विभाग के साथ इंटीग्रेटेड होने पर बाध्य कर दिया पर जनहित और वाहन मालिको के हित का कही ध्यान नहीं रखा जबकि दुनिया मे इस कार्य को करने के लिए नाम दिया गया था जनहित में। यह तो आशीष कुंद्रा ही बेहतर समझा सकते है की इस कार्य को करने से किसका हित हुआ क्योंकी अधिकतर जनता/वाहन मालिकों को इसके होने के बाद से दिक्कतें बढ़ गई ।

    दिल्ली में ई रिक्शा / ऑटो खरीदने या अन्य कारणो से इन वाहनों पर कर्जा लेने के लिए ऑटो माफिया के चंगुल में फस जाते हैं क्योंकि सरकारी बैंक से उन्हें कर्जा नही मिल पाता।

    भारत सरकार के राजस्व मंत्रालय और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेशों/ दिशा निर्देशों को माने तो कोई भी कर्जा नगद राशि में लिया या दिया नही जा सकता पर ऑटो माफियाओं और एनबीएफसी कंपनियों पर शायद यह नियम/ आदेश/ दिशा निर्देश लागू नहीं होता या दूसरे शब्दो में उनकी पकड़ न्यायतंत्र, प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारों से इतनी अधिक है की उन्हे इस नियम को दरकिनार करने से कोई दिक्कत नही।

    वाहन क्षेत्रों में इस तरह के पैसों के चलन से जनता की सुरक्षा को तो खतरा है ही पर शायद राज्य सरकारें, प्रशासनिक अधिकारी और न्यायतंत्र यह नही देखना चाहते की देश को भी खतरा (उग्रवादी, अलगाववादी, गलत प्रवृत्ति और नशे में) बनता है। काले धन का इतना बड़ा प्रवाह और सभी की जानकारी में होने के बावजूद फलीभूत होना साफ़ संदेश देता है की यह कार्य सभी की मिलीभगत से हो रहा है।

    इस बात को सभी के समक्ष सिद्ध करने के पुख्ता सबूत परिवहन विशेष समाचार पत्र कार्यालय में उपलव्ध, कुछ और सबूत प्राप्त करने हेतू मेहनत की जा रही है जिससे कुछ विशेष अधिकारियो, जिला अधिकारियो और नेताओं के नाम भी घोषित किए जा सके।

    संजय बाटला

  • डी.सी.बी.ए. की मासिक मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग, जाने

    डी.सी.बी.ए. की मासिक मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग, जाने

    दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन(पंजीकृत) की संपन्न हुई मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग

    दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन सन 1962 से कार्य करने वाली सबसे संगठित संस्था है । होटल जे पी सिद्धार्थ राजिंद्र प्लेस में आज एसोसिएशन के चुने हुए मेनेजमेंट कमेटी पद्दाधिकारियो की बैठक बुलाई गई जिसमे सभी सदस्यों को दिल्ली एवम् अन्य राज्यो मे आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श कर आने वाली समस्याओं के समाधान की रणनीति बनाई गई।

    बैठक में अनेक मुद्दों पर परिचर्चा की गई पर मुख्य बात हिमाचल, जम्मू – कश्मीर आदी राज्यो मे ऑल इंडिया परमिट वाहनों जिनके सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार टैक्स जमा किए हुए है से दुबारा राज्य में एंट्री पर टैक्स मांगना और वाहनों में पैसेंजर लिस्ट उपल्ब्ध होने पर भी नियम के विरुद्ध जाकर वाहनों के चालान करना के लिए राज्य सरकारों के परिवहन आयुक्त एवम् मंत्री से बात कर बंद करवाना रहा।

    मासिक मीटिंग के इस अवसर पर टीम डीसीबीए द्वारा परिवहन विशेष हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के मुख्य संपादक संजय बाटला को सम्मानित किया।

    मैनेजमैंट कमेटी सदस्यों की बैठक अंदाजन 2 घण्टे तक चली और सभी सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर परिचर्चा कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

  • भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में इनका नाम नहीं था।

    भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में इनका नाम नहीं था।

    भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में इनका नाम नहीं था। फिलहाल यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।

    दोपहर करीब 12.55 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सरकार के अन्य मंत्रियों व भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ कौशाम्बी महोत्सव के मंच पर पहुंचे।

    सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने माइक संभाला। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन की बारी आई। फिर सीएम और उसके बाद गृहमंत्री ने सभा को संबोधित किया।

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बोलने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद गृहमंत्रीऔर मुख्यमंत्री का काफिला वहां से रवाना हो गया। उनके पीछे अन्य मंत्री और नेता भी चले गए।देखते ही देखते पंडाल भी खाली होने लगा।

    इस संबंध में भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल का कहना है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में नाम ही नहीं था। चूंकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी गृह जनपद है, शायद इसलिए उन्हें संबोधन का अवसर दिया गया।

  • कौशांबी महोत्सव: मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पकड़ा माइक,डिप्टी सीएम बृजेश को नहीं मिला मौका,,,।

    कौशांबी महोत्सव: मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पकड़ा माइक,डिप्टी सीएम बृजेश को नहीं मिला मौका,,,।

    एजेंसी डेस्क : (प्रयागराज,ब्यूरो)।सीएम योगी के साथ सूबे के दोनों डिप्टी सीएम कौशाम्बी महोत्सव की शोभा बढ़ाने आए। दोनों ने मंच तो साझा किया, लेकिन सभा में बोलने काअवसर केवल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिला।वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बोलने तक का मौका ही नहीं मिला।

    भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में इनका नाम नहीं था। फिलहाल यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।

    दोपहर करीब 12.55 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सरकार के अन्य मंत्रियों व भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ कौशाम्बी महोत्सव के मंच पर पहुंचे।

    सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने माइक संभाला। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन की बारी आई। फिर सीएम और उसके बाद गृहमंत्री ने सभा को संबोधित किया।

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बोलने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद गृहमंत्रीऔर मुख्यमंत्री का काफिला वहां से रवाना हो गया। उनके पीछे अन्य मंत्री और नेता भी चले गए।देखते ही देखते पंडाल भी खाली होने लगा।

    इस संबंध में भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल का कहना है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में नाम ही नहीं था। चूंकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी गृह जनपद है, शायद इसलिए उन्हें संबोधन का अवसर दिया गया।

  • यूपी,राजनीति : ‘जाति-मजहब के मकड़जाल में फंसा था प्रदेश लेकिन…’, पीएम मोदी का नाम लेकर CM योगी का बड़ा दावा,,,।

    यूपी,राजनीति : ‘जाति-मजहब के मकड़जाल में फंसा था प्रदेश लेकिन…’, पीएम मोदी का नाम लेकर CM योगी का बड़ा दावा,,,।

    एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विकास और समृद्धि को स्थापित कर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। पहले प्रदेश जाति और मजहब के मकड़जाल में फंसा था। 2017 से पहले आजमगढ़ को पहचान का संकट था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था।

    इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पर आकर विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया और अब हरिहरपुर से तमाम कलाकारों ने निकल कर विश्व के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। आज यहीं हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास करने खुद गृह मंत्री आए हैं।

    सीएम योगी ने आगे कहा कि, देश में करोड़ों लोगों को फ्री में राशन और वैक्सीन दी गई। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में जिसकी जनसंख्या 22 करोड़ है वहां पर लोगों को रोटी के लाले पड़े हैं। यह मजबूत नेतृत्व से होता है। पीएम.मोदी जी ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार किया है।

    कश्मीर से 370 धारा हटाई और पूर्वोत्तर राज्यों को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बीजेपी की या तो समर्थन से सरकार है।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा ?

    वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि, जब वह सांसद थे तो कोरोना काल में एक बार भी आजमगढ़ नहीं आए। उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी है।

    सपा, बसपा और कांग्रेस देश और प्रदेश का विकास नहीं कर सकते। दिनेश लाल को जिता कर आजमगढ़ में क्रांति का सृजन किया है। मैं इसलिए आया हूं कि 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर पीएम मोदी पर भरोसा करें और उनको प्रचंड बहुमत से जिता कर एकबार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाए। वहीं उन्होंने सबको भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए संकल्प भी दिलाया।

  • बालको ने कर्मचारियों के साथ मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

    बालको ने कर्मचारियों के साथ मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। कंपनी ने पोषणयुक्त भोजन से लेकर शारीरिक व्यायाम एवं विभिन्न स्वास्थ्य आदतों को अपनाने की बात करते हुए स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूकता प्रदान की।

    कंपनी ने दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे संयंत्र में विभिन्न स्थानों पर ज़ुम्बा सत्र आयोजित किए। इसमें 500 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जिसमें सभी ने कार्डियो मूव्स के साथ मनोरंजक तरीके से नृत्यकला का आनंद लिया। बालको ने अपने कर्मचारियों को संतुलित और स्वस्थ आहार सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित भोजन प्रदान किया। ये खाद्य पदार्थ नियमित भोजन के साथ सभी कैंटीनों में उपलब्ध थे। कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी कैलोरी की संख्या के बारे में जानकारी दी गई। 3000 से अधिक कर्मचारियों ने खुशी-खुशी इन भोजन में हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की।

    कंपनी ने अपने कर्मचारियों को तस्वीरें साझा करने और रील या वीडियो बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जो उनके स्वस्थ जीवन शैली को प्रदर्शित करता है। इस पहल का उद्देश्य अपने सहयोगियों को स्वस्थ आदतों को अपनाने और कार्यस्थल पर स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। इन कार्यक्रमों में भाग लेकर, कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।

    स्वास्थ्य संबंधी पहलों के बारे में बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और एक स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने प्रयासों के माध्यम से कार्यस्थल एवं समुदायों में स्वास्थ्य को बढ़ावा देना जारी रखेंगे तथा एक स्वस्थ और बेहतर समाज के लिए आगे बढ़ेंगे जो लाभकारी सिद्ध होगा।

     

  • UPPSC 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित : दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर, टॉप 10 में 8 स्थानों पर देश की बेटियों ने अपना दम दिखाया

    UPPSC 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित : दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर, टॉप 10 में 8 स्थानों पर देश की बेटियों ने अपना दम दिखाया

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित किया जा चुका है. इस परीक्षा में आगरा की दिव्या सिकरवार (Agra’s Divya Sikarwar) ने पहला स्थान (Secures The Top Position) हासिल किया है, वहीं टॉप 10 में देश की बेटियों का जलवा कायम रहा.

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 10 में 8 स्थानों पर देश की बेटियों ने अपना दम दिखाया. इसके साथ ही ये बेटियां प्रदेश में आगे एसडीएम के पद (SDM) पर अपनी सेवा देंगी. इस परीक्षा के जरिए बेटियों ने साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं. अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था और साक्षात्कार में शामिल हुए थे तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (https://uppsc.up.nic.in/ ) आप रिजल्ट देख सकते हैं.

    364

    अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

    आपको बता दें कि इस परीक्षा में लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा, उत्तराखंड की आकांक्षा ने चौथा और अंबेडकरनगर के कुमार गौरव ने पांचवां स्थान हासिल किया है. फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP Public Service Commission) ने इस परीक्षा में कुल 364 लोगों को उत्तीर्ण घोषित किया है. इस परीक्षा का सिलेक्शन प्रोसेस करीब 10 महीने में पूरा किया गया जो कि अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है.

    9

    फरवरी 2023 को जारी हुआ था मेंस का रिजल्ट

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेंस का रिजल्ट (PCS Mains Reasult 2022) 9 फरवरी 2023 को घोषित किया था. मुख्य परीक्षा (UPPCS Main Exam) के बाद कुल 1071 कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. 20 फरवरी 2023 से लेकर 21 मार्च 2023 तक इंटरव्यू का प्रोसेस चला, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट आज दिन शुक्रवार को घोषित किया गया.

  • BJP नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, कार पर फेंके बम

    BJP नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, कार पर फेंके बम

    उत्तरप्रदेश. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर बमबाजी हुई है। भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम मारे गए। चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में बच गए।

    इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। विधान सिंह सफारी कार से गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर बम से हमला कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। प्रयागराज में ही 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी कार और गनर पर बम भी फेंके गए थे। इस मामले में गैंगस्टर अतीक का बेटा असद और उसके साथी शामिल थे। 42 दिन बाद शहर में एक बार फिर ऐसा ही हमला हुआ है।

    कुछ दिन पहले कॉन्स्टेबल के बेटे से हुआ था विवाद

    हमले के बाद विधान सिंह तेजी से कार चलाकर भागे। भागते समय एक स्कूटी सवार महिला से कार की हल्की टक्कर लगी है। विधान सिंह की मां विजयलक्ष्मी जिला मंत्री भी हैं। वह थानापुर ग्राम सभा से प्रधान भी हैं। बताया जा रहा है कि कौशांबी में तैनात कॉन्स्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विधान सिंह का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कॉन्स्टेबल और उसके बेटे ने BJP नेत्री के घर जाकर माफी भी मांगी थी। विधान सिंह ने कॉन्स्टेबल के बेटे पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।