शिमला हिमाचल प्रदेश में पहली बार जुलाई में बादल झमाझम बरस रहे हैं। 1 से 21 जुलाई तक प्रदेश में अभी तक सामान्य से 115 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। कुल्लू, किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर में भारी बारिश दर्ज हुई है। बीते 19 वर्षों में 16 बार जुलाई में सामान्य से कम बरसात हुई है। सिर्फ तीन बार वर्ष 2005, 2021 और 2022 में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य से सिर्फ चार से सात फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीते कई वर्षों के दौरान जुलाई के पूरे माह में इतनी बारिश नहीं हुई है। जितनी इस बार 21 जुलाई तक हो गई है। इस माह के अंत तक बारिश का आंकड़ा और अधिक पहुंचने के आसार हैं। इस माह के दौरान किन्नौर में सामान्य से 274 फीसदी, कुल्लू में 242, शिमला में 222, सिरमौर में 187, सोलन में 179, बिलासपुर में 135, चंबा में 99, हमीरपुर में 82, लाहौल स्पीति में 71, मंडी में 73, ऊना में 66 और कांगड़ा जिला में 41 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। एक से 21 जुलाई तक प्रदेश में 354 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि इस अवधि के लिए 165 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय रहा है। आने वाले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मानसून सीजन में अभी तक 78 फीसदी अधिक बारिश दर्ज प्रदेश में 24 जून को मानसून ने प्रवेश किया है। 24 जून से 21 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 78 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। प्रदेश में 475 मिलीमीटर बारिश हुई है। सितंबर अंत तक मानसून प्रदेश में सक्रिय रहेगा। ऐसे में बारिश की मात्रा और अधिक बढ़ने का पूर्वानुमान है। पुराने मानसून सीजनों का रिकॉर्ड टूटने का पूर्वानुमान प्रदेश में इस बार पुराने मानसून सीजनों का रिकॉर्ड टूटने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मानसून को आए सिर्फ एक माह हुआ है। पूरे सीजन की करीब 40 फीसदी बारिश इस दौरान हो चुकी है। आने वाले ढाई माह में और अधिक बारिश होने पर पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना बन गई है। साल 2011 से 2022 तक हर बार मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश ही हुई है।
View More जुलाई में पहली बार सामान्य से 115 फीसदी अधिक बारिश, कई रिकॉर्ड टूटेCategory: news
बारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तो
बारिश का मौसम ऐसा होता है कि आप चाहे घर की कितनी भी सफाई कर लो, लेकिन गंदगी हो ही जाती है। बारिश का पानी और धूल मिट्टी के कारण हमारा किचन न सिर्फ गंदा होता है, बल्कि नमी होने के कारण इसकी साफ-सफाई करने पर भी यह जल्दी सूखता नहीं है। वहीं ज्यादा समय तक नमी और गीलापन होने से मक्खी, कॉकरोच और छोटे-छोटे भुनगे आने लगते हैं। ऐसे में किचन की साफ-सफाई सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के किचन हाइजीन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने किचन को चमका सकती हैं। पोछा कपड़ा किचन की फर्श से लेकर बर्तन तक को पोंछने के लिए हम कई सारे कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे साफ-सफाई करना काफी आसान होता है। लेकिन बारिश के मौसम में कपड़ों को सुखा पाना एक मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में कपड़े की जगह वाइप्स का उपयोग करें। इससे सफाई भी हो जाएगी। साथ ही किचन के कपड़ों को सुखाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। वाइपर बर्तन धोने के बाद सिंक के आस पास और स्लेब में पानी भर जाता है। वहीं बारिश में नमी होने के कारण यह जल्दी सूखता भी नहीं है। जिसकी वजह से जर्म्स और गंदगी फैलने का डर होता है। इसे साफ करने के लिए आप किचन के कपड़े की जगह वाइपर का इस्तेमाल करें। वाइपर की मदद से स्लैब जल्दी सूख जाएगा। लिक्विड डिशवॉश का करें इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए लोग डिशवाश बार का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि यह बाकी महीनों के लिए तो अच्छा होता है, लेकिन मानसून में नमी के कारण गीला होने पर गलने लगता है और साबुन की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में बर्तन धोने के लिए आप होममेड लिक्विड डिश वॉश का इस्तेमाल करें। बर्तन रखने वाली टोकरी बर्तनों को साफ सुथरा और जल्दी सुखाने के लिए आपको अपने किचन में सिंक के पास एक जाली वाली टोकरी को रखना चाहिए। जिसमें आप बर्तन धोकर रख सकें। ऐसे में बर्तन में मौजूद पानी सीधे सिंक में बह जाएगा और बर्तन भी जल्दी सूख जाएंगे।
View More बारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तोएथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में दिखना है क्लासी, तो नेकपीस करें कैरी
महिलाएं हर उम्र में ज्वेलरी पहनने और खरीदने का शौक रखती है। एक समय पर महिलाएं हैवी ज्वेलरी पहनती थीं। तब हैवी ज्वेलरी का चलन था। लेकिन वर्तमान समय में ऐसी ज्वेलरी ट्रेंड में हैं जो आप एथनिक के साथ ही वेस्टर्न के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह ज्वेलरी महिलाओं को भी काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं। यही वजह है कि अब हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाएं हल्की ज्वेलरी लेना पसंद करती
View More एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में दिखना है क्लासी, तो नेकपीस करें कैरीछह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशान
अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में छह सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही ठप होने से 20 से अधिक गांवों का जिले से संपर्क…
View More छह सड़कों पर थमे रहे वाहनों के पहिए, आठ हजार की आबादी परेशानकर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा : विनियमित कर्मचारी नाराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल 23 जुन 2023 को घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा. अभी…
View More कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा : विनियमित कर्मचारी नाराजनिगम आयुक्त हर्षिकासिंह सख्त : भाजपा पार्षद के पति को नगर निगम की मीटिंग से बाहर निकाला : वीडियो वायरल
इंदौर नगर निगम कार्यालय की एक बैठक का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। इस वीडियो में नगर निगम आयुक्त हर्षिकासिंह सख्त तेवर में दिखाई…
View More निगम आयुक्त हर्षिकासिंह सख्त : भाजपा पार्षद के पति को नगर निगम की मीटिंग से बाहर निकाला : वीडियो वायरलसीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में किए दर्शन,,।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देर शाम वाराणसी पहुंचे। राजकीय वायुयान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,…
View More सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में किए दर्शन,,।कानपुर : लव मैरिज के खिलाफ थे दोनों परिवार, पति के जेल जाते ही देवर ने की भाभी की हत्या,,,।
कानपुर,क्राइम न्यूज :: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला का शव कब्रिस्तान में पड़ा मिला। सूचना…
View More कानपुर : लव मैरिज के खिलाफ थे दोनों परिवार, पति के जेल जाते ही देवर ने की भाभी की हत्या,,,।UP बनेगा फार्मा का हब, योगी सरकार ला रही नई पॉलिसी, इतने हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश को फार्मा के क्षेत्र में हब बनाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार जल्द ही नई फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री पॉलिसी-23 लेकर आने…
View More UP बनेगा फार्मा का हब, योगी सरकार ला रही नई पॉलिसी, इतने हजार युवाओं को मिलेगा रोजगारट्विटर के वैल्यूएशन में भारी कमी, डील के मुकाबले आधी रह गई मार्केट वैल्यू
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में कई महीनों के बातचीत के बाद ट्विटर खरीदा था। यह…
View More ट्विटर के वैल्यूएशन में भारी कमी, डील के मुकाबले आधी रह गई मार्केट वैल्यू