Category: Education

  • आनंदा डेयरी ने 130 टीन देशी घी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले प्रसाद के लिए  भेजा

    आनंदा डेयरी ने 130 टीन देशी घी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले प्रसाद के लिए  भेजा

    आनंदा डेयरी ने 130 टीन देशी घी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले प्रसाद के लिए  भेजा
    एडीएम व डायरेक्टर सुनीता दीक्षित ने आनंद देसी घी से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया
    हापुड़,  अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी को धूमधाम के साथ क्या जा रहा है ! प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर से श्री राम भक्त लाखों की संख्या में पूजा अर्चना कर भगवान श्री राम को याद करेंगे भगवान के भोग लगे के लिए और भक्तों के प्रसाद के लिए आनंदा डेयरी के परिवार ने भगवान श्री राम में आस्था रखते हुए आनंदा डेयरी से 130 टीन देशी घी अयोध्या भेजा। आनंदा डेयरीलिमिटेड ग्रुप ने 130 टीन 1950 किलो ग्राम देशी घी अयोध्या राम मंदिर में  प्राण प्रतिष्ठा के लिए निःशुल्क भेजे गए हैं! हापुड़ अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की उपस्थितिमें आनंदा डेयरी की डायरेक्टर सुनीता दीक्षित और राहुल दीक्षित व आनंदा के समस्त परिवार ने देशी घी टीन से भरी गाड़ी की पूजा अर्चना कर आनंदा डेयरीप्रांगण खैरपुर खैराबाद पिलखुवा से अयोध्या को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियागया । कम्पनी डायरेक्टर सुनीता दीक्षित ने बताया कि यह उनके लिए एक एतिहासिक दिन है, जब प्रभु श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कम्पनी का देशी घी अर्पित करने का सौभाग्य मिला है।
  • सीएमओ के तीन बार आदेश के बाद भी अब तक डाक्टर की तैनाती नही हुई आखिर कौन करेगा ईलाज

    सीएमओ के तीन बार आदेश के बाद भी अब तक डाक्टर की तैनाती नही हुई आखिर कौन करेगा ईलाज

    अजीत विक्रम
    गाजीपुर । धामपुर क्षेत्र शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम बना अस्पताल धामूपुर में स्थित वीर अब्दुल हमीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 6 माह से रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद पर तैनाती के लिए 4 माह पूर्व आए आदेश के बाद भी अब तक चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई । ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग जान बूझकर इस अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती नहीं कर रहा है। पूर्व में नियुक्त चिकित्सक डॉक्टर राकेश रोशन का शानन के द्वारा स्थानांतरण मऊ जनपद में हो जाने के बाद 6 माह से चिकित्सा का पद रिक्त पड़ा था। जिसको लेकर धामूपुर के गांव के समाजसेवी अनिकेत चौहान ने पीएमओ को पत्र लिखकर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के तैनाती की मांग की गई थी । जिसका संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने शीघ्र चिकित्सा तैनाती का निर्देश दिया था । इसके बाद जनपद के स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया । नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर से स्थानांतरित कर पीएचसी शहीद वीर अब्दुल हमीद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामूपुर डॉ अजय कुमार की तैनाती का आदेश तो जारी कर दिया गया है। लेकिन 27 दिन आदेश के बाद भी तैनाती नहीं हुई ऐसा लग रहा कि स्वास्थ्य विभाग के आदेश का पालन नही हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक अस्पताल पर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय डेंगू, मलेरिया ,टाइफाइड बीमारी का प्रकोप काफी तेजी से चल रहा है। लेकिन क्षेत्र में क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न होने से ग्रामीण इलाज के लिए परेशान। वही मजबूरी में प्राइवेट चिकित्सा के पास भी जाने को मजबूर हैं। जनपद मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। समाजसेवी अनिकेत चौहान ने बताया कि तैनाती के लिए कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अनसुना कर दिया जा रहा था । लेकिन 6 में यह तीसरी बार नए डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। अब किसी डॉक्टर नवीन स्थान पर चार्ज नहीं लिए है। समाजसेवी अनिकेत चौहान लगातार पीएमओ से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कान में जूं रेगी तब जाकर नए डॉक्टर की तैनाती तो सिर्फ़ कागज में कर दिया जा रहा है। लेकिन अब किसी डॉक्टर का ग्रामीणों को दर्शन नही हुआ। देखिए आगे होता क्या है….  स्थिति जस की तस बनी हुई है।
  • भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा

    भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा

    भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ की रौनक, बना बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा प्रदर्शित लोकोमोटिव मॉडल
    संतोष कुमार नागवंशी
    दिल्ली, प्रगति मैदान में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ 3 जनवरी से शुरू हुई ये ‘मेगा प्रदर्शनी’ भारत मंडपम में आगामी 10 जनवरी तक लगाई गई है।माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘आत्म निर्भर भारत’ की मुहिम में अन्य मंत्रालयों के साथ ही रेल मंत्रालय की भागीदारी को सुनिश्चित करते इस उत्सव में
    भारतीय रेल के विकास यात्रा को बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाया गया है मंडप अयोध्या रेलवे स्टेशन के थीम पर बनाया गया है जो देखने में बेहद ही आकर्षक है। देश के कोने-कोने से आए उद्यमियों से यहां न केवल आप मिल सकते हैं बल्कि उनके उत्पादों को खरीद भी सकते हैं।रेल मंडप में बरेका द्वारा निर्यातित रेल इंजन मॉडल  आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है।’बदलते भारत की अवसंरचना’ की विषयवस्तु के साथ रेल मंडप में रेल अपनी प्रगतिशील यात्रा को प्रदर्शित कर रहा है रेलवे
    आगंतुक “नारी शक्ति” को समर्पित विशेष सेल्फी बूथ पर फोटो खींचकर अपनी यात्रा को स्मरणीय बना सकते हैंबदलते भारत की अवसंरचना’ की विषयवस्तु के साथ हॉल नंबर-6 में रेल मंडप स्थापित किया गया है। इस मंडप में बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित किए गए रेल इंजनों जिन्हें विभिन्न देशों तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश,श्रीलंका, मलेशिया, सूडान, म्यांमार, अंगोला, सेनेगल, माली, मोजांबिक में निर्यात किया गया है उन सभी रेल इंजन मॉडलों को एक विशेष बूथ पर आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।जो आगंतुकों विशेष कर बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आगंतुकों को लोकोमोटिव से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया।इस मंडप में भारतीय रेलवे के कई पहलुओं को रेखांकित किया गया है, जहां विभिन्न विषयवस्तुओं को चित्रों, ट्रांसलाइट और मॉडल आदि के माध्यम से उनकी तकनीकी व संरचनात्मक प्रगति के साथ प्रदर्शित किया गया है।रेल मंडप में विभिन्न प्रकार के लोकोमोटिव के मॉडल व अयोध्या रेलवे स्टेशन के मॉडल को दिखाया गया है।
     साथ ही आगंतुक कियोस्क के माध्यम से रेल संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है
  • हमारी समस्याओं का निदान संविधान में है

    हमारी समस्याओं का निदान संविधान में है

    हमारी समस्याओं का निदान संविधान में है

    मिहींपुरवा/बहराइच l बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा ग्राम सभा के करीकोट मैदान पर राष्ट्रीय निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद   कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    जनसभा स्थल पर निषाद समाज के एकत्र भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पव्वा भर लोग पव्वा पिलाकर झौवा भर वोट लेकर शासन करते है । आगे उन्होंने अपने समाज से कहा कि किस्सा चाहिए या हिस्सा  हिस्सा के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा  संगठित होना पड़ेगा पार्टी के लिए  समर्पित होना पड़ेगा रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ ज्ञान भी लेना पड़ेगा जिससे समाज शिक्षित एवं संगठित हो सके । हमारी समस्याओं का निदान हमारे संविधान में है इसलिए हमें जिससे हमारे समाज की दशा एवं दिशा बदल सकेगी केंद्र की मोदी सरकार एवं योगी सरकार ने आपके समाज को धनवान एवं बलवान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शुरुआत की है उन योजनाओं का लाभ लेने  की विधि डॉक्टर संजय निषाद ने विस्तार से मौजूद कार्यकर्ताओं को समझाया की आप इन योजनाओं का लाभ लें जिससे  आर्थिक उन्नति हो सके । कार्यक्रम में ही मंत्री ने 13 जनवरी को लखनऊ चलो अभियान की का निमंत्रण भी दिया तथा जनसभा में मौजूद महिला पुरुष की भारी संख्या को देखकर मंत्री ने उन्हें  धन्यवाद दिया इस दौरान बलहा विधानसभा की विधायक सरोज सोनकर ने मंत्री को अंग वस्त्र उढकर उनका स्वागत किया
    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर निषाद, मनोज निषाद, ओम प्रकाश मिश्रा, विधान सभा बलहा अध्यक्ष अजय निषाद, पूर्व प्रधान संतोष श्रीवास्तव सहित पार्टी के हजारों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने  अपने एक कार्यकर्ता के घर पहुंच कर जलपान ग्रहण किया इस दौरान उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा संजय कुमार एवं थाना प्रभारी मोतीपुर दद्दन सिंह  दलबल के साथ मंत्री के काफिले मे मौजूद रहे।

  • बच्चों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

    बच्चों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

    गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसडी बॉयज सीनियर सेंकेडरी स्कूल खांडसा रोड पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसका आयोजन सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम अखिल कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य गीतिका अहूजा ने छात्रों को संबोधित करने के साथ इस पहल का स्वागत किया।
    हरियाणा उदय जागरुकता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 360 छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को नशे की लत से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। यातायात पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए। इसी प्रकार दुपहिया वाहन चलाने के दौरान दोनों सवारियों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। ऐसा न करना कानूनन भी जुर्म है। इसके लिए भारी-भरकम जुर्माना जमा कराना पड़ सकता है।

    इस अवसर पर छात्रों को साइबर अपराध से बचने के बारे में भी जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम ने स्कूल के अंदर व बाहर पोस्टर लगाकर भी छात्रों को जागरूक किया। इस पाठशाला के दौरान छात्रों को 18 साल की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने और नशा करने पर उनसे होने वाले नुकसान के बारे भी जागरूक किया गया।

  • UPPSC 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित : दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर, टॉप 10 में 8 स्थानों पर देश की बेटियों ने अपना दम दिखाया

    UPPSC 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित : दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर, टॉप 10 में 8 स्थानों पर देश की बेटियों ने अपना दम दिखाया

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित किया जा चुका है. इस परीक्षा में आगरा की दिव्या सिकरवार (Agra’s Divya Sikarwar) ने पहला स्थान (Secures The Top Position) हासिल किया है, वहीं टॉप 10 में देश की बेटियों का जलवा कायम रहा.

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 10 में 8 स्थानों पर देश की बेटियों ने अपना दम दिखाया. इसके साथ ही ये बेटियां प्रदेश में आगे एसडीएम के पद (SDM) पर अपनी सेवा देंगी. इस परीक्षा के जरिए बेटियों ने साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं. अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था और साक्षात्कार में शामिल हुए थे तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (https://uppsc.up.nic.in/ ) आप रिजल्ट देख सकते हैं.

    364

    अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

    आपको बता दें कि इस परीक्षा में लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा, उत्तराखंड की आकांक्षा ने चौथा और अंबेडकरनगर के कुमार गौरव ने पांचवां स्थान हासिल किया है. फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP Public Service Commission) ने इस परीक्षा में कुल 364 लोगों को उत्तीर्ण घोषित किया है. इस परीक्षा का सिलेक्शन प्रोसेस करीब 10 महीने में पूरा किया गया जो कि अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है.

    9

    फरवरी 2023 को जारी हुआ था मेंस का रिजल्ट

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेंस का रिजल्ट (PCS Mains Reasult 2022) 9 फरवरी 2023 को घोषित किया था. मुख्य परीक्षा (UPPCS Main Exam) के बाद कुल 1071 कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. 20 फरवरी 2023 से लेकर 21 मार्च 2023 तक इंटरव्यू का प्रोसेस चला, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट आज दिन शुक्रवार को घोषित किया गया.

  • हजारों की संख्या में कूच राजधानी कूच करेंगे शिक्षक , जिलाध्यक्ष के आह्वान पर जिले में तैयार हुआ रवानगी जत्था ,पढ़िए पूरी खबर

    हजारों की संख्या में कूच राजधानी कूच करेंगे शिक्षक , जिलाध्यक्ष के आह्वान पर जिले में तैयार हुआ रवानगी जत्था ,पढ़िए पूरी खबर

    वेतन विसंगति को लेकर काफी लंबे समय से सड़क पर आकर लड़ाई कर रहा सहायक शिक्षक फेडरेशन फिर से आक्रामक तेवर में है। इस मांग को लेकर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के आह्वान पर 2000 की संख्या में शिक्षको का दल रायपुर रवाना हो रहा है । सहायक शिक्षक फेडरेशन के हजारों शिक्षक राजधानी  रायपुर में सीएम हाउस का घेराव करेंगे ।

    9 फरवरी 2023। वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक व प्रधान पाठकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। आंदोलन का आज चौथा दिन है। हड़ताल को लेकर सरकार के स्तर से कोई अब तक पहल नहीं की गई है। इसी बीच सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा व मुख्यमंत्री निवास के घेराव का ऐलान किया है

    सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा की अगुवाई में वेतन विसंगति को लेकर चल रहे हड़ताल के बीच पदाधिकारियों की बड़ी बैठक रायपुर कलेक्ट्रेट गार्डन में हुई। बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि अब आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसी बीच 11 फरवरी को सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इस दौरान पांच अलग-अलग संभागों से पांच अलग-अलग दिशाओं के सहायक शिक्षकों व प्रधान पाठक राजधानी रायपुर कूच करेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

    राजधानी रायपुर के शिक्षक तेलीबांधा से मुख्यमंत्री निवास की तरह बढ़ेंगे, वही सरगुजा, बस्तर, दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक अलग-अलग दिशाओं से रायपुर कूच करेंगे।

    आपको बता दें कि 6 फरवरी से ही वेतन विसंगति के मुद्दे पर प्रदेश भर के सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हालांकि 5 फरवरी को राज्य सरकार ने सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन जिस आश्वासन के बूते अधिकारियों ने सहायक शिक्षकों को आंदोलनb स्थगित करने को कहा था, वो आश्वासन फेडरेशन ने नकार दिया और फिर 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

  • आदर्श राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी

    आदर्श राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी

    आदर्श राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना निदेशक पी. एस. गुसांई ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। मंगलवार को सिकरोढ़ा गांव स्थित आदर्श राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के निदेशक पी. एस गुंसाई ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जन जागरूकता कार्यक्रमों से ही कमी आ सकती है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन हर स्थिति में करना चाहिए। हम सभी का फर्ज बनता है दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उन्होंने सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ श्रीमती अर्चना गुप्ता समेत काॅलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।