Category: Development

  • डायट सैदपुर में सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण

    डायट सैदपुर में सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण

     ओपेन्दर कुमार-पहल टुडे
    गाजीपुर : उप शिक्षा निदेशक उदयभान सर के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सैदपुर-ग़ाज़ीपुर में जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के सौ अध्यापकों का पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का सकुशल समापन हुआ।इस प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा प्रदत्त माड्यूल पर आधारित विषयों सुरक्षा एवं संरक्षाः लर्निंग आउटकम्स से जुड़ाव,सुरक्षा एवं संरक्षाः अभिप्राय एवं आयाम,विद्यालय स्तर पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,आपदा एवं आपदा प्रबन्धन,सड़क सुरक्षा एवं यातायात,साइबर सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दे,कानूनी प्रावधान एवं नीतियाँ,
    शिकायत निवारण तंत्र,विभिन्न स्तरों पर हितधारक:उनकी जिम्मेदारियाँ एवं अपेक्षाएँ,सुरक्षा संरक्षा किट एवं आकस्मिक चिकित्सा,बाल सुरक्षा एवं संरक्षा समिति और सुरक्षा योजना निर्माण के चरण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर पी पी टी,विडियो और गतिविधियों आदि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
    आज लंच के बाद डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस पूरे प्रशिक्षण का सार बेहतरीन अंदाज़ में पेश किया। उन्होंने ने सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी पहलूओं पर रोशनी डाली और शिक्षकों से इसे अपने अपने विद्यालयों और सामाजिक परिवेश में अमल में लाने की बात कही। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान ने अपने सम्बोधन में इस प्रशिक्षण के उद्देश्य,महत्व और उपयोगिता आदि पर शानदार प्रकाश डाला। इसी तरह वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व आदि पर बेहतरीन रोशनी डाली।साथ ही उन्होंने ने इस प्रशिक्षण को मौजूदा माहौल में एक अदभुत,आवश्यक और दैनिक जीवन में विशेष कर बच्चों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का फीडबैक सेशन सम्पन्न हुआ। फीडबैक सेशन के बाद प्रतिभागी शिक्षकों को वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान,राजीव पाठक,प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल और प्रवक्ता राजवंत सिंह के हाथों ट्रेनिंग नोडल,तीनों संदर्भदातागण और प्रतिभागी शिक्षकगण को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन के दायित्व का निर्वहन प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डा0 मन्ज़र कमाल ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों हेतु चाय,भोजन पानी और स्टेशनरी आदि की अच्छी व्यवस्था थी।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अभय चंद्रा,आलोक तिवारी,आलोक कुमार,बृजेश कुमार,राकेश यादव,कनिष्ठ सहायक गौरव जायसवाल और ज़िले भर के प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
  • मोदी के नेतृत्व में देश बनेगा विकसित भारत – भानुप्रताप सिंह

    मोदी के नेतृत्व में देश बनेगा विकसित भारत – भानुप्रताप सिंह

    ओपेन्दर कुमार -पहल टुडे
    गाजीपुर । जखनियां। विकासखंड मनिहारी के ग्राम सभा कटघरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा 2014 से जब से भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी देश व प्रदेश के बेसहारा वह गरीब लोगों के जीवन के उत्थान के लिए मोदी योगी के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ किया गया जिसे उनके जीवन शैली में और रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया और उनका कल्याण हुआ। सरकार की विभिन्न योजनाएं जनधन से लेकर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्यवती योजना, बीपीएल महिलाओं को फ्री रसोई गैस, वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन, कोरोना कल से ही फ्री अनाज गरीबों को समर्पित रही। भानु प्रताप सिंह ने कहा घर-घर खुशहाली, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से भारत के कोने-कोने में गांवों-कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को विश्वास और संकल्प कराएगी कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। देश में अगर मोदी जैसा नेतृत्व रहा तो अपना भारत सबसे सुंदर और मजबूत भारत होगा हरगांव शहर का तेजी से विकास होगा और लोगों के जीवन में सरकार की योजनाओं से खुशहाली आएगी यह मोदी की गारंटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजभर ने भी स्थानीय जनता से संवाद कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर जखनिया विधानसभा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रामराज बनवासी, मनिहारी ब्लॉक खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सचिव, ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में सम्मानित जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
  • बोर्ड बैठक मे विकास कार्यों पर हुई चर्चा सभी प्रस्ताव हुए सर्वसम्मति से पास

    बोर्ड बैठक मे विकास कार्यों पर हुई चर्चा सभी प्रस्ताव हुए सर्वसम्मति से पास

    हरदोई सांडी – नगर पालिका परिषद  सभागार में बोर्ड बैठक हुई जिसमे सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए पारित प्रस्ताव मे सदर बाजार के खोखा बाजार मे स्थायी दुकाने बनाने नगर की सीमा मे संचालित ई-रिक्शा का पंजीकरण पालिका द्वारा किया जायेगा और 10 नये ई रिक्शा पालिका द्वारा खरीदे जाएंगे समिति गठित कर राशन कार्ड का सर्वे कराकर सभी पात्रों के राशन कार्ड बनाया जाना और अपात्रों का राशन कार्ड कैन्सिल किया जाना 2 करोड़ रु से नगर मे नई वाटर पाइप लाइन डाला जाना राज्य वित्त की आई किश्त 50 लाख से नलों को रिबोर कराना पंद्रहवा वित्त से आई किश्त 1करोड़ 18लाख को जल निकासी (नये नालो का निर्माण) पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 55 लाख रुपए से सड़क निर्माण सड़क सुधार योजना के अंतर्गत 2 करोड़ रु से सड़को का निर्माण नगर मे जाम की किल्लत को खत्म करने के लिए पालिका की शासकीय भूमि पर टैक्सी स्टैंडव दुकानों का निर्माण कराया जाना बंधन योजना के अंतर्गत मंदिरो का जीरणोधार नगर से उत्पाती बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाना स्वच्छता अभियान में प्राप्त 1 करोड़ 78 लाख रुपए व सबसे कम आबादी वाले नगर सांडी को आदर्श नगर पालिका मे शामिल किये जाने को लेकर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर शाशन को भेजनें का कार्य किया गया बैठक में पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह सभासद अंजली वर्मा शहनाज़ बानो, गगन गुप्ता उर्फ जीतू,पियूष पाठक, नज़मुल हसन मुफीद खान, आरती रस्तोगी अजीमुशशान आफताब खान विजय यादव आदि मौजूद रहे।
  • एक दिवसीय आंखों के मेडिकल कैंप का आयोजन

    एक दिवसीय आंखों के मेडिकल कैंप का आयोजन

    एक दिवसीय आंखों के मेडिकल कैंप का आयोजन

    (सादिक सिद्दीक़ी)
    कांधला।क्षेत्र के गांव भारसी में एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया मेडिकल कैंप में आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई। कैंप का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ सुधीर पंवार व बिजेंद्र मलिक और अरविन्द पंवार जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर किया, कैम्प मे डॉक्टरों की टीम ने लगभग 350 नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों ने जाँच की और 20 मरीज़ों को ऑपरेशन के लिए अपने हॉस्पिटल ले गए, डॉ सुधीर पंवार ने कहा गरीबों और असहाय लोगों को आँखों की रोशनी देना बड़ा पुण्य कार्य है, बिजेंद्र मलिक ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। कैम्प में डॉ सचिन तोमर, डॉ आसिफ, डॉ नेहा धामा, और सेवा राम, बाबूराम, विनोद प्रधान, रुपिंदर, इकबाल सिंह, सुधीर पंवार, राहुल पंवार, पप्पू पंवार नौशाद, अध्यक्ष,हरपाल सिंह और सभी गाव वाले और क्षेत्र वालों ने जाँच कराईं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, डॉ सचिन तोमर, डॉक्टर आसिफ,डॉक्टर नेहा धामा, विनोद प्रधान, राहुल पवार,पप्पू पवार, हरपाल सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
  • ब्लॉक प्रमुख घोरावल ने किसानों में किया बीज वितरित

    ब्लॉक प्रमुख घोरावल ने किसानों में किया बीज वितरित

    ब्लॉक प्रमुख घोरावल ने किसानों में किया बीज वितरित
     कहा कि, आज का किसान मजबूत और आत्मनिर्भर है किसानों के आमदनी कैसे बढ़े इसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

    घोरावल।  ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों में बीज वितरित किया। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में किसानों के बीच बीज वितरित कर ब्लॉक प्रमुख ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, किसान अन्नदाता है। सरकार अन्नदाताओं की आमदनी को बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि के अलावा किसानों को आधुनिक कृषि से जुड़ने के लिए समय समय पर अभियान चलाकर कार्य कर रही है। इसमें कृषि यंत्रों से लेकर बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज का किसान मजबूत और आत्म निर्भर किसान है। फसलों की खरीद के लिए सरकार द्वारा खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता बरती जा रही है। किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्नतशील बीजों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों को ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने सरसो और मसूर की बीजों का वितरण किया। इस अवसर पर सहायक कृषि विकास अधिकारी तेजराम गंगवार, विनोद तिवारी, महेंद्र पाल, संजीव कुमार, मनोज पटेल, अंजली सिंह, नीरज कुमार, शिवमुनि सिंह, रविशंकर, श्रीनारायण राय आदि मौजूद रहे।

  • यूपी में आई विंड्स योजना: गांव-गांव में मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, 56 हजार गांवों में बनेंगे वेदर स्टेशन

    यूपी में आई विंड्स योजना: गांव-गांव में मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, 56 हजार गांवों में बनेंगे वेदर स्टेशन

    यूपी में आई विंड्स योजना: गांव-गांव में मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, 56 हजार गांवों में बनेंगे वेदर स्टेशन

    लखनऊ
    प्रदेश में 826 ब्लॉक व 57,702 ग्राम पंचायतें हैं। राजस्व विभाग 450 एडब्ल्यूएस व 2000 एआरजी स्थापित कर रहा है। हाल में ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

    गांव-गांव तक मौसम की सटीक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नई पहल शुरू हुई है। मौसम व राजस्व विभाग से छूटे 55,570 ग्राम पंचायतों व 308 ब्लॉकों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) व ऑटोमेटिक रेनगेज (एआरजी) स्थापित होंगे। केंद्र सरकार की विंड्स (वेदर इन्फॉर्मेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम) योजना के अंतर्गत यह काम होगा। इस काम पर होने वाले खर्च का फॉर्मूला तय हो गया है। यह काम केंद्र सरकार की मदद से राज्य का कृषि विभाग करेगा।

    प्रदेश में 826 ब्लॉक व 57,702 ग्राम पंचायतें हैं। राजस्व विभाग 450 एडब्ल्यूएस व 2000 एआरजी स्थापित कर रहा है। हाल में ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने 68 एडब्ल्यूएस व 132 एआरजी स्थापित कराए हैं। केंद्र सरकार के विंड्स कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक एडब्ल्यूएस व प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एआरजी स्थापित करने का लक्ष्य है।

    राजस्व व मौसम विभाग से छूटी 55,570 ग्राम पंचायतों व 308 ब्लॉकों में इनकी स्थापना के लिए स्थान चयन सबसे बड़ी चुनौती थी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सिद्धांत रूप में स्थान पर मुहर लगा दी है। राज्य सरकार ने विंड्स को नई योजना के रूप में लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए धन की व्यवस्था बजट से की जाएगी।

    ग्राम पंचायत भवनों के छत पर एआरजी लगेंगे
    शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एडब्ल्यूएस स्थापित करने के लिए सामान्यतया 5×7 वर्गमीटर व एआरजी के लिए 4×3 वर्गमीटर भूमि चाहिए। तय हुआ कि एडब्ल्यूएस ब्लॉक कार्यालय में और एआरजी की स्थापना ग्राम पंचायत भवनों के छत पर कराई जाए। एडब्ल्यूएस व एआरजी की देखभाल की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर नियुक्त पंचायत सेवक अथवा पंचायत मित्र को दी जाएगी। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पंचायत, राजस्व, ग्राम्य विकास व कृषि आदि विभागों के राज्य मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे।

    विंड्स के अंतर्गत मिलने वाले डाटा के भुगतान का फार्मूला तय
    2023-24 90 प्रतिशत 10 प्रतिशत
    2024-25 80 प्रतिशत 20 प्रतिशत
    2025-26 60 प्रतिशत 40 प्रतिशत
    चतुर्थ वर्ष व आगे 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत

  • गोरखपुर: लाखों डकार कर बैठे थे…कार्रवाई शुरू की तो हर गली-गली पर मिलने लगे भू माफिया

    गोरखपुर: लाखों डकार कर बैठे थे…कार्रवाई शुरू की तो हर गली-गली पर मिलने लगे भू माफिया

    गोरखपुर: लाखों डकार कर बैठे थे…कार्रवाई शुरू की तो हर गली-गली पर मिलने लगे भू माफिया

    गोरखपुर
    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सब पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त भी किया जा रहा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    जमीन के नाम पर जालसाजी करने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो अब हर गली-चौराहे पर ही भू माफिया मिलने लगे हैं। सबने किसी न किसी को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है और फिर धमकी देते हैं। दरअसल, उनके यहां तक पहुंचने के पीछे पुलिस भी कम जिम्मेदार नहीं है।

     

    पहले पुलिस ऐसे मामलों में सिर्फ अमानत में खयानत (धारा 406) का केस दर्ज कर लेती थी, जिसमें सात साल से कम की सजा होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाती थी और मामला न्यायालय में लंबित हो जाता है। अब पुलिस ऐसे मामले में कूटरचित दस्तावेज पर जालसाजी जैसी धाराओं में केस दर्ज कर रही है तो जेल भी जा रहे और लोग सामने भी आने लगे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, रोजाना दर्ज किए जा रहे केसों की अलग से सूची भी तैयार की जा रही है। पिछले एक साल में 40 से अधिक जमीन के नाम पर जालसाजी करने वालों पर गैंगस्टर के केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है तो अब नए मामलों की सूची भी तैयार की जा रही है, ताकि इनके खिलाफ भी गैंगस्टर का केस दर्ज कराया जा सके।

    इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल में उतरा क्रूज, नवरात्र में शुरू होगा संचालन

    पुलिस की कोशिश है कि जमीन के मामलों में कार्रवाई है। शुक्रवार को तीन मामले नए सामने आए हैं, जिसमें जमीन के नाम पर जालसाजी कर ली गई है। पुलिस की अब तक की जांच से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि सीलिंग की जमीन और सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी भू माफिया ने गोरखपुर में की है। पुलिस सबकी कुंडली तैयार कर रही है।

    केस एक
    जमीन के नाम पर वसूले 16.80 लाख, बैनामा न रुपये वापस
    कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी राजीव अग्रवाल ने कैंट थाने में मोहद्दीपुर निवासी अंकित पांडेय पर जमीन के नाम पर 16.80 लाख रुपये लेकर जालसाजी करने व रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि अब आरोपी धमकी भी दे रहा है। राजीव के मुताबिक, वह विदेश में रहते हैं। जमीन की जरूरत होने पर अगस्त 2022 में मोहद्दीपुर स्थित पांडेय एसोसिएट कार्यालय में गए थे। उन्हें जमीन दिखाई गई। एक करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ और 16.80 लाख रुपया एडवांस दे दिया गया। बाद में वह विदेश चले गए और जमीन का बैनामा कराने आए तो पता चला कि जालसाजी हो गई है। रुपये वापस मांगने पर चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस संग पकड़े गए युवकों के तस्कर होने का शक, भेजे गए जेल

    केस दो
    26 लाख लेकर नहीं की रजिस्ट्री, चार के खिलाफ केस दर्ज
    चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अवधपुर में 26 लाख रुपये लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने वाले चार महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी रिंकू सिंह व मदन मोहन मालवीय कॉलेज निवासी सौरभ कुमार ने संयुक्त तहरीर देकर पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले मंजु मिश्रा से एक करोड़ रुपये में जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। बीस लाख खाते से व छः लाख नकद दिया था। इस जमीन पर करीब पचास लाख रुपये का मिट्टी भी गिरवाया। अब 74 लाख देकर रजिस्ट्री की बात कहने पर यह लोग जमीन की रजिस्ट्री करने से कतरा रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंजू मिश्रा, किरण उर्फ धीरन, रिंकी व वेवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    इसे भी पढ़ें: शोहदे करते हैं छात्राओं से छेड़खानी, स्कूल प्रबंधक परेशान
    केस तीन
    जमीन के नाम पर हड़प लिए रुपये, पत्नी को पीटा भी
    गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नथमपुर निवासी राजन सिंह ने अभय पांडेय, लक्ष्मीशंकर पांडेय, निर्मला पांडेय, अमित पांडेय व कुछ अज्ञात पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया। राजन का कहना है कि जमीन की जरूरत होने पर लक्ष्मीशंकर पांडेय से उनकी मुलाकात हुई। उसने बताया कि पत्नी को गंभीर बीमारी है, जमीन जल्दी बेचनी है। रुपयों का इंतजाम कर राजन ने 25 लाख खाते में और तीन लाख रुपये नकद दे दिया। बाद में जमीन देने पर आना कानी करने लगा और फिर बीमारी के नाम पर पांच लाख रुपया वसूल लिया गया। अब रुपये मांगने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट भी लगी।

    इसे भी पढ़ें: 23 फीसदी लोगों को मनोरोगी बना गया कोरोना, शोध में हुआ खुलासा

    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सब पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त भी किया जा रहा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • रोप वे के लिए पोमा ग्रुप के साथ 2000 करोड़ रु का समझौता

    रोप वे के लिए पोमा ग्रुप के साथ 2000 करोड़ रु का समझौता

    रोप वे के लिए पोमा ग्रुप के साथ 2000 करोड़ रु का समझौता

    उत्तराखंड सरकार ने प्रसिद्ध पोमा ग्रुप के साथ दो हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए मंगलवार को लंदन में एक समझौता किया। यह समझौता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुआ है जो दिसंबर में राज्य में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन की यात्रा पर गए हुए हैं।

    यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पोमा समूह उत्तराखंड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। राज्य सरकार की ओर से सचिव, उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू पर दस्तखत किए।

    इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को दिसंबर में प्रदेश में होने वाले निवेशक सम्मेलन के लिए उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। लंदन के कई प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री ने उनके साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

    धामी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड में ‘इको फ्रेंडली’ पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। रोपवे निर्माण के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी पोमा ग्रुप उत्तराखंड में पहले भी रोपवे के क्षेत्र में काम कर चुका है।

    चमेाली जिले के औली रोपवे में पोमा ग्रुप ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया है जबकि इसके अलावा वर्तमान में भी पोमा देहरादून-मसूरी रोपवे एवं यमुनोत्री रोपवे परियोजनाओं में तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पोमा ग्रुप द्वारा हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में भी रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग के वास्ते निवेश की इच्छा जाहिर की गई है।

    धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान पर्यटन के साथ-साथ पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था पर भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के लिए ऐसे रास्तों की तलाश कर रही है जिसमें विकास और पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

    इस संबंध में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जहां एक ओर रोपवे जैसी परियोजनाएं पर्यटकों को सुगमता प्रदान करेंगी वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के अवसरों का बढ़ाएंगी और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह बेहतर सिद्ध होंगी।

    मुख्यमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां की कृषि और जलवायु अन्य राज्यों से भिन्न है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यूरोप से लेकर विश्व के अन्य स्थानों में जैविक उत्पादों की विशेष मांग हैं और सम्मेलन के जरिए प्रदेश के उत्पादों को विश्व भर में प्रभावी रूप से पंहुचाया जा सकेगा। धामी ने कहा कि राज्य में दो नये शहर बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

     

     

  • धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सितंबर में उपलब्ध होगा चिनूक हेलिकॉप्टर

    धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सितंबर में उपलब्ध होगा चिनूक हेलिकॉप्टर

    देहरादून

    केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के तहत चल रहे कार्यों के लिए निर्माण सामग्री पहुंचाने को सितंबर माह के सप्ताह तक सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर उपलब्ध होगा। निर्माण कार्य की सामग्री इसी के जरिये पहुंचाई जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने केदारनाथ धाम में श्रमिकों के लिए अलाव और हीटर की व्यवस्था करने का ठेकेदारों को निर्देश दिए।

    बृहस्पतिवार को सचिवालय स्थित सभागार में मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत बदरीनाथ व केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों व मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, लेकिन जो काम किए जा सकते हैं उन्हें जरूर किया जाए। तैयार भवनों के भीतर शेष कार्यों को समय से शुरू किया जाए। बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय समेत चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

  • जीवित को मृत बता रोक दी किसान निधि

    जीवित को मृत बता रोक दी किसान निधि

     सलूणी (चंबा)

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत आते क्षेत्र में एक जीवित व्यक्ति को मृत करार देने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है राजस्व विभाग पर। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी को बीते तीन साल से किस्तें नहीं मिलने पर लोक मित्र के जरिये निकाली गई सूचना में यह खुलासा हुआ। अब लाभार्थी अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए तहसीलदार सलूणी के कार्यालय के चक्कर काटने को विवश है। 56 वर्षीय ब्यासदेव पुत्र गुलालू गांव छमरूंड पंचायत भड़ेला ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 अगस्त 2020 तक किस्तें मिलती रहीं।

    लेकिन, अचानक उसके बाद उन्हें दो हजार रुपये की किस्त मिलना बंद हो गई। राजस्व कार्यालय में जाने पर भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। आखिरकार उन्होंने लोक मित्र केंद्र के जरिये पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत करार दिया गया है।  इससे उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जीवित व्यक्ति को किस आधार पर मृत करार दे दिया गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की जांच कर उन्हें जीवित ही मृत करार देने वाले कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि मामले की जांच कर ही कुछ कहा जा सकता है।