Category: Development
-

लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खां
लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है एक सेवा: जावेद अख्तर मुन्ना खांहम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है: अताउल अंसारीभदोही। साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के रविवार की तरह इस रविवार को भी अलसुबह गोपीगंज बड़ी चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा पड़ाव होते हुए जोगिनाका, कठौता चकमान्धाता, धारा विशम्भरपट्टी भगवानपुर, शिखापुर होते हुए चकसहाब पहुंची। वहीं चकसहाब के ग्राम प्रधान जावेद अख्तर उर्फ़ मुन्ना खां ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों का ज़ोरदार स्वागत किया तथा स्वयं श्री खां साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हो गए। ग्राम प्रधान श्री खां के सानिध्य में साइकिल यात्रा चकसहाब से पुनः आरम्भ होकर संसारापुर ग्राम का भ्रमण किया। साइकिल यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को सुबह उठने, योग, व्यायाम करने, साइकिल चलाने के फ़ायदे के बारे में जागरूक करते हुए चकसहाब के खेल मैदान में पहुंचे। जहां साइकिल यात्रा का समापन हुआ। ज्ञात हो की गोपीगंज निवासी अताऊल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को पिछले दो वर्ष से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताऊल अंसारी के इस पहल की लोगो मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी, विनोद सिंह फ़ौजी, विपिन राय, अजय बिन्द, कृष्णकान्त शुक्ला, इमरोज़ खान, मंजूर आलम, महमूद आलम, फरहान अंसारी, पवन पाल, शिवम् उपाध्याय, मैनू अली, लारैब अख्तर, अदनान फारुकी, मो० नाज़िम, मो० शाम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। -

नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारे
नगर में राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए प्रभु श्री राम के जयकारेसोनभद्र। रविवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर विजयगढ़ टॉकीज के सामने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई और यात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हो शीतला मंदिर के में चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त किया गया। यात्रा में सोनभद्र के माटी के लाल सूरज गुप्ता जी का भजन पूरे रास्ते पर बजा। मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश जी, महेश जी, अजीत रावत, प्रवीण जी, नरेंद्र कुशवाहा, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, मनोज सोनकर, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, नीतू, गुड़िया वर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, रविंद्र केसरी, लव कुश, श्याम, उमर, सूरज गुप्ता, संतोष सोनी, सुरेंद्र शर्मा, नवल बाजपेई, पंकज, बृजेश पाठक, मनीष वर्मा, महेश केसरी, मनीष अग्रहरि, योगेश सिंह, अनिल कुमार ,सुरेश कुमार, रवि केसरी, आशु, अभिषेक, अमन वर्मा, अमित पांडेय, आशीष शुक्ला, महेश सोनी, रोहित पांडेय, आलोक चौरसिया, चंदन सोनी, सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र, विनोद कुमार, महेश वर्मा, लवकुश प्रजापति, अनूप पांडेय, सुरेंद्र एवं भारी संख्या में राम भक्त भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। -

गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।
गुरुग्राम सैक्टर 5 में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी भीड़। लगते रहे जय श्री राम के नारे।सतबीर शर्मा। पहल टुडे। आज पूरा गुरुग्राम आज हुआ राममय । गुरुग्राम में जहा भी देखो चारो तरफ जय श्री राम के नारे लग रहे है। क्या महिला क्या बच्चे क्या जवान हर कोई हाथ में श्री राम का झंडा लेकर राम के नारे लगा रहे है आप देख सकते है छोटे छोटे बच्चे आज अन्न पूर्णा रसोई प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर पांच के मंदिर में पहुचें है महिलाओं ने भावभीन हो गई । युवाओं में जोश और जनून है उनका कहना है की हिंदुओ के लिए यह गर्व की बात है हर हिंदी आज खुश है सीए अनिल बंसल का कहना है की यहां पर आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है काफी भीड़ उमड़ी है उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं है बंसल ने बताया की श्रीराम की नई मूर्ति 5 साल के बालक स्वरूप में कमल पर विराजित होगी, जिसकी लंबाई 8 फीट है. ये मूर्ति श्यामवर्ण होगी.। नई मूर्ति के साथ पुरानी श्रीराम की मूर्तियों को भी स्थापित किया जाएगा.।राम मंदिर को भारतीय परंपरागत नागर शैली में बनाया गया है. मंदिर में पूर्व दिशा से प्रवेश करने पर 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से आएगा.।राम मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी. तीन मंजिला बने राम मंदिर में प्रथम तल पर गर्भगृह होगा.।मंदिर में 5 मंडप होंगे नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन। मनीष आचार्य का कहना है हम श्री राम सेना की तरफ से कहना चाहते हैं की सभी धर्मो को साथ आकर खुशी के मौके पर आनंदमय होना चाहिए। यह उत्सव पूरे भारत में नही बल्कि पूरे विश्व मनाना चाहिए। -

जिला में 25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ : डीसी
सतबीर शर्मा। पहल टुडे। गुरूग्राम, 21 जनवरी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर जिला में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकडिय़ां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ का ‘लोगो’ मतदान के महत्व को दर्शाता है, इसलिए इसका उपयोग आधिकारिक स्टेशनरी, वेबसाइट आदि पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गतिविधियों की तस्वीरें हैशटैग NVD2024का उपयोग करके अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट, जहां भी संभव हो, पर अपलोड की जा सकती हैं।
-

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देश
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुमार ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देशकृपाशंकर यादवगाजीपुर । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 शिवकुामर ने बताया कि जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किये जाने तथा इनके भरण-पोषण के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु नामित नोडल अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा दिनांक 11.01.2024 को जनपद के बृहद गोसंरक्षण केन्द्र पिपनार, विकास खण्ड सादात, अस्थायी गोआश्रय स्थल गौधा, विकास खण्ड सैदपुर एवं आर0टी0आई0 सदर, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर डा० शिव कुमार, सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश को हरा चारा एवं संतुलित आहार देने के निर्देश दिये गये गोबर के निस्तारण हेतु पिट बनाकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिये गये। आर०टी०आई० परिसर में गन्दगी व क्षमता से अधिक गोवंश होने के कारण अधिशासी अधिकारी को तत्काल शेड बनवाने तथा साफ सफाई रखने के निर्देश दिये गये। नोडल अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में सायं को खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी और दिये गये लक्ष्य के अनुसार नये अस्थायी गोआश्रय स्थलों एवं शेड विस्तारीकरण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुये द्य निराश्रित गोसंरक्षण का लक्ष्य 16.01.2024 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। -

राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर घोसिया नगर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैलीनगर पंचायत की चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वच्छता जागरूकता रैली को रवानाभदोही। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाले गए। जिसमें राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं सहित कर्मिक शामिल थे। रैली को चेयरमैन बेबी अबरार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से निकली गई। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा तो उसका समापन किया गया। रैली निकालकर बालिकाओं ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी नगरवासियों को संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन बेबी अबरार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता के प्रति नगर पंचायत कार्यालय कृत संकल्पित है। प्रतिदिन नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए नगर की संपूर्ण साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए सभी नगरवासियों से अपेक्षा की जा रही है कि वह घरों से निकलने वाले गंदगी को इधर-उधर नहीं फेंकेंगे। वह घरों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मियों को दें। ताकि वह उसका डिस्पोजल कर सकें।इस मौके पर डीपीएम भदोही नेहा कपूर, पूर्व चेयरमैन अबरार अली, संतोष कुमार, सुनील कुमार, हैदर अली, वंशनारायण, जितेंद्र कुमार पाल, बबलू व सुभान अली सहित नगर के सभी सभासद मौजूद रहें। -

परहित सरिस धर्म नहिं भाई
परहित सरिस धर्म नहिं भाई – कमलेश चौधरी
ललितपुर- इस वर्ष सर्दी अपनी चरम सीमा पर रही, सूर्यनारायण के दर्शन लोगों को असहनीय होने लगे। सभ्रांत लोग अपने वैभव विलास का आनन्द ले रहे थे लेकिन बेसहारा और दीन -हीन लोगों ने ही इस सर्दी से चार हाथ करके सामना किया वे लोग अपने लिए शासन की अलाव से ही रात गुजर बसर कर रहे थे। इन्हीं लोगों के बीच sdps इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अमीचन्द शर्मा और विद्यालय शिक्षक अविनाश सविता, राजेन्द सविता, अनुज जैन , आशीष मिश्रा, वैशाली सेंगर, आयुषी जैन आदि शिक्षक विद्यार्थियों सहित ललितपुर शहर के स्टेशन पर पहुँचकर जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये। सभी दीन दुखियों ने खुले दिल से उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इससे छात्रों में भी नेकी करने की भावना विकसित हुई। विद्यालय प्रबन्धक कमलेश चौधरी जी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता। और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है यह छात्रों को समझना चाहिए। प्राचार्य ने भी छात्रों को अपने जीवन में दान का महत्त्व समझाया । सभी छात्र परोपकार करके बहुत ही खुश होकर अपने – अपने घर लौटे। -

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन देहरादून के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईटी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रियदर्शन पत्र एवं कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया उद्घाटन सत्र के दौरान नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक आर्यन त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी एके सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया गया। 7 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देहरादून ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदीप कुमार यातायात इंस्पेक्टर द्वारा 500 स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया जो 3 दिन देहरादून के सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देहरादून के व्यस्त चौराहा पर लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देंगे। उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया , जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के के डॉक्टर डॉ नवीन सिंगला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा एक रैली भी निकल गई। रैली के द्वारा छात्रों के बीच यातायात की समस्याओं को कुशल रूप से चित्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्धघाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए सजीव सम्बोधन को भी सुना। -

भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।
भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने अपने वार्ड क्षेत्र में पांच सड़क स्वीकृत करायीं जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू।ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त कियारामघाट (बुलंदशहर) वार्ड नंबर 44 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेशचंद यादव ने पांच सड़कों को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया को प्रस्ताव सौंप कर स्वीकृत कराई है जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जनता ने खुशी जाहिर कर जिला पंचायत सदस्य का अभार व्यक्त किया है। आपको बता दें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के छोटे भाई भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव जरगवां निवासी ने बताया अलीगढ़ रामघाट मार्ग से बरात घर से होते हुए माना जाटव के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड ग्राम रामपुर में कुंवर पाल सिंह के कलेसर से लेकर बंबी तक लगभग 280 मीटर अवशेष मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य ग्राम महाराजपुर में रोशन सिंह पूर्व प्रधान के मकान से लेकर महाराजपुर पोखर तक लगभग 250 मीटर पक्का नाला निर्माण कार्य जरगवां बाईपास रोड से धारकपुर रजवाह मोहम्मदपुर वाली रास्ता तक 400 मीटर सीसी रोड निर्माण रामपुर में नथों देवी के खेत से लेकर बंबी तक तथा ऊंचा गांव में वीरपाल सिंह के खेत से लेकर उदयराम के खेत तक मिट्टी खड़ंजा निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं जल्द इन पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद यादव ने बताया अपने वार्ड क्षेत्र की सात सड़कों के प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए थे जिनमें से पांच स्वीकृत हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इधर समाज सेवी एवं एक्स क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह गौतम ने जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव से बारात घर वाली रास्ता तथा बाईपास से मोहम्मदपुर वाली रास्ता को बनवाने की मांग रखी थी जिन्होंने लगन मेहनत के साथ स्वीकृत करा दिया है भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित यादव जी का हम सब ग्रामवासी आभार व्यक्त करते हैं। -

गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोशण एवं गौशाला प्रबन्धन विषयों की समीक्षा बैठक सम्पन्ननोडल अधिकारी ने कॉजी हाउस व वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
रायबरेली,
शासन द्वारा गौशाला के नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन उदय भानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ बचत भवन सभागार में गोवंश संरक्षण अभियान, भरण पोषण एवं गौशाला प्रबन्धन आदि विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में विशेष सचिव ने तहसीलों एवं विकास खण्डों के अन्तर्गत संचालित अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण, प्रबन्धन व्यवस्थायें यथा चारा भूसा भण्डारण, हरें चारे एवं दाना मिश्रण की उपलब्धता, संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा एवं मृत गोवंशों के श्वों का नियमानुसार निस्तारण, नामित अधिकारियों द्वारा भ्रमण के सम्बन्ध मे सूचना, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर गोवंश आश्रय स्थल अनुश्रवण समीक्षा समिति की बैठक एवं कार्यवृत्ति पर जानकारी प्राप्त की गयी।विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने ठंड से बचाव एवं अलाव जलाने एवं अस्थायी छप्पर की व्यवस्था कराने, ग्रामीणों से दान के रूप में पुवाल प्राप्त करने, रात्रि निवासित करने वाले रात्रि चौकीदार की उपस्थिति, सिद्धौरतारा विकास खण्ड सरेनी में कब्जा युक्त भूमि को मुक्त कराने हेतु उपजिलाधिकारी लालगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी सरेनी को निर्देशित किया गया। गौशाला संचालन हेतु निर्गत शासनादेश में विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने एस0एफ0सी0 पूलिंग धनराशि का विवरण एवं उसके व्यय हेतु निर्देशित किया गया।कान्हा उपवन की स्थापना के साथ वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु प्रशासन को दिए निर्देश विशेष सचिव द्वारा नगर पालिका रायबरेली, नगर पंचायत लालगंज एवं शिवगढ में कान्हा उपवन की स्थापना के साथ तहसील डलमऊ अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार द्वारा गोवंश संरक्षण अभियान अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य 6500 के सापेक्ष 6600 से अधिक गोवंशों का संरक्षण किया गया तथा निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी।विशेष सचिव ने कॉजी हाउस गोविन्दपुर बलौली लालगंज तथा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सिद्धौरतारा का भी स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को गौशाला की बेहतर प्रबन्धन व्यवस्थाओं एवं गोवंश सुपुर्दगी योजना अन्तर्गत सुपुर्द किये गये गोवंशों का सत्यापन कर जल्द से जल्द उनको भरण पोषण का मानदेय दिलाने हेतु भी कड़े निर्देश दिये गये।