Category: Desh Videsh
-

रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत चेयरमैन ने सोन नदी में छोड़ी मछलियां
रोहू, कतला, मृगल मछलियों के समृद्धि के लिए किया गया यह कार्यक्रमचोपन,सोनभद्र। स्थानीय सोन नदी के तट पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक विशेष गतिविधि शुरू की गई थी। जिससे सोन नदी में मछली उत्पादन को विस्तार, गहराई, विविधता व पानी का उपयोग करके बढ़ाया जा सके। जिसे देखते हुये बुधवार को सोन नदी में रिवर रैंचिग कार्यक्रम का मत्स्य विभाग की ओर से आयोजन किया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कार्यकर्ताओं के साथ एक लाख दस हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग का कार्य किया जा रहा है। सोन नदी में जो उनकी अपनी प्रजातियां हैं- रोहू, कतला, मृगल की जातियां कम हो रही हैं। उनकी समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इससे नदी की सफाई भी होती है और मछुवारों की आय भी होता है। प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद व जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कार्यक्रम में मौजूद मछुआरों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोन नदी की जैव विविधता को बनाए रखने एवं मछुआरों के बेहतर जीविकोपार्जन को उचित दिशा देना हैं। कार्यक्रम में नगर के रहने वाले लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव संतोष साहनी, डॉ विजय साहनी, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक पारस सिंह, फूलचंद चौधरी, राकेश ओझा, सुनील सिंह, नीतीश निषाद, जयप्रकाश साहनी, प्रदीप साहनी, मुनेश निषाद, छोटेलाल साहनी, अशोक निषाद, रामभजन निषाद, जितेंद्र बैसवार इत्यादि लोग मौजूद रहे। -

डायट सैदपुर में सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण
ओपेन्दर कुमार-पहल टुडेगाजीपुर : उप शिक्षा निदेशक उदयभान सर के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सैदपुर-ग़ाज़ीपुर में जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के सौ अध्यापकों का पांच दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का सकुशल समापन हुआ।इस प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा प्रदत्त माड्यूल पर आधारित विषयों सुरक्षा एवं संरक्षाः लर्निंग आउटकम्स से जुड़ाव,सुरक्षा एवं संरक्षाः अभिप्राय एवं आयाम,विद्यालय स्तर पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,आपदा एवं आपदा प्रबन्धन,सड़क सुरक्षा एवं यातायात,साइबर सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दे,कानूनी प्रावधान एवं नीतियाँ,शिकायत निवारण तंत्र,विभिन्न स्तरों पर हितधारक:उनकी जिम्मेदारियाँ एवं अपेक्षाएँ,सुरक्षा संरक्षा किट एवं आकस्मिक चिकित्सा,बाल सुरक्षा एवं संरक्षा समिति और सुरक्षा योजना निर्माण के चरण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर पी पी टी,विडियो और गतिविधियों आदि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।आज लंच के बाद डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस पूरे प्रशिक्षण का सार बेहतरीन अंदाज़ में पेश किया। उन्होंने ने सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी पहलूओं पर रोशनी डाली और शिक्षकों से इसे अपने अपने विद्यालयों और सामाजिक परिवेश में अमल में लाने की बात कही। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान ने अपने सम्बोधन में इस प्रशिक्षण के उद्देश्य,महत्व और उपयोगिता आदि पर शानदार प्रकाश डाला। इसी तरह वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व आदि पर बेहतरीन रोशनी डाली।साथ ही उन्होंने ने इस प्रशिक्षण को मौजूदा माहौल में एक अदभुत,आवश्यक और दैनिक जीवन में विशेष कर बच्चों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का फीडबैक सेशन सम्पन्न हुआ। फीडबैक सेशन के बाद प्रतिभागी शिक्षकों को वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभुराम चौहान,राजीव पाठक,प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल और प्रवक्ता राजवंत सिंह के हाथों ट्रेनिंग नोडल,तीनों संदर्भदातागण और प्रतिभागी शिक्षकगण को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन के दायित्व का निर्वहन प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डा0 मन्ज़र कमाल ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों हेतु चाय,भोजन पानी और स्टेशनरी आदि की अच्छी व्यवस्था थी।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अभय चंद्रा,आलोक तिवारी,आलोक कुमार,बृजेश कुमार,राकेश यादव,कनिष्ठ सहायक गौरव जायसवाल और ज़िले भर के प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे। -

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य संकल्प रैली
उक्त रैली में विचार व्यक्त करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इस समाज का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है ।देश और दुनिया को इस समाज ने दृष्टि दिया है, दर्शन दिया है और दिशा दिया है ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद के प्रमुख उद्यमी वैश्य महा सम्मेलन के अखिल भारतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद गिरीश सांघी जी, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यस हलवासिया जी ,कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय गुप्ता जी, रैली के संयोजक विदुपअग्रहरि जी ,बीबी डी की चेयरपर्सन पूर्व मुख्यमंत्री स्व बनारसी दास की पुत्रबधू श्रीमतीअलका दास जी,सांसद संगम लाल गुप्तजी उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने किया। -

विश्व का तीसरा देश बनेगा भारत तभी जब होंगे मोदी : अजीत रावत
ग्राम पंचायत जैत पहुंची विकास संकल्प यात्राहर गरीब का घर होगा पक्का यह बीजेपी का है वादासोनभद्र। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत जैत में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों में प्रमाण पत्र सामग्री की गई वितरित। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हर गरीब पात्र व्यक्ति तक उसका हक पहुंचने को संकल्पित भाजपा सरकार के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर पात्र व्यक्ति को उसका हक दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक गोष्ठी के माध्यम से गांव के पात्र व्यक्तियों को संबंधित पत्र वितरित कर उनकी खुशहाल जीवन में उन्नति के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। इस दौरान श्री रावत ने बताया कि, भाजपा सरकार 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने को लेकर संकल्पित है जिसको लेकर फिर एक बार मोदी सरकार के नारा हम आपके साथ लगाना है और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाना है विश्व का तीसरे देश विकसित भारत को बनाना है जिसको लेकर हर तरफ विकास के साथ विश्वास लाना है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला , कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, गुड़िया त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह , मोहम्मद इमरान खान, मनोज दुबे, शिवानी मिश्रा, कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। -

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
बच्चों को सतर्कता के साथ बताए गए सुरक्षा के टिप्सघोरावल,सोनभद्र। भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में मंगलवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात नियमों से बच्चों को अवगत कराते हुए मिशन शक्ति की संचालित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा टोल फ्री नंबर्स जैसे 1090, 1098, 1930, 108, 112 आदि के बारे में भी बच्चों को बताया गया। बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों, वित्तीय एवं आर्थिक अपराधों तथा इंटरनेट से संबंधित अपराध जैसे डीप फेक आदि के बारे में भी जानकारी दी गई व सतर्कता तथा बचाव हेतु तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण सहित निरीक्षक अपराध मनोज कुमार थाना घोरावल, उप निरीक्षक राम जन्म यादव तथा महिला आरक्षी आरायना सिद्दीकी उपस्थित रहे। -

विकास कार्यों की समीक्षा कर डीपीआरओ ने प्रधानों को दिए निर्देश
सदर ब्लाक सभागार में आयोजित की गयी विकास कार्यों बैठकसोनभद्र। विकास खंड राबर्टसगंज सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत विकास खंड के चयनित मॉडल ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव की समीक्षा बैठक की गई। ग्राम विकास राज्य अधिकारी विशाल सिंह ने ने बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधानों को बताया कि, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा संचालित तमाम योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जाए और अधूरे विकसित कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए जिससे कि पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। शौचालय आवास व अन्य विकास कार्यों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी, संबंधित एडीओ पंचायत के नेतृत्व में विकास कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराकर हर हाल में अधूरे पड़े कार्यो को तत्काल पूर्ण कराये जिसकी उच्च स्तरीय जवाब देही दिया जा सके। जिस भी ग्राम प्रधान व क्षेत्र विकास अधिकारी के क्षेत्र में विकसित कार्यों में लापरवाही पाई गई, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (पं०) अजय सिंह, जिला कंसलटेंट अनूप कुमार पाल, खण्ड प्रेरक सत्यवती, कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक चौबे, ग्राम पंचायत सचिव राकेश दूबे, सुरेश सिंह, दिनेश गिरी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, संगीता राय, अरुण कुमार चौधरी व समस्त प्रधानगण उपस्थित रहे। -

जनपद में कुल 171 जोडो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया
हापुड़जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर कुल 171 सामूहिक जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। जिसके तहत सदर विधानसभा के ब्लाॅक परिसर हापुड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 28 जोडों तथा नगर पालिका हापुड में 25 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सदर श्री विजय पाल आढती जी ने प्रतिभाग किया। सदर विधानसभा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ श्रीमती पुष्पा देवी एवं ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत हापुड़ श्रीमती ममता चैधरी उपस्थित रहे।धौलानाविधानसभा के तहत कुल 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम शगुन फार्म हाउस में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकास खण्ड धौलाना के 32 जोड़ों तथा नगर पालिका पिलखुवा के 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक श्री विनोद चैहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष पिलखुवा श्री विभु बंसल उपस्थित रहे।गढ़मुक्तेश्वरविधानसभा के तहत कुल 63जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम एस०एस० गार्डन अपोजिट स्काईलॉक, गढ़मुक्तेश्वर में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर के 18 जोड़ों तथा विकास खण्ड सिम्भावली के 34 जोड़ों एवं नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के 11 का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष गढ़मुक्ततेश्वर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमार की देखरेख में व्यवस्था की गई व्यवस्था से सभी जोड़ी संतुष्ट रहेजिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि विवाहित जोड़ों में से प्रति जोडे को रूपये 51 हजार की दर से जिसमें सें कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रूपये की धनराशि, विवाह संस्कार के लिये दस हजार का सामान उपहार स्वरूप एवं 6 हजार रूपयें समारोह के आयोजन खान पान हेतु व्यय की जाती है। आज जनपद के कुल जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर कुल रूपया 87,21,000 की धनराशि व्यय की गयी। -

यातायात नियमों का पालन न करने वाले 634 वाहनों का हुआ चालान
“द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत यातायात प्रभारी व जनपदीय पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए किया जा रहा जागरूकभदोही। द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को यातायात प्रभारी व जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर भ्रमण किया गया। जहांऑटो रिक्शा, ई रिक्शा व बस चालकों आदि को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर गलत दिशा में खड़े वाहनों, स्पीड, पार्किंग के विरुद्ध संपूर्ण जनपद में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नियमों के शत-प्रतिशत पालन के लिए जागरूक किया गया। वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टर लगाया गया। यातायात नियमों की जानकारी के लिए पम्पलेट वितरित किया गया।साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रर्वतन की कार्रवाई करते हुए वाहनों के नंबर प्लेटों पर अनाधिकृत रूप से जाति सूचक, धर्म सूचक व अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी लिखें 182 वाहनों का चालान, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले 21 वाहन चालकों, खतरनाक तरीके, तेज रफ्तार से वाहन चलाना वाले 15 वाहन चालकों, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों, रेसिंग एवं स्टंट बाईकर कार चालकों-19 का चालान, दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाले 213, बिना सीट बेल्ट 46, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयरफोन प्रयोग करने वाले 36 वाहन चालक तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 82 वाहन चालक सहित कुल-634 वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया। सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने के लिए अपील की गई। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों के पालन के लिए अपील की जा रही है। -

मेरी सफलता का बहुत बड़ा श्रेय मेरी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत को जाता है- शिखा गुप्ता
मेरी सफलता का बहुत बड़ा श्रेय मेरी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत को जाता है शिखा गुप्ता
1 8वीं कक्षा में आपकी प्रारंभिक प्रेरणा से लेकर एक स्थापित फैशन डिजाइनर बनने तकए क्या आप उन महत्वपूर्ण क्षणों को साझा कर सकते हैं जिनके कारण आपको अमेरिका में एक्सेसरी डिजाइन को मास्टर डिग्री के रूप में आगे बढ़ाने में मदद मिलीघ्
बहुत कम उम्र में मुझे यह एहसास हो गया था कि कला और डिज़ाइन ही मेरे लिए आगे बढ़ने का रास्ता हैं। विज्ञान और गणित ने मुझे बोर कर दियाए लेकिन कला ने मुझे उत्साहित किया। कपड़े और सहायक उपकरण मुझे हमेशा खुश करते थे। 11वीं में मुझे स्कूल में फैशन डिज़ाइन की कक्षा लेने का अवसर मिलाऔर अचानकए मेरे लिए बस यही था! उस समय सब कुछ एक पहेली की तरह बिल्कुल फिट बैठ गया। एक्सेसरी डिज़ाइन ;हैंडबैग और फुटवियरद्ध अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ मास्टर कार्यक्रमों में से एक हैए इसलिए मैंने इसे एक मौका देने और बाकी को भाग्य पर छोड़ने का फैसला किया। जब मुझे उनसे मेरी ट्यूशन के लिए 40ः से अधिक छात्रवृत्ति के साथ अंतिम स्वीकृति पत्र मिलाए तो मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा!
2 ण्चडीगढ़ए भारत की आपकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि ने आपके डिज़ाइन परिप्रेक्ष्य को कैसे प्रभावित कियाघ् क्या इसने डिज़ाइन के क्षेत्र में आपकी रचनाओं पर कोई प्रभाव डाला हैघ्
चंडीगढ़ एक बहुत छोटाए लेकिन अति स्वच्छए योजनाबद्ध और जीवंत शहर है। उस साधारण शहर से होने के बावजूद डिज़ाइनर बनने का सपना देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थीए आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना तो दूर की बात है। लेकिन एक तरह सेए मेरी पृष्ठभूमि ने मुझे किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा ये सपने देखने पर मजबूर किया। मैं पंजाबी संस्कृति से आती हूंए जहां हर चीज अतिवादी है। हमारे जीवन के सभी पहलुओं में उज्ज्वल और सुंदर तत्व और रंग मिश्रित हैंए और मैंने हमेशा अपना जीवन उसी भावना के साथ जीने का प्रयास किया है। मेरा मानना है कि मेरी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि मुझे चीजों को किसी अन्य की तुलना में बिल्कुल अलग तरीके से देखने में सक्षम बनाती हैए क्योंकि मेरे डिज़ाइन और रचनाएं कभी भी नीरसए उबाऊ या सामान्य नहीं होती हैं। किसी न किसी तरहए मैं हमेशा उन्हें अद्वितीयए विलक्षण और जीवंत बनाने का एक तरीका ढूंढती हूं क्योंकि यही वह तरीका है जिससे मुझे जीना सिखाया गया था . पूरी तरह से!
3ण् अमेरिका में पढाई के आपके अनुभव ने डिज़ाइन के क्षेत्र में आपके कौशल को निखारने और आगे बढ़ाने में कैसे योगदान दियाघ्
अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री के दौरान मैंने अपने सामने अवसरों की एक पूरी नई दुनिया देखी। कुछ ऐसा जिसका मैंने हमेशा सपना देखा थाए लेकिन वास्तव में कभी सोचा नहीं था। मुझे सबसे प्रतिभाशाली और सर्वश्रेष्ठ लोगों से सीखने का मौका मिला। वहांए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वे कहां पैदा हुए थे या कहां समाप्त हुए थे . मायने यह रखता था कि हर कोई चीजों को कितने अलग तरीके से देखता और समझता थाए और यह सब कैसे असामान्य विचारों के एक पूरे साम्राज्य को जन्म देता थाए जिसके संपर्क में मैं पहले कभी नहीं आई थी। ैब्।क् में मेरे समय ने मुझे सबसे मूल्यवान तकनीकी कौशलए कड़ी मेहनतए समर्पण और धैर्य का महत्वए और समय प्रबंधनए ईमानदारी और कार्य नैतिकता का मूल्य सिखाया . जिसके लिए मैं आज बहुत आभारी हूं।
4 क्या आप हमें डिज़ाइन पुरस्कार विजेता बनने की प्रक्रिया के बारे में बता सकते हैंए जिसने आपको 2022 में इंटरनेशनल डिज़ाइन अवार्ड्स और ग्लोबल फ़ुटवियर अवार्ड्स में पहचान दिलाईघ्
मैंने अपने संग्रह श्गॉन विद द वेव्सश् के लिए ष्इंटरनेशनल डिज़ाइन अवार्ड्स 2022ष् जीताए और मेरे संग्रह श्गॉन विद द वेव्सश् और श्चेंज इज़ द ओनली कॉन्स्टेंटश् के लिए दो ष्ग्लोबल फ़ुटवियर अवार्ड्स 2022ष् जीते। इन अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों को प्राप्त करने से मुझे महसूस हुआ कि मुझे देखा और मान्य किया गया हैए और मेरी कला में मेरा विश्वास फिर से बहाल हो गया है। आजए मैं अपनी व्यावसायिक सफलता और रचनात्मक उपलब्धियों का एक बड़ा हिस्सा इन पुरस्कारों को मानती हूँ।
श्गॉन विद द वेव्सश् समुद्र के प्रति मेरे प्रेम और समुद्र में सूर्यास्त देखने से प्रेरित होकर डिज़ाइन किया गया था। समुद्र की जैविक लहरें और आकाश के शानदार रंग हमेशा मेरे दिल को भर देते हैंए और मैं उस भावना को एक मूर्त रचना में डालना चाहती थी। इस संग्रह में एक जोड़ी हील्स और एक आकर्षक छोटा हैंडबैग शामिल था। रंग पैलेट गर्म रंगों के स्पर्श के साथ ठंडे नीले रंग का मिश्रण था। भावना को और अधिक मूर्त बनाने के लिएए मैंने अपने संग्रह में एक अनूठा स्पर्श जोड़ने के लिए कई भौतिक तकनीकों का प्रयोग किया और ऐसे तत्व विकसित किए जो दृश्य और बनावट में समुद्र की लहरों से मिलते जुलते थे।
दूसरी ओरए श्चेंज इज़ द ओनली कॉन्स्टेंटश् तितली के वृत्ताकार जीवन चक्र पर आधारित था। एक अंडे से एक कैटरपिलर से एक क्रिसलिस से एक तितली तकए और फिर वापस एक अंडे तक . मैं यह स्पष्ट करना चाहती था कि एक तितली जीवन के विभिन्न चरणों के माध्यम से कैसे बढ़ती हैए और कैसे हर चरण उसके अस्तित्व का एक अपरिहार्य लेकिन शानदार हिस्सा है। इस संग्रह में एक जोड़ी हील्स शामिल थी जिनको तितली के पंख से प्रेरित होकर डिज़ाइन किया गया था। साथ ही कस्टम रेज़िन हाथ से बने प्लेटफॉर्म और हील्स की एक गतिशील जोड़ी शामिल थीए और एक समायोज्य संलग्न पैर.वार्मर था जो हस्तनिर्मित थ्रेड पेंटिंग रूपांकनों से बने काले प्रकाश प्रतिक्रियाशील पैटर्न के साथ मुद्रित किया गया था।
5 एक्सेसरी डिज़ाइन का क्षेत्र अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। आप इस प्रतिस्पर्धी परिदृश्य से कैसे निपटते हैं और अन्य डिज़ाइनरों के बीच अपनी अनूठी आवाज कैसे पाते हैंघ्अ पनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर. बाकी सब कुछ मेरे लिए सिर्फ पृष्ठभूमि का शोर है। डिज़ाइन और फ़ैशन अत्यधिक प्रतिस्पर्धी क्षेत्र हैंए हाँए लेकिन मैं यह कभी नहीं भूलने में विश्वास करती हूँ कि मैंने इसे इसलिए चुना क्योंकि मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जिससे मुझे ख़ुशी महसूस होए और मैं एक समय में एक कदम उठाकर दुनिया में चीज़ों को बेहतर बना सकु। मेरा मानना है कि एक डिज़ाइनर के रूप में मेरे पास एक अद्वितीय सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है और मुझे हर दिन खुद को कल की तुलना में थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश में बिताना है। मैं खुद को दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा में नहीं मानतीए यह मैं ही हूं जिसके साथ मैं प्रतिस्पर्धा कर रही हूं। जब तक मैं अपना अद्वितीय और प्रामाणिक व्यक्तित्व बनाकर रखूंगीए प्रतिस्पर्धी परिदृश्य मुझे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हो पायेगा।
6 इस क्षेत्र में आपके अनुभवों और उपलब्धियों के आधार परए आप भविष्य में खुद को कलाकारध् डिज़ाइनर के रूप में स्थापित करने के इच्छुक छात्रों को क्या सलाह या मार्गदर्शन देंगेघ्
अपने मन की सुनेंए अपने दिमाग से सोचेंए और एक बार में एक दिन लेकर चलें। एक कलाकारध्डिज़ाइनर के रूप में अपनी यात्रा मेंए आपको बहुत सारे आत्म.संदेहए चुनौतियाँए आलोचनाए प्रतिक्रिया और रुकावटों का अनुभव करना होगा। लेकिन हमेशा याद रखेंए बिना कुछ गर्मी और दबाव के कार्बन को हीरे में नहीं बदला जा सकता है। अपनी आत्मा और ध्यान को पृष्ठभूमि के शोर से विचलित न होने दें। जब तक आप जो कुछ भी करते हैं उसमें अपनी कड़ी मेहनतए दृढ़ता और ईमानदारी लगाते हैंए तो आपको कोई नहीं रोक सकता। -

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हुई बैंकों की चेकिंग
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग के लिए चलाया गया विशेष अभियानभदोही। जनपद में स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन द्वारा चेकिंग के निर्देश दिए गए। उनके निर्देशन में समस्त थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया।इस अवसर पर चेकिंग अभियान के क्रम में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही। शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग किया गया। दौरान चेकिंग वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने के लिए निर्देश दिए गए। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।