समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मऊ में घोसी विधानसभा उप चुनाव को लेकर…
View More समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :- डिप्टी सीएम केशव प्रसादCategory: Desh Videsh
जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव गाज़ीपुर । हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शुरू हुई अमृत योजना बिरनो…
View More जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनजेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित
जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानित कमलेश यादव गाजीपुर/जखनिया: रामाश्रय यादव बिरहा भोजपुरी के सुपरस्टार गायक…
View More जेल से निकलने के बाद रामाश्रय यादव को कलाकारों ने फूल माला से किया सम्मानितसिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या
सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्या गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में सिर कूंचकर वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।…
View More सिर कूचकर वृद्ध की गई निर्मम हत्यासीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर ये आरोप लगा एलजी को भेजी शिकायत, पढ़ें पूरा खबर
सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर ये आरोप लगा एलजी को भेजी शिकायत, पढ़ें पूरा खबर नई दिल्ली दिल्ली की मंडोली जेल में ठगी और…
View More सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर ये आरोप लगा एलजी को भेजी शिकायत, पढ़ें पूरा खबरशारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर एनसीसी कैडेट की पिटाई, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक कॉलेज के एक छात्र द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुछ कैडेट को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना (शिंदे गुट) तथा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से संबद्ध छात्र संगठनों ने जोशी बेडेकर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, जहां यह घटना हुई थी। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान ने दोषी छात्र को निलंबित कर दिया है। जोशी बेडेकर कॉलेज में बारिश के बीच एक शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक छात्र को एनसीसी के कुछ कैडेट की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रशिक्षण सत्र का यह वीडियो साथी छात्र द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। शिंदे समूह की छात्र शाखा के नितिन लांडगे ने बताया कि पीड़ित और उनके अभिभावक पर कॉलेज प्रबंधन का दोषी के खिलाफ शिकायत न करने को लेकर ‘बहुत’ दबाव हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को इस घटना को गंभीरत से लेना चाहिए और दोषी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की छात्र शाखा के सदस्यों ने कॉलेज प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ छात्र पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े छात्र समूह का नेतृत्व किरण जाधव ने किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को कॉलेज में घुसने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विश्वविद्यालय के एक सीनेट सदस्य ने कहा, इस यूनिट के एनसीसी प्रशिक्षक का हाल ही में तबादला हुआ था। शिक्षकों की अनुपस्थिति में वरिष्ठ कैडेट के कार्यभार संभालने के कारण यह घटना हुई। ठाणे का जोशी बेडेकर कॉलेज दो अन्य सहयोगी संस्थानों-बंदोडकर कॉलेज और वीपीएम पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर एनसीसी इकाई का संचालन करता है। बंदोडकर कॉलेज के आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है।
View More शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर एनसीसी कैडेट की पिटाई, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियोभूस्खलन से बंदला सड़क के पूरी तरह अवरुद्ध होने का खतरा
बिलासपुर। साथ लगती बंदलाधार में बंदला और चनालग गांव के बीच भूस्खलन से सड़क के पूरी तरह बंद होने का खतरा पैदा हो गया है।…
View More भूस्खलन से बंदला सड़क के पूरी तरह अवरुद्ध होने का खतराबिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, 500 फीट नीचे खाई में गिरी कार
बिलासपुर नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर शनिवार सुबह स्वारघाट के समीप धारकांशी में सुबह साढ़े चार बजे एक दिल्ली नंबर की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार (DL 3 CCT 5269) सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सचिन और उसका दोस्त पिंटू व खुशी के तौर पर हुई है। सभी नोएडा दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर करीब 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना के पुलिस प्रभारी राजेश वर्मा और उनकी टीम के एएसआई मनसू राम, हवलदार रिंपी, और एनडीआरएफ स्वारघाट की टीम को गहरी खाई से शव निकालने के लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी।
View More बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, 500 फीट नीचे खाई में गिरी कारबारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तो
बारिश का मौसम ऐसा होता है कि आप चाहे घर की कितनी भी सफाई कर लो, लेकिन गंदगी हो ही जाती है। बारिश का पानी और धूल मिट्टी के कारण हमारा किचन न सिर्फ गंदा होता है, बल्कि नमी होने के कारण इसकी साफ-सफाई करने पर भी यह जल्दी सूखता नहीं है। वहीं ज्यादा समय तक नमी और गीलापन होने से मक्खी, कॉकरोच और छोटे-छोटे भुनगे आने लगते हैं। ऐसे में किचन की साफ-सफाई सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के किचन हाइजीन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने किचन को चमका सकती हैं। पोछा कपड़ा किचन की फर्श से लेकर बर्तन तक को पोंछने के लिए हम कई सारे कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे साफ-सफाई करना काफी आसान होता है। लेकिन बारिश के मौसम में कपड़ों को सुखा पाना एक मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में कपड़े की जगह वाइप्स का उपयोग करें। इससे सफाई भी हो जाएगी। साथ ही किचन के कपड़ों को सुखाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। वाइपर बर्तन धोने के बाद सिंक के आस पास और स्लेब में पानी भर जाता है। वहीं बारिश में नमी होने के कारण यह जल्दी सूखता भी नहीं है। जिसकी वजह से जर्म्स और गंदगी फैलने का डर होता है। इसे साफ करने के लिए आप किचन के कपड़े की जगह वाइपर का इस्तेमाल करें। वाइपर की मदद से स्लैब जल्दी सूख जाएगा। लिक्विड डिशवॉश का करें इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए लोग डिशवाश बार का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि यह बाकी महीनों के लिए तो अच्छा होता है, लेकिन मानसून में नमी के कारण गीला होने पर गलने लगता है और साबुन की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में बर्तन धोने के लिए आप होममेड लिक्विड डिश वॉश का इस्तेमाल करें। बर्तन रखने वाली टोकरी बर्तनों को साफ सुथरा और जल्दी सुखाने के लिए आपको अपने किचन में सिंक के पास एक जाली वाली टोकरी को रखना चाहिए। जिसमें आप बर्तन धोकर रख सकें। ऐसे में बर्तन में मौजूद पानी सीधे सिंक में बह जाएगा और बर्तन भी जल्दी सूख जाएंगे।
View More बारिश के मौसम में किचन को रखना चाहती हैं फ्रेश, तोफोरलेन निर्माण के दौरान जंगलों और नदियों में मलबा फेंकने पर हाईकोर्ट सख्त, तलब की रिपोर्ट
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के दौरान जंगलों और नदियों में मलबा फेंकने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने केंद्र सरकार के पर्यावरण विभाग और एनएचएआई को आदेश दिए हैं कि वे शपथपत्र के माध्यम से बताएं कि ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। अदालत ने राज्य सरकार को भी आदेश दिए हैं कि वह अदालत को बताएं कि लोनिवि के ठेकेदार को अवैध डंपिंग से रोकने के लिए क्या योजना बनाई जा रही है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 9 अगस्त को निर्धारित की है। अदालत ने आदेशों में कहा कि एनएचएआई के ठेकेदारों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार भी अवैध डंपिंग के लिए जिम्मेवार हैं। ठेकेदार नदियों के किनारे और पहाड़ियों पर अवैध डंपिंग कर रहे हैं। फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति की याचिका पर अदालत ने यह आदेश पारित किए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के बताया गया कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान एनएचएआई के ठेकेदार ने जंगल में मलबा फेंक दिया है। एनएचएआई ने शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में माना कि 12 जून 2019 को डीएफओ बिलासपुर ने मलबे की अवैध डंपिंग की शिकायत की है। इसके लिए एनएचएआई ने 8,45,700 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर जमा करवा दी है। इसी फोरलेन निर्माण से जुड़े एक अन्य मामले में फोरलेन निर्माण के मलबे को गोबिंद सागर झील में ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया है। अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि गोबिंद सागर झील में
View More फोरलेन निर्माण के दौरान जंगलों और नदियों में मलबा फेंकने पर हाईकोर्ट सख्त, तलब की रिपोर्ट