Category: Desh Videsh

  • अनुकृति शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति

    अनुकृति शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति

    अनुकृति शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति।
    डीके निगम
    बुलंदशहर शनिवार को कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ राकेश कुमार मिश्र द्वारा जनपद बुलन्दशहर में नियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक नगर अनुकृति शर्मा के सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी ।

  • अंतिम और वंचित व्यक्ति को लाभ पहुँचना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य – सुनील सिंह  जिलाध्यक्ष

    अंतिम और वंचित व्यक्ति को लाभ पहुँचना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य – सुनील सिंह  जिलाध्यक्ष

    अंतिम और वंचित व्यक्ति को लाभ पहुँचना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य – सुनील सिंह
     जिलाध्यक्ष*
    ओपेन्दर कुमार-पहल टुडे
    दुल्लहपुर-गाजीपुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के आज जखनियां विकास खण्ड के मेहदीपुर व ग्रामसभा के कोठियां गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत,जहाँ “हमारा संकल्प विकसित भारत उद्देश्य” के साथ देश भर में निकाली जा रही जहाँ सबसे पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी की गाड़ी  जखनियां ब्लाक के मेंहदीपुर में पहुंची, जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित व माँ सरस्वती के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।जिसके बाद ग्रामप्रधान मेंहदीपुर ग्राम प्रधान हरिकेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि महोदय सहित सभी को गुलदस्ता व माला पहनाकर सम्मान करते हुवे अंगवस्त्र भेंट किया गया  उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनिल जी ने कहा कि पहले हम सुनते थे कि सरकार आपके द्वार आएगी और वह आज मोदी सरकार हकीकत में तब्दील कर रही है। उन्होंने कहा घर-घर जाकर असल लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से वंचित अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। संकल्प यात्रा वैन गांव गांव जाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है। पूर्व जिलापंचायत सदस्य अनिल पांडेय ने कहा आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को धुआं भरी जिंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क दिए जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परिवार पहचान पत्र के तहत सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। मण्डल अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जहां से लोगों की उम्मीद समाप्त होती हैं वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है हमें इस यात्रा से संकल्प लेते हुए भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है, देश के 100वे स्वतंत्रता दिवस 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है, नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना है। राजेश सोनकर जी ने कहा जाति, पाति, धर्म का भेद मिटाना है, हमारे गरीब, शोषित, वंचित, नवजवान, मातृशक्ति, किसान भाइयों को मजबूत बनाना है। हमारा देश गांव में बसता है उस गांव को खुशहाल बनाना है। इसके लिए हर गांव के नौजवान शिक्षित भाइयों को आगे आना होगा और विकसित भारत संकल्प यात्रा का अम्बेसडर बनकर सरकार की जन योजनाओं को लोगों को बताना होगा। यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय है। यह मोदी की गारंटी है जिनको योजनाएं मिल चुकी है वह तो लाभ ले ही रहे हैं जिनको नहीं मिली हो उनको भी निश्चित रूप से योजनाओं का लाभ मिलेगा यह विश्वास दिलाता हूँ। इस मौके पर विडियो जखनीय संजय गुप्ता,मेंहदीपुर  ग्राम प्रधान हरिकेश यादव, तारा देवी, कोठियां ग्राम प्रधान शम्भू राम, जखनियां मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ए डि ओ पंचायत राजकमल गौरव,अजय,सरवन सिंह,अशोक यादव,गुलाब कुशवाहा, अभिषेक मिश्रा,सरोज मिश्रा,तमाम ग्रामीण व क्षेत्रवासी, लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन से मनोज यादव जी ने किया।
  • Untitled post 6413
    अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बाल गृह शिशु का किया औचक निरीक्षण
    बाल गृह शिशु में शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित- अपर जिलाधिकारी न्यायिक
    सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री सुभाष चन्द्र यादव ने बीते बुधवार को बाल गृह शिशु का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिशु बाल गृह में आवासित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में संस्था के केयर टेकर से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाली भोजन की गुणवत्ता को देखा और उसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्री के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि, बाल शिशु गृह में आवासित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जाये, इसके साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाये। संस्था में आवासित बच्चों का स्वास्थ्य का परीक्षण भी समयानुसार कराया जाये, बच्चों को किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल ईलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधाशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित गण उपस्थित रहें।
  • विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व अन्य वाह्य न्यायालय में होगा, सम्पन्न 

    विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व अन्य वाह्य न्यायालय में होगा, सम्पन्न 

    विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व अन्य वाह्य न्यायालय में होगा, सम्पन्न
    कमलेश यादव
    गाजीपुर । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 22.01.2024,  23.01.2024 व 24.01.2024 को एन0आई0एक्ट-138 तथा दिनांक 29.01.2024,  30.01.2024 व 31.01.2024 को विद्युत अधिनियम, 2003 के अन्तर्गत आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां में किया जायेगा।  उन्होने समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, लोकल रेडियों चैनल  से अनुरोध किया है कि  इसका व्यापक  प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें, जिससे अधिक से अधिक लोग दिनांक 22.01.2024, 23.01.2024 व 24.01.2024 को एन0आई0एक्ट-138 विशेष लोक अदालत तथा दिनांक 29.01.2024, 30.01.2024 व 31.01.2024 को विद्युत अधिनियम, 2003 के अन्तर्गत आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठा सकें।
  • दी घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन पर्चा भरा गया

    दी घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन पर्चा भरा गया

    दी घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन पर्चा भरा गया
     सभी पदों के लिए एक-एक पर्चा घर आ गया

    घोरावल सोनभद्र। स्थानीय तहसील में दी घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन पर्चा भरने की मंगलवार को अंतिम तिथि थी, सभी पदो पर एक एक दावेदारों ने पर्चा भरा।  जिसमें अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट प्रयाग दास, महामंत्री पद हेतु एड० रोशन अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष एडवोकेट अवधेश कुमार सिंह, प्रशासन मंत्री एडवोकेट आशुतोष कुमार मिश्रा द्वारा पर्चा भरा गया। निर्वाचन अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा द्वारा पर्चा भरने के बाद एक सूची जारी की गयी। मौके पर गोपाल सिंह एड०, सुशील शुक्ला एड०, तेजभान सिंह एड०, अलोक सिंह एड०, प्रदीप नारायण सिंह एड०, अरविन्द सिंह एड०, महेश कुमार यादव एड० आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

  • भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन

    भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन

    भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन
    किसानों को शोल उड़ाकर सैकड़ो किसानों का किया सम्मान
    गढ़मुक्तेश्वर
    सिंभावली स्थित महाराजा फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र नगर ने किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया और क्षेत्र के सैकड़ो किसानों को सम्मान देकर हौसला अफजाई  की ,किसान सम्मान समारोह के मंच का संचालन डॉ राजेंद्र सिंह औलख, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, ने किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की पीड़ा को सुनकर उनकी समस्याओं को हल किया किसान के द्वारा लिए गए कर्ज माफ कर  किसान की जमीन को बैंक देश की पिछली सरकारों में बंधक बनाकर किसानों का शोषण करते थे, जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का कर्ज माफ कर किसानों के नलकुपो पर लगे बिजली कनेक्शन माफ कर किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है!किसानों को राहत दी किसान समारोह समारोह के संयोजक डॉ सुरेश चंद्र नगर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा किसान देश का अन्नदाता होता है देश व प्रदेश के मुखिया नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की जोड़ी देश को प्रगति के पथ पर ले जा रही है !और किसानों की निस्वार्थ सेवा मैं और मेरा परिवार करता रहेगा इस अवसर पर हापुड़ जिला अध्यक्ष नरेंश तोमर अमरोहा जिला अध्यक्ष उदयगिरि, आशीष वत्स, संजय त्यागी, राजीव सिरोही, देवेंद्र प्रधान, संजीव प्रधान, संरनजीत गुर्जर, भाकियू संघर्ष अध्यक्ष, इरकान चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेंद्र प्रधान, मनोज त्यागी, रिंकू सैनी ,अनिल त्यागी ,दिनेश तोमर, राजेश, राजीव शर्मा ,मनोज प्रधान, अजय त्यागी ,अनिल त्यागी ,दी चौधरी मनवीर सिंह आदि हजारों लोग मौजूद रहे और क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों किसानों मजदूरों को कम्बल वितरण किए गए किसान सम्मान समारोह में आए क्षेत्र के किसान गरीब मजदूर अपने आप को सम्मानित होकर गदगद नजर आए !
  • नूतन वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

    नूतन वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

    नूतन वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
    (सादिक सिद्दीक़ी)
    कांधला,नगर में क्षेत्र में नए वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार को नूतन वर्ष के प्रथम दिवस पर नगर के छोटी नहर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम कैराना स्वप्लिन कुमार यादव व चैयरमैन शामलीं अरविंद कुमार संगल तथा श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने फीता काटकर किया। कॉलेज के छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नव वर्ष के मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम स्वप्लिन कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा खेल क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए सफलता के शिखर तक पहुंचे और परिजनों के साथ कॉलेज जनपद का नाम रोशन करें। चैयरमैन अरविंद कुमार संगल ने नववर्ष की बधाइयां के साथ भविष्य में शिक्षा जारी रखने एक सफल व्यक्तित्व बनने की कामना की ओर साथ ही सफल जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल व प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एसडीएम कैराना, जीवनि शामलीं, चैयरमैन शामलीं को प्रतीक चिन्ह बैठकर स्वागत किया। इस दौरान अंकुर अग्रवाल ,आकाश सिंघल, नरेंद्र वत्स ,जितेंद्र सैनी, विशाल शर्मा, कपिल कुमार, अजय कुमार सहित दर्जन लोग मौजूद रहे।
  • मा0 सांसद ने अध्यक्ष कक्ष का शिलान्यास किया

    मा0 सांसद ने अध्यक्ष कक्ष का शिलान्यास किया

    मा0 सांसद ने अध्यक्ष कक्ष का शिलान्यास किया

    हरदोई नव वर्ष के अवसर पर मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने बार एसोसियशन परिसर में बनने वाले बार ऐसासियशन अध्यक्ष कक्ष का शिलान्यास अपनी सांसद निधि से मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने शिलापट से डोरी खींच कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुखसागर मिश्रा, बार एसोसियशन अध्यक्ष उदय वीर सिंह भदौरिया, महामंत्री आर्दश कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।
  • निर्यात कंपनी को डीजीएफटी द्वारा दिया गया थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता

    निर्यात कंपनी को डीजीएफटी द्वारा दिया गया थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता

    निर्यात कंपनी को डीजीएफटी द्वारा दिया गया थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता
    काका ग्रुप आफ कंपनी की ही कंपनी है शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसको मिला है यह प्रमाण पत्र
    भदोही। काका ग्रुप की कंपनी के प्रबंध निदेशक यादवेंद्र राय काका ने कहा कि हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हमारी एक कंपनी शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी से थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस का मान्यता प्राप्त हो गया है।
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी द्वारा तीन सितारा निर्यात हाउस का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जो कालीन उद्योग के लिए काफी खुशी की बात है। श्री राय ने कहा कि इसके लिए हम स्टेंट बैंक ऑफ इंडिया के एसएमई शाखा भदोही को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं। जिनके कारण शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हमारे बुनकर, आपूर्तिकर्ता, कर्मचारी भी धन्यवाद के पात्र हैं। जिनकी मेहनत और लगन के साथ काम करने की वजह से यह उपलब्धि शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। श्री राय ने कहा कि इस सफलता में शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रीता राय और निदेशक नीतीश राय का भी बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कंपनी का निर्यात बढ़ाने में योगदान किया। सभी के मेहनत के बल पर शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को तीन सितारा निर्यात हाउस का प्रमाण पत्र हासिल हो सका।
  • ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की हो गई मौके पर मौत 

    ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की हो गई मौके पर मौत 

    ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की हो गई मौके पर मौत
    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
    भदोही। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गजिया में स्थित ओवरब्रिज से नीचे गिर कर सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का तो रो-रोकर बूरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    नगर के काजीपुर के तेलियाना मोहल्ले के निवासी
    दीपांशु गुप्ता मुन्ना (22 वर्ष) पुत्र श्यामलाल गुप्ता किसी कालीन कंपनी में काम करते थे। सायं के समय वह बाइक घर की तरह आ रहे थे। इसी बीच न जाने उनकी बाइक कैसे ओवरब्रिज के साइडर से टकरा गई। जिसके चलते वह ओवरब्रिज के नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि आस-पास के लोग आनन-फानन में युवक को लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों द्वारा इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। रोते-बिलखते परिवार भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के पड़ोसियों की मानें तो दीपांशु को मिर्गी की बीमारी थी। शायद इसी के कारण उनको दौरा पड़ा और बाइक ओवरब्रिज के साइडर से टकराई वें पुल के नीचे चलें आएं होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपांशु अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थें। हालांकि इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।