Category: Desh Videsh
-

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तेलंगाना से आया मीडिया प्रतिनिधिमंडल पंहुचा माकड़ोला व ताजनगर, सुल्तानपुर व पक्षी बिहार का दौरा किया।
सतबीर शर्मा। पहल टुडे। गुरुग्राम विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तेलंगाना से आया मीडिया प्रतिनिधिमंडल पंहुचा माकड़ोला व ताजनगर, सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी विहार का भी किया दौरा*तेलांगना से आए पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार के सहयोग से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों से रूबरू होने के लिए आज गांव माकड़ोला व ताजनगर का दौरा किया । यह दल पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सौजन्य से पहुंचा है। तेलांगना से 5 सदस्यों का मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने गांव माकड़ोला व ताजनगर में आयोजित हो रहे विकसीत भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत संचालित शिविर का अवलोकन किया और लाभार्थियों से संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने शिविर में जिला परिषद की सीईओ एवं जिला में ग्रामीण यात्रा की नोडल अधिकारी अनु श्योकंद व पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल से भारत सरकार व हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे जानकारी और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ताजनगर द्वारा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का फूलमालाओं व शॉल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित शिविरों का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों ने सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना में रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान चिरायु कार्ड, स्वास्थ्य शिविरों में जाँच टीबी की जाँच करवाई। मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने -

मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वित
मोदी की गारंटी गाड़ी से लोगों को किया जा रहा लाभान्वितडबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वितभदोही। भारत को 2047 के पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने के दूरदर्शी विजन के क्रम में मोदी की गारंटी गाड़ी अर्थात विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया गया है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद डॉ.रमेश चंद बिंद की अध्यक्षता में व पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय की उपस्थिति में विकास खंड डीघ के बारीपुर उपरवार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत एलईडी वैन से प्रसारण दिखाया गया।इस अवसर पर सांसद डॉ.रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है। जो अब तक वंचित व छूट गए थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तम्भ है। जिसमें भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार शामिल है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनता को जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से उनका रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। औराई के डोमनपुर ग्राम पंचायत मे औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया। विधायकदीनानाथ भास्कर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को लाभान्वितकिया जा रहा है। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर एलइडी वैन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी सफलता की कहानी कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। -

पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठक
पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों के साथ एएसपी ने की बैठकउन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशभदोही। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मंगलवार को ज्ञानपुर में स्थित पुलिस कार्यालय में ऑपरेशन कन्वेंशन के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान एडिशनल एसपी ने मौजूद संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पूर्व के दोषमुक्त मामलों का उदाहरण लेकर दोष मुक्ति के कारणों को चिन्हित कर पुलिस अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों द्वारा हुई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मामलों में सजायाबी के लिए रणनीति बनाई। एडिशनल एसपी ने ऑपरेशन कन्वेंशन के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमों में माफिया अपराधी, टॉप 10 अपराधी एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को सजा कराए जाने के उद्देश्य से सभी प्रचलित मुकदमा की समीक्षा की। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को न्यायालय में गवाहों की उपस्थिति कर गवाही कराकर सजा सुनिश्चित कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए -

कारसेवकों का संकल्प अब हो रहा साकार
कारसेवकों का संकल्प अब हो रहा साकारबुलंदशहर। असंख्य कारसेवकों के परिश्रम और योगदान के फलस्वरूप ही अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पर पुनः भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा कारसेवक सम्मान समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को भी संगठन द्वारा बुलंदशहर एवं खुर्जा के रामभक्तों को सम्मानित किया गया।मंगलवार को ग्राम सराय छबीला निवासी राकेश गर्ग, शलभ कुमार सहित स्व. राम अवतार प्रेमी के पुत्र नंद किशोर तथा स्व. सुधीर गर्ग के पुत्र अतुल गर्ग का बुलंदशहर के पुष्पांजलि एनक्लेव स्थित मेडिकल दर्पण हाउस कार्यालय में संयुक्त रूप से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं मेडिकल दर्पण प्रबंधक बृजेश गर्ग ने संबोधन के दौरान 1990 और 1992 में कारसेवकों के पराक्रम पर विस्तृत प्रकाश डालकर उनके योगदान को नमन किया। कारसेवक राकेश गर्ग ने तत्कालीन घटनाक्रम के संस्मरण साझा किए। उसके उपरांत सभी ने स्वस्ति वाचन और पुष्पवर्षा के साथ श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीक चित्र, भगवा अंग वस्त्र एवं ध्वज भेंट कर सम्मानित किया।खुर्जा में भी वाल्मीकि बस्ती राम सिंह बाड़ा निवासी महिला कारसेवक कैलाश देवी तथा मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी राजेश गर्ग सुन्दरी को भी घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष में उनके अप्रतिम योगदान हेतु समानित कर आभार जताया गया।कार्यक्रमों में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मेडिकल दर्पण मीडिया हाउस प्रबंधक बृजेश गर्ग, वाल्मीकि समाज खुर्जा प्रधान सचिन सोनी, कुंज बिहारी सेवा परिकर के अध्यक्ष ध्रुव लाड़ला, विकास सिंह, रवि पाल, कमलेश झा, बबलू कुमार, आयुष सिंह, चुनमुन शर्मा, जितेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। -

भदोही पुलिस द्वारा लगातार बिछड़े दंपति के बीच कराया जा रहा सुलह
भदोही पुलिस द्वारा लगातार बिछड़े दंपति के बीच कराया जा रहा सुलहभदोही। महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारा टूटते हुए रिश्ते को पुनः जोड़ने में खाकी अव्वल साबित हुई है। सोमवार को अथक प्रयास से एक बार फिर 5 बिछड़े दंपति को राजी कर लिया। घरेलू समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।किसी मासूम की जिंदगी में खुशियों से भरा नया सवेरा देने का महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारालगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। 5 प्रकरणों में संबंधित आवेदिका द्वारा विपक्षी अपने पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए गए थे। उक्त प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिए नोटिस व मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र ज्ञानपुर पर तलब किया गया। जहां पर दोनों पक्षों को काफी जद्दोजहद व अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों व गलतियों को स्वीकार किए। वह नए सिरे से पुनः पति-पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुए रहने को तैयार हो गए। महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र से दंपति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त किया गया। टूटते हुए रिश्ते को बचाकर पति-पत्नी की विदाई कराई गई। -

पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तार
पांच दिवसीय विशेष अभियान में हापुड़ पुलिस ने 62 वारन्टीयो को किया गिरफ्तारहापुड़पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ने बताया हापुड़ पुलिस द्वारा वारन्टी /वांछित अभियुक्तों की धड़पकड़ हेतु चलाए गए 05 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने 62 वारन्टी/वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने जसवंतपुर निवासी किरयावली सिंभावली पुलिस ने राजपाल सिखैड़ा नितिन हिम्मतपुर गढ़ पुलिस ने राशिद निवासी दौताई को गिरफ्तार किया -

गोवंश हत्या निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्तगण की हुई सफल गिरफ्तारी
गोवंश हत्या निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्तगण की हुई सफल गिरफ्तारीअजीत विक्रमगाजीपुर ।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे आभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल निर्देशन मे थाना सादात पुलिस टीम द्वारा दिनांक *04.01.2024* को थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 02/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गौवंश हत्या निवारण अधि0* में वांछित अभियुक्तगण 1. *मारकण्डेय यादव* पुत्र स्व0 सतीराम यादव ग्राम भैसही थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर 2. *आनन्द उर्फ मोनू यादव* पुत्र राजेश यादव ग्राम सलेमपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को आज दिनांक *07.01.2024* को गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । -

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता अकाल मृत्यु का शिकार
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता अकाल मृत्यु का शिकारबुलंदशहर/औरंगाबादगांव महमूदपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र खेमचंद लोधी उम्र लगभग 55वर्ष जुगाड ठेले पर गांवों में सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार सुबह वह रोजाना की भांति औरंगाबाद से सब्जी लेकर ईलना गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका ठेला सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के फलस्वरूप प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार गांव में गमगीन माहौल में कर दिया गया। -

भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची घोरावल नगर
भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची घोरावल नगरघोरावल, सोनभद्र। भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को घोरावल नगर मे पहुँची। नगर के वॉर्ड न. 5 में भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने श्री गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा राजेश उपाध्याय, यूको बैंक घोरावल से अनूप कौशल, बाल विकास परियोजना से दीप्ति सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग से दीपक कुमार मोदनवाल ने अपने अपने विभागों से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। वहीं कई लाभार्थियों ने उन्हें मिले योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। मुख्य अतिथि व मंच पर रहे अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया। संचालन गणेश देव पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, जिला मंत्री कैलाश बैसवार, प्रमोद अग्रहरि, दीपक उमर, संजय सिंह, विनोद गुप्ता, कन्हैया लाल सेठ, लेखपाल भगत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
-

कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेला आयोजित
कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेला आयोजित।डिबाई।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीन कौशल्य योजना अंतर्गत आयोजित विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन,विकास खंड दानपुर में किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी रहे lकार्यक्रम का शुभारंभ आनंद लोधी,नेहा आनंद वीडीओ अजय पाल सिंह,तथा आई टी आई के प्रधानाचार्य शुभम चौधरी ने मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व पुष्पमाला अर्पित कर किया lरोजगार मेले में टीडीएस प्लेसमेंट्स,सब्रोस,पंख परिधि प्राइवेट लिमिटेड हेसेनबर्ग, बीपी इन्फोटेक , रिको इंडस्ट्रीज, प्रिकोल प्राइवेट लिमिटेड कुल 7 कंपनियों ने प्रतिभाग कियाl रोजगार मेले के दौरान 290 अभ्यर्थियों ने प्रतिभा कर साक्षात्कार दिया जिसमें 146 अभ्यर्थियों का प्रतिभागी कंपनियां द्वारा चयन किया गया l इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी ने चयनित अभ्यर्थियों को उसी समय नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा सभी अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर कार्य क्रम के आयोजक मुकेश लोधी,शरद कुमार लोधी, एन पी सिंह बघेल,ललित, साहब सिंह,यतेन्द्र प्रधान,पंकज संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।