Category: Desh Videsh

  • हर शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा,व्यवहारिक शिक्षा व समाजिक शिक्षा जरूरी-महात्मा सारथा नन्द जी हरिद्वार  

    हर शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा,व्यवहारिक शिक्षा व समाजिक शिक्षा जरूरी-महात्मा सारथा नन्द जी हरिद्वार  

    हर शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा,व्यवहारिक शिक्षा व समाजिक शिक्षा जरूरी-महात्मा सारथा नन्द जी हरिद्वार
    दुल्लहपुर-गाजीपुर , स्थानिक क्षेत्र दुल्लहपुर में मानव उत्थान सेवा समिति हरिद्वार से आए महात्मा सारथा नन्द जी ने कई जगह पर छोटे-बड़े धर्म प्रचारक बैठक कर लोगों को अध्यात्म से जुड़ी जानकारी दी और नैतिक शिक्षा,नशा उन्मूलन, लिंग भेदभाव ,बालिकाओं की शिक्षा, व्यवहार परिवर्तन ,सामाजिक ज्ञान, सहित जीवन से जुड़े तमाम बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि आज शिक्षा के अभाव में जो लोग अपने मां-बाप के प्रति दुर्व्यवहार करते हैं उनको उनके ही बने घरों से ठोकर मार कर बाहर निकलते हैं यह कहीं ना कहीं नैतिक शिक्षा, व्यवहार परिवर्तन, और सामाजिक ज्ञान के अभाव में लोग करते हैं जो नहीं होना चाहिए क्योंकि आज जो वह अपने मां-बाप के साथ कर रहे हैं कल वही शिक्षा लेकर उनके भी बच्चे उनके साथ करेंगे और उनको इस स्थिति से गुजरना पड़ेगा जो वह लोग अपने मां-बाप के प्रति कर रहे हैं साथ ही वहाँ मौजूद लोगों ने महात्मा जी के बातों को सुनकर यह संकल्प लिया कि हमें भी अपने बच्चों को आध्यात्मिक से जुड़ी शिक्षा, सांसारिक शिक्षा ,सामाजिक शिक्षा अपने बच्चों को देना चाहिए ताकि समाज जैसे पहले आपस में मिलजुल कर भाईचारे का व्यवहार कर जीवन यापन करती थी वह आगे भी सफल हो सके और लोग जिस उद्देश्य से धरा पर जन्म लिया है उस जीवन को सफल बना सके जिस बैठक में डॉ०संजय,दुलारे,अवधू,रामविलास, रामजियावन यादव,राजेश,अजय,मार्कण्डेय मौर्य,रंगीला यादव,संतोष यादव आदि लोग शामिल रहे।
  • मरदह थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर –

    मरदह थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर –

    मरदह थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर –

     गाजीपुर ।कानून व्यवस्था और जनहित को चुस्त रखने के लिए गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मरदह थानाध्यक्ष को किया लाईन हाजिर। मरदह थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य को शुक्रवार की देर रात लाइन हाजिर और अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली से सुरेंद्रनाथ सिंह को मरदह थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह कार्यवाही किन कार्यों से हुई है यह स्पष्ट नहीं है जबकि जनपद में मात्र एक थानाध्यक्ष पर यह कार्यवाही हुई है। इस कार्यवाही से जहां विभाग में हड़कंप मच गया है वहीं पूरे थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
  •  समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

     समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

    समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

     गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में नगर निकायो मे कराये जा रहे विकास कार्याे की समीक्षा बैठकं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक नगर पालिका/पंचायतवार विगत 3 वर्षो से 14 वे वित्त आयोग एवं 15वे वित्त आयोग से कराये जा रहे कार्याे, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति-विशेषकर एन0जी0टी0 के आदेश के क्रम में समयबद्ध अनुपालन हेतु इंगित विन्दुओ पर निकाय की प्रगति, स्वच्छ सर्वेक्षण पर सिटीजन फीडबैक एवं स्वच्छ मंच निकाय की प्रगति, कान्हा गौशाला हेतु आवंटित धनराशि के उपयोबग की अद्यतन स्थिति, कर-करेत्त सग्रह , रैन बसेरा की स्थिति, गढ्ढामुक्त सड़के व प्लास्टिक पॉलिथीन , आडिट आपत्तियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए जानकारी ली ।उन्होने समस्त सबन्धित अधिकारियेां को निर्देश दिया कि निकायो मे हुए निर्माण कार्याे को गठित समिति द्वारा जॉच के उपरान्त भुगतान की कार्यवाही की जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मे जिन लाभार्थियों द्वारा धनराशि प्राप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य नही करा रहे उनका निरीक्षण कर निर्माण पूर्ण करवाये। उन्होने समस्त अधिकारियेां को पी एम स्वनिधि योजना मे सक्रियता लाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत गाजीपुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • विधायक ओमप्रकाश सिंह हुए दोषमुक्त 

    विधायक ओमप्रकाश सिंह हुए दोषमुक्त 

    विधायक ओमप्रकाश सिंह हुए दोषमुक्त

     गाजीपुर। मख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को धमकी देने के मामले में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह को  दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार थाना गहमर गांव गोड़सरा के अरुण बाबू जायसवाल चुनाव के बाबत भाजपा की जमानिया विधानसभा में सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार कर रहे थे। उसी से नाराज होकर 24 जनवरी की मध्य रात फोन से ओम प्रकाश सिंह ने प्रचार प्रसार न करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। वादी की सूचना पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। अभियोजन की तरफ से कुल तीन गवाहों को पेश किया गया। सभी ने अपना-अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाया
  • मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन

    मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन

    मन के पवित्र संकल्पों मे बंधने से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा – बी०के० सुमन
    सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक परम्परा के अनुसार मनाया गया। सेवाकेंद्र  संचालिका बी ०के० सुमन बहन ने बताया कि, शरीरिक दृष्टिकोण से दोनों एक ही परमपिता परमात्मा की एक समान संतान है। अत: स्त्री और पुरुष दोनों को रक्षा के पावन संकल्पों के बंधने से ही सनातन संस्कृति का उत्थान हो सकता है। क्योंकि समाज को श्रेष्ठ बनाने मे स्त्री और पुरुष दोनों की भूमिका अनिवार्य और महत्वपूर्ण होने से भारत विश्व गुरु के सर्वोच्च शिखर पर पुन: प्रतिष्ठित हो सकता है। सेवाकेंद्र पर जनपद के विभिन्न भागों से आये हुए स्त्री और पुरुष  श्रद्धालुओ को राखी का पवित्र बंधन बांधते हुए , बदले में सिर्फ एक बुराई छोड़ने का वचन मांगा। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका बीके सुमन ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर विशेष प्रोग्राम 22 अगस्त से 31अगस्त तक चलाया गया। इसकी शुरुआत 22 अगस्त से ओबरा उप सेवा केंद्र से हुई। 23 अगस्त को भी ओबरा में ही राखी बांधी गई। 24 अगस्त को रेणुकूट उप सेवा केंद्र पर रक्षा बंधन कार्यक्रम चलाया गया। 25 अगस्त को दुद्धी राजयोग केंद्र पर,26 अगस्त को जिला अस्पताल, नर्सिंग कालेज, 27 अगस्त को गुर्मा जेल, 28 अगस्त को राबर्ट्सगंज सेवा केंद्र पर , 29 अगस्त को सभी प्रशासनिक अधिकारियों को जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह, अपर पुलिस् अधीक्षक  ( आपरेशन)  ज्ञानेंद्र नाथ  त्रिपाठ , अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित दर्जनों पुलिस जवानो को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारी बहनो ने मानवीय कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प पत्र लिया। इसके अलावा 30 और 31 अगस्त को सेवा केंद्र पर ही राखी बांधी गई। ज्ञातव्य है की ब्रह्माकुमारी बहने राखी बांधने के बाद किसी भी प्रकार के धन या उपहार को स्वीकार नही करके मानवीय कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प पत्र लेती है। इसी क्रम मे चर्च एवं गुर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, अधिवक्ता व पत्रकार राजेश कुमार पाठक के साथ ही गणमान्य नागरिको को राखी बाधी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बी के प्रतिभा बहन, सीता बहन, सरोज बहन, कविता बहन, अवधेश धर दुबे, डॉ हरिंद्र भाई, गोपाल भाई इत्यादि ने सक्रिय योगदान दिया।
  • 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी 

    4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी 

    4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कमर कसी
    सुलतानपुर, कंपोजिट विद्यालय लंभुआ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लंभुआ इकाई की बैठक संपन्न हुई ! जिसमें ब्लाक अध्यक्ष केदारनाथ दूबे ने सभी शिक्षकों से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरने में सम्मिलित होने और अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए अपने शिक्षक साथियों को जोड़ने का आह्वाहन किया। इस विस्तृत चर्चा में वरिष्ठ मार्गदर्शक राकेश मणि पाण्डेय संरक्षक वृजेन्द्र मणि, मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया  कोषाध्यक्ष विनय कुमार, उप जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कविराज, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दूबे, संतोषकुमार पांडेय, तहसील प्रभारी चंद्रशेखर पांडेय, राणाप्रताप सिंह, अनुपम द्विवेदी, शिवम मिश्र, लालता प्रसाद , आशीष कुमार, अनीस कुमार, योगेश पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ल, अरविंद मिश्र , लोकेश यादव,सुरेश यादव, आदि  उपस्थित रहे।
  • अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी –  शंकर गिरि

    अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी –  शंकर गिरि

    अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी –  शंकर गिरि
    मेरी माटी-मेरा देश अभियान को को धार देने में जुटी भाजपा
    सुलतानपुर,भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश के माध्यम से हर घर व पंचायत से मिट्टी तथा हर नगरीय वार्ड से एक चुटकी चावल एकत्रित किया जाएगा।प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जायेगी।इसके बाद अमृत कलश को ब्लॉक मुख्यालय फिर वहां से लखनऊ तत्पश्चात दिल्ली पहुंचाया जाएगा।इस मिट्टी से दिल्ली के नेशनल वार मेमोरियल के समीप ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जाएगा.ये ‘अमृत वाटिका’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का’ भव्य प्रतीक बनेगी।भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा जनपद स्तर पर भारतीय जनता पार्टी मेरा माटी – मेरा देश अभियान को धूमधाम से मनाएगी।सितम्बर व अक्टूबर में पंचायत,ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे।जिसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष डा०आरए वर्मा ने मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा दो तीन  सितंबर को मण्डलों की बैठक ब्लाक मुख्यालय पर होगी।ग्राम सभाओं व नगरीय वार्डों की योजना बैठक 5-6 सितम्बर को होगी।ग्राम/वार्ड स्तर पर संयोजक एवं दो सहसंयोजक बनाए जाएंगे।8 से 13 सितंबर के बीच ग्रामों/वार्डों के सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे। 3 से 13 अक्टूबर के बीच ब्लॉक स्तर पर अमृत कलश को एकत्रित किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक,सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 27-28 अक्टूबर को ब्लाक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुखों के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा धूमधाम से लखनऊ पहुंचेगी।वहां पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत किया जाएगा।लखनऊ में कार्यक्रम के बाद अमृत कलश यात्रा राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला बैठक में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, सुमन सिंह,विजय सिंह रघुवंशी,आनन्द द्विवेदी,संजय त्रिलोकचन्दी,
    घनश्याम चौहान, सुनील वर्मा,प्रीति प्रकाश,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, डिंपल सिंह, राजेन्द्र वर्मा,अरूण जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, आकाश जायसवाल एवं डावर खान आदि मौजूद रहे।
  • गौमय निर्माण रंखिया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने लिया गाय व बहनों कि सुरक्षा करने का संकल्प अंकित शुक्ला

    गौमय निर्माण रंखिया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने लिया गाय व बहनों कि सुरक्षा करने का संकल्प अंकित शुक्ला

    गौमय निर्माण रंखिया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने लिया गाय व बहनों कि सुरक्षा करने का संकल्प अंकित शुक्ला
    उन्नाव राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के अध्यक्ष अंकित शुक्ला के आवाह्न पर  भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से बनी बीज राॅखियां आकर्षण का केंद्र रही ये राखियां बाजार में मौजूद अन्य राखियों से न केवल सस्ती हैं बल्कि अलग-अलग रंगों और डिजाइन में उपलब्ध थी इनका मूल्य 5 से 7 रुपये था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने  युवाओ व महिलाएं को रोजगार देने के लिए प्रदेश भर में आजीविका बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्य कर रहे हैं पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर गोबर की राखियां बना रही हैं जो इस बार लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हैं बिहार के गया में इन राखियों के स्टॉल भी कई जगह-जगह लगाए थे अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया की इन राखियों की खास बात यह है कि इन्हें फेंकने बाद पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा इन्हें बनाते समय इसमें गुलाब, गैंदा तुलसी सहित अन्य फूलों के बीज डाले जाते हैं राखी को फेंकने के बाद गोबर की खाद बन जाती है और इसमें मौजूद बीज से पौधे उगा जाते हैं अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के 15 हज़ार युवाओ व महिलाएं ने गाय के गोबर से राखियां बना रही हैं अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया इसके अलावा वे गोबर से धूप, गमले, नेम प्लेट, दीवार घड़ियां और दीये सहित अन्य चीजें बनाकर तैयार करेगे इसके अलावा कीटनाशक गोमूत्र से भी बनाए गे उपयोगी चीजें उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गाय को हर रूप में उपयोगी साबित करना है और आवारा की तरह घूमने वाले गोवंशों को पुनः बांधने का संकल्प ले गाय की सेवा करें अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि मैंने उन सभी असहाय गरीब बच्चों के साथ हर्षोल्लास से त्यौहार मनाया है जिनके पास कुछ भी नहीं था जिनके भाई नहीं थे उनसे राखियां बांधवाई एवं उनकी हर तरह से रक्षा करने का संकल्प लिया गौमय से निर्माणाधीन राखियां दिया और सक्षम लोगों से निवेदन किया ऐसे त्योहारों पर सक्षम लोग ऐसे परिवारों की मदद करें उनके साथ त्यौहार मनाए यही मेरा उद्देश्य है मैं प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने हम सभी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है
  • समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :-  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

    समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :-  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

    समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है, अभी वेंटिलेटर पर है :-  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
     मऊ में घोसी विधानसभा उप चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ। जहां उप मुख्यमंत्री ने घोसी तथा कोपागंज में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। घोसी स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा की तरफ से सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा में पिछड़ों के साथ सबका हित सुरक्षित है का नारा दिया।
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में पिछड़ों, अतिपिछड़ों का हित सुरक्षित है। सपा पिछड़े, अल्पसंख्यक का वोट तो लेती है परंतु विकास सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवारिक कुनबे का हुआ है। भाजपा ने पिछड़े समाज के नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के साथ आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। बाकी दलों ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, किसानों को मात्र वोट बैंक के रूप में प्रयोग कर चुनाव जीतने के बाद अपना विकास किया।कोपागंज स्थित एक कॉलेज में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी आईसीयू में पड़ी हुई है। इसका सफाया करके समाप्तवादी पार्टी बना देना है। आज की स्थित में 100 में 60 हमारा है। 40 प्रतिशत में बटवारा है और उस बटवारे में भी हमारा है। समाजवादी पार्टी अपने परिवार का विकास करती है, हमारी डबल इंजन की सरकार जनता का विकास करती है। बिना भेदभाव किए मोदी और योगी देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।
    उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार में दिल्ली से चला एक रुपया जिले तक आते आते 15 पैसे में बदल जाता था, विपक्ष की सरकार ने गरीबों को लूटा अब आपकी जिम्मेदारी है कि इन लुटेरे लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाएं। विपक्ष का गठबंधन ठगबंधन है। घोसी का चुनाव विपक्ष की नींव को खोखला कर देगा। भाजपा पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दबे-कुचलों की हितैषी है। हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।
    उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी, माफिया गिरी पर कठोर कार्रवाई से महिलाएं, व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा मिल रही है। गैस के दाम कम होने से करोड़ों गृहणियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप सब कर्ज के रूप में वोट देकर दारा चौहान को विजयी बनाएं। हम उस कर्ज के बदले आपके जिले में विकास कर ब्याज के साथ वापस करेंगे।
    उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़े की बात करते हैं लेकिन लाभ अपने परिवार को देते हैं। अखिलेश पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितैषी नहीं हैं। इनकी नीति भ्रष्टाचार, जातिवाद और दंगावाद को बढ़ावा देती है। सपा को वोट देने का मतलब अपने मत को कुएं में डालना है। इसलिए आप कमल को चुनें क्योंकि कमल से वैभव और लक्ष्मी आती हैं।
  • जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

    जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

    जलनिगम की कारस्तानी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
    लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव
    गाज़ीपुर । हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शुरू हुई अमृत योजना बिरनो के सरदरपुर गांव में जल निगम की लापरवाही के चलते अपने उद्देश्यों से भटक रही गई है। ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें उखाड़ दी गई, लेकिन सड़कों को समतल नहीं किया गया। न ही ग्रामीणों की समस्या दूर हो सकी है। जिससे ग्रामीण उखड़ी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
    बिरनो ब्लाॅक क्षेत्र में जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत शुरू हुई पेयजल परियोजना के लिए गांवों के मुख्य मार्ग सहित गलियों की सडकों को उखाड़ कर पाइप लाइन बिछा दी गई। सड़क समतल नही किया गया। वही ग्रामीणों ने मंगल सिंह कुशवाहा पुर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के अगुवाई में सैकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन वही ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर जाकर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे जिनकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। वही गांव के ही राजेश यादव , गुड्डू यादव, नन्दलाल राजभर , हरेंद्र, शिवकुमार, आनन्द, मुन्ना, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी कलावती जीरा देवी अच्छेलाल यादव मक्खन यादव संतोष कुशवाहा आदि का कहना है कि उखड़ी सडक से जहां आने-जाने वाले राहगीरों का रास्ता चलना दुश्वार है वही गांव की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने ले आने में काफी परेशानियां झालनी पड़ती है जिससे गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर लादकर कइ  सौ मीटर ले जाना पड़ता है। जिससे लोग परेशान है। गांव के लोगों ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक को ध्यान नही दिया गया। इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता हर्ष पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी है बहुत जल्दी ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जायेगा