Category: Desh Videsh

  • सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन: नए साल में शुरू हो सकता है निर्माण कार्य, शुरू की गई है टेंडर की प्रक्रिया

    सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन: नए साल में शुरू हो सकता है निर्माण कार्य, शुरू की गई है टेंडर की प्रक्रिया

    सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन: नए साल में शुरू हो सकता है निर्माण कार्य, शुरू की गई है टेंडर की प्रक्रिया

    गोरखपुर
    सीपीआरओ पूर्वाेत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन रूट पर महत्वपूर्ण पुल (घाघरा नदी) एवं अन्य कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट को विशेष प्रोजेक्ट का दर्जा देकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

    गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल को रेल सेवा से जोड़ने वाली सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन का निर्माण जनवरी में शुरू होने की संभावना है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रेल लाइन गोरखपुर-वाराणसी के बीच एक नया विकल्प भी बनेगी।

    करीब 81 किलोमीटर लंबी सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन दो जिलों गोरखपुर और मऊ के 111 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें से 104 गांव गोरखपुर के सहजनवां, खजनी, बांसगांव व गोला तहसीलों के हैं। सहजनवां से दोहरीघाट के बीच बनने वाली रेल लाइन पर करीब 1320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पर सरयू नदी पर 1100 मीटर लंबे पुल समेत 10 बड़े पुल, 47 छोटे पुल एवं 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो रेलवे ओवरब्रिज भी बनेंगे।

    गोरखपुर में हैवानियत: बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    इन 12 जगहों पर बनेंगे स्टेशन
    सहजनवां, पिपरौली, खजनी, उनवल, बैदौली बाबू, बांसगांव, उरुवा बाजार, बनवारपार, गोला बाजार, भरौती, बड़हलगंज और दोहरीघाट स्टेशन होंगे। इनमें सहजनवां पहले से ही गोरखपुर-लखनऊ रूट का प्रमुख स्टेशन है। अभी गोरखपुर से वाराणसी के लिए जाने वाली ट्रेन देवरिया-भटनी के रास्ते जाते हैं। नई लाइन बिछने के बाद गोरखपुर से सहजनवां-दोहरीघाट के रास्ते भी ट्रेनें गोरखपुर से वाराणसी तक जाने लगेंगी। इससे एक तो जिले के दक्षिणी हिस्से में ट्रेनों का संचालन शुरू होगा, दूसरे गोरखपुर-वाराणसी रूट के लिए विकल्प भी बन जाएगा।

    घर छोड़ते ही मोहब्बत खत्म: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला, अब उसने भी छोड़ा

    सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन को चार साल में बिछा देने का लक्ष्य तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा कराया जाएगा। पहले चरण में 2024 तक सहजनवां से बैदौली तक 27 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। दूसरे फेज में मार्च 2025 तक बैदौली से गोला बाजार तक 29 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाएगी।

    सीपीआरओ पूर्वाेत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन रूट पर महत्वपूर्ण पुल (घाघरा नदी) एवं अन्य कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट को विशेष प्रोजेक्ट का दर्जा देकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

     

     

     

  • काशी की महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी: जानेंगे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या कहती हैं वाराणसी की महिलाएं

    काशी की महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी: जानेंगे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या कहती हैं वाराणसी की महिलाएं

    काशी की महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी: जानेंगे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या कहती हैं वाराणसी की महिलाएं

    वाराणसी
    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से गुरुवार की दोपहर में महिला आरक्षण बिल पर संवाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां संवाद के लिए मंच बनाया जा रहा है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संवाद करेंगे। बिल पास होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से महिला आरक्षण पर अपनी बात रखेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित इस संवाद में वाराणसी और आसपास के जिलों की पांच हजार प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं शामिल होंगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को करीब छह घंटे के प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। दोपहर में वे गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां भाजपा महिला मोर्चा, महिला जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं पीएम का भव्य स्वागत करेंगी। यहां पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पर महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्य सभागार में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। पीएम शाम करीब 6.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।

    संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में सजने लगा मंच

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार की दोपहर में महिला आरक्षण बिल पर संवाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां संवाद के लिए मंच बनाया जा रहा है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

    पीएम की आगवानी करेंगे राज्यपाल और सीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी के लिए 23 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सीएम योगी उनके साथ रहेंगे।

     

    स्टेडियम का नाम राजनारायण के नाम पर करने की मांग

    मिर्जामुराद। कल्लीपुर गांव स्थित लोक बंधु राजनारायण के ज्येष्ठ पुत्र राधेमोहन सिंह के निवास स्थल पर गुरुवार को बैठक हुई। इसमें क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि मोती कोट गंजारी में जन्म लेने वाले लोक बंधु राज नारायण के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नामकरण किया जाए।

     

    जनसभा स्थल पर गुरुवार को बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे पर जांच की। बनकर तैयार तीनों हेलिपैड पर सेना के हेलिकॉप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल भी किया। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सभास्थल तथा हेलिपैड का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। जनसभा स्थल पर कुल 30 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें छह ब्लॉक वीआईपी के लिए है। सभा में आने वाली जनता के लिए दो प्रवेश और दो निकास द्वार बनाए गए हैं। हेलिपैड से मंच तक पिच रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर आगंतुक पास पर रोक
    प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर आगंतुक पास पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार और शनिवार को आगंतुक पास नहीं बनेंगे। कार्यवाहक एयरपोर्ट निदेशक अजय कुमार पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आगंतुक पास पर रोक लगाई गई है।

    पीएम के साथ नींव रखने वाले बलवंत बनाएंगे 23 इज्जत घर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छह वर्ष पहले शाहंशाहपुर में इज्जतघर की नींव रखने वाले राजगीर बलवंत राय ने 23 निशुल्क इज्जतघर बनाने का निर्णय लिया है। दरअसल, पीएम मोदी उनके गांव गंजारी में आ रहे हैं। इसी कारण वे गांव और आसपास के 23 निर्बल वर्ग के परिवारों के शौचालय का निर्माण कराएंगे।

  • उत्तराखंड मौसम: मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन, फंसे पर्यटक, प्रदेश के इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी

    उत्तराखंड मौसम: मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन, फंसे पर्यटक, प्रदेश के इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी

    उत्तराखंड मौसम: मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन, फंसे पर्यटक, प्रदेश के इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी

    देहरादून
    मसूरी में एक बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया। यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई।

    उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया।

     

     

     

     

    सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।

     

    मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। आने दो दिन तक प्रदेश भर का मौसम सुहावना रहेगा।

     

  • वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार सख्त, पराली गलाने के लिए खेतों में होगा बायो डी-कंपोजर का छिड़का

    वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार सख्त, पराली गलाने के लिए खेतों में होगा बायो डी-कंपोजर का छिड़का

    वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार सख्त, पराली गलाने के लिए खेतों में होगा बायो डी-कंपोजर का छिड़का
    नई दिल्ली व
    राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी खेतों में पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर का निशुल्क छिड़काव किया जाएगा।

    राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी खेतों में पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर का निशुल्क छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बायो डी-कंपोजर के छिड़काव के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है।

     

     

     

     

    इस संबंध में विकास मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कंपोजर के छिड़काव को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार की ओर से निशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। छिड़काव को लेकर कृषि विभाग को धान के खेतों का जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए दिए गए है। छिड़काव को लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों से फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें सर्वे का निर्देश दिया गया है। फार्म में किसान की जानकारी, कितने एकड़ खेत में छिड़काव कराना चाहते हैं और फसल कटने का समय व अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। साथ ही, दिल्ली में किसानों के बीच बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

    विंटर एक्शन प्लान पर किया जा रहा काम
    गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए सरकार लगातार अलग-अलग विभागों से बैठक कर विंटर एक्शन प्लान बनाने की तरफ बढ़ रही है। सभी विभागों को विंटर एक्शन प्लान को लेकर 15 फोकस बिंदुओं पर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत पर्यावरण विभाग विंटर एक्शन प्लान की संयुक्त कार्ययोजना तैयार करेगा। जब पड़ोसी राज्यों में पराली जलना शुरू होती है तो उसके धुएं की चादर दिल्ली को घेर लेती है। इसके प्रभाव से प्रदूषण का असर कई गुना ज्यादा घातक हो जाता है।

  • डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग जारी, कल मतगणना और नतीजे, सुरक्षा मजबूत

    डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग जारी, कल मतगणना और नतीजे, सुरक्षा मजबूत

    डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग जारी, कल मतगणना और नतीजे, सुरक्षा मजबूत
    नई दिल्ली डूसू चुनाव के लिए सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक व शाम की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 24 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू ) चुनाव 2023-24 के लिए जारी है। चुनाव में कुल 24 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिएसुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चुनाव में एक लाख से अधिक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए पांच सौ से अधिक ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।

     

    डूसू चुनाव के लिए सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक व शाम की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। कॉलेजों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा, जबकि डूसू के लिए पहले की तरह ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद मशीनें सील कर दी जाएंगी। मालूम हो कि बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद प्रत्याशियों व संगठनों ने सोशल मीडिया पर प्रचार किया। सभी संगठनों की ओर से अपने-अपने मुद्दे बताते हुए छात्रों से वोट मांगने की अपील की।

    कॉलेज आईडी से ही मतदान की अनुमति
    छात्रों को मतदान करने की अनुमति कॉलेज की आईडी दिखाने पर ही मिलेगी। डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. चंद्रशेखर ने कॉलेज प्राचार्यों व विभागाध्यक्ष प्रमुखों को स्पष्ट किया है कि डूसू चुनाव के दिन केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने 13 सितंबर तक या उससे पहले फीस का भुगतान कर दिया है और उनके पास वैध कॉलेज-विभाग आईडी है। यदि किसी छात्र को कॉलेज-विभाग द्वारा आईडी कार्ड जारी नहीं किया गया है तो ऐसे छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य विभागाध्यक्ष प्रमुख द्वारा सरकारी आईडी (आधार कार्ड) के साथ शुल्क रसीद के भौतिक सत्यापन के बाद ही कॉलेज में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।

    पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए
    मतदान व मतगणना के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए कॉलेजों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती है। इसके लिए तीन सौ से पांच सौ पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। बृहस्पतिवार रात से ही पुलिस कैंपस में मोर्चा संभाल लिया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में कुछ जगह हुई हिंसक व तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पुलिस ज्यादा सतर्क है। कॉलेजों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। खासकर संदिग्धों पर पुलिस की नजर है। लोकल पुलिस के अलावा पुलिस की अतिरिक्त कंपनियों को भी तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

    सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

    सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

    लखनऊ

    सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक अपराधी अनीस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम ढेर हुआ है। उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है। क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर मुठभेड़ हुई है। इसी मामले में थाना इनायत नगर से दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

     

    सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ व जीआरपी को लगाया गया था। घटना 31 अगस्त को हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और आधी रात को कोर्ट खोलकर सुनवाई की गई थी।

    जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई थी तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया है। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है।
    स्पेशल डीजी ने कही ये बात
    स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है।

     

     

  • सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

    सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

    सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SO समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

    लखनऊ
    सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक अपराधी अनीस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम ढेर हुआ है। उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है। क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर मुठभेड़ हुई है। इसी मामले में थाना इनायत नगर से दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

     

    सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ व जीआरपी को लगाया गया था। घटना 31 अगस्त को हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और आधी रात को कोर्ट खोलकर सुनवाई की गई थी।

    जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई थी तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया है। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है।
    स्पेशल डीजी ने कही ये बात
    स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है।

  • स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत से भरपूर है करेला, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत से भरपूर है करेला, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत से भरपूर है करेला, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Karela Ke Fayde करेले का स्वाद काफी कड़वा होता है लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सदियों से दवा के रूप में किया जाता है। करेले का जूस पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सेहत के लिए करेला क्यों फायदेमंद माना जाता है।

    करेले में आयरन, विटामिन-सी, जिंक, पोटैशियम और की पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    यह सब्जी शुगर के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है।
    करेला का जूस पीने से भूख कंट्रोल होता है।
    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karela Ke Fayde: करेले का नाम सुनते ही कड़वाहट के कारण लोगों का मुंह बन जाता है। खाने में कड़वी यह सब्जी बहुत कम ही लोगों को पसंद आती है, लेकिन करेला कई गुणों से धनी होता है। इसमें आयरन, विटामिन-सी, जिंक, पोटैशियम और की पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह सब्जी शुगर के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। करेला खाने के कई लाभ हैं। यह शरीर को बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। तो चलिए जानते हैं करेले खाने के अनगिनत फायदे।

    शुगर के मरीजों के लिए रामबाण
    करेला में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है। यह प्राकृतिक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।

     

    ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करने के लिए आप अपनी डाइट में करेले का जूस शामिल कर सकते हैं या उबला हुआ करेला भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होता है। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन भी बेहतर रहता है।

    यह भी पढ़ें:Health Tips: सुबह की ये आदतें बढ़ा सकती हैं आपका वजन, फिट रहने के लिए आज से ही करें बदलाव

    दिल को स्वस्थ रखता है
    करेला में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

    पाचन को दुरुस्त करे
    आयुर्वेद में करेले का उपयोग पाचन संबंधी समस्या को कम करने के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। यह आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
    करेले में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

     

    आंखों के लिए फायदेमंद
    करेला विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

     

  • शारदा सिटी मामला: सपना दिखाकर करोड़ों ले उड़ा सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई और भी घेरे में

    शारदा सिटी मामला: सपना दिखाकर करोड़ों ले उड़ा सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई और भी घेरे में

    शारदा सिटी मामला: सपना दिखाकर करोड़ों ले उड़ा सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई और भी घेरे में

    गोरखपुर
    पुलिस अब शारदा सिटी के नाम पर बेचे गए जमीनों की हकीकत जानने के लिए गहनता से जांच कर रही है। खबर है कि जमीन के धंधे में जुड़े कई लोग इसमें शामिल हैं, जो अक्षय को आगे करके पर्दे के पीछे से खेल कर रहे हैं। फिलहाल अब पुलिस अक्षय की बातों का सच जानने में जुटी है।

    नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर कई लोगों से जालसाजी करने के आरोपी अक्षय मिश्रा पुलिस के हाथ लग गया है। हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ में नया मामला सामने आया है। आरोपी अक्षय खुद को ही ठगी का शिकार बता रहा है।

     

    पुलिस की अब तक की जांच में इसके कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। यही वजह है कि पुलिस अब शारदा सिटी के नाम पर बेचे गए जमीनों की हकीकत जानने के लिए गहनता से जांच कर रही है। खबर है कि जमीन के धंधे में जुड़े कई लोग इसमें शामिल हैं, जो अक्षय को आगे करके पर्दे के पीछे से खेल कर रहे हैं। फिलहाल अब पुलिस अक्षय की बातों का सच जानने में जुटी है।

    18 अगस्त को कैंट पुलिस ने अक्षय और उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज कराने वाली दमयंती श्रीवास्तव, अर्चना और अनुराधा ने बताया कि रुस्तमपुर में शारदा सिटी नाम से एक ऑफिस खुला था। वहां के मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। यहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैटलॉग दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा। सभी आधुनिक सुविधाएं सस्ते में मिल रही हैं।

    इसे भी पढ़ें: संसार में सिर्फ यहां भगवान बुद्ध के साथ पूजे जाते हैं त्रिदेव, जानिए कहां है ये मंदिर
    पीड़ितों ने बताया था कि एक खाली जमीन दिखाकर प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी करा दी। रजिस्ट्री के नाम पर पांच से दस लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। अर्चना ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में शारदा सिटी में एक प्लॉट रजिस्ट्री कराई थी। चार साल बीत गए, लेकिन जमीन का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही कुछ और लोगों ने भी वहां प्लॉट लिया था। उनके भी प्लॉट का पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर अब अक्षय को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी अक्षय ने बताया है कि उसने जमीन को एक ओमप्रकाश नाम के शख्स से खरीदा था। ओमप्रकाश ने एक श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति से जमीन खरीदी था, जिनकी जमीन पुश्तैनी थी। लेकिन यह जमीन सिलिंग की थी। अक्षय की मानें तो उसके कुछ पार्टनरों ने पहले ही यह जमीन बेच दी थी और बाद में अलग हो गए। फिर 18 सौदे उसने किए, तब उसे सीलिंग की जमीन की जानकारी हो पाई थी।

     

    उसने पांच लोगों के रुपये वापस कर दिए, लेकिन जिससे जमीन खरीदी थी, उसने ही रुपये वापस नहीं किए। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वह कितना सही बोल रहा है। खबर है कि पुलिस इसमें कई अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लेने जा रही है। उनकी सीडीआर की डिटेल भी मंगाई गई है।
    केस एक
    बिहार के लोगों से करोड़ों की ठगी की थी ओमप्रकाश ने
    28 फरवरी 2022: कैंट पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय को जेल भिजवाया था। बाद में पुलिस ने जनवरी 2023 में उसके मोहद्दीपुर स्थित आलीशान मकान को कुर्क कर दिया था। ओमप्रकाश ने बिहार, झारखंड के लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी की थी। पुलिस की जांच में पता चला कि ओमप्रकाश तीन करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। अकेले कैंट थाने में उस पर 28 केस दर्ज किए गए थे।

    सीलिंग की जमीन बेचकर कमलेश बन गया कॉलेज, शोरूम का मालिक
    एम्स पुलिस ने हाल के दिनों में सीलिंग की जमीन को बेचकर करोड़ों कमाने वाले कुसम्ही के कमलेश यादव और दीनानाथ पासवान को जेल भिजवाया। अब तक इन पर 16 केस कुछ दिनों में ही दर्ज किए जा चुके हैं। ये दोनाें अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सीलिंग की जमीन को बेचते थे। जमीन के खारिज दाखिल के समय मामला सामने आया था। कमलेश जमीन के इस अवैध धंधे से आईटीआई कॉलेज का मालिक बन गया तो दीनानाथ शोरूम का। दोनों ने कई लोगों को चूना लगाया है।

    केस तीन
    एक करोड़ से अधिक की जालसाजी की थी सत्यवान ने
    13 मार्च 2023 को पिपराइच पुलिस ने जमीन के नाम पर एक करोड़ रुपये की जालसाजी करने के आरोपी सत्यवान यादव को जेल भिजवाया था। आरोप है कि विवादित जमीन को दिखाकर वह फर्जी रजिस्ट्री कराकर रुपये ऐंठ लेता था। सत्यवान यादव शाहपुर के मोहनापुर का मूल निवासी है। तब चार अलग-अलग लोगों ने जमीन के नाम पर जालसाजी करने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला था कि यह दूसरे की जमीन को दिखाता था या फिर विवादित जमीन का कागज दिखाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री भी करा देता था। रुपये अपने खाते में लेता था, इस वजह से लोगों को विश्वास हो जाता है। फिर रुपये हड़प लेता था।

    केस चार
    शैलेंद्र ने दूसरे की जमीन दिखाकर 1.92 करोड़ की जालसाजी की थी
    28 फरवरी 2023: खोराबार पुलिस ने जमीन खरीदने और बेचने के नाम पर 1.92 करोड़ रुपये की जालसाजी करने के आरोप में शैलेंद्र पासवान को जेल भेजा था। पुलिस की जांच में आया था कि वह दूसरे की जमीन को दिखाकर रुपये वसूल लेता था और फिर जमीन नहीं दिलाता था। कई लोगों को उसने रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: देश की समस्त परंपराओं का होगा समागम, हर वर्ग की भागीदारी की बन रही रणनीति

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: देश की समस्त परंपराओं का होगा समागम, हर वर्ग की भागीदारी की बन रही रणनीति

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: देश की समस्त परंपराओं का होगा समागम, हर वर्ग की भागीदारी की बन रही रणनीति

    लखनऊ
    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हर वर्ग व हर परंपरा के लोगों को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए गिरिवासी, वनवासी और जनजातीय समाज को भी आमंत्रण दिया जा रहा है।

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह भगवान श्रीराम की मर्यादा के अनुरूप होगा। समारोह में जन-जन के राम की परिकल्पना भी साकार होती नजर आएगी। सबके राम, सबमें राम… की अवधारणा पर हर वर्ग की भागीदारी समारोह में सुनिश्चित हो इसकी तैयारी की जा रही है। समारोह में देश की समस्त संत परंपराओं का समागम हो, इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है।

     

     

     

    विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को हर स्तर पर संगठन का सहयोग प्राप्त होगा। संपर्क प्रमुखों द्वारा मठ-मंदिरों में निवास करने वाले संतों से संपर्क तो होगा ही, इसके अलावा वनवासी और गिरवासी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों से भी संपर्क होगा।

     

    उन्होंने बताया कि भगवान राम ने जिस प्रकार उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम के राज्यों में निवास करने वालों को अपने साथ जोड़कर रामराज्य की स्थापना की, ठीक उसी प्रकार इस समारोह के जरिए संपूर्ण राष्ट्र जुड़ने जा रहा है। पूजन उत्सव में प्रत्येक राज्य की सहभागिता हो इसके लिए हर पंथ, संप्रदाय और जातियों के संतों से संपर्क आवश्यक है। इसके लिए विहिप ने संपर्क प्रमुखों की एक टीम बनाई है जिसमें 300 कार्यकर्ता शामिल हैं। ये ऐसे कार्यकर्ता हैं जो प्रांत स्तर पर साधु-संतों से संपर्क करने का काम करते हैं। इन टीमों को जिला व प्रांतवार संतों से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का समारोह श्रीराम के राज्याभिषेक की तर्ज पर भव्य व ऐतिहासिक हो, ऐसी योजना-रचना बन रही है।

    देश की 200 परंपराएं बनेंगी समारोह की साक्षी
    अशोक तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि देश की कोई भी धार्मिक व आध्यात्मिक परंपरा समारोह में शामिल होने से छूट न जाए। अनुमान है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश की करीब 200 परंपराओं का समागम होगा। बनवासी, गिरिवासी, तटीयवासी, द्वीप की परंपराएं, झारखंड, असम की जनजातीय परंपराओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के रामनामी व सतनामी समाज को आमंत्रित किया जाएगा। वनवासी समाज के उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर काम करने वाले गहरा गुरु को भी समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। ऐसी कई अन्य परंपराओं को सूचीबद्ध कर उन्हें आमंत्रित करने की तैयारी है।
    पनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें