Category: Desh Videsh

  • पुरानी पेंशन के लिए खोला मोर्चा: 30 अक्तूबर से होगा आंदोलन, बनाई जाएगी मानव श्रृंखला, होगा विधान सभा का घेराव

    पुरानी पेंशन के लिए खोला मोर्चा: 30 अक्तूबर से होगा आंदोलन, बनाई जाएगी मानव श्रृंखला, होगा विधान सभा का घेराव

    पुरानी पेंशन के लिए खोला मोर्चा: 30 अक्तूबर से होगा आंदोलन, बनाई जाएगी मानव श्रृंखला, होगा विधान सभा का घेराव

    लखनऊ
    पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक सांसदों के नाम खुला पत्र जारी कर उन्हें दिया जाएगा। सात नवंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

    प्रदेश भर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो रहा है। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) ने शनिवार को आयोजित संकल्प सम्मेलन में इसके लिए 30 अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। साथ ही ओपीएस समाप्त करने, संविदा, मानदेय, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण का भी मुद्दा उठाया है।

    सहकारिता भवन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक सांसदों के नाम खुला पत्र जारी कर उन्हें दिया जाएगा। सात नवंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली व मंडल मुख्यालयों पर सम्मेलन होगा। 15 दिसंबर को पीएम, वित्त मंत्री व केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा और लखनऊ में विधान भवन के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 16 जनवरी को विधान भवन पर प्रदर्शन करेंगे।

    महासचिव आरके निगम ने कहा कि संविदा कर्मियों व शिक्षकों के नियमितीकरण व न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, निजीकरण प्रथा समाप्त कर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक हटाई जाए। निर्वाचित पदाधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए। उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में घोषित आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत विभिन्न कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने समर्थन भी दिया है। सम्मेलन को तेज बहादुर शर्मा, मंसूर आलम अंसारी, पंकज यादव, आरके वर्मा, द्वारिका पांडेय, मुकेश द्विवेदी, केके मिश्रा, दिनेश रावत समेत कई ने संबोधित किया।

    पुरानी पेंशन की बहाली के लिए तीन नवंबर को दिल्ली में महारैली
    अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ओर से तीन नवंबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों के समर्थन में महारैली होगी। इसकी सफलता के लिए महासंघ ने शनिवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में गोष्ठी कर कर्मचारियों को जागरूक किया और रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

    गोष्ठी में महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि महारैली के बाद भी सरकार नहीं चेती तो कर्मचारी कड़े फैसले लेने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि महारैली में कर्मचारियों-शिक्षकों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाने, आठवें वेतन आयोग के गठन, संविदा व्यवस्था समाप्त करने, कोरोना काल में फ्रीज डीए व डीआर को बहाल करने समेत कई मांगें उठाई जाएंगी। मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महारैली में केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी-शिक्षक व आउटसोर्सिंग कार्मिक भी शामिल होंगे। गोष्ठी को हेमंत सिंह खड़का, विनोद बुद्धि राम, संदीप पांडेय, कमलेश मिश्रा, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अफीफ सिद्दीकी व अमित शाही ने भी संबोधित किया।

  • यूपी में फर्जीवाड़ा: सरकारी दफ्तरों में वसूली के लिए अधिकारियों ने रखे बाहरी आदमी, फाइल-पासवर्ड तक सीधी पहुंच

    यूपी में फर्जीवाड़ा: सरकारी दफ्तरों में वसूली के लिए अधिकारियों ने रखे बाहरी आदमी, फाइल-पासवर्ड तक सीधी पहुंच

    यूपी में फर्जीवाड़ा: सरकारी दफ्तरों में वसूली के लिए अधिकारियों ने रखे बाहरी आदमी, फाइल-पासवर्ड तक सीधी पहुंच

    लखनऊ
    सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले राज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। विभाग में तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘वसूली’ के लिए निजी कारिदें तैनात कर रखे हैं।

    राज्य कर विभाग में बाहरी लोगों से काम कराए जाने की शिकायतें खुफिया जांच में सही पाई गई हैं। जांच में पता चला कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न खंडों, मंडलीय और उप मंडलीय कार्यालयों में निजी लोगों से दफ्तर का काम करा रहे हैं। ये निजी लोग संवेदनशील फाइलों से लेकर ‘लेनदेन’ तक का काम करते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन रिया केजरीवाल ने सभी संयुक्त आयुक्तों से निजी लोगों से काम न कराने का प्रमाण पत्र मांगा हैै। इसके बाद जिस कार्यालय में निजी व्यक्ति काम करते पाए जाएंगे, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले राज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। विभाग में तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘वसूली’ के लिए निजी कारिदें तैनात कर रखे हैं। इन कारिंदों के पास न सिर्फ विभागीय पासवर्ड हैं, बल्कि संवेदनशील फाइलों तक सीधी पहुंच है। 700 से ज्यादा कारोबारियों की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि अधिकारियों के निजी कारिंदे उन्हें धमकी देते हैं और वसूली करते हैं। यह शिकायत वाणिज्य कर वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक सेवा संघ ने 16 सितंबर को पहली बार लिखित में की थी। राज्य कर आयुक्त के इस पत्र में आरोप लगाया था कि विभिन्न जोनल कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों से राजकीय कार्य कराया जा रहा है।

    सभी संयुक्त आयुक्तों से मांगा गया प्रमाण पत्र
    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि निजी व्यक्तियों से किसी सूरत में विभागीय कार्य न कराए जाएं। किसी कार्यालय में निजी व्यक्ति से काम कराने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी राज्य कर आयुक्त को प्रमाण पत्र देंगे कि उनके कार्यालय में कोई निजी व्यक्ति कार्य नहीं करता है। इसकी जांच राज्य कर की एक विंग औचक छापा मारकर करेगी।

  • इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

    इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

    इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

    लखनऊ
    एमपी में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट जीती थी, जबकि छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान वाली सीटों पर उसकी मुख्य लड़ाई भाजपा से हुई थी।

    मध्य प्रदेश में पहली बार सपा और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन के तहत सपा को सात सीटें देने पर सहमति बन गई है, जबकि दो अन्य सीटों पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह किए जाने की पूरी संभावना है।

     

    एमपी में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट जीती थी, जबकि छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान वाली सीटों पर उसकी मुख्य लड़ाई भाजपा से हुई थी। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सपा के सात विधायक जीते थे। इस बार सपा ने गठबंधन के तहत 10-12 सीटें मांगी थीं। इस मुद्दे पर सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और कांग्रेस के एमपी के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बीच कई राउंड की बातचीत हुई।

    राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, सपा को रीवा, दतिया, पन्ना और छतरपुर जिलों में सात सीटें दी जाएंगी। दो और सीटों पर सपा ने दावा किया है। यह दावा भी कांग्रेस हाईकमान के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है। अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाएगा। इंडिया के एक प्रमुख नेता ने बताया कि नवरात्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जो सूची जारी करेगी, उसमें सपा की दी गई सीटों के प्रत्याशी भी शामिल होंगे।

  • शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ सीईपीसी का कालीन मेला

    शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ सीईपीसी का कालीन मेला

    शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ सीईपीसी का कालीन मेला
    विदेशी बायरों को लुभाने में सफल रहा भदोही का कालीन मेला
    अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेला के आयोजन से निर्यात के नए क्षितिज पर कालीन नगरी
    भदोही के कालीन मेला में पूरे 300-400 करोड़ का अनुमानित व्यापार
    आफताब अंसारी
    भदोही। कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित इंडिया कार्पेट एक्सपो के 45वें संस्करण को दुनिया भर से एक्सपो मे 255 विदेशी खरीदारों और 250 से अधिक खरीद प्रतिनिधियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
    जिसमे मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कज़ाकिस्तान, स्वित्ज़रलैंड, ताइवान, टर्की, यूएसए जैसे देश शामिल है। प्रतिभागियों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार 3000-4000 बिजनेस इंक्वारी प्राप्त हुई। जिससे 300-400 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल व जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद के साथ 9 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने बताया कि भाग लेने वाले सदस्यों से प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार भागीदार तथा एक्सपो में आने वाले विदेशी खरीदार बहुत खुश थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऐसा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिभागियों ने प्रशासनिक समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया ।
    इस मौके पर सीईपीसी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गोम्बर, प्रशासनिक समिति के सदस्य महावीर प्रताप शर्मा, मो.वासिफ अंसारी, सूर्यमणि तिवारी, असलम महबूब, फिरोज वजीरी, इम्तियाज अंसारी, अनिल कुमार सिंह, श्रीराम मौर्य, दर्पण बरनवाल, रोहित गुप्ता, रामदर्शन शर्मा, गुलाम नवी भट्ट, कुलदीप राज वाटल, शेख आशिक अहमद, बोधराज मल्होत्रा, विजेंद्र सिंह जागलान एवं डॉ.स्मिता नागरकाटि अधिशासी निदेशक सचिव सहित इस एक्सपो की सफ़लता से काफी प्रसन्न दिखें। सीईपीसी भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के सर्वोत्तम हित में सभी सदस्यों-निर्यातकों से समान सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।
  • अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा, सभी को हक और सम्मान मिलेगा

    अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा, सभी को हक और सम्मान मिलेगा

    अखिलेश यादव बोले, जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा, सभी को हक और सम्मान मिलेगा

    लखनऊ
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना से जातियों के पिछड़ेपन का पता चल सकेगा। इससे वंचित जातियों को उनका हक और सम्मान मिलेगा।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना होने से समाज जुड़ेगा। जिन जाति के लोगों को अभी तक उनका हक और सम्मान नहीं मिला है उन्हें उनका हक मिलेगा। इससे पता चल सकेगा कि कौन सी जातियां विकास में पीछे छूट गई हैं।

    उन्होंने कहा कि जाति जनगणना जरूरी है। इससे उन्हें वो हक मिलेगा जिसकी बात बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर करते थे। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

    इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी खुलकर जातीय जनगणना की वकालत करते रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जातीय जनगणना कराने के साथ ही आर्थिक सर्वे कराने का वादा किया है।

    कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जातीय जनगणना एक प्रमुख मुद्दा बनेगा।

  • पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल चुनौती

    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल चुनौती

    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल चुनौती

    आलोचनाओं में घिरी इकाना स्टेडियम की सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार किया है।

    विश्वकप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल चुनौती है। पहली बार लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां जीत का स्वाद चखना चाहेगी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका इकाना स्टेडियम में अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी, जो बीते साल शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। मुकाबला शुरू हो चुका है। सभी अपडेट्स के लिए क्लिक करें ये लिंक – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

     

    बुधवार को दोनों टीमों ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उधर, खेल के रोमांच का आनंद लेने के लिए दर्शन स्टेडियम पहुंच रहे हैं। सुबह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अभ्यास किया।

    स्टोनिइस की वापसी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत
    चेन्नई में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम डैमेज कंट्रोल का लक्ष्य लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। टीम में मार्कस स्टोइनिस की वापसी तय है, जो हैमस्टैंग के चलते भारत के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। इस हरफनमौला खिलाड़ी को इकाना स्टेडियम में खेलने का खासा अनुभव है।

    वे आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए कमिंस एंड कंपनी को बेहतर खेलना होगा। मिचेल स्टार्क और हेजलवुड के अलावा युवा लेग स्पिनर एडम जांपा के ऊपर गेंदबाजी का दारोमदार होगा, जबकि बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ, अनुभवी वार्नर और लाबुशने को बेहतर खेल दिखाना होगा।
    बुलंद हौसले के साथ उतरेगी अफ्रीकी टीम
    विश्वकप के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 102 रनों के भारी अंतर से हराने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम बुलंद हौसले के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। टीम की बल्लेबाजी लय में है। श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन डीकॉक (100), मार्कराम (106) और रासी डुसेन(108) रनों की धमाकेदार शतकीय पारियां खेली। टीम के फिरकी गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी और केशव महाराज फार्म में हैं। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की है। इन दोनों गेंदबाजों भारत में रिकार्ड अच्छा रहा है।

    विश्वकप में आमने सामने
    कुल मैच खेले 6
    ऑस्ट्रेलिया जीता 3
    दक्षिण अफ्रीका जीता 2
    टाई 1

    नई पिच किस करवट बदलेगी, देखना अहम
    आईपीएल में लो-स्कोरिंग मुकाबले को लेकर आलोचनाओं में घिरी इकाना स्टेडियम की सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार किया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले में पिच के व्यवहार को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मुकाबले के लिए नियत की गई स्टेडियम की पिच नंबर चार को बेहतर बताया, लेकिन वे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी अथवा गेंदबाजी करने को लेकर कोई भी फैसला बताने से बचते दिखे।

    टीमें
    ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

    दक्षिण अफ्रीका- तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।

  • अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें

    अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें

    अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें

    वाराणसी
    राज्य हिंदी संस्थान इस तकनीक को विकसित करने में लगा है। तैयार होने के बाद इसे प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में लागू किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. ऋचा जोशी ने बताया कि पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्री तैयारी की जा रही है। स्थानीय भाषा में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं।

    बच्चे कैसे सरलता से किसी विषय को समझ और पढ़ लें, इसके लिए अब स्थानीय भाषा में ही शिक्षण सामग्री तैयार की जा रही है। इसमें पुस्तक के अलावा ऑडियो होगा, इसमें भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुंदेली भाषाओं में कहानियां, कविताएं आदि शामिल रहेंगी। राज्य हिंदी संस्थान इस तकनीक को विकसित करने में लगा है। तैयार होने के बाद इसे प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में लागू किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. ऋचा जोशी ने बताया कि पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्री तैयारी की जा रही है। स्थानीय भाषा में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। इसके बाद स्थानीय भाषाओं में ऑडियो तैयार होंगे। पांच-पांच विषय विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे।

     

     

    स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के साथ ही लुप्त हो रही भाषाओं का भी संरक्षण होगा। शिक्षकों को भी पढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जहां भी जाएंगे, उन्हें ये सामग्री मिल जाएगी। – डॉ. ऋचा जोशी, निदेशक, राज्य हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश

  • बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा अर्चना कर लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद

    बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा अर्चना कर लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद

    बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा अर्चना कर लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद

    चमोली
    पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई।

    Hemkund Sahib Yatra: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु
    बदरीनाथ केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या
    बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक 15,24,798 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। वहीं, सोमवार तक कुल 16,09,913( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

  • ईडी की कार्रवाई के बाद केजरीवाल से मिले MLA अमानतुल्लाह, मुख्यमंत्री बोले- AAP को खत्म करने की साजिश

    ईडी की कार्रवाई के बाद केजरीवाल से मिले MLA अमानतुल्लाह, मुख्यमंत्री बोले- AAP को खत्म करने की साजिश

    ईडी की कार्रवाई के बाद केजरीवाल से मिले MLA अमानतुल्लाह, मुख्यमंत्री बोले- AAP को खत्म करने की साजिश

    दिल्ली-एनसीआर
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बाचतीच करते हुए कहा कि हमारे विधायक पर झूठे आरोप हैं, झूठी एफआईआर हुई है। झूठे मामलों में फंसाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
    अमानतुल्लाह खान आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। ईडी की छापेमारी के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान मुख्यमंत्री से मिले। मंगलवार को ईडी ने अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था।

     

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बाचतीच करते हुए कहा कि हमारे विधायक पर झूठे आरोप हैं, झूठी एफआईआर हुई है। झूठे मामलों में फंसाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। सिसोदिया के खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। हमारे नताओं को खिलाफ फर्जी जांच चल रही है। भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की।

    अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।

     

  • सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 खाली पदों को जल्द भरें

    सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 खाली पदों को जल्द भरें

    सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 खाली पदों को जल्द भरें

    लखनऊ
    सीएम योगी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री प्राइमरी की तर्ज पर संचालित करने और किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24,473 और सहायिका के 26007 पद रिक्त हैं, जिनपर भर्ती किया जाना है। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री प्राइमरी की तर्ज पर संचालित करने और किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं। ऐसे करीब 12,800 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो किराये पर चल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने तीन से छह वर्ष की उम्र वाले बच्चों के पोषण स्तर और आंगनबाड़ी केंद्र में उनके नामांकन व उपस्थिति में सुधार लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्री प्राइमरी की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के साथ करने को कहा है।

    मुख्यमंत्री ने नवरात्र से शुरू हो रहे गरम भोजन योजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार में मौसमी फल, बिस्कुट और श्री अन्न (मोटे अनाज) को भी शामिल करने को कहा है। उन्होंने मोहल्लावार पार्क के एक कोने में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका निर्माण निजी कंपनियों के सीएसआर फंड, नगर विकास विभाग के फंड से कराया जाए ।

    मुख्यमंत्री ने टेक होम राशन का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों को बढ़ाने के साथ ही पैकेट पर क्यूआर कोड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन में भी श्रीअन्न के तौर पर बाजरा, रागी समेत अन्य मोटे अनाज का वितरण किया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 163 पुष्टाहार उत्पादन इकाइयां कार्यरत हैं और 204 इकाईयां स्थापति करने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं।

    अगले महीने फिर करेंगे समीक्षा
    मुख्यमंत्री ने डीएम, नोडल अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को हर महीने राजकीय संप्रेक्षण गृहों का निरीक्षण करने विभाग के मंत्री और अधिकारियों को हर हफ्ते एक कमिश्नरी का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह में सुविधाएं बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी लंबित कार्यों को एक माह में पूरा करें। इन कार्यों की वह अगले माह दुबारा समीक्षा करेंगे।