Category: Desh Videsh

  • जनसंवाद दिवस पर 182 शिकायतों का किया गया प्रभावी निस्तारण 

    जनसंवाद दिवस पर 182 शिकायतों का किया गया प्रभावी निस्तारण 

    शेष असंतुष्ट शिकायतों का विभागीय गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा निस्तारण
    भदोही। डीएम द्वारा जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की दिशा में प्रत्येक वृहस्पतिवार को ‘‘जनसंवाद दिवस’’ (विभागवार समस्या निस्तारण के लिए विशेष दिवस) का आयोजन किया जाता है। आज सभी विभागों में आयोजन किया गया। जिसमें 227 असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं को सुनते हुए 182 का प्रभारी निस्तारण किया गया।
    इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य की देखरेख में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आइजीआरएस व अन्य शिकायती पोर्टल पर लम्बित वादों के निस्तारण के संबंध में असंतुष्ट फीडबैक वाले शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कर त्वरित निस्तारण किया किया। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग में जनसंवाद दिवस का आयोजन कर बताया कि मुख्यमंत्री शिकायत पटल एवं अन्य पटल पर प्राप्त शिकायतों में असंतोषजनक फीडबैक शिकायतों का आज त्वरित व गुणर्वत्तापूर्ण समाधान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस सहित सभी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के अनुपालन मेंं आज 227 शिकायतों का लगभग सभी कार्यालयध्यक्षों द्वारा असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं व अन्य रिपीटेड, डिफाल्टर, सी श्रेणी के शिकायतकर्ताओं से स्वयं एवं अधीनस्थ के द्वारा सुनवाई की गई। मौके पर 182 शिकायतों का गुणवत्ता परक त्वरित निस्तारण किया गया। शेष असंतुष्ट शिकायतों का विभागीय गठित कमेटी द्वारा निस्तारण किए जाने के क्रम में आवश्यक कार्रवाई की गई। जो असंतुष्ट शिकायतकर्ता संबंधित कार्यालय नहीं पहुंच पाए। वे अपनी शिकायतें अगले जनसंवाद दिवस में संबंधित विभागीय कार्यालय पर उपस्थित होकर अवगत कराएं।
    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, विद्युत कार्यालय भदोही, जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय सहित समस्त थानें, तहसील, विकास खंड, अधिशाषी अधिकारी कार्यालय सहित सभी विभागों द्वारा असंतुष्ट शिकायतों के संतुष्टि परक निस्तारण पर बल दिया गया।
  • क्या जनता के वाहनों को अपनी इच्छा के स्क्रैप डीलर से स्क्रैप करवा कर उनका पैसा भी अपने पास रख लेना भारत के कानून के तहत हैं, ? बड़ा सवाल, संजय बाटला

    क्या जनता के वाहनों को अपनी इच्छा के स्क्रैप डीलर से स्क्रैप करवा कर उनका पैसा भी अपने पास रख लेना भारत के कानून के तहत हैं, ? बड़ा सवाल, संजय बाटला

    क्या जनता के वाहनों को अपनी इच्छा के स्क्रैप डीलर से स्क्रैप करवा कर उनका पैसा भी अपने पास रख लेना भारत के कानून के तहत हैं, ? बड़ा सवाल, संजय बाटला

    संजय बाटला

    जनता के वाहनों के पैसे परिवहन आयुक्त ने स्क्रैप डीलरो द्वारा अपने बैंक खाते में जमा करवाए और जनता को नही दिए, आखिर क्यों?

    दिल्ली परिवहन आयुक्त द्वारा अपने प्रिय बाहरी राज्यों में पंजीकृत वाहन स्क्रैप डीलरो को अपने पद की ताकत का प्रयोग कर जनता के वाहनों को उठाकर सुपूर्द कर देना और उन वाहनों के पैसे स्क्रैप डीलरो द्वारा परिवहन आयुक्त के नाम से चल रहे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते संख्या 00000010577522233 में जमा करवा लेना वह भी इसलिए क्योंकि परिवहन आयुक्त के प्रिय स्क्रैप डीलरो ने जनता को स्क्रैप वाहनों के पैसे नही दिए।

    विश्वस्त सूत्रों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनता के वाहनों के नाम के पैसे वाहन मालिकों को ना देकर स्क्रैप डीलरो ने परिवहन आयुक्त के कहने पर परिवहन आयुक्त के बैंक खाते में जमा करवा दिए हैं पर परिवहन आयुक्त द्वारा यह सूचना ना तो वाहन मालिको को दी गई और ना ही उनके वाहनों के पैसे वाहन मालिकों को दिए।

    इसका अर्थ क्या माने, परिवहन आयुक्त ने जनता के वाहन अपनें प्रिय बाहरी राज्यों में पंजीकृत वाहन स्क्रैप डीलरो को इसी लिए पद की ताकत का दुरुपयोग कर सुपुर्द करवाए थे जिससे जनता के वाहनों के पैसे उनके खाते में आए

    अब कृप्या दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, न्यायिक मंत्री और शीर्ष अदालत यह बताए की क्या यह न्यायिक है और परिवहन आयुक्त के पद पर विराजमान अधिकारी द्वारा जनहित में किया हुआ कार्य हैं?

     

  • दिल्ली परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा द्वारा प्रस्तुत कार्यशैली के उदाहरण को सभी सरकारी तकनीकी विभागो को करना चाहिए लागू – संजय बाटला

    दिल्ली परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा द्वारा प्रस्तुत कार्यशैली के उदाहरण को सभी सरकारी तकनीकी विभागो को करना चाहिए लागू – संजय बाटला

    संजय बाटला

    किसी भी सरकारी विभाग द्वारा जनहित के नाम लेकर जनता के हित के अतिरिक्त कार्य को सम्पन्न करने की इच्छा हो और वह भी नियम, कानून, श्रेष्ठ अदालत, भारत सरकार एवम् राज्य सरकार द्वारा पारित आदेश/ दिशा-निर्देश को दरकिनार कर अपनी सोच के अनुसार उस आदेश दिशा निर्देश की पूर्ति करनी हो तो आप परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत उनकी कार्यशैली का अनुकरण करे और विश्वास माने आप को ख्याति के साथ सरकारी तन्त्र से मुबारक भी अर्जित होगी।

    परिवहन आयुक्त, एवम् विशेष परिवहन आयुक्त दिल्ली तकनीकी पदो पर तकनीकी अधिकारियो से अधिक भरोसा गैर तकनीकी अधिकारियो पर करते है और उन्होने अपनी कार्यकाल में यह सिद्ध कर के सभी तकनीकी कार्यों के विभागो के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है,

    भारत देश की राजधानी दिल्ली में परिवहन आयुक्त ने अपने कार्यकाल में यह सिद्ध कर दिखाया की “परिवहन विभाग में तकनीकी अधिकारियो की कोई आवश्यकता नहीं”

    जी हां, यह सच है क्योंकि दिल्ली में व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल सभी वाहन कार्यालय शाखाओं में आज की तारीख में सभी प्रमुख पदों पर (सीएमवीआई, डीटीओ) गैर तकनीकी अधिकारियो को नियुक्त कर सर्वश्रेष्ठ कार्य करवाने का दावा है उनका। दिल्ली के परिवहन विभाग के अंर्तगत :-
    13 जिला परिवहन कार्यालय थे जिन में से तत्कालीन परिवहन आयुक्त के कार्यकाल में तीन कार्यालय जनता को सेवा देने के लिए बंद करवाकर अन्य कार्यालयों में मिश्रित कर दिए गए।

    1. 10+3 =13, जिला कार्यालय
    2. 2 वाहन निरीक्षण कार्यालय
    3. 1 आटो+टैक्सी कार्यालय
    4. 1 डीटीओ मुख्यालय
    5. 1 राज्य परिवहन प्राधिकरण शाखा
    6. और अन्य सभी कार्यों की शाखाओं के साथ मुख्यालय

    आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में 18 उपरलिखित कार्यालय वह है जहां दिल्ली में वाहन प्रयोग करने वालो का सीधा संबंध पड़ता है और मुख्यालय एवम् अन्य कार्य शाखाओं में लोगों का सीधा संबंध कम रहता/पड़ता है।

    अब आप को बताते हैं किस किस कार्यालय में तत्कालीन परिवहन आयुक्त ने कार्य भार संभालने के बाद तकनीकी अधिकारी को हटाकर गैर तकनीकी अधिकारी को नियुक्त कर दिया :-

    13 जिला कार्यालयों में से 7 जिला परिवहन कार्यालयो में डीटीओ पद पर गैर तकनीकी अधिकारी नियुक्त है,
    2 वाहन निरीक्षण कार्यालयों में सीएमवीआई गैर तकनीकी अधिकारी नियुक्त है,
    1 आटो-टैक्सी कार्यालय में डीटीओ के पद पर गैर तकनीकी अधिकारी नियुक्त है,
    1 डीटीओ मुख्यालय में डीटीओ के पद पर गैर तकनीकी अधिकारी नियुक्त है और
    1. राज्य परिवहन प्राधिकरण शाखा में भी गैर तकनीकी अधिकारी नियुक्त है। यानी जनता से सीधे तौर पर कार्यरत 18 कार्यालयों में से 12 कार्यालयों में मुख्य पद पर गैर तकनीकी अधिकारी नियुक्त

    दिल्ली की जनता, दिल्ली सरकार और प्रशासनिक अधिकारी दिल्ली (उपराज्यपाल, मुख्य सचिव) के लिए परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा द्वारा दिया गया यह एक बड़ा संदेश है :- *”तकनीकी विभाग में तकनीकी अधिकारियो से बेहतर सेवा गैर तकनीकी अधिकारी प्रदान कर सकते है” ) इस कार्यशैली के उदाहरण को देखने के बाद यह सवाल उठता है कि
    a) फिर किसी भी तकनीकी पद पर तकनीकी अधिकारियो की आवश्यकता क्यों ?
    b) तकनीकी पदो पर जब गैर तकनीकी अधिकारी बेहतर कार्य कर सकते है तो तकनीकी पदो की भर्ती के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता क्यों, ?

    भारत सरकार के माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री एवम् दिल्ली के उपराज्यपाल से ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन ( टोलवा) के अध्यक्ष की नर्म निवेदन प्रार्थना करते है कृप्या तकनीकी पदो की भर्ती के लिए तकनीकी शिक्षा की अनिवार्यता को समाप्त कर दे क्योंकि परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा द्वारा यह हम सभी को दिखा दिया गया है की तकनीकी ज्ञान प्राप्त अधिकारियो से बेहतर सेवा/कार्य तकनीकी पदो पर गैर तकनीकी अधिकारी कर सकते है।

     

  • जिला संयुक्त चिकित्सालय  बलरामपुर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता के संबंध में किया गया मॉक ड्रिल 

    जिला संयुक्त चिकित्सालय  बलरामपुर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता के संबंध में किया गया मॉक ड्रिल 

    जिला संयुक्त चिकित्सालय
     बलरामपुर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता के संबंध में किया गया मॉक ड्रिल
    टी 0 बी 0 लाल
    बलरामपुर/ जिला जिला संयुक्त चिकित्सालय  में कोविड महामारी के प्रबंधन हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशीलता के संबंध में मार्क ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल  के दौरान पाया गया की ऑक्सीजन प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ऑक्सीजन एक आवश्यक औषधि है जिसकी निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता अनेक परिस्थितियों में एक मूलभूत जीवन रक्षक औषधि के रूप में होती है। इसलिए इसलिए भारत सरकार से समय-समय पर प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स की क्रियाशीलता का आकलन पी एस ए  मॉनिटरिंग के माध्यम से किया जाता है। जनपद में  दो ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है और दोनों ही ऑक्सीजन प्लांट जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर परिसर में स्थापित है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 राज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव,  एस एम ओ डॉ0 सिंथु आदि उपस्थित रहे।
  • ब्लॉक प्रमुख घोरावल ने किसानों में किया बीज वितरित

    ब्लॉक प्रमुख घोरावल ने किसानों में किया बीज वितरित

    ब्लॉक प्रमुख घोरावल ने किसानों में किया बीज वितरित
     कहा कि, आज का किसान मजबूत और आत्मनिर्भर है किसानों के आमदनी कैसे बढ़े इसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

    घोरावल।  ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों में बीज वितरित किया। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में किसानों के बीच बीज वितरित कर ब्लॉक प्रमुख ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, किसान अन्नदाता है। सरकार अन्नदाताओं की आमदनी को बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि के अलावा किसानों को आधुनिक कृषि से जुड़ने के लिए समय समय पर अभियान चलाकर कार्य कर रही है। इसमें कृषि यंत्रों से लेकर बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज का किसान मजबूत और आत्म निर्भर किसान है। फसलों की खरीद के लिए सरकार द्वारा खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता बरती जा रही है। किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्नतशील बीजों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों को ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने सरसो और मसूर की बीजों का वितरण किया। इस अवसर पर सहायक कृषि विकास अधिकारी तेजराम गंगवार, विनोद तिवारी, महेंद्र पाल, संजीव कुमार, मनोज पटेल, अंजली सिंह, नीरज कुमार, शिवमुनि सिंह, रविशंकर, श्रीनारायण राय आदि मौजूद रहे।

  • जिलाधिकारी ने दो दिवसीय दीपावली मेले का किया शुभारम्भ   

    जिलाधिकारी ने दो दिवसीय दीपावली मेले का किया शुभारम्भ   

    जिलाधिकारी ने दो दिवसीय दीपावली मेले का किया शुभारम्भ
    अजीत विक्रम
    गाजीपुर  । रायफल क्लब परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों की बिक्री हेतु दो दिवसीय दीपावली मेले का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पाद यथा वाल हैंगिंग, धूपबत्ती, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, मशाला, गोबर का दिया, सेनेटरी पैड, आवला वर्फी, वर्मी कम्पोस्ट, चायपत्ती, मैट, रुई बत्ती, मोमबत्ती, श्रृंगार सामग्री, तोरण, मूर्ति, दिया, टेडी वियर एवं स्लीपर आदि ब्रिक्री के लिए उपलब्ध है। मेले में जनपद के सभी विकास खण्डों के कुल 37 स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाया गया है। जिसका  जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भम्रण कर लगाये गये उत्पादो का अवलोकन तथा साथ ही स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
            इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्तस्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी), जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लाक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।
  • उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना,सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट

    उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना,सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट

     

    उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना,सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट
    ओपेंद्र कुमार
       गाजीपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना प्रारम्भ किया गया है ।   जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रट के एन आई सी कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियो से प्रेसवार्ता कर इस योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया  कि इस योजना के माध्यम से ं 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक जनपद के उपभोक्ताओ को लाभ मिलेगा। इसमे छोटे उपभोक्ताओ को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के लाभ प्राप्त होगे। इसके साथ ही विगत मे जारी आर0 सी0 वाले उपभोक्ताओ को भी छूट का लाभ मिलेगा।
    उन्होने बताया कि यह योजना 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक कुल 54 दिनों तक तीन चरणों में लागू की गयी है। इस योजना का पहला चरण 08 से 30 नवम्बर, दूसरा चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है, इसके तहत समस्त विद्युत भार के एल0एम0वी0-1 (घरेलू), एल०एम०वी०-2 (वाणिज्यिक), एल0एम0वी0-4बी (निजी संस्थान), एल०एम०वी०-5 (निजी नलकूप) एवं एल0एम0वी0-6 (औद्योगिक) उपभोक्ताओं को  सरचार्ज राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। साथ ही साथ उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किस्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है। योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एक मुश्त भुगतान या किस्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है। योजनान्तर्गत 01 कि0वा0 तक भार वाले उपभोक्ताओं द्वारा प्रथम व द्वितीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में राशि में 100 प्रतिशत की छूट तथा तीसरे चरण में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय चरण में 12 किस्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 01 कि0वा० से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूर्ण भुगातन पर 90 प्रतिशत, द्वितीय अवधि में 80 प्रतिशत तथा तृतीय अवधि में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को अपने विद्युत बिलों को किस्तों में भी भुगतान का विकल्प दिया गया है। किस्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किस्तों के मामले में अधिकतम कुल 03 डिफाल्ट की अनुमति होगी। किसी भी उपभोक्ता को लगातार दो डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार छः किस्तों के प्रकरण में केवल एक डिफाल्ट की अनुमति होगी तथा छः किस्तों से कम के मामलों में कोई डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। योजनान्तर्गत निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को उनके 31 मार्च 2023 तक के देय सरचार्ज एवं अन्य सभी अर्ह उपभोक्ताओं को उनके 31 अक्टूबर 2023 तक के देय सरचार्ज में छूट प्राप्त होगी। उपभोक्ता योजना अवधि में छूट के बाद देय धनराशि का सीधा भुगतान यू०पी०आई० जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, मीटर रीडर, राशन की दुकान, किसी भी विभागीय कैश काउण्टर तथा वेबसाईट पर ऑनलाइन भुगतान से इस छूट का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर योजना के अन्तर्गत छूट के बाद देय राशि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विद्युत बिल पर लिखा खाता संख्या फीड करते ही उपभोक्ता को समस्त विवरण जिसमें देय धनराशि, मूल धनराशि, सरचार्ज में छूट भुगतान हेतु राशि आदि परिलक्षित होगी।

     

  • आपदाओं से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

    आपदाओं से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

    आपदाओं से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण
    अजीत विक्रम
       गाजीपुर । जिलाधिकारी के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में  भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु प्रशिक्षण के दूसरे दिन जनपद की सभी ग्राम पंचायतो, विद्यालयों/स्कूलो, डिग्री कालेजो में जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण कराया गया।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 24 नवम्बर, 2023 तक अवकाश तिथि को छोड़कर संचालित रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक सदर, करंडा, बिरनो , मरदह मोहम्मदाबाद, बाराचवार , जमानिया के ग्राम प्रधानों/प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक राय,  जिला आपदा विशेषज्ञ  ने किया।
  • बीएचयू आई आई टी की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म,दुष्कर्मी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

    बीएचयू आई आई टी की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म,दुष्कर्मी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

    बीएचयू आई आई टी की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म,दुष्कर्मी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर
    पहल टुडे:एस के श्रीवास्तव विकास
    वाराणसी/-बीएचयू आईआई टी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने लंका थाने में दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और इलेक्ट्रानिक साधनों के जरिये यौन उत्पीड़न करने से संबंधित धारा बढ़ाई है।दोनों धाराएं पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ाई गई हैं।आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा के साथ एक नवम्बर की रात डेढ़ बजे कर्मन बीर बाबा मंदिर से कुछ दूर बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता की थी। छात्रा को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया था।छात्रा ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ था।इसके साथ ही उसे जबरन निर्वस्त्र कर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी दी थी।छात्रा के बयान के आधार पर लंका थाने की पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) और 509 को भी शामिल किया।मुकदमे की विवेचना जारी है।आईआईटी बीएचयू की छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना लंका थाने के इंस्पेक्टर (अपराध) सहजानंद श्रीवास्तव कर रहे थे। दर्ज मुकदमे में आईपीसी की धारा 376 (डी) और 509 की बढ़ोतरी होने के बाद अब मुकदमे की विवेचना लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र को सौंप दी गई है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि छात्रा का कलमबंद बयान पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज हो चुका है।बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं।आरोपी बच नहीं पाएंगे, वह हर हाल में पुलिस की गिरफ्त में आकर जेल जाएंगे।हालांकि, वारदात के सात दिन पहले बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर उनकी पहचान भी नहीं कर सकी है। इसे लेकर आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं में गुस्सा है। बुधवार को दुष्कर्मियों को पकड़ने की मांग करते हुए आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से वो आईआईटी के डायरेक्टर ऑफिस के बाहर चुपचाप बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन जब 4 बजे के बाद कोई मिलने नहीं आया तो कैम्पस में रैली निकाली।स्टूडेंट्स पार्लियामेंट की ये मांग है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक वो सड़क पर ही पढ़ाई करेंगे।उन्होंने पुलिस से अपराधियों को पकड़ने की डेडलाइन भी मांगी है।
  • काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में पहली बार पहुंचे युराज यजुर राय का जोरदार हुआ स्वागत

    काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में पहली बार पहुंचे युराज यजुर राय का जोरदार हुआ स्वागत

    काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में पहली बार पहुंचे युराज यजुर राय का जोरदार हुआ स्वागत
    युराज यजुर राय के प्रथम बार पहुंचने पर चारो तरफ रहा खुशियों का माहौल
    भदोही। काका ओवरसीज लिमिटेड कालीन कम्पनी के निदेशक वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं समाजसेवी यादवेंद्र राय काका के पौत्र यजुर राय का पहली बार काका ओवरसीज कालीन कम्पनी में आगमन ब्रहस्पतिवार को हुआ। उनके आगमन को लेकर पूरे कालीन कैम्पस को कुमकुमो व फूल मालाओं से सजाया गया था। उनके आगमन को लेकर कम्पनी के सभी वर्कर व स्थानीय लोग कम्पनी के गेट के पास फूलो का हार लेकर कतार दर कतार खड़े रहे। जैसे ही युराज यजुर राय अपने पापा नितेश राय व मम्मी प्राक्षी राय के साथ गाड़ी से बाहर निकले वैसे ही सभी लोग स्वागत करने के लिए पहुंच गए। युराज यजुर राय का बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। पूरे कालीन कम्पनी में खुशियों का वातावरण रहा। युराज के दादा यादवेंद्र राय काका व दादी रीता राय को लोगो ने उनके पौत्र के प्रथम बार काका ओवरसीज लिमिटेड कालीन कम्पनी में आगमन पर बधाई देते रहे वहीं दादा यादवेंद्र राय व दादी रीता राय खुशियों से झूम रहे थें। लोगो मे खूब मिठाइयां बांटी गई। एक तरफ दिवाली पर्व की खुशी तो दूसरी तरफ युराज यजुर राय के आने की खुशी चारचांद लगा रहा था। आए हुए सभी लोगो का यादवेंद्र राय काका ने आभार प्रकट किया।