Category: Desh Videsh

  • सावधान, आप बैंक के  सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं हैं…

    सावधान, आप बैंक के  सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं हैं…

    बैंक आफ इंडिया पिहानी  कटरा बाजार की शाखा में घोर लापरवाही, वृद्धा की कान की झुमकी गिरी, नहीं पता चला सुराग
    मैनेजर बोले सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क खराब, कैसे होगी निगरानी
    हरदोई पिहानी सरकार ने बैंकों में  होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने और निगहबानी के लिए सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए निर्देश दिए थे। कटरा बाजार के बैंक ऑफ़ इंडिया का आलम यह है कि वह बगैर  सीसीटीवी कैमरा के निगहबानी के चल रही है।आलम यह है कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। एक ऐसा ही हादसा सोमवार को आसमा पत्नी इरफान निवासी उमर सेडा के साथ हुआ। आसमा अपने दामाद नसीम के साथ केवाईसी करने के लिए गई थी।  केवाईसी करते समय बैंक में ही आसमा की झुमकी कहीं गिर गई और वह झुमकी किसी ने उठा ली। नसीम ने शाखा प्रबंधक से जब इस घटना का फुटेज मांगा तो मैनेजर कहा कि क कैमरों की हार्ड डिस्क खराब है। बैंक के सभी कैमरे खराब होने से बैंक के सुरक्षा पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। जहां एक और उत्तर प्रदेश  की योगी सरकार कैमरा लगवाने के लिए निरंतर निर्देश दे रही है वहीं दूसरी ओर प्रतिष्ठित बैंक में  कैमरा न चलने पर  शाखा प्रबंधक की लापरवाही की ओर इशारा करती है। जिले के पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंण्ड प्रकाश सिंह ,सीओ शिल्पा कुमारी ,कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ सहित पुलिस के आला अधिकारी  हर चौराहे पर  सीसीटीवी कैमरा लगवाने व दुकानदारों से दुकानों पर कैमरा लगवाने की अपील कर रहे हैं। वही बैंक की इस घोर  लापरवाही की लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं।
  • 15 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग

    15 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग

    – अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान
    – अब 908 वकील मतदाता 21 दिसंबर को करेंगे मतदान
    – 22 दिसंबर को होगी मतगणना और विजई पदाधिकारियों की घोषणा
    सोनभद्र। वर्ष 2023-2024 के लिए होने वाले सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की। जिसकी वजह से कुल 923 में से अब 908 वकील मतदाता 21 दिसंबर को मतदान करेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
    मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि, वर्ष 2023-2024 के चुनाव के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सदस्य/ वकील मतदाताओं की कुल संख्या 923 है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच टेंडर वोटिंग कराई गई, जिसमें सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की है। जिसमें रमाकांत श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र दुबे, इंद्रजीत, गौरव कुमार श्रीवास्तव, राकेश भारती, ललित नारायण, जंग बहादुर, भानु प्रताप, गौरव अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, अनीस कुमार जायसवाल, नित्यानंद द्विवेदी, राम लगन उरांव व संजय कुमार शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो वकील मतदाता 21 दिसंबर को आवश्यक कार्य से बाहर चले जाएंगे उन्हीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए टेंडर वोटिंग कराई गई है। अब 21 दिसंबर को 923 में से 908 वकील मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
  • खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का विकास खण्ड मनिहारी  में हुआ आयोजन 

    खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का विकास खण्ड मनिहारी  में हुआ आयोजन 

    अजीत विक्रम
    गाजीपुर । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, गाजीपुर द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकास खण्ड मनिहारी का आयोजन दिनांक 17 एवं 18 दिसम्बर को ग्रामसभा हरौली(कल्याणपुर) के खेल मैदान  में सम्पन्न हुआ ।  जिसका उद्घाटन  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशव यादव एवम कोटेदार हंसराज यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। खेल का संचालन अखिलेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, सादात द्वारा किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी के विजयी खिलाडियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगित तीन वर्गाे में आयोजित हुई – सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग । बालक सबजूनियर वर्ग में 100 मी. दौड़ में गोविंद कश्यप – प्रथम, सब जूनियर 800 मी० में प्रिंस यादवदृ प्रथम, जूनियर वर्ग 100 मी० मे अतुल पासवान – प्रथम, जूनियर वर्ग 200 मी. में सुनील राजभर प्रथम, 400 मी० में अतुल राजभर प्रथम एवम 1500 मी० में गोविंद कश्यप प्रथम रहे। सीनियर 1500 मी. में वकील राम प्रथम रहे।बालिका वर्ग में सब जूनियर – 100 मी० दौड़ में शिवांगी पाल प्रथम, मानसी यादव द्वितीय तथा प्रीति पाल तृतीय। कबड्डी सब जूनियर वर्ग में ग्रामसभा कल्याणपुर की टीम बालक वर्ग में प्रथम तथा ग्रामसभा जादूटाडा की टीम द्वितीय रही। कबड्डी जूनियर वर्ग में ग्राम मौधिया की टीम प्रथम तथा कल्याणपुर की टीम द्वितीय रही। वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में ग्राम खतिबपुर को टीम प्रथम तथा ग्राम हरौली की टीम द्वितीय रही। गोला फेंक सीनियर बालक बर्ग में पियूष यादव प्रथम रहे। गोला फेंक जूनियर बालक बर्ग में अतुल पासवान प्रथम रहे। गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में गोविंद कश्यप प्रथम रहे। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चो को प्रथम, द्वितीय के तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम   देवसरन यादव,  शिकुमार चौहान, श्री शिवाकांत तिवारी, रामबली राम केशव राम आदि का विशेष सहयोग रहा। खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान  केशव यादव , चंद्रकांत यादव बीओ पीआरडी करंडा एवम कोटेदार  हंसराज यादव द्वारा किया गया।  अखिलेश यादव क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
  • काफी दिन से रास्ते को लेकर हो रहे विवाद को राजस्व विभाग व पुलिस टीम नें सुलझाया

    काफी दिन से रास्ते को लेकर हो रहे विवाद को राजस्व विभाग व पुलिस टीम नें सुलझाया

        ओपेन्दर कुमार-पहल टुडे
      दुल्लहपुर-गाजीपुर, स्थानीय थाना क्षेत्र के चूरामनपुर गाँव में रास्ते के विवाद को लेकर कई बार अधिकारियों के आश्वासन व समझौता के साथ ही आपस में भी पंचायत व सुलह-समझौता हुआ लेकिन बात नहीं बनी फिर आपसी रजामन्दी से मिट्टी का कार्य कराया गया लेकिन जैसे ही कार्य योजना के तहत उसे पर खड़ंजा लगाने के लिए ग्रामप्रधान ने ईट गिराया तो एक पक्ष ने रास्ते के बीचो-बीच 5 फीट की दीवाल तैयार कर दी जहां कई बार राजस्व विभाग सहित पुलिस बल द्वारा समझाया बुझाया गया था पूर्व में भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन जैसे ही सुबह लोगों को पता चला की रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दीवाल तैयार कर दिया गया है स्थानीय पुलिस फोर्स सहित राजस्व विभाग की टीम नें मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रास्ते के विवाद को खत्म करवाया जहां दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझा कर 8 से 10 फिट का रास्ता कायम करते हुए खड़ंजा कार्य पूरा करवाया गया जहाँ राजस्व विभाग की टीम,खण्ड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, पुलिस टीम व स्थानीय लोग  मौजूद रहे ।
  • श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की योजना बैठक सम्पन्न हुई

    श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की योजना बैठक सम्पन्न हुई

    कमलेश यादव
    गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति की बैठक नाग बाबा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। जहाँ 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राणप्रतिष्ठा के दिन जिले के हर गांव प्रभु राम से कैसे जुड़े इस संदर्भ में योजना बनाई गई। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति के सचिव डॉ संतोष यादव ने कहा राम लल्ला ने अपना स्वयं केस लड़ा और केस जीता। आज वहाँ भव्य राममंदिर का निर्माण हो गया है। भगवान श्रीराम ने आने का निमंत्रण स्वयं भेजा है। जन जन दर्शन हेतु कैसे पहुँचे इसकी चिंता हम स्वयंसेवकों को करनी है। लेकिन जो रामभक्त नही पहुँच पा रहे है वो अपने आस पास के मंदिरों में भजन कीर्तन करें। दीपक जलाएं,मंदिर-मठ को स्वच्छता करे। प्रसाद वितरण करे, हर घर ध्वज लगाए जाएं ऐसी व्यवस्था स्वयंसेवक करे। अक्सर सनातन विरोधी पूछा करते थे राम लल्ला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नही बताएंगे। आप स्वयंसेवकों से आग्रह है ऐसे लोगो को जवाब देने के लिए सायं दीपउत्सव करें। उस दीपक की रोशनी उन्हें तारीख़ बता देगी। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कोई दल संगठन का कार्यक्रम नही है यह सर्व समाज का कार्यक्रम है, हर व्यक्ति का कार्यक्रम है, राम सबके है। गाँव के हर व्यक्ति तक पहुँचना स्वयंसेवको का धर्म है। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति द्वारा बैठक में करंडा खंड के न्यायपंचायत और गाँव तक पहुँचने की रचना बनाई गई। इस बैठक में खंड संघचालक जिला कार्यवाह सत्येंद्र जी, जिला प्रचारक गौरव जी, जिला शारीरिक प्रमुख राजकुमार जी, जिला सह-सचिव अंकित जायसवाल, अंजुमन जी, प्रभाशंकर जी, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
  • बनारस स्टेशन से 6 दिन चलेगी वंदे भारत, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना. ये है शेड्यूल

    बनारस स्टेशन से 6 दिन चलेगी वंदे भारत, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना. ये है शेड्यूल

    वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन से सप्ताह में 6 दिन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 22415/22416 का रैक भी चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री से शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 दिसंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
    वंदे भारत का रैक कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंच गया है। उसे आरपीएफ कैंट पोस्ट के एसआई व कांस्टेबल इसकी निगरानी कर रहे हैं। 18 दिसंबर को पीएम इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शुभारंभ वाले दिन ट्रेन कैंट से चलेगी। इसके बाद 22415 बनारस-नई दिल्ली सेमी हाईस्पीड ट्रेन सुबह छह बजे से बनारस स्टेशन से खुलेगी। 7.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
    ट्रेन प्रयागराज से 7.39 पर खुलेगी, जो 9.32 बजे कानपुर पहुंचेगी। यहां चार मिनट के ठहराव के बाद 9.36 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 22416 दिल्ली-बनारस वंदे भारत अपराह्न 3 बजे दिल्ली स्टेशन से खुलेगी। 3.35 बजे चिपियाना होते हुए देर शाम 7.18 कानपुर पहुंचेगी। चार मिनट के ठहराव के बाद 7.22 बजे खुलेगी। रात 8.26 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद रात 11.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का कामर्शियल ठहराव प्रयागराज और कानपुर है।
  • आधा दर्जन युवकों ने ट्रक क्लीनर को मारपीट कर किया घायल

    आधा दर्जन युवकों ने ट्रक क्लीनर को मारपीट कर किया घायल

    आधा दर्जन युवकों ने ट्रक क्लीनर को मारपीट कर किया घायल

    (सादिक सिद्दीक़ी)
    कांधला।
    कस्बे के दिल्ली सहारनपुर रोड पर ट्रक और कार सवार में साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार चालक ने भारसी मोड पर पहुंचकर ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया और अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर ट्रक के क्लीनर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
    थाना क्षेत्र के गांव माल्हीपुर निवासी कादिर ट्रक चालक है। शुक्रवार को कादिर अपने गांव के ही क्लीनर फरियाद के साथ ट्रक को लेकर जनपद बागपत के बड़ौत जा रहा था, जैसे ही ट्रक चालक कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो साइड नहीं देने को लेकर क्षेत्र के गांव भारसी निवासी कार चालक अभिमन्यु के साथ ट्रक चालक की कहासुनी हो गई। उस समय तो मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता कर दिया। आरोप है कि जैसे ही ट्रक चालक ट्रक लेकर बड़ौत की ओर चला तो कार चालक अभिमन्यु ने ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया और अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ट्रक क्लीनर फरियाद गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक कादिर ने किसी तरह से मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष पविंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • आदर्श महाविद्यालय सलखन में 65 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन किया गया वितरण

    आदर्श महाविद्यालय सलखन में 65 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन किया गया वितरण

    आदर्श महाविद्यालय सलखन में 65 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन किया गया वितरण
    चोपन, सोनभद्र । आदर्श  महाविद्यालय सलखन मे बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी सहायता हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन के निःशुल्क वितरण के तहत द्वितीय चरण में 65 छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया । स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ  सर्वप्रथम  मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सदस्य  उत्तरा त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, महाविद्यालय के संस्थापक वकील अहमद, प्रबंधक रिजवान अहमद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गान गाया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद द्वारा मुख्य अतिथि उत्तरा त्रिपाठी को बुके अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह को महाविद्यालय के संस्थापक वकील अहमद द्वारा अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय में  पात्र छात्र छात्राओं को क्रमानुसार मुख्य अतिथि उत्तरा त्रिपाठी द्वारा अपने हाथों से 65 छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद देते हुए बच्चों को स्मार्टफोन की सही दिशा में प्रयोग करने की अपील की गयी तथा मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का भी आवाहन किया गया।  उन्होंने बताया कि, कोरोना काल जैसे भीषण महामारी में कुछ गरीब बच्चे आनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे थे जिसके फल स्वरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की । कार्यक्रम का  सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज चौबे ने किया। अन्त में आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य मुराद अहमद द्वारा आये हुए अतिथियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राहुल पाण्डेय , नीरज सिंह, शकील अहमद, सुफियान अहमद, निखिल राय व आर.आर. आईटीआई के प्रधानाचार्य सद्दाम कुरैशी, सुनील कुमार, अनील कुमार गुप्ता, मनुजेन्द्र पाण्डेय, बिन्दु कुमारी व सैकड़ों की संख्या में छात्र – छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।
  • 15 दिसंबर को मनाया जाएगा एकीकृत नि:क्षय दिवस

    15 दिसंबर को मनाया जाएगा एकीकृत नि:क्षय दिवस

    पहल टुडे
    बदायूं। भारत देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस मनाया जाता है इस बार भी टीबी के साथ-साथ फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार के संभावित मरीजों को भी खोजा जाएगा लक्षण वाले मरीजों को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उप केंद्र तक पहुंचाया जाएगा ताकि इनका उपचार शुरू हो सके ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया कि इस माह का एकीकृत नि:क्षय दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाएगा इस दिवस का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान  गुणवत्ता पूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाना है अब इस कार्यक्रम में फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार को भी जोड़ा गया है उन्होंने बताया कि एकीकृत ने नि:क्षय दिवस से पहले आशा कार्यकर्ता  ग्रह भ्रमण कर टीबी के बारे में और नि:क्षय दिवस के आयोजन के बारे में समुदाय को जागरूक करेंगी सी एच ओ मरीजों की एचआईवी, डायबिटीज और अन्य जांच कराएंगे इसके अलावा बलगम का नमूना लिया जाएगा और उसे निक्षय पोर्टल पर निक्षय आईडी बनाते हुए नज़दीकी टीबी जांच केंद्र पर भेजा जाएगा ज़िला मलेरिया अधिकारी योगेश कुमार सारस्वत ने बताया की 15 दिसंबर को होने वाले एकीकृत नि:क्षय दिवस में फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार के मरीजों को भी चिन्हित करेंगे फाइलेरिया और कुष्ठ के लक्षणों वाले मरीजों को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जाएगा ताकि इनका सुचारु उपचार शुरू हो सके ।
    टीबी रोग के लक्षण……..
    2 सप्ताह या अधिक समय से खांसी होना |
    2 सप्ताह या अधिक समय से <बुखार आना |
    वजन में कमी आना भूख ना लगना |
    बलगम में खून आना |
    कुष्ठ रोग के लक्षण…
    शरीर पर सुननी दाग |
    हथेलिया, पैर, आंख में  कमज़ोरी, विकृति |
    घाव जिसमें दर्द ना हो |
    चेहरे शरीर या कान पर गांठे छाले घाव |
    फाइलेरिया के लक्षण…
    पुरुषों के अंडकोष और महिलाओं के स्तन के आकार में परिवर्तन |
    सर्दी देकर तेज बुखार आना
    हाथ पैर में सूजन और तेज दर्द होना
    (ज़िला क्षय रोग अधिकारी बदायूंँ)
  • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गण  गिरफ्तार 

    गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गण  गिरफ्तार 

    चोपन, सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना रावर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 616/2023 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम- 1986 में वांछित अभियुक्त गण  आदित्य तिवारी पुत्र स्व0 शिवशंकर तिवारी निवासी बारी डाला सेवा सदन थाना चोपन जनपद सोनभद्र एवं डी0पी0 सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र स्व0 बच्चा सिंह निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया हालपता डाला सेवा सदन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को थाना चोपन पुलिस द्वारा गुरुवार  14.12.2023 को समय प्रातः 09.30 बजे मुखबीर की सूचना पर डाला बाजार अल्ट्राटेक गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोपन द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह  एवं का0 मंजीत सरोज थाना चोपन सामिल रहे।