Category: Crime

  • मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो करोड़ का सोना जब्त… अजरबैजान नागरिक गिरफ्तार

    मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो करोड़ का सोना जब्त… अजरबैजान नागरिक गिरफ्तार

    मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने की तस्करी के मामले में 37 वर्षीय अजरबैजान के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

     

    मुंबई : मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने की तस्करी के मामले में 37 वर्षीय अजरबैजान के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

    एआईयू के अधिकारियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान विदेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ। उसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

    अजरबैजानी पासपोर्ट पर माहिर अलीयेव दुबई से मुंबई आया था। वह बड़े चतुराई से इन सोने को अपने अंडरवियर और अपने हैंड ट्रॉली बैगेज के अंदर छुपाया था।

    अलीयेव ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि यात्रा के दौरान उसके पास सोना है। उसे भरा बैग दुबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने सौंपा था, जिसने उसको इसके बदले मोटी रकम देने का वादा किया था। इससे पहले दुबई से आए दो यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.5 करोड़ रुपए के 8.2 किलो सोने के पेस्ट की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

  • ठाणे शहर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज…

    ठाणे शहर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज…

    ठाणे शहर में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से एक महीने तक लगातार बलात्कार करने के आरोप में उसके पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ठाणे शहर में 17 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर एक महीने तक बार-बार बलात्कार किया।

    ठाणे : ठाणे शहर में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से एक महीने तक लगातार बलात्कार करने के आरोप में उसके पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ठाणे शहर में 17 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर एक महीने तक बार-बार बलात्कार किया। आरोपी पड़ोसी को पीड़िता की मां ने उसे घर की चाबी दी थी, जो काम पर बाहर जाने से पहले सुरक्षा के लिए नाबालिग को घर में बंद कर देती थी।

    उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां ने काम पर जाने से पहले उसे घर पर बंद करना शुरू कर दिया था क्योंकि नाबालिग के पिता ने तीन महीने पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता और आरोपी शहर के डायघर इलाके में रहते हैं और अपराध दिसंबर के मध्य में किया गया था। लड़की ने गुरुवार रात शिकायत दर्ज कराई थी। उसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

    शिल-डायघर थाना के अधिकारी ने कहा कि शिकायत के अनुसार, पीड़िता की मां एक स्थानीय मदरसे में रसोइए के रूप में काम करती है। वह शाम को भी कहीं और काम करती है। पीड़िता के पिता ने तीन महीने पहले उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले में शिकायत भी दर्ज की गई थी। हालांकि, घटना के बाद, लड़की की मां शाम को काम के लिए निकलने से पहले उसे घर में बंद कर देती थी। वह अपने घर के सामने रहने वाले दर्जी को चाबी सौंप देती थी।

    पुलिस ने कहा कि पिछले महीने जब पीड़िता अपने कपड़े बदलने के लिए उसके पास गई तो आरोपी ने पहली बार उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद जब भी पीड़िता की मां दर्जी को चाबी सौंपकर काम के लिए बाहर जाती तो वह बच्ची को जबरन अपने घर ले जाता और उसका बलात्कार करता। चूंकि लड़की डरी हुई थी, इसलिए उसने किसी के सामने अपनी आपबीती नहीं बताई। शिकायत में कहा गया है कि 14 जनवरी को, पीड़िता आरोपी की जानकारी के बिना अपने मोबाइल फोन पर अपराध की वीडियो रिकॉर्ड करने में कामयाब रही।

    पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को जब दर्जी पीड़िता को घसीट कर अपने घर ले जा रहा था तो लड़की की एक परिचित महिला वहां आ गई और उसकी हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई। नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर महिला को आपबीती सुनाई और वीडियो भी दिखाया।

    इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

  • नवी मुंबई में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़… 5 गिरफ्तार

    नवी मुंबई में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़… 5 गिरफ्तार

    नवी मुंबई पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नाम पर छात्रों से 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि आरोपियों ने ठाणे जिले के नवी मुंबई के अलावा मुंबई, गुजरात और अन्य स्थानों के छात्रों के साथ भी धोखाधड़ी की थी।

    नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नाम पर छात्रों से 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि आरोपियों ने ठाणे जिले के नवी मुंबई के अलावा मुंबई, गुजरात और अन्य स्थानों के छात्रों के साथ भी धोखाधड़ी की थी।

    पिछले पांच-सात साल से सक्रिय गिरोह के सदस्य प्री-मेडिकल, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कम अंक पाने वाले छात्रों से संपर्क करते थे और मोटी रकम के एवज में उन्हें मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की पेशकश करते थे। आरोपी मुंबई और नवी मुंबई के सात प्रमुख मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन में अपना प्रभाव होने का दावा कर पीड़ित छात्रों का विश्वास हासिल करते थे और उन्हें जाली प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाकर उससे नकद या डिजिटल माध्यम से पैसे लेते थे।

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी उन वेबसाइटों से छात्रों का विवरण प्राप्त करते थे, जहां उन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अपना प्रभाव दिखाने के लिए छात्रों को मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) के कार्यालय ले जाते थे और फिर उन्हें फर्जी प्रवेश पत्र देते थे।

  • वाराणसी में विदेशी नागरिक का गेस्ट हाउस में मिला शव, एक महीने से था यहां पर

    वाराणसी में विदेशी नागरिक का गेस्ट हाउस में मिला शव, एक महीने से था यहां पर

    भेलूपुर थाना अंतर्गत नारद घाट के पास एक गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है

    यूक्रेन के 50 वर्षीय कॉस्टियान बेनिव 29 नवंबर से वाराणसी में रह रहे थे. रविवार देर रात कमरे में हलचल न होने पर गेस्ट हाउस के मालिक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को विदेशी नागरिक का शव कमरे में मिला. पुलिस अधिकारियों ने पूरे कमरे की जांच की. यहां से वीजा और पासपोर्ट बरामद हुआ।

    बता दें कि वाराणसी पर्यटन की दृष्टि से विदेशियों को सबसे ज्यादा अपनी और आकर्षित करता है. यही वजह है कि हजारों की संख्या में विदेशी काशी आते हैं. यहां पर रहकर काशी के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। टूरिस्ट वीजा के साथ कई महीने तक यहां पर विदेशी नागरिक रहते हैं, विदेशी नागरिक की आत्महत्या की सूचना शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई।

    गेस्ट हाउस के मालिक उमापति पांडेय ने बताया कि 29 नवंबर को विदेशी नागरिक कॉस्टियान बेनिव गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए आए थे, तब से यह रह रहे थे। रविवार देर रात लगभग 9:30 बजे तक किसी प्रकार की हल चल जब कमरा में नहीं हुई. इससे घबराकर गेस्ट हाउस मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    कॉस्टियान बेनिव यूक्रेन के रहने वाले हैं। इनका वीजा 1 जनवरी 2023 तक वैध था। विदेशी नागरिक कॉस्टियान बेनिव लगभग 1 महीने से गेस्ट हाउस में रह रहे थे। सबसे हंसकर बातें किया करते थे और देखने से नहीं लगता कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे।

    थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने मीडिया को बताया कि यह यूक्रेन का रहने वाला नागरिक है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बड़े अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में तेजतर्रार युवा एवं कर्मठ चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के सराहनीय एवं प्रशंसनीय गुड वर्क जीत रहें दिल

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में तेजतर्रार युवा एवं कर्मठ चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के सराहनीय एवं प्रशंसनीय गुड वर्क जीत रहें दिल

    पॉक्सो अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त को उपनिरीक्षक नितिन कुमार व उनकी टीम ने किया गिरफ्तार

    तस्लीम बेनकाब

    मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जबसे चरथावल थाने की कमान तेजतर्रार युवा एवं कर्मठ कोतवाल राकेश कुमार शर्मा को सौंपी है तबसे राकेश शर्मा बहुत ही लगन के साथ काम करते हुए अपनी निष्पक्षता से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो रहें हैं साथ ही इनकी बेहतरीन कार्यशैली किसी से छुपी नहीं रही है और अपनी सेवाओं से सभी को प्रभावित किया है और दिखाया है कि किस प्रकार कम्युनिटी पुलिस के आधार पर काम किया जाता है और आज भी उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग नेतृत्व में एक और सराहनीय कार्य को अंजाम देते हुए क्षेत्र के लोगो मे कानून का राज स्थापित किया हैं।आज भी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने एक अभि0गण द्वारा वादी शमशाद पुत्र जब्बार निवासी ग्राम नंगला राई थाना चरथावल जिला मु0 नगर की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2022 धारा 363/366/368/376 भादवि व 5L/6 पॉक्सो अधि0 से संबंधित विगत 09 माह से वांछित चल रहे अभियुक्त अनस पुत्र शहजाद निवासी ग्राम नंगला राई को मुखबिर की सूचना उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के अकबरगढ तिराहे के पास से गिरफ्तारकर कर जेल भेज दिया हैं।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार व हेकां0 सचिन डागर ने इस सफलता को अमलीजामा पहनाया हैं और अभियुक्त को जेल की हवा खिलाई हैं।

  • पांडव नगर में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, आधी रात ग्राउंड में फेंका, मां-बेटा गिरफ्तार

    पांडव नगर में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, आधी रात ग्राउंड में फेंका, मां-बेटा गिरफ्तार

    दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया। आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव  के टुकड़ों को ठिकाने लगाया।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। त्रिलोक पुरी के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था। जिसके बाद रोजाना शव  के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे।

    शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा

    इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति कीl हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।

    अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

    इस हत्यकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे।

  • Jaipur Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात : मार्बल कटर से महिला के 8 टुकड़े किए

    Jaipur Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात : मार्बल कटर से महिला के 8 टुकड़े किए

    जयपुर : जयपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला की हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या कर दी। फिर मार्बल कटर से शव के आठ टुकड़े कर डालें। आरोपी शख्स पेशे से इंजीनियर है। उसने अपनी ताई सरोज का मर्डर कर शव के टुकड़े दिल्ली-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जंगल में फेंक दिए। आरोपित ने 11 दिसंबर को इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम अनुज शर्मा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताई में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। कहा कि सरोज उसे एक धार्मिक कार्यक्रम में जाने से रोक रही थी। इस कारण गुस्से में आकर उसने मर्डर कर दिया।

    शव को कमरे में बने बाथरूम में छिपा दिया

    62 वर्षीय सरोज देवी किचन में खाना बना रही थीं। इस दौरान पीछे ने अनुज ने हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनुज ने शव को कमरे में बने बाथरूम में छिपा दिया। इसके बाद मार्केट जाकर मार्बल कटर खरीदा। फिर उसने महिला के शव को 8 टुकड़ों में काट कर ट्राली बैग में भर लिया। इसके बाद टुकड़ें दिल्ली-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

    गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी

    अगले दिन अनुज ने सरोज की बड़ी बेटी पूजा को कॉल किया। बताया कि ताई गाय को रोटी देने के लिए घर से बाहर गई थी, तब से वापस नहीं आई हैं। विद्याधर नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज करवा दी। पूजा और उनकी छोटी बहन मोनिका 13 दिसंबर को जयपुर पहुंचीं।

    बहनों को हुआ शक

    दोनों बहनों को मां की हत्या के मामले में चचेरे भाई अनुज शर्म पर शक हुआ। जांच के बाद पुलिस ने अनुज को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में अनुज ने बताया कि हत्या 11 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे की थी। वह हरे कृष्णा संस्थान से जुड़ा है। उसे दिल्ली कीर्तन में जाना था। महिला ने उसे जाने से रोका तो गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

    घर पर कोई नहीं था

    पुलिस उपायुक्त परीस देशमुख ने बताया कि हत्या के समय उसके पिता बद्री प्रसाद और बहन शिवी इंदौर में थे। हत्या करने के बाद अनुज हरिद्वार चला गया था। उसने पहले दीवार पर लगे खून के धब्बे साफ किए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया।

  • तालिबानी आतंकियों ने पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट पर किया कब्जा, जवानों को बनाया बंधक

    तालिबानी आतंकियों ने पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट पर किया कब्जा, जवानों को बनाया बंधक

    अफगानिस्तान पर जब तालिबान ने कब्जा किया थातब पाकिस्तान बहुत खुश हुआ था. पाकिस्तान को लगता था कि वो तालिबान के सहारे भारत से जंग करेगा. हालांकिउसका ये सपना अब टूटता नजर आ रहा है. पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है.

     

    तालिबान आतंकवादियों ने रविवार (18 दिसंबर) को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हमला बोल दिया और एक काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTC) पर कब्जा कर लिया. पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिकतालिबानी आतंकियों ने कई जवानों को बंधक बना लिया है. एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है.

    अफगानिस्तान पर जब तालिबान ने कब्जा किया थातब पाकिस्तान बहुत खुश हुआ था. पाकिस्तान को लगता था कि वो तालिबान के सहारे भारत से जंग करेगा. हालांकिउसका ये सपना अब टूटता नजर आ रहा है. पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है.

    तालिबान आतंकवादियों ने रविवार (18 दिसंबर) को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हमला बोल दिया और एक काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTC) पर कब्जा कर लिया. पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिकतालिबानी आतंकियों ने कई जवानों को बंधक बना लिया है. एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है.

    पाकिस्तान की ओर से तुरंत उस इलाके में सेना के जवानों को भेजा गया है. पाकिस्तानी सेना के जवानों ने उस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है.

    आतंकवादियों की क्या मांग है?

    टीटीपी उग्रवादियों ने सीटीडी परिसर के अंदर से एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि पुलिस कर्मी कैद में हैं. बंधकों को रिहा करने के लिए आतंकियों ने हवाई मार्ग से अफगानिस्तान जाने के लिए सुरक्षित मार्ग देने की मांग की है. खैबर पख्तूनख्वा मुख्यमंत्री के विशेष सहायक बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों ने घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. ऑपरेशन चल रहा था और थोड़ी देर में पूरा हो जाएगा.”

    पुलिस थाने पर भी हमला हुआ

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से डॉन डॉट कॉम ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के लगभग 25 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. इन लोगों ने CTD केंद्र पर तैनात सात सुरक्षाकर्मियों से बंदूकें छीनकर बंधक बना लिया था. अब इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में दक्षिणी वजीरिस्तान में थाने पर हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.

    टीडीपी आतंकवादी संगठन का है काम

    2007 में कई उग्रवादी संगठनों ने मिलकर टीटीपी की स्थापना की थी. यह आतंकवादी समूह अलकायदा का हिस्सा है. इस संगठन ने पिछले महीने ही पाकिस्तानी सरकार के साथ किया गया संघर्ष विराम को वापस ले लिया था और अपने उग्रवादियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया. यह संघर्ष विराम समझौता जून में किया गया था.

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने गर्लफ्रेंड से शादी के लिए ATM से चुराए 20 लाख

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने गर्लफ्रेंड से शादी के लिए ATM से चुराए 20 लाख

    बेंगलुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने ATM मशीन से 20 लाख रुपए चुरा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पैसे चुराए थे। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही कैश लोडिंग स्टाफ के लोगों से दोस्ती की थी। बाद में किसी बहाने से उनकी डायरी से ATM के कैश कैसेट खोलने के पासवर्ड पता लगाया और घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 23 साल का आरोपी दीपोंकर नोमोसुद्रा असम का रहने वाला है। उसने 17 नवंबर को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच पैसे चुराने की योजना बनाई थी। उसके पास से 14.2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी की 6 महीने पहले ही बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के पास ATM में गार्ड की नौकरी लगी थी।

    हालांकि, उसके पैसे चुराने का वीडियो CCTV में कैद हो गया, जिसमें उसने लाइट बंद करके पैसे चोरी किए और कपड़े भी बदले ताकि कैमरे में कैद होने के बाद भी उसे कोई पहचान न सके।

    बैंक मैनेजर ने दी थी पुलिस को जानकारी
    घटना की जानकारी दूसरे दिन सामने आई जब ATM से गार्ड और पैसे दोनों गायब मिले। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि नोमोसुद्र करीब 19 लाख 96 हजार रुपए लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि वह उसके घर असम भाग गया है।

    चोरी का इरादा नही था, शादी के लिए पैसे चाहिए थे
    पुलिस ने आरोपी को असम से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ IPC की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका कोई इरादा नहीं था लेकिन उसे शादी करने थी और उसके पास खर्च के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने ये कदम उठाया।

    5 लाख रुपए दोस्तों के साथ पार्टी करने में किए थे खर्च
    आरोपी ने ये भी बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 5 लाख रुपए खर्च किए थे। बाकी के पैसों से घर बनाने और होटल खोलने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले से कोई रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

  • संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत राजस्थान की महामंत्री के घर चोरों ने किया हाथ साफ

    संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत राजस्थान की महामंत्री के घर चोरों ने किया हाथ साफ

    जोधपुर चौहाबो थाना क्षेत्र में चोरों ने किया हाथ साफ थानाअधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया के एक घटना 23 सेक्टर में 28 नवंबर की हैं जबकि दूसरी 25 से 26 नवंबर के बीच की हैं। थाना अधिकारी अली ने बताया कि 23/258 निवासी मनीष माथुर पुत्र ललित माथुर व श्रीमती मनीषा माथुर संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत के राजस्थान की महामंत्री व(जिला अध्यक्षा)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जोधपुर ने रिपोर्ट दी।इस में बताया कि चोर उनकी दुकान में रखा सामान चुराकर के ले गए।जिस में दुकान के गले में रखी नगदी,घर में रखा मोबाइल और कुछ कीमती सामान ले गए । इसी तरह बिड़ला स्कूल के सामने भी चोरों ने घर में चोरी की।