Category: Crime

  • सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

    सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

    सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

    ग्रेटर नोएडा में एक छात्र की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी में एक नाबालिग लड़के (17) की बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्रणव गाजियबाद के जयपुरिया स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। सोसाइटी के सुपरवाइजर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, छात्र प्रणव अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसके पिता डॉ. अमर श्रीवास्तव आईएमटी दुबई में प्रोफेसर हैं और उसकी मां एडवोकेट हैं। वहीं, बहन बीटेक की छात्रा है। ये लोग मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। यहां एक सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी के सुपरवाइजर ने मंगलवार की सुबह 6:30 बजे प्रणव की मौत की सूचना पुलिस को पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि प्रणव अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए देर रात चोरी छुपे बालकनी के बंद रास्ते होते हुए बाहर चला जाता था। अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि रात को लौटते समय उसका पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। 

  •  दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

     दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

     दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राही को भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश में सोनौली से गिरफ्तार किया गया है।

    दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राही को भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश में सोनौली से गिरफ्तार किया गया है।

    उधर, रजा पर छेड़छाड़, मारपीट और पिता को जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने वाली युवती को महराजगंज नगर पालिका में संविदा पर कंट्रोल रूम में नौकरी मिल गई है। दूसरी ओर रजा पर शासन ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। कार्रवाई के भय से किराएदारों ने कमरा खाली कर दिया है। मकान पर आज बुलडोजर चल सकता है। 

    जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची और कामकाज को समझा। उधर, नोटिस चस्पा होने के बाद राही मासूम रजा के घर को किराएदारों ने खाली कर दिया। रविवार को मकान पर बुलडोजर चल सकता है। साथ ही पुलिस ने उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपी को जानने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उसका लोकेशन नेपाल में मिला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जमीन कब्जा कर आरोपी ने बनाया है मकान
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने जिस घर को किराए पर दे रखा है, वह हसनैन अब्बासी के नाम पर है। वह बिजली विभाग में काम करते थे। जमीन के बैनामा के बाद हसनैन अब्बासी की मौत हो गई। जमीन के बारे में उनके परिवार के लोगों को जानकारी नहीं मिली। इसका लाभ उठाकर राही मासूम रजा ने जमीन पर कब्जा कर लिया था।

    जुगाड़ से बना था सरकारी वकील
    पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा जुगाड़ से सरकारी वकील बना था, लेकिन उसकी कलई खुल गई। प्रशासन ने उसका पारिश्रमिक रोक दिया। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन ने उससे प्रमाणपत्र मांगा था, जिसे वह नहीं दे सका। इसके बाद उसने रकम के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं का सहारा लिया। नेताओं ने पैरवी की, लेकिन अधिकारियों ने नियम के विपरित काम करने से मना कर दिया।

    राही मासूम रजा का नाम सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की सूची में नहीं है। वह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। उसके पास सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस नहीं है। -धर्मेद्र त्रिपाठी, महामंत्री, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन

    पीड़िता को आउट सोर्सिंग के माध्यम से नगर पालिका महराजगंज में नौकरी दी गई है। कंट्रोल रूम में उसकी तैनाती हुई है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। – डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
  • हापुड़ लाठीचार्ज कांड: पूर्वांचल के अधिवक्ताओं में उबाल, जगह-जगह फूंका पूतला, आजमगढ़ में चक्का जाम

    हापुड़ लाठीचार्ज कांड: पूर्वांचल के अधिवक्ताओं में उबाल, जगह-जगह फूंका पूतला, आजमगढ़ में चक्का जाम

    हापुड़ लाठीचार्ज कांड: पूर्वांचल के अधिवक्ताओं में उबाल, जगह-जगह फूंका पूतला, आजमगढ़ में चक्का जाम

    आजमगढ़
    हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की घटना से पूर्वांचल के अधिवक्ताओं में उबाल है।गुरुवार को वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और सोनभद्र समेत कई अन्य जिलों के कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने पुतला दहन किया।

    हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की घटना से पूर्वांचल के अधिवक्ताओं में उबाल है। पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बीते कई दिन से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और सोनभद्र समेत कई अन्य जिलों के कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने पुतला दहन किया।

     

    वाराणसी में वकीलों ने जुलूस निकाला और सिविल कोर्ट परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रजिस्ट्री ऑफिस में भी कार्य को वकीलों ने रोक दिया। प्रदर्शन में यूपी बार काउंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभु नरायन पांडेय, महामंत्री शशिकांत दूबे, बनारस बार महामंत्री प्रदीप राय, रंजन मिश्र, हरीशचंद्र मौर्य, सुरेंद्र नाथ पांडेय, ब्रजेश मिश्र, कृष्णमोहन पांडेय समेत कड़ी संख्या में वकील शामिल रहे।
    आजमगढ़ में वकीलों के प्रदर्शन के कारण लंबा जाम
    आजमगढ़ में दीवानी बार के अधिवक्ताओं ने चर्च तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने पुतला भी फूंका। अधिवक्ताओं के चक्काजाम के चलते दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया था। चिलचिलाती धूप में लोग रास्त बदल कर जाने को मजबूर हुए।

    आजमगढ़ में वकीलों का प्रदर्शन – फोटो : अमर उजाला
    सुबह 11 बजे अधिवक्ता सड़क जाम कर धरने पर बैठे। जाम की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने की कवायद में जुट गए।
    29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज
    29 अगस्त को हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार चल रहा है। लगभग दो सप्ताह से बार उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जिले के वकील हड़ताल पर रहे। जिसके चलते न्यायालय का सारा काम प्रभावित हो गया है। किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो रही है और न्यायालय हर मामलों में तारीख पर तारीख दे रही है।

  • अवैध मिट्टी का खनन कर बनाए गए गहरे तालाब में डूबकर दो भाइयों की मौत

    अवैध मिट्टी का खनन कर बनाए गए गहरे तालाब में डूबकर दो भाइयों की मौत

    अवैध मिट्टी का खनन कर बनाए गए गहरे तालाब में डूबकर दो भाइयों की मौत

    लखनऊ
    मोहनलालगंज के तालाब में डूबकर दो भाइयों की मौत हो गई। इलाके में अवैध खनन होने से गहरा तालाब बन गया था।

    मोहनलालगंज के भाटन खेड़ा में खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी का खनन कर बनाए गए गहरे तालाब मे डूबकर दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।

     

    बुधवार को गाय चराने निकले चचेरे भाई मोहन का पुत्र अरबेश और रमेश का पुत्र सनुज घर वापस नही लौटे। घर के लोग तलाश करते रहे।

    बृहस्पतिवार की सुबह लोगो ने गांव से दूर तालाब में एक शव देखा जिसे लोगों ने निकाल लिया जबकि दूसरे शव की तलाश लोग कर रहे हैं।

    मौके पर न कोई पुलिस व तहसील के अधिकारी पहुचे न ही एसडीआरएफ की टीम ही पहुची, लापरवाही के चलते लोगो मे रोष है और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है।

  • मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार को कंपनी में काम करते समय मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     

     

    सरोजनीनगर के तपोवन नगर निवासी सुरेश कुमार (35) इलाके में ही नादरगंज के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शशि केबल्स लिमिटेड कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि सुरेश शुक्रवार सुबह कंपनी में काम कर रहा था। तभी वह अचानक मशीन के चपेट में आ गया। मशीन में फंसकर वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन साथी मजदूरों की मदद से उसे बीमा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहीं पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालाकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस उन्हें काफी देर तक समझाती रही, लेकिन फिलहाल वह कंपनी के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बनाई थी अश्लील वीडियो

    दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बनाई थी अश्लील वीडियो

    दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बनाई थी अश्लील वीडियो

    लखनऊ
    लखनऊ में आलमबाग थाने में तैनात दरोगा अमरेश सिंह ने महिला से छेड़छाड़ की। उसे होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया। बेसुध हालत में अश्लील वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

    लखनऊ में आलमबाग थाने में तैनात दरोगा अमरेश सिंह ने महिला से छेड़छाड़ की। उसे होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया। बेसुध हालत में अश्लील वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उसके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

     

     

     

     

    पुलिस के मुताबिक एक साल पहले दरोगा सरोजनीनगर के हाइडिल चौकी पर तैनात था। वहीं पर पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई थी। सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के मुताबिक पारिवारिक विवाद का मामला था। चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद मदद के नाम पर लगातार गुमराह करते रहे। उसे सरोजनीनगर इलाके के वाई किंग होटल में बुलाया। जहां नशीला पेय पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान दरोगा ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। होश में आने पर दरोगा ने उसे अश्लील वीडियो दिखाया और धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस पर विरोध किया तो उसकी होटल में जमकर पिटाई की थी।

    बदनाम करने की दे रहा था धमकी
    पीड़िता का आरोप है कि किसी तरह वहां से निकली। इसके कुछ दिन बाद से ही दरोगा उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने शादी होने की दुहाई देने लगी तो भी धमकाने लगा। दरोग अमरेश ने कहा कि उसे बदनाम कर देगा। जब विरोध करने लगी तो दरोगा ने उसे जान से मारने व सोशल मीडिया में वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

    प्रभारी निरीक्षक आलमबाग शिवशंकर महादेवन के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा अमरेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामला एक साल पुरानी है। सरोजनीनगर इलाके में पूरी वारदात हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार ने की थी BJP कार्यकर्ता विनय की हत्या, ‘थार’ और जमीन…

    केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार ने की थी BJP कार्यकर्ता विनय की हत्या, ‘थार’ और जमीन…

    केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार ने की थी BJP कार्यकर्ता विनय की हत्या, ‘थार’ और जमीन…

    लखनऊ
    भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार ने भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या की थी। अब ऐसी आशंका बढ़ रही है कि विनय की हत्या के पीछे कोई बड़ी व निजी वजह है। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।

    भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिसको मुख्य आरोपी अंकित वर्मा बता विनय को गोली मारने का दावा किया था वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार है। वह मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। मतलब विकास किशोर का मौसेरा भाई।

    अब ऐसी आशंका बढ़ रही है कि विनय की हत्या के पीछे कोई बड़ी व निजी वजह है। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, संदिग्धों की लोकेशन आदि खंगाली जा रही है। क्योंकि, तमाम सवाल अभी भी अनसुलझे हैं।

    ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में मंत्री कौशल किशोर के आवास पर 31 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव व उसके दोस्त मौजूद थे। एक सितंबर को तड़के विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम को गिरफ्तार किया था।

    दावा किया था कि जुए के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। गोली अंकित वर्मा ने मारी थी। दो सितंबर को आरोपी कोर्ट में पेश किए गए थे। जहां से जेल भेजे गए थे। अब एक बड़ी जानकारी सामने आई।

    दरअसल आरोपी अंकित वर्मा मंत्री की भाभी की बहन का लड़का है। वह अपने मौसेरे भाई व मंत्री पुत्र विकास के साथ ही अधिकतर रहता था। वारदात की रात भी वह उसी आवास पर था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी।

    कहीं कोई निजी रंजिश तो नहीं
    विनय लंबे समय से मंत्री का करीबी था। विकास किशोर के साथ साए की तरह रहता था। उस पर मंत्री व विकास दोनों आंख बंद कर भरोसा करते थे। यही वजह है कि थार कार तक उसकी मां के नाम ली थी। अन्य कुछ जमीन उसके नाम पर खरीदने की भी बात सामने आ रही है।

    चूंकि आरोपी अंकित मंत्री का रिश्तेदार निकला है। ऐसे में अंदेशा ये भी हो गया है कि कहीं कोई उससे निजी रंजिश तो नहीं थी। जिसकी वजह से उसका कत्ल किया गया। पुलिस भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर चुकी है लेकिन अभी भी कई ऐसे पहलू हैं, जिन पर तफ्तीश हो रही है।

    दोस्तों के पास रहती थी पिस्टल
    सूत्रों के जरिये एक और अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल विकास लाइसेंसी पिस्टल को लेकर पहले से ही लापरवाही बरतता रहा है। वह अपने दोस्तों को भी पिस्टल रखने को दे देता था। इसमें विनय भी शामिल है। उस दिन भी जब विकास दिल्ली गया तो दोस्तों को ही पिस्टल देकर गया था। हालांकि पुलिस का कहना था कि बेड पर तकिये के नीचे पिस्टल रखी थी। ये पिस्टल उसी में से किसी ने रखी थी।
    केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल
    केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कार्यकर्ता के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।

    कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) पिछले आठ साल से रह रहा था। वह बतौर भाजपा कार्यकर्ता काम करता था।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात मंत्री के ठाकुरगंज के बेगरिया रोड वाले नए आवास पर विनय अपने दोस्तों अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह के साथ था। देर रात तक सभी ने शराब पी और जुआ खेला।

    इस दौरान विनय से अंकित ने 12 हजार रुपये जीत लिए। उसके बाद सौरभ व अरुण वहां से चले गए। अंकित व अन्य दोनों ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर विनय भड़क गया और उन पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। जब वे नहीं माने तो दोस्तों में विवाद होने लगा। मारपीट भी हुई। इसी दौरान अंकित ने घर में रखी विकास की पिस्टल से विनय के माथे पर गोली मार दी। मौके पर ही विनय की मौत हो गई।

  • धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार

    धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार

    धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार

    आरोपी अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज भेजे। उसने लिखा कि बाबा की मौत मंडरा रही है। उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने की बात कबूल की है।

    बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी युवक अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए। उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की। इस पर रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अनस अंसारी को हिरासत में लिया है।

    हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपी की चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इसमें उसने किसी बाबा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हत्या की बात कही है। आरोपी ने लिखा है कि बाबा की मौत मंडरा रही है। आरोपी के मैसेज के स्क्रीनशॉट कई लोगों ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हत्या करने की धमकी देने की बात कबूल की। 

    ट्वीट में मुख्यमंत्री को धमकी देने का आरोप

    आरोपी युवक की चैट के स्क्रीनशॉट को कई लोगों ने ट्वीट किया है। कई लोगों ने बाबा शब्द को लेकर मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात से इनकार किया।
  •  भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

     भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

    रुद्रप्रयाग

    गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता 18 लोगों में से आज शनिवार को सुबह दो शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक शव महिला का और एक युवती का है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थीं, जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनकी तलाश में गौरीकुंड में रेस्क्यू अभियान जारी है।

    वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

    मलबे में दबी कारपांच की मौत
    वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांचों के शव बरामद किए गए हैं। राजमार्ग का 80 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त है। इस कारण दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

    सुबह छह बजे से ही राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में मलबा सफाई का काम शुरू हो गया था। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनों से मलबे के साथ भारी बोल्डरों को तोड़कर साफ किया जा रहा था। शाम पांच बजे मलबा हटाते समय एक वाहन भी दिखाई दिया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने प्रभावित हिस्से में रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे की सफाई कर वाहन को निकाला। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए।

  • ऑटो चालक ने चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप।

    ऑटो चालक ने चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप।

    ऊंचाहार। रायबरेली।  बच्चों को विद्यालय ले जा रहे टेंपो चालक द्वारा साइड न देने पर नाराज चिकित्सक ने टेंपो के आगे बाइक लगाकर टेंपो रुकवा कर उसके साथ डंडों से मारपीट की गई। पीढ़ी टेंपो चालक ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। अरखा निवासी सुमित कुमार का कहना है कि सोमवार की सुबह वह टेंपो से बच्चों को लेकर कस्बा स्थित विद्यालय जा रहा था। तभी पूरे किशुनी मजरे अरखा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार चिकित्सक ने साइड मांगा। जगह के अभाव में टेंपो चालक साइड नहीं दे सका। जगह मिलने पर जैसे ही टेंपो चालक ने बाइक सवार चिकित्सक को पास दिया तभी चिकित्सक ने बाइक टेंपो के आगे लगाकर टेंपो रोक ली। और सड़क किनारे पेड़ से डंडा तोड़कर सरेआम उसकी पिटाई कर दी। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, घटना की जांच कराई जा रही है।