Category: Budget
-

बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने शुरू कराए अलाव
बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने शुरू कराए अलावसिरौली। पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड पड रही है जिसको लेकर सिरौली नगर पंचायत द्वारा सिरौली के विभिन्न स्थानो पर लकड़ी वितरित कर अलाव जलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत ने सिरौली के अलग अलग स्थानो पर सूखी हुई लकड़ी वितरित कराई गई और जगह जगह अलाव जलाए गए। बढ़ती ठंड को लेकर लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है ठंड की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं 2 दिन से घने कोहरे की वजह से धूप भी नहीं निकली है। इस समय ठंड से बचाव करने के लिए अलाव जलाना बेहद जरूरी है जिससे लोगों को गर्मी मिलती रहे। नगर सिरौली के सरकारी अस्पताल के समीप और रैन बसेरा के समीप गोल चक्र पर और नगर सिरौली के अलग अलग वार्डों में अलाव के लिए वितरित कराई जा रही है। अलाब जलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने बताया कि बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर सिरौली के विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव जलबाये जा रहे हैं इसी दौरान उन्होंने स्वयं नगर सिरौली के अलग अलग स्थानों पर जाकर जल रहे अलाव का निरीक्षण किया और नगर पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज,बड़े बाबू सुरेश मौर्या,सफाई नायक रोहतास बाल्मिक,नितिन रॉय, मुनेंद्र कुमार,नन्हेलाल,रामवीर,विशाल,कल्लू आदि लोग मौजूद रहे। -

15 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग
– अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान– अब 908 वकील मतदाता 21 दिसंबर को करेंगे मतदान– 22 दिसंबर को होगी मतगणना और विजई पदाधिकारियों की घोषणासोनभद्र। वर्ष 2023-2024 के लिए होने वाले सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की। जिसकी वजह से कुल 923 में से अब 908 वकील मतदाता 21 दिसंबर को मतदान करेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि, वर्ष 2023-2024 के चुनाव के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सदस्य/ वकील मतदाताओं की कुल संख्या 923 है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच टेंडर वोटिंग कराई गई, जिसमें सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की है। जिसमें रमाकांत श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र दुबे, इंद्रजीत, गौरव कुमार श्रीवास्तव, राकेश भारती, ललित नारायण, जंग बहादुर, भानु प्रताप, गौरव अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, अनीस कुमार जायसवाल, नित्यानंद द्विवेदी, राम लगन उरांव व संजय कुमार शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो वकील मतदाता 21 दिसंबर को आवश्यक कार्य से बाहर चले जाएंगे उन्हीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए टेंडर वोटिंग कराई गई है। अब 21 दिसंबर को 923 में से 908 वकील मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। -

श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की योजना बैठक सम्पन्न हुई
कमलेश यादवगाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति की बैठक नाग बाबा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। जहाँ 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राणप्रतिष्ठा के दिन जिले के हर गांव प्रभु राम से कैसे जुड़े इस संदर्भ में योजना बनाई गई। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति के सचिव डॉ संतोष यादव ने कहा राम लल्ला ने अपना स्वयं केस लड़ा और केस जीता। आज वहाँ भव्य राममंदिर का निर्माण हो गया है। भगवान श्रीराम ने आने का निमंत्रण स्वयं भेजा है। जन जन दर्शन हेतु कैसे पहुँचे इसकी चिंता हम स्वयंसेवकों को करनी है। लेकिन जो रामभक्त नही पहुँच पा रहे है वो अपने आस पास के मंदिरों में भजन कीर्तन करें। दीपक जलाएं,मंदिर-मठ को स्वच्छता करे। प्रसाद वितरण करे, हर घर ध्वज लगाए जाएं ऐसी व्यवस्था स्वयंसेवक करे। अक्सर सनातन विरोधी पूछा करते थे राम लल्ला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नही बताएंगे। आप स्वयंसेवकों से आग्रह है ऐसे लोगो को जवाब देने के लिए सायं दीपउत्सव करें। उस दीपक की रोशनी उन्हें तारीख़ बता देगी। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कोई दल संगठन का कार्यक्रम नही है यह सर्व समाज का कार्यक्रम है, हर व्यक्ति का कार्यक्रम है, राम सबके है। गाँव के हर व्यक्ति तक पहुँचना स्वयंसेवको का धर्म है। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समिति द्वारा बैठक में करंडा खंड के न्यायपंचायत और गाँव तक पहुँचने की रचना बनाई गई। इस बैठक में खंड संघचालक जिला कार्यवाह सत्येंद्र जी, जिला प्रचारक गौरव जी, जिला शारीरिक प्रमुख राजकुमार जी, जिला सह-सचिव अंकित जायसवाल, अंजुमन जी, प्रभाशंकर जी, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। -

सीएम योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा, कहा- तालाब और नदियों को शुद्ध रखा जाए
सीएम योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा, कहा- तालाब और नदियों को शुद्ध रखा जाए
लखनऊ
उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद से गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है।
सीएम ने कहा कि वन्य जीवों को लेकर किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए, इसका प्रशिक्षण यहां के लोगों को दिया जाना चाहिए। टाइगर रिजर्व से जुड़े आरक्षित क्षेत्र के हर गांव के लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें गाइड के रूप में मान्यता देनी चाहिए, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। पूरे गांव में जागरूकता भी पैदा होगी। उन्होंने कहा कि हमें यह भी देखना होगा जो पर्यटक या स्थानीय लोग आते हैं। वह प्लास्टिक का उपयोग करके कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जल और प्रकृति प्रदूषित हो।
मुख्यमंत्री ने चूका बीच की सुंदरता को निहारा, जंगल सफारी का लिया आनंद
मुख्यमंत्री जंगल सफारी वाहन में सवार होकर चूका बीच पहुंचे। पीलीभीत में जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा जैसा एहसास कराता है। मुख्यमंत्री ने चूका बीच पर सैलानियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। करीब 20 मिनट तक चूका बीच की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारा। मुख्यमंत्री यहां बनाई गई वाटर हट पर भी पहुंचे। जंगल सफारी के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व जिले के विधायक मौजूद रहे। -

2023 नए साल में सस्ते दामों पर मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर? जाने कितना हो सकता है सस्ता
2023 नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है, और वित्तीय वर्ष 2022 में महंगाई से आम जनता दहशत में है।
इसलिए ध्यान खींचा गया है कि नए साल में आम लोगों को राहत मिलेगी या नहीं।पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसलिएअनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में कमी की जाएगी।
अगर आप भी पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से परेशान हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। माना जा रहा है कि जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है और इस साल रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं।
इस साल जुलाई महीने से अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है, इसके बाद से देश में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,056 रुपये दर्ज की गई है। ऐसे में नए साल में रसोई गैस सिलेंडर पर बड़ी छूट मिलने की संभावना है, इसलिए यह साल आपके लिए खुशियों भरा रहेगा।
सिलेंडर के रेट नहीं बदलेंगे
देश में ईंधन के कम उत्पादन के कारण हमें विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए वैश्विक बाजार में मंदी की वजह से कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसा पिछले कुछ सालों से देखने को मिल रहा है।
सरकारी कंपनियों के पास तेल की कीमतें तय करने काअधिकार है। इन कंपनियों ने 6 जुलाई 2022 से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अब कच्चे गैस ईंधन की कीमत में 30 फीसदी की कमी आई है और अब इस कीमत में और कमी आने की संभावना है।
सस्ते में सिलेंडर मिल सकता है,,,,
अक्टूबर 2022 में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के साथ, एक एलपीजी सिलेंडर 899 रुपये में उपलब्ध था। तब से, सरकार ने दरों में कुल रु.157 की वृद्धि की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत अब गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। देश में नए साल में सामान्य गैस सिलेंडर 50 रुपये सस्ता होने की उम्मीद है।