Author: News Editor

  • निर्यात कंपनी को डीजीएफटी द्वारा दिया गया थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता

    निर्यात कंपनी को डीजीएफटी द्वारा दिया गया थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता

    निर्यात कंपनी को डीजीएफटी द्वारा दिया गया थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता
    काका ग्रुप आफ कंपनी की ही कंपनी है शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसको मिला है यह प्रमाण पत्र
    भदोही। काका ग्रुप की कंपनी के प्रबंध निदेशक यादवेंद्र राय काका ने कहा कि हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हमारी एक कंपनी शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी से थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस का मान्यता प्राप्त हो गया है।
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी द्वारा तीन सितारा निर्यात हाउस का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जो कालीन उद्योग के लिए काफी खुशी की बात है। श्री राय ने कहा कि इसके लिए हम स्टेंट बैंक ऑफ इंडिया के एसएमई शाखा भदोही को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं। जिनके कारण शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हमारे बुनकर, आपूर्तिकर्ता, कर्मचारी भी धन्यवाद के पात्र हैं। जिनकी मेहनत और लगन के साथ काम करने की वजह से यह उपलब्धि शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। श्री राय ने कहा कि इस सफलता में शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रीता राय और निदेशक नीतीश राय का भी बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कंपनी का निर्यात बढ़ाने में योगदान किया। सभी के मेहनत के बल पर शोभा उलेल्स प्राइवेट लिमिटेड को तीन सितारा निर्यात हाउस का प्रमाण पत्र हासिल हो सका।
  • ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की हो गई मौके पर मौत 

    ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की हो गई मौके पर मौत 

    ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की हो गई मौके पर मौत
    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
    भदोही। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गजिया में स्थित ओवरब्रिज से नीचे गिर कर सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का तो रो-रोकर बूरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    नगर के काजीपुर के तेलियाना मोहल्ले के निवासी
    दीपांशु गुप्ता मुन्ना (22 वर्ष) पुत्र श्यामलाल गुप्ता किसी कालीन कंपनी में काम करते थे। सायं के समय वह बाइक घर की तरह आ रहे थे। इसी बीच न जाने उनकी बाइक कैसे ओवरब्रिज के साइडर से टकरा गई। जिसके चलते वह ओवरब्रिज के नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि आस-पास के लोग आनन-फानन में युवक को लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों द्वारा इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। रोते-बिलखते परिवार भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के पड़ोसियों की मानें तो दीपांशु को मिर्गी की बीमारी थी। शायद इसी के कारण उनको दौरा पड़ा और बाइक ओवरब्रिज के साइडर से टकराई वें पुल के नीचे चलें आएं होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपांशु अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थें। हालांकि इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।
  • थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मकान में हुई विस्फोट की घटना के आरोपी गैंगस्टर द्वारा अपराध कारित करके सृजित बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी कुर्क की गयी

    थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मकान में हुई विस्फोट की घटना के आरोपी गैंगस्टर द्वारा अपराध कारित करके सृजित बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी कुर्क की गयी

    थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मकान में हुई विस्फोट की घटना के आरोपी गैंगस्टर द्वारा अपराध कारित करके सृजित बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी कुर्क की गयी।
    बुलंदशहर/जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर राजकुमार पुत्र बालमुकुन्द निवासी नुमाइश मैदान के पास गिरधारी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा समाज विरोधी क्रिया-कलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर बैंक में जमा 15,66,354/- रुपये की नकदी को गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये जब्त किया गया है।
    कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण अनिल कुमार शाही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर
    व0उ0नि0 बीरेंद्र यादव मय पुलिस टीम उपस्थित रहे।
  • बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने शुरू कराए अलाव

    बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने शुरू कराए अलाव

    बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने शुरू कराए अलाव
    सिरौली। पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड पड रही है जिसको लेकर सिरौली नगर पंचायत द्वारा सिरौली के विभिन्न स्थानो पर लकड़ी वितरित कर अलाव जलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत ने सिरौली के अलग अलग स्थानो पर सूखी हुई लकड़ी वितरित कराई गई और जगह जगह अलाव जलाए गए। बढ़ती ठंड को लेकर लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है ठंड की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं 2 दिन से घने कोहरे की वजह से धूप भी नहीं निकली है। इस समय ठंड से बचाव करने के लिए अलाव जलाना बेहद जरूरी है जिससे लोगों को गर्मी मिलती रहे। नगर सिरौली के सरकारी अस्पताल के समीप और रैन बसेरा के समीप गोल चक्र पर और नगर सिरौली के अलग अलग वार्डों में अलाव के लिए वितरित कराई जा रही है। अलाब जलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने बताया कि बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए नगर सिरौली के विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव जलबाये जा रहे हैं इसी दौरान उन्होंने स्वयं नगर सिरौली के अलग अलग स्थानों पर जाकर जल रहे अलाव का निरीक्षण किया और नगर पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज,बड़े बाबू सुरेश मौर्या,सफाई नायक रोहतास बाल्मिक,नितिन रॉय, मुनेंद्र कुमार,नन्हेलाल,रामवीर,विशाल,कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।
  • अवैध मादक पदार्थ के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

    अवैध मादक पदार्थ के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

    अवैध मादक पदार्थ के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार
    पहल टुडे बदायूं
    कुंवरगांव- मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी करने वाले अभियुक्तो के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत थाना कुवरगांव पुलिस ने दिन शुक्रवार को सात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    राजकुमार पुत्र नन्हे निवासी गांव केशुपुरा थाना कदारचौक,विकास पुत्र सोनपाल निवासी गांव मजगवां थाना विशारतगंज जनपद बरेली, तंजीर अहमद पुत्र रशीद अहमद निवासी गांव बेहटा थाना विशारतगंज  जनपद बरेली और दो बाल अपचारी अभियुक्त महेश पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव खासपुर गोटिया थाना कुंवरगांव बदायूं,अखिलेश पुत्र बुधपाल निवासी गांव मजगवां थाना विशारतगंज बरेली को आपको 820 ग्राम अफीम जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत चार लाख दस हजार रुपये है और घटना में प्रयोग में लाई जाने वाली अपाचे मोटरसाइकिल UP 24AV8667 बिना नम्बर की बरामद हुई। थाना कुंवरगांव पुलिस ने आवला बदायूं मार्ग पर ग्राम हसनपुर के सामने ग्राम सिलहरी मोड पर जीवेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ग्राम मोंगर गोटिया उम्र 29 वर्ष थाना कुंवरगांव, रक्षपाल पुत्र गंगाराम निवासी गांव नरऊ थाना उझानी बदायूं को 6 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया और घटना में प्रयोग में लाई जाने वाली एक ईको गाड़ी यूपी 25 cw3345 बरामद हुई। डोडा छिलका की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 48000 रूपए है पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
  • सांडी चेयर मैन राम जी गुप्ता ने सांडी महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन।

    सांडी चेयर मैन राम जी गुप्ता ने सांडी महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन।

    सांडी चेयर मैन राम जी गुप्ता ने सांडी महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन।
    हरदोई सांडी के मुख्य मार्ग पर स्थिति इंद्रा पार्क में 2012 में पूर्व चेयर मैन रीतू गुप्ता द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया था।मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सांडी नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा बताया गया कि नव वर्ष पर सांडी नगर वासियों को तौफा दिया जायेगा।नगर नगर की जनता व बच्चो को लेकर उपभार रहेंगे। सांडी मेले में बच्चों के झूले, खाने पीने ,खिलौने तथा मनोजन से भरपूर रहेगा।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता व नगर के  सभासद
    और नगर के  सम्मानित जनता मौजूद रही।
  • आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीट

    आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीट

    आग की घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों से की गई मारपीट
    दो पत्रकारों का छीना गया मोबाइल, पत्रकारों ने दी पुलिस को तहरीर
    भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहा के पास स्थित टीवीएस बाइक एजेंसी के शोरूम में लगी आग का कवरेज करने पहुंचे दो पत्रकारों के साथ मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिया गया। दोनों ही पत्रकारों द्वारा कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई।
    इस दौरान पत्रकार नसीर कुरैशी व चंद्र बालक राय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि वें आग लगने की सूचना पर वहां पर पहुंचे। जहां वीडियो बनाया जा रहा था। दोनों ही पत्रकारों द्वारा अगलगी के बारे में शोरूम संचालक से बात करने की कोशिश की जा रही थी कि तभी शोरुम संचालक द्वारा हाथापाई और मारपीट की गई। एक पत्रकार ने बताया कि उनके मोबाइल को छीन लिया गया। जबकि दूसरे पत्रकार ने कहा कि वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल को छीन कर तोड़ दिया गया है। हांलांकि दोनों पत्रकारों ने कोतवाली पहुंचकर इसकी मौखिक जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। साथ ही उनके द्वारा घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने के बाद काफी संख्या में प्रत्रकार कोतवाली में पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों को मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    इस मौके पर हरीश सिंह, कैसर परवेज, मो.फिरोज खां, हरीनाथ यादव, आफताब अंसारी, ओबैदुल्ला असरी, खुर्शीद खां, गंगाधर बरनवाल, हैदर संजरी, अजमल हबीब, फरहान कुरैशी, अमजद अंसारी, गफरान खां सहित आदि पत्रकार मौजूद रहें।
  • गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

    गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

    गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन
    कृपाशंकर यादव
    गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में बुधवार किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद आये मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा आधुनिक दुनिया मे लोकतंत का विकास हुआ है। प्रेस का कितना महत्व है वो इस बात से समझा जा सकता है कि अगर किसी शासक के खिलाफ लिखना शुरू कर दे तो पूरी शियसत हिल जाती है। प्रेस किसी भी समाज का प्रेरणा होता है इसलिए शक्तिशाली शाशक भी इसकी महत्ता को नजर अंदाज नही करते है। आज सरकार की जो भी नीतियां है प्रेस के माध्यम से एक आम जन तक बहुत आसानी से पहुँच जाता है। पत्रकार न किसी धर्म न किसी जाति को देखते हैं बस बहुत ही अच्छे ढंग से हर समाचार को कवरेज करते हैं। न्यायमूर्ति शमीम अहमद अपने उद्बोधन के बीच शायरी भी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले के लोग देश की सेवा करने में अग्रणी रहते हैं वैसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी गाजीपुर का अलग ही पहचान है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मौजूद उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गाजीपुर की पत्रकारिता बहुत ही शानदार रही है और आज भी है। पत्रकारिता जगत का ही योगदान होता है कि हम अपनी आवाज जन जन तक आसानी से पंहुचा देते हैं। सदर विधायक जय किशन शाहू ने कहा कि प्रेस क्लब ने पत्रकारों के हितों के लिए जो किया वी अभूतपूर्व कार्य है। मोहम्दाबाद विधायक शोएब अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा समाज को आईना दिखाने का काम करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि एक पत्रकार ही है जो बिना किसी लालच के समाज के लोगों की आवाज अखबार के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का काम करता है। नगर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता से देश को एक नया आयाम मिलता है। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंन्दन यति जी महाराज ने संस्कृत का श्लोक पढ़ने के बाद कहा कि यहाँ के पत्रकारों ने साधू सन्तो का सदैव सम्मान किया है। संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म व अपने कर्तव्यपरायणता को निभाने वालो के बीच बहुत हो रहना आनंदित करता है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं और जब बुद्धजीवी वर्ग जब साधू को पूछता है तो हर वर्ग पूछता है। सिर्फ गाजीपुर ही नही बल्कि पूरे धरातल के पत्रकारों की जगह मेरे दिल मे है। पत्रकार वो कलाकार हैं जो कुम्भकार है जो जब समाचार लिखते हैं तो हर बातों को छान कर उसे अच्छे से परखकर अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेश करते है। इस मौके राजेश कुशवाहा, शम्मी सिंह, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी राय, बृजभूषण दूबे, संतोष यादव, मुन्नीलाल पाण्डेय, अविनाश राय, विनोद पाण्डेय, बच्चा तिवारी, रणजीत सिंह, मो0 आजम कादरी मोहित श्रीवास्तव शशिकांत शर्मा, एस ए नय्यर आदि ने अपना अपना उद्बोधन दिया। इस मौके शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा आदि विविध क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वालो को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम व प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। अंत मे मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब के संरक्षण द्वय आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण’केके’, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, संस्थापक सदस्यो रविन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मुकेश उपाध्यक्ष, श्री राम राय, अमितेश सिंह, करुणेंद्र राय सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके उपरांत क्लब के सभी सामान्य सदस्यों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों सहित 107 सदस्यों को प्रेस क्लब के परिचय पत्र, बीमा प्रमाण पत्र दिया गया। बता दे कि प्रेस क्लब का कार्यक्रम दो सत्रों में चला। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण’केके’ ने किया। महासचिव ने प्रेस क्लब की उपलब्धियों को भी बताया कि प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारों के हितों के लिए किया गया है। जिसमें प्रेस क्लब ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए शपथ ग्रहण से पहले ही अपने सभी 100 से ज्यादा सदस्यों का 10 लाख का निःशुल्क बीमा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंत मे प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार ने प्रेस क्लब में आये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि प्रेस क्लब निरन्त अपने पत्रकार साथियों के हितों के लिए लड़ता रहेगा और साथ हमारा उद्देश्य पत्रकार को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सरकार से पत्रकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड की मांग करेगे जिससे पत्रकारों को आर्थिक रूप से और आकस्मिक चिकित्सा में सहायता मिल सके।
  • गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों का अमर बलिदान है, वीर बाल दिवस  –   कमलेश चौधरी

    गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों का अमर बलिदान है, वीर बाल दिवस  –   कमलेश चौधरी

    पहल टुडे
    ललितपुर- एस डी पी एस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वीर बाल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखाई प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन याद दिलाता है कि शौर्य की पाराकाष्ठा के सामने कम आयु मायने नहीं रखती। पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा-‘ जब अन्याय और अत्याचार का घोर अंधकार था तब भी निराशा को पल भर के लिए भी हावी नहीं होने दिया। हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया। हर आयु के हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने अपने लिए जीने के बजाय इस मिट्टी के लिए मरने का संकल्प लिया। जब तक हमने अपनी विरासत का सम्मान नहीं किया तब तक दुनिया ने भी हमारी विरासत को भाव नहीं दिया। आज जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू किया है तब दुनिया का नजरिया भी बदला है।’ डिजिटल प्रदर्शनी और फिल्म का भी प्रसारण किया गया वीर बाल दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेष रूप से छोटे बच्चों को साहिबजादों के अनुकरणीय साहस के बारे में बताने और उन्हें शिक्षित करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। साहिबजादों के जीवन की कहानी और बलिदान का विवरण देने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जा रही है। इसी के सापेक्ष में एस0डी0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अपने शिक्षकों के साथ शामिल हुए और  साहबजादों के बलिदान से रूबरू हुए इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य  अमीचंद्र शर्माने कहा कि  छात्रों में देश, धर्म के प्रति आस्था विकसित करने के लिए वीर बाल दिवस एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम था।

  • आज होगा मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ भव्य नगर प्रवेश

    आज होगा मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ भव्य नगर प्रवेश

    आज होगा मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ भव्य नगर प्रवेश
    पहल टुडे
    ललितपुर-  तालबेहट नगर के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 21 से 26 जनवरी 2024 तक होने वाले ऐतिहासिक पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव कार्यक्रम के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसका मंगलाचरण नववर्ष आगमन पर भजन संध्या एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी के महामास्तिकभिषेक से होगा। जिसके बाद पात्र चयन एवं भूमि पूजन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सानिध्य प्रदान करने के लिये आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि विनम्र सागर महाराज का ससंघ नगर आगमन आज 27 दिसंबर को होगा। जिसके लिये श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ 1 माह से तैयारी में जुटे हैं। धर्माबलंबियों ने मुनि संघ की आगुवानी के लिये नगरी को दुल्हन जैसा सजाया है एवं महिला पुरुष और बच्चों ने विशेष तैयारी की है। मुनि विनम्र सागर महाराज के साथ मुनि निस्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रमण सागर एवं छुल्लक हीरक सागर का शुभागमन अतिशय क्षेत्र बंधा जी से सेरौन जी होते हुए जखौरा से तालबेहट की धर्म नगरी में हो रहा है। ऐतिहासिक पंचकल्याणक कार्यक्रम की सफलता के लिये विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति ने पावागिरी के मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी को श्रीफल समर्पित किया। चतुर्दशी को दिगम्बर जैन नया मंदिर में जैन मिलन वासुपूज्य शाखा के तत्वाधान में णमोकार मंत्र एवं बहु मण्डल वासुपूज्य जिनालय के तत्वाधान में भक्तामर पाठ के बाद 48 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए दिगम्बर जैन मंदिर समिति, अहिंसा सेवा संगठन, वीर सेवा दल, जैन युवा सेवा संघ, जैन मिलन, पाठशाला समूह एवं महिला और बालिका मण्डल पूर्ण मनोयोग से जुटा है। विशाल जैन पवा ने सभी से मुनि संघ की आगुवानी में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।